रक्षाबंधन पर सूर्या अकैडमी खलीलाबाद में भाई बहन के स्नेह की मिठास नन्हीं बच्चियों ने बाधी राखी राखी के पवित्र धागे के साथ भाइयों ने लिया बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प भारतीय संस्कृति और संस्कारों से बच्चों को जोड़ना शिक्षा का अहम हिस्सा : डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी संतकबीरनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर संतकबीरनगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में ‘मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया...’ की मधुर धुन के बीच बच्चों ने उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की नन्हीं-मुन्नी बच्चियों ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सहयोग का संकल्प लिया। राखी बांधने के बाद बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूर्या ग्रुप चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते की मर्यादा, प्रेम और नैतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत, मर्यादा और संस्कारों को आत्मसात किए बिना कोई भी व्यक्ति सच्चे अर्थों में संस्कारित नागरिक नहीं बन सकता। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं जनपदवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति की इस समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विद्यालय एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने राखी बांधने वाली बच्चियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की महत्ता से बच्चों को परिचित कराने के उद्देश्य से विद्यालय में प्रत्येक वर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान और खेलकूद के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और मानवीय मूल्यों से जोड़ना संस्थान की प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, नितेश द्विवेदी, आरती चौधरी और आशुतोष पाण्डेय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने बच्चों के बीच प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक संस्कारों की भावना को और मजबूत किया।

- *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में मिशन मजनू अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस द्वारा चलाया गया वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना धनघटा पुलिस द्वारा *मिशन मजनू अभियान* के तहत वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेज, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गयी । पुलिस टीम द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें आवश्यक हिदायत दी गयी । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके । *चेकिंग अभियान के दौरान 335 की चेकिंग करते हुए 102 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया, जबकि 30 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाकर भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि में संलिप्त न होने की कड़ी हिदायत दी गयी ।* *एवं दो मनचलों के विरुद्ध 296 बीएनएस की धारा का अभियोग थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया है।* थाना धनघटा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का सहयोग करें । किसी भी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्रता अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि किए जाने की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ।2
- ईद मिलादुन्नबी पर मोहिउद्दीनपुर मोहल्ले में धूमधाम से निकल गया जुलुश1
- सरयू के तेज बहाव में युवती लापता, छोटी बहन को ग्रामीणों ने बचाया आलापुर। बहिंगवा जोगीपुर (जगदीशपुर) क्षेत्र के चहोड़ा घाट पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सरयू नदी किनारे फोटो खिंचवाते समय पैर फिसलने से जया पाण्डेय तेज धारा में बह गईं। बहन को बचाने के लिए छोटी बहन शुभी पाण्डेय भी नदी में कूद पड़ीं, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुभी पाण्डेय का रामनगर पीएचसी में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं आलापुर पुलिस, गोताखोर और ग्रामीण जया पाण्डेय की तलाश में जुटे हुए हैं। सरयू नदी के तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में लगातार मुश्किलें आ रही हैं। परिजनों की निगाहें सरयू की लहरों पर टिकी हैं। परिवार और ग्रामीण जया पाण्डेय के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। 🙏 #अम्बेडकरनगर #आलापुर #सरयू_नदी #चहोड़ा_घाट #जया_पाण्डेय #रेस्क्यू_ऑपरेशन #BreakingNews #LocalNews1
- जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक गोरखपुर जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक नाले में एक युवक चादर में लिपटा मिला। युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी 25 वर्षीय रामप्रवेश पुत्र संगम के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, रामप्रवेश पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की तहरीर घघसरा चौकी पर दी गई थी। वह इंटरमीडिएट तक पढ़े थे और बाहर मजदूरी करते थे, कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। रामप्रवेश के परिवार में दो भाई हैं, जिनमें दूसरे भाई का नाम नितेश है। परिजनों ने बताया कि नितेश का मोबाइल फोन भी पिछले तीन दिनों से बंद है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नाले में चादर में लिपटा युवक देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिवार ने मौके पर पहुंचकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे गोरखपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। युवक ऐसी परिस्थितियों में कैसे हुई इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।3
- गोरखपुर से अबू धाबी तक बड़ी उपलब्धि!,रॉयल टूर्स ग्रुप को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान,अबू धाबी के वीजा सब्सिडी कार्यक्रम में हुआ चयन,भारत की 11 चुनिंदा ट्रैवल कंपनियों में रॉयल टूर्स ग्रुप शामिल,अबू धाबी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी जानिए रॉयल टूर्स ग्रुप से.......1
- अखिलेश-जयंत भयंकर भिड़े ,अब अखिलेश के पलटवार पर जयंत का पलटवार, मायावती भी क्या बोली ? अखिलेश-जयंत भयंकर भिड़े ,अब अखिलेश के पलटवार पर जयंत का पलटवार, मायावती भी क्या बोली ?1
- गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 50 हजारी इनामी गुड्डू ढाढ़ी गिरफ्तार लूट के मामले में फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गुड्डू ढाढ़ी पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार हुआ। सहजनवा-पीपीगंज की सीमा सिसई घाट के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश पर गोरखपुर समेत अन्य जिलों के थानों में 45 मुकदमें दर्ज है। पुलिस के अनुसार, पीपीगंज निवासी गुड्डू ढाढ़ी लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह पुलिस टीम को उसके सिसई घाट के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपित ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई घायल होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से असलहा और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।1
- रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महुली पुलिस की मुस्तैदी — सुरक्षा के साथ विश्वास का संकल्प* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के आदेश के क्रम में आज *रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाजारों में राखी, मिठाई एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में आमजन के घरों से निकलने के कारण बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है। आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए थाना महुली पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की जा रही है।* पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और सहज वातावरण प्राप्त हो। *रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, रिश्तों की सुरक्षा का संदेश भी है* रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए महुली पुलिस का संकल्प है कि पर्व की खुशियों के बीच प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। *ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी स्वयं अपने परिवार से दूर रहकर भी हजारों परिवारों की खुशियों की सुरक्षा में तत्पर हैं। किसी बहन की राखी सुरक्षित घर पहुँचे, किसी परिवार की खुशी में कोई व्यवधान न आए और हर नागरिक निश्चिंत होकर पर्व मना सके—यही पुलिस की सच्ची सेवा है।* महुली पुलिस का संदेश स्पष्ट है— “पर्व आपका, खुशियाँ आपकी, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी।” जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि बाजारों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं, यातायात नियमों का पालन करें, अपने सामान एवं वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सुरक्षित समाज—सशक्त समाज। जनता का विश्वास—पुलिस की सबसे बड़ी ताकत।4