logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा ऊँचाहार में बीडीसी पर रिवाल्वर तानने का मामला - सीओ डलमऊ करेंगे जांच ऊंचाहार , रायबरेली । क्षेत्र पंचायत बैठक के दौरान बीडीसी सदस्य पर ब्लॉक प्रमुख के बेटे द्वारा कथित रूप रिवॉल्वर तानने का मामला मंगलवार को एसपी की चौखट पर पहुंच गया। मंगलवार को करीब चार दर्जन सदस्यों ने एसपी से मुलाकात करके पूरी हकीकत बताई है और प्रमुख के बेटे व उसके साथियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है । पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसपी ने सीओ डलमऊ को निर्देशित किया है । ज्ञात हो कि सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में भाग लेने के लिए सावापुर नेवादा गांव के बीडीसी सदस्य मनीष कौशल साथियों के साथ ब्लाक परिसर में थे । उनका आरोप है कि इसी दौरान ब्लाक प्रमुख का बेटा अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और बैठक कक्ष में जाने से उन्हें रोक लिया तथा उन पर रिवाल्वर तान दी । भगदड़ होने के कारण उसकी रिवॉल्वर छूटकर नीचे गिर गई , जिसके कारण उनकी जान बच सकी । इस घटना की एक तहरीर कोतवाली में सोमवार को ही दी गई थी । पुलिस द्वारा प्राथमिकी न दर्ज करने के कारण मंगलवार को करीब चार दर्जन बीडीसी सदस्य लेबमबंद होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी को पूरी घटना से अवगत कराया । इस मामले में एसपी ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन बीडीसी सदस्यों को दिया है । उन्होंने पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी डलमऊ को सौंपी है । इधर कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घटना ने तहरीर लेकर जांच की जा रही है , जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुरूप कार्रवाई होगी ।

1 day ago
user_Dhirendra Shukla
Dhirendra Shukla
ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
1d5ebd0f-59cf-4508-a753-d6c66b4300c6

पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा ऊँचाहार में बीडीसी पर रिवाल्वर तानने का मामला - सीओ डलमऊ करेंगे जांच ऊंचाहार , रायबरेली । क्षेत्र पंचायत बैठक के दौरान बीडीसी सदस्य पर ब्लॉक प्रमुख के बेटे द्वारा कथित रूप रिवॉल्वर तानने का मामला मंगलवार को एसपी की चौखट पर पहुंच गया। मंगलवार को करीब चार दर्जन सदस्यों ने एसपी से मुलाकात करके पूरी हकीकत बताई है और प्रमुख के बेटे व उसके साथियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है । पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसपी ने सीओ डलमऊ को निर्देशित किया है । ज्ञात हो कि सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में भाग लेने के लिए सावापुर नेवादा गांव के बीडीसी सदस्य मनीष कौशल साथियों के साथ ब्लाक परिसर में थे । उनका आरोप है कि इसी दौरान ब्लाक प्रमुख का बेटा अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और बैठक कक्ष में जाने से उन्हें रोक लिया तथा उन पर रिवाल्वर तान दी । भगदड़ होने के कारण उसकी रिवॉल्वर छूटकर नीचे गिर गई , जिसके कारण उनकी जान बच सकी । इस घटना की एक तहरीर कोतवाली में सोमवार को ही दी गई थी । पुलिस द्वारा प्राथमिकी न दर्ज करने के कारण मंगलवार को करीब चार दर्जन बीडीसी सदस्य लेबमबंद होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी को पूरी घटना से अवगत कराया । इस मामले में एसपी ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन बीडीसी सदस्यों को दिया है । उन्होंने पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी डलमऊ को सौंपी है । इधर कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घटना ने तहरीर लेकर जांच की जा रही है , जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुरूप कार्रवाई होगी ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऊंचाहार , रायबरेली । विवाद में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा महिला के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस पर बड़ा आरोप लगा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन देने के बाद कोतवाली पहुंची पीड़िता के साथ सुलह के लिए सिपाही द्वारा धमकाया गया है । अब पीड़िता ने इंसाफ के लिए जिला मुख्यालय पर घटना देने की घोषणा की है । मामला नगर के कलवारन टोला का है । कुछ दिन पूर्व यहां रहने वाले दो पड़ोसियों के मध्य विवाद हुआ था ।एक पक्ष की महिला का आरोप है कि दूसरा पक्ष अपनी मदद के लिए दूसरे समुदाय के लोगों को बुला लाया और उसके बाद उसके परिवार के साथ मारपीट की गई ।महिला का कहना है कि दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की।किसी तरह भाग कर उसने अपनी आबरू बचाई है।इस मामले में महिला ने कोतवाली में शिकायत की ।जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने जिला मुख्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। एसपी ने पूरी बात सुनने के बाद महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर ऊंचाहार कोतवाली भेजा। महिला का आरोप है कि जब वह कोतवाली पहुंची तो उसे दिन भर बैठे रखा गया और शाम को एक सिपाही ने उसे धमकी दी कि यदि उसने सुलह नहीं किया तो उसके पति को जेल भेज दिया जाएगा। इससे परेशान होकर महिला कोतवाली से भाग गई और उसने कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो जिला मुख्यालय जाकर धरना देगी इस मामले में कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मामला दो पक्षों के आपसी विवाद का है। महिला गलत आरोप लगा रही है ।उसे कोई धमकाया नहीं गया है।
    1
    ऊंचाहार , रायबरेली । विवाद में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा महिला के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस पर बड़ा आरोप लगा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन देने के  बाद कोतवाली पहुंची पीड़िता के साथ सुलह के लिए सिपाही द्वारा धमकाया गया है । अब पीड़िता ने इंसाफ के लिए जिला मुख्यालय पर घटना देने की घोषणा की है ।
मामला नगर के कलवारन टोला का है । कुछ दिन पूर्व यहां रहने वाले दो पड़ोसियों के मध्य विवाद हुआ था ।एक पक्ष की महिला का आरोप है कि दूसरा पक्ष अपनी मदद के लिए दूसरे समुदाय के लोगों को बुला लाया और उसके बाद उसके परिवार के साथ मारपीट की गई ।महिला का कहना है कि दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की।किसी तरह भाग कर उसने अपनी आबरू बचाई है।इस मामले में महिला ने कोतवाली में शिकायत की ।जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने जिला मुख्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। एसपी ने पूरी बात सुनने के बाद महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर ऊंचाहार कोतवाली भेजा।  महिला का आरोप है कि जब वह कोतवाली पहुंची तो उसे दिन भर बैठे रखा गया और शाम को एक सिपाही ने उसे धमकी दी कि यदि उसने सुलह नहीं किया तो उसके पति को जेल भेज दिया जाएगा। इससे परेशान होकर महिला कोतवाली से भाग गई और उसने कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो जिला मुख्यालय जाकर धरना देगी  इस मामले में कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मामला दो पक्षों के आपसी विवाद का है। महिला गलत आरोप लगा रही है ।उसे कोई धमकाया नहीं गया है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    2
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आपको विधित है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की चिंता करने वाला विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन है जो कि अपने स्थापना कल से ही रचनात्मक व आंदोलनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण के ध्येय को लेकर वर्ष भर छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करता है। जागरूकता, आत्मबल कि कमी के कारणों से कई मेधावी छात्र छात्राओं द्वारा आत्महत्या कर चुके हैं जिसकी सूक्ष्म जांच करना, जांच रिपोर्ट को परिजनों को अवगत करना, सार्वजनिक करना अनिवार्य है तथा मेधावी छात्र छात्राओं में आत्महत्या जैसा अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाना अनिवार्य है दिनांक 05/मार्च 2026 को, एस जे एस कालेज जैसे नामचीन विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र राम तिवारी द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया, जिंसके मृत्यु के कारणों का जांच होना अनिवार्य है पढाई का दबाव, सोशल मीडिया का प्रभाव, या किसी प्रकार का डर, या
    1
    आपको विधित है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की चिंता करने वाला विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन है जो कि अपने स्थापना कल से ही रचनात्मक व आंदोलनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण के ध्येय को लेकर वर्ष भर छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करता है।
जागरूकता, आत्मबल कि कमी के कारणों से कई मेधावी छात्र छात्राओं द्वारा आत्महत्या कर चुके हैं जिसकी सूक्ष्म जांच करना, जांच रिपोर्ट को परिजनों को अवगत करना, सार्वजनिक करना अनिवार्य है तथा मेधावी छात्र छात्राओं में आत्महत्या जैसा अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाना अनिवार्य है
दिनांक 05/मार्च 2026 को, एस जे एस कालेज जैसे नामचीन विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र राम तिवारी द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया, जिंसके मृत्यु के कारणों का जांच होना अनिवार्य है
पढाई का दबाव, सोशल मीडिया का प्रभाव, या किसी प्रकार का डर, या
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रायबरेली (लालगंज)। प्रेम की मजहबी दीवारों को तोड़ते हुए एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचा लिया है। आईमन अहमद, जो लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव की रहने वाली हैं, ने 14 दिन पहले ही 18 वर्ष की आयु पूरी की थी। पांच साल से चले आ रहे प्रेम संबंध के बाद दोनों ने ऐहार के बालहेश्वर मंदिर में अग्नि के साक्षी में सात फेरे लिए और हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी पूरी की। विवाह के बाद आईमन अहमद ने अपना नाम बदलकर कृतिका रख लिया है। नवविवाहित जोड़ा शिवम और कृतिका दोनों इस निर्णय से बेहद खुश हैं। यह प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है l शिवम् का कहना है कि "हम पांच साल से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। आईमन के 18 साल पूरे होते ही हमने फैसला किया कि अब रुकना नहीं है। मंदिर में हिंदू रीति से शादी करके हम बहुत खुश हैं। कृतिका अब मेरी जिंदगी का हिस्सा है और हम साथ मिलकर नई शुरुआत करेंगे। वही कृतिका का कहना है क़ि "शिवम के साथ मेरा रिश्ता बहुत गहरा है। मैंने हिंदू धर्म अपनाया और नाम भी बदल लिया क्योंकि अब मेरी नई जिंदगी शुरू हो रही है। मंदिर में सात फेरे लेकर हमने वादा किया है कि जीवनभर साथ निभाएंगे।
    3
    रायबरेली (लालगंज)। प्रेम की मजहबी दीवारों को तोड़ते हुए एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचा लिया है। आईमन अहमद, जो लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव की रहने वाली हैं, ने 14 दिन पहले ही 18 वर्ष की आयु पूरी की थी। पांच साल से चले आ रहे प्रेम संबंध के बाद दोनों ने ऐहार के बालहेश्वर मंदिर में अग्नि के साक्षी में सात फेरे लिए और हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी पूरी की। 
विवाह के बाद आईमन अहमद ने अपना नाम बदलकर कृतिका रख लिया है। नवविवाहित जोड़ा शिवम और कृतिका दोनों इस निर्णय से बेहद खुश हैं। यह प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है l 
शिवम् का कहना है कि "हम पांच साल से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। आईमन के 18 साल पूरे होते ही हमने फैसला किया कि अब रुकना नहीं है। मंदिर में हिंदू रीति से शादी करके हम बहुत खुश हैं। कृतिका अब मेरी जिंदगी का हिस्सा है और हम साथ मिलकर नई शुरुआत करेंगे। 
वही कृतिका का कहना है क़ि "शिवम के साथ मेरा रिश्ता बहुत गहरा है। मैंने हिंदू धर्म अपनाया और नाम भी बदल लिया क्योंकि अब मेरी नई जिंदगी शुरू हो रही है। मंदिर में सात फेरे लेकर हमने वादा किया है कि जीवनभर साथ निभाएंगे।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • रायबरेली: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला जिला अस्पताल में आयोजित “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूताओं और उनके परिजनों के साथ केक काटकर नवजात बच्चियों के जन्म की खुशियां मनाईं। उन्होंने कहा कि बेटियों का जन्म समाज के लिए गर्व और खुशी का विषय है, और सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, खासकर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रेरित किया। दौरे के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूता वार्ड का निरीक्षण भी किया और वहां भर्ती महिलाओं से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के बाद वह आगे की समीक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर के लिए रवाना हो गईं, जहां महिला सुरक्षा और सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला जिला अस्पताल में आयोजित “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूताओं और उनके परिजनों के साथ केक काटकर नवजात बच्चियों के जन्म की खुशियां मनाईं। उन्होंने कहा कि बेटियों का जन्म समाज के लिए गर्व और खुशी का विषय है, और सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है।
इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, खासकर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रेरित किया।
दौरे के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूता वार्ड का निरीक्षण भी किया और वहां भर्ती महिलाओं से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के बाद वह आगे की समीक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर के लिए रवाना हो गईं, जहां महिला सुरक्षा और सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आज नील कमल स्वीट्स गूढ़ा के द्वारा मां शीतला अष्टमी के पावन अवसर ऐतिहासिक शिव मंदिर गूढ़ा में फाग का आयोजन किया उक्त अवसर पर मोतीलाल गूढ़ा फाग मंडल साथियों के द्वारा पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    1
    आज नील कमल स्वीट्स गूढ़ा के द्वारा मां शीतला अष्टमी के पावन अवसर ऐतिहासिक शिव मंदिर गूढ़ा में फाग का आयोजन किया उक्त अवसर पर मोतीलाल गूढ़ा फाग मंडल साथियों के द्वारा
पराग प्रसाद रावत
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी
विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • ​रायबरेली के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में छात्र का शव फंदे से लटका मिलने के बाद शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। ​ज्ञापन के दौरान बढ़ी गहमागहमी ​गुरुवार को छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि नाराज पदाधिकारियों ने कार्यालय को बाहर से घेर लिया और धरने पर बैठ गए। ​पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर ​आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना था कि जब तक सिटी मजिस्ट्रेट अपनी "गलती" नहीं मानेंगे, उन्हें कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। स्थिति बिगड़ती देख शहर कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और बातचीत के बाद, पुलिस ने किसी तरह रास्ता बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट को उनके कार्यालय से सुरक्षित निकाला और सरकारी वाहन से रवाना किया।
    1
    ​रायबरेली के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में छात्र का शव फंदे से लटका मिलने के बाद शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
​ज्ञापन के दौरान बढ़ी गहमागहमी
​गुरुवार को छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि नाराज पदाधिकारियों ने कार्यालय को बाहर से घेर लिया और धरने पर बैठ गए।
​पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
​आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना था कि जब तक सिटी मजिस्ट्रेट अपनी "गलती" नहीं मानेंगे, उन्हें कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। स्थिति बिगड़ती देख शहर कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और बातचीत के बाद, पुलिस ने किसी तरह रास्ता बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट को उनके कार्यालय से सुरक्षित निकाला और सरकारी वाहन से रवाना किया।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.