logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आहार,कॉलेज गई छात्रा लापता, पिता ने सहेली समेत चार पर दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट अहार क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच – युवती की तलाश में टीमें गठित अहार -थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने अपनी पुत्री की सहेली, उसके दो भाइयों व पिता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा युवती की सकुशल बरामदगी के लिए टीमों को लगाया गया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। 10 फरवरी को वह अपनी बीमार पत्नी को लेकर मेरठ अस्पताल चले गए थे। घर पर उनकी पुत्री और मां मौजूद थीं। पुत्री कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर जानकारी मिली कि शिकरपुर क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी पुत्री की सहेली वर्षा, उसके भाई मनीष व सागर तथा उनके पिता देवेंद्र कथित रूप से युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

2 hrs ago
user_Mehboob  ALi
Mehboob ALi
Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
80003b79-f9fe-419d-9742-9dccce3879a1

आहार,कॉलेज गई छात्रा लापता, पिता ने सहेली समेत चार पर दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट अहार क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच – युवती की तलाश में टीमें गठित अहार -थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने अपनी पुत्री की सहेली, उसके दो भाइयों व पिता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा युवती की सकुशल बरामदगी के लिए टीमों को लगाया गया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। 10 फरवरी को वह अपनी बीमार पत्नी को लेकर मेरठ अस्पताल चले गए थे। घर पर उनकी पुत्री और मां मौजूद थीं। पुत्री कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर जानकारी मिली कि शिकरपुर क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी पुत्री की सहेली वर्षा, उसके भाई मनीष व सागर तथा उनके पिता देवेंद्र कथित रूप से युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिले के कुल 109 परीक्षा केंद्रों पर 83 हजार 182 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 44 हजार 666 और इंटरमीडिएट के 38 हजार 416 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जबकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। परीक्षा की पहली पाली सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से आयोजित की जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में सभी दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    1
    जिले के कुल 109 परीक्षा केंद्रों पर 83 हजार 182 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
इनमें हाईस्कूल के 44 हजार 666 और इंटरमीडिएट के 38 हजार 416 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।
परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जबकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।
परीक्षा की पहली पाली सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से आयोजित की जाएगी।
साथ ही परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में सभी दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    user_Mehboob  ALi
    Mehboob ALi
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ​🚨 आगरा ब्रेकिंग: जलती चिता से पुलिस ने निकलवाया शव! 🚨 ​फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज मामला: पुलिस की सतर्कता से मिटने से बचे सबूत! ​आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ 21 वर्षीय सना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद, ससुराल पक्ष द्वारा बिना मायके वालों को सूचना दिए गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने की कोशिश की जा रही थी। ​📍 क्या है पूरा मामला? ​शमशान में हंगामा: पुलिस जब श्मशान घाट पहुँची, तो वहाँ भारी हंगामा खड़ा हो गया। ​चिता जलनी शुरू हो चुकी थी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आग बुझवाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेजा। ​ससुराल पक्ष की साजिश? आरोप है कि ससुराल वाले मायके पक्ष को बताए बिना ही आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। ​अगर पुलिस थोड़ी देर और देरी से पहुँचती, तो लाश राख बन चुकी होती और सारे सबूत मिट जाते। ​⚖️ पुलिस कार्रवाई: ​सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। ​फतेहपुर सीकरी पुलिस की इस मुस्तैदी की वजह से एक बड़ा बवाल होने से टल गया और अब मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। ​बने रहिए हमारे साथ पल-पल की अपडेट के लिए #Bulandshahrtimesnews #BreakingNews #FatehpurSikri #CrimeNews #AgraPolice
    1
    ​🚨 आगरा ब्रेकिंग: जलती चिता से पुलिस ने निकलवाया शव! 🚨
​फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज मामला: पुलिस की सतर्कता से मिटने से बचे सबूत!
​आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ 21 वर्षीय सना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद, ससुराल पक्ष द्वारा बिना मायके वालों को सूचना दिए गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने की कोशिश की जा रही थी।
​📍 क्या है पूरा मामला?
​शमशान में हंगामा: पुलिस जब श्मशान घाट पहुँची, तो वहाँ भारी हंगामा खड़ा हो गया।
​चिता जलनी शुरू हो चुकी थी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आग बुझवाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेजा।
​ससुराल पक्ष की साजिश? आरोप है कि ससुराल वाले मायके पक्ष को बताए बिना ही आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे।
​अगर पुलिस थोड़ी देर और देरी से पहुँचती, तो लाश राख बन चुकी होती और सारे सबूत मिट जाते।
​⚖️ पुलिस कार्रवाई:
​सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।
​फतेहपुर सीकरी पुलिस की इस मुस्तैदी की वजह से एक बड़ा बवाल होने से टल गया और अब मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
​बने रहिए हमारे साथ पल-पल की अपडेट के लिए #Bulandshahrtimesnews #BreakingNews #FatehpurSikri #CrimeNews #AgraPolice
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुलंदशहर के वेव शुगर मिल का मामला
    1
    बुलंदशहर के वेव शुगर मिल का मामला
    user_सुन्दर कुमार समाधान वाणी
    सुन्दर कुमार समाधान वाणी
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • एमएसपी की गारंटी दो, वरना होगा बड़ा आंदोलन” — राजा बाबू पार्क की किसान पंचायत में गरजे जगवीर भाटी राजा बाबू पार्क, बुलंदशहर में आयोजित किसान पंचायत में आज किसानों की आवाज बुलंद हुई। तहसील अध्यक्ष सिकंदराबाद, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जगवीर भाटी (वैर बादशाहपुर) ने सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा करने से किसानों का भला नहीं होगा, जब तक उसे कानूनी गारंटी के साथ लागू नहीं किया जाता। भाटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिलना उसका अधिकार है। सरकार एमएसपी की गारंटी सुनिश्चित करे, अन्यथा किसान सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।” उन्होंने गेहूं खरीद को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए और मांग की कि खरीद केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में कांटे (तौल केंद्र) लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि तौल के समय किसान घंटों इधर-उधर भटकता है, जिससे उसका समय और मेहनत दोनों बर्बाद होते हैं। पंचायत में उपस्थित सैकड़ों किसानों ने भाटी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और एकजुटता का संदेश दिया। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे ठाकुर उदयपाल सिंह जी ने भी किसानों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। मंच पर जिला अध्यक्ष ठाकुर लोकेश राघव जी, जिला अध्यक्ष युवा शैलेंद्र आर्य जी, जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू जी, जिला प्रभारी गुड्डू प्रधान जी, जिला उपाध्यक्ष रोहतास कुमार जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान पंचायत ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। एमएसपी की कानूनी गारंटी और गेहूं खरीद में पारदर्शी व्यवस्था किसानों की पहली प्राथमिकता है। राजा बाबू पार्क की यह पंचायत आने वाले समय में किसान आंदोलन की नई दिशा तय कर सकती है।
    1
    एमएसपी की गारंटी दो, वरना होगा बड़ा आंदोलन” — राजा बाबू पार्क की किसान पंचायत में गरजे जगवीर भाटी
राजा बाबू पार्क, बुलंदशहर में आयोजित किसान पंचायत में आज किसानों की आवाज बुलंद हुई। तहसील अध्यक्ष सिकंदराबाद, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जगवीर भाटी (वैर बादशाहपुर) ने सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा करने से किसानों का भला नहीं होगा, जब तक उसे कानूनी गारंटी के साथ लागू नहीं किया जाता।
भाटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिलना उसका अधिकार है। सरकार एमएसपी की गारंटी सुनिश्चित करे, अन्यथा किसान सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।” उन्होंने गेहूं खरीद को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए और मांग की कि खरीद केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में कांटे (तौल केंद्र) लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि तौल के समय किसान घंटों इधर-उधर भटकता है, जिससे उसका समय और मेहनत दोनों बर्बाद होते हैं।
पंचायत में उपस्थित सैकड़ों किसानों ने भाटी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और एकजुटता का संदेश दिया। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे ठाकुर उदयपाल सिंह जी ने भी किसानों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।
मंच पर जिला अध्यक्ष ठाकुर लोकेश राघव जी, जिला अध्यक्ष युवा शैलेंद्र आर्य जी, जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू जी, जिला प्रभारी गुड्डू प्रधान जी, जिला उपाध्यक्ष रोहतास कुमार जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
किसान पंचायत ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। एमएसपी की कानूनी गारंटी और गेहूं खरीद में पारदर्शी व्यवस्था किसानों की पहली प्राथमिकता है।
राजा बाबू पार्क की यह पंचायत आने वाले समय में किसान आंदोलन की नई दिशा तय कर सकती है।
    user_फरमान हिंदुस्तानी दैनिक भास्कर
    फरमान हिंदुस्तानी दैनिक भास्कर
    Court reporter सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उत्तराखंड गढ़वाली फ़िल्म बौल्या काका जल्द ही रिलीज़ होने वाली है गढ़वाल और कुमायूँ के सिनेमा घरों में दिल्ली देहरादून में यह फ़िल्म धमाल मचा चुकी है
    1
    उत्तराखंड गढ़वाली फ़िल्म बौल्या काका जल्द ही रिलीज़ होने वाली है गढ़वाल और कुमायूँ के सिनेमा घरों में 
दिल्ली देहरादून में यह फ़िल्म धमाल मचा चुकी है
    user_G B music
    G B music
    Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • *🏵️भारत के राष्ट्रगान से गूंज उठा कोलंबो।* *भारत से मिली ‘शर्मनाक’ हार के बाद पाकिस्तान में सड़कों पर टूटे टीवी, फैंस के रिएक्शन वायरल* PAK Fans Broke TV: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. 176 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए पाक टीम मात्र 114 रन पर ही ढेर हो गई. इसके बाद पाकिस्तानी फैंस हमेशा की तरह गुस्से में नजर आए. उन्होंने सड़कों पर आकर टीवी तोड़े. इसी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
    1
    *🏵️भारत के राष्ट्रगान से गूंज उठा कोलंबो।*
*भारत से मिली ‘शर्मनाक’ हार के बाद पाकिस्तान में सड़कों पर टूटे टीवी, फैंस के रिएक्शन वायरल*
PAK Fans Broke TV: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. 176 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए पाक टीम मात्र 114 रन पर ही ढेर हो गई. इसके बाद पाकिस्तानी फैंस हमेशा की तरह गुस्से में नजर आए. उन्होंने सड़कों पर आकर टीवी तोड़े. इसी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
    user_Subodh kumar
    Subodh kumar
    Agricultural service गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गांव गिरौरा स्मार्ट मीटर के ख़िलाफ़ मुहीम भारतीय किसान यूनियन ने स्मार्ट मीटर का विरोध किया और गांव आवाम ने भी उनका साथ दिया #खानपुर #न्यूज़ #बुलन्दशहर #BulandshahrNews
    1
    गांव गिरौरा स्मार्ट मीटर के ख़िलाफ़ मुहीम भारतीय किसान यूनियन ने स्मार्ट मीटर का विरोध किया और गांव आवाम ने भी उनका साथ दिया #खानपुर #न्यूज़ #बुलन्दशहर #BulandshahrNews
    user_Barahbastitv Youtuber
    Barahbastitv Youtuber
    सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • बुलंदशहर देखते ही देखते आग का गोला बनी कार जलकर हुई खाक। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर पाया आग पर काबू। पेट्रोल इंजन कार अचानक आग लगना संदेहास्पद घटना। पीड़ित ने शरारती तत्व द्वारा आग लगाने की जताई आशंका। तहरीर मिलने के बाद जांच कर की जाएगी कार्यवाही - पुलिस कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के आबदानगर इलाके में बीती रात की घटना।
    1
    बुलंदशहर देखते ही देखते आग का गोला बनी कार जलकर हुई खाक।
स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर पाया आग पर काबू।
पेट्रोल इंजन कार अचानक आग लगना संदेहास्पद घटना।
पीड़ित ने शरारती तत्व द्वारा आग लगाने की जताई आशंका।
तहरीर मिलने के बाद जांच कर की जाएगी कार्यवाही - पुलिस
कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के आबदानगर इलाके में बीती रात की घटना।
    user_Mehboob  ALi
    Mehboob ALi
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.