Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर में हुई 29 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 22 लाख 60 हजार रुपये बरामद किए हैं।
सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
इंदौर में हुई 29 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 22 लाख 60 हजार रुपये बरामद किए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Lakku Yadav Jail Opposition Le1
- यातायात, सुरक्षा और पेट्रोलिंग व्यवस्था संभालने वाले जांबाजों को कमिश्नर ने दिया पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र उत्कृष्ट कार्य करने वाले 48 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित "ब्रिक्स कृषि सम्मेलन - 2026" के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों को मिला सम्मान, भंवरकुआं और द्वारकापुरी पुलिस का भी बजा डंका 50 लाख का माल और लुटेरों को दबोचने वाली टीमें पुरस्कृत इंदौर में आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने और बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने एक बेहद शानदार और अनूठी पहल शुरू की है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में आज पलासिया स्थित कार्यालय में वीवीआईपी "ब्रिक्स कृषि सम्मेलन - 2026" की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले और गंभीर अपराधों का खुलासा करने वाले कुल 48 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। देखिए हमारी यह रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इंटरनेशनल इवेंट 'ब्रिक्स कृषि सम्मेलन - 2026' के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के बाद अब इंदौर पुलिस की हर तरफ तारीफ हो रही है। इस वैश्विक सम्मेलन के दौरान शहर की सुरक्षा, यातायात और वीवीआईपी मूवमेंट को अचूक बनाए रखने वाले जांबाजों का आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सीना गर्व से चौड़ा हो गया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने खुद अपने हाथों से विभिन्न थानों और विंग के 48 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियां बजाकर अपने मातहतों का हौसला बढ़ाया। इस सम्मान समारोह में ब्रिक्स सम्मेलन की एयरपोर्ट सुरक्षा और रिसेप्शन संभालने वाले एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा, एसीपी विवेक सिंह चौहान, एसीपी निधि सक्सेना और एरोड्रम थाना प्रभारी वेदेन्द्र सिंह कुशवाह सहित पूरी टीम को पुरस्कृत किया गया। वहीं वीवीआईपी होटल्स शेरटन और मेरियट की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा और उनके साथ तैनात सब-इंस्पेक्टर्स को भी सम्मानित किया गया। यातायात की कमान संभालने वाले एडिशनल डीसीपी संतोष कौल, एसीपी लाल बहादुर बौद्ध और कई सूबेदारों को बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए नगद इनाम दिया गया।ब्रिक्स सम्मेलन के अलावा शहर में अपराधों का ग्राफ गिराने और चोरी-लूट का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को भी मंच से सराहा गया। इसमें भंवरकुआं और आजाद नगर थाने की टीम शामिल रही, जिसने 50 लाख रुपये की कीमत के 33 मोबाइल और लैपटॉप ज़ब्त किए थे। वहीं द्वारकापुरी थाने के उन जवानों को भी इनाम मिला, जिन्होंने महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले 3 शातिर लुटेरों को दबोचकर 4 लाख का माल बरामद किया था।3
- गीतिशा म्यूजिकल ने विगत 10 वर्षों से लगातार सुरीले नगमों के कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया है। इसी कड़ी में इंदौर के जाल सभागृह में पुराने फिल्मी गीतों की एक मनमोहक महफिल सजी, जहाँ कलाकारों ने सदाबहार नगमों की बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दीं। इस कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने भी पुराने गीतों का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। गीतिशा म्यूजिकल के संचालक विजय सोनवाल ने बताया कि उनकी संस्था कई वर्षों से पुराने गीत-संगीत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुराने दौर के गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और ये गीत उन्हें अपने सुनहरे अतीत की याद दिलाते हैं। सोनवाल का मानना है कि आज के गीतों की तुलना में पुराने गीतों में कहीं अधिक मधुरता और भावनात्मक गहराई मौजूद थी। संस्था केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता रखती है। विजय सोनवाल ने यह भी बताया कि गीतिशा म्यूजिकल भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखेगा, जिसमें "पेड़ लगाओ, जल बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे जनजागरूकता अभियानों का संकल्प भी शामिल होगा।1
- इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में 8 घंटे का समय लगा दिया, जिसे लेकर क्षेत्र की जनता में भारी असंतोष है। नाबालिग की आत्महत्या के बाद परदेशीपुरा थाना प्रभारी के असंवेदनशील रवैये से लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि पुलिस ने संवेदनशीलता की सभी हदें तोड़ दीं।1
- इंदौर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है, खासकर खजराना चौराहे पर व्यवस्था पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इस चौराहे पर आए दिन लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- इंदौर में पार्सल डिलीवरी की आड़ में शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। द्वारकापुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग ₹2 लाख की अवैध शराब जब्त की है और इस मामले में एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।1
- इंदौर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया, जिसे 'ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट' नाम दिया गया। इस अभियान के तहत, पुलिस ने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। विशेष रूप से, सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था ताकि वे संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख सकें।1
- इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र से एक बदमाश का खुलेआम चाकू लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश बिना किसी डर के, राह चलते लोगों को डरा-धमका रहा है और लगातार चाकू लहरा रहा है। यह घटना दिनदहाड़े चंदन नगर क्षेत्र में हुई है।1