logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट हारने पर कांग्रेस ने मेलोडी टॉफ़ी बांटकर बनाई खुशी*** शाहजहांपुर। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत और बांकीपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की परंपरागत सीट पर बूथ स्तर तक मिली हार का जश्न शाहजहांपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय 'राजीव भवन' पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट हारने पर कांग्रेस ने मेलोडी टॉफ़ी बांटकर बनाई खुशी और जमकर आतिशबाजी की। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता 'मुन्ना' ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दतिया की जीत जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी और अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी समेत कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस जीत को समावेशी राजनीति और जनहितैषी नीतियों की सफलता बताया।

10 hrs ago
user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट हारने पर कांग्रेस ने मेलोडी टॉफ़ी बांटकर बनाई खुशी*** शाहजहांपुर। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत और बांकीपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की परंपरागत सीट पर बूथ स्तर तक मिली हार का जश्न शाहजहांपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय 'राजीव भवन' पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट हारने पर कांग्रेस ने मेलोडी टॉफ़ी बांटकर बनाई खुशी और जमकर आतिशबाजी की। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता 'मुन्ना' ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दतिया की जीत जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी और अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी समेत कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस जीत को समावेशी राजनीति और जनहितैषी नीतियों की सफलता बताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कांवड़ यात्रा: ड्रोन और सोलर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे कांवड़ रूट... शाहजहांपुर। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों पर ड्रोन और सोलर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।
    1
    कांवड़ यात्रा: ड्रोन और सोलर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे कांवड़ रूट...
शाहजहांपुर। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों पर ड्रोन और सोलर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक सभा कोषागार पेंशनर कच्छ में पेंशनर्स की समस्याओं को चुना गया तथा विचार किया गया
    1
    उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक सभा कोषागार पेंशनर कच्छ में पेंशनर्स की समस्याओं को चुना गया तथा विचार किया गया
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • liver kharab hone se pahle deta Hai kuchh sanket video ko like karo share karo follow karo YouTube channel
    1
    liver kharab hone se pahle deta Hai kuchh sanket video ko like karo share karo follow karo YouTube channel
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला गौतम मौर्य हत्याकांड का पीड़ित परिवार, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश PK24NEWS | लखनऊ/शाहजहाँपुर शाहजहाँपुर के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने सोमवार देर रात लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। यह मुलाकात 31 जुलाई 2026 को थाना कांट क्षेत्र के दिलावरपुर मोड़ के पास ग्राम कमलनयनपुर में हुई जघन्य हत्या के संबंध में हुई। मृतक गौतम मौर्य (24 वर्ष) के पिता चंद्रपाल मौर्य और माता सत्यवती ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष घटना की पूरी जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। परिवार ने आरोप लगाया कि गौतम की हत्या समीर अली और उसके अन्य साथियों ने मिलकर की थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए शासन और प्रशासन को निर्देश दिए कि समीर अली सहित सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर, निष्पक्ष और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ खड़ी है तथा दोषियों को उनके जघन्य अपराध की कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। PK24NEWS इस मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक लगातार पहुँचाता रहेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला गौतम मौर्य हत्याकांड का पीड़ित परिवार, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश PK24NEWS | लखनऊ/शाहजहाँपुर शाहजहाँपुर के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने सोमवार देर रात लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। यह मुलाकात 31 जुलाई 2026 को थाना कांट क्षेत्र के दिलावरपुर मोड़ के पास ग्राम कमलनयनपुर में हुई जघन्य हत्या के संबंध में हुई। मृतक गौतम मौर्य (24 वर्ष) के पिता चंद्रपाल मौर्य और माता सत्यवती ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष घटना की पूरी जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। परिवार ने आरोप लगाया कि गौतम की हत्या समीर अली और उसके अन्य साथियों ने मिलकर की थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए शासन और प्रशासन को निर्देश दिए कि समीर अली सहित सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर, निष्पक्ष और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ खड़ी है तथा दोषियों को उनके जघन्य अपराध की कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। PK24NEWS इस मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक लगातार पहुँचाता रहेगा।
    1
    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला गौतम मौर्य हत्याकांड का पीड़ित परिवार, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
PK24NEWS | लखनऊ/शाहजहाँपुर
शाहजहाँपुर के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने सोमवार देर रात लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। यह मुलाकात 31 जुलाई 2026 को थाना कांट क्षेत्र के दिलावरपुर मोड़ के पास ग्राम कमलनयनपुर में हुई जघन्य हत्या के संबंध में हुई।
मृतक गौतम मौर्य (24 वर्ष) के पिता चंद्रपाल मौर्य और माता सत्यवती ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष घटना की पूरी जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। परिवार ने आरोप लगाया कि गौतम की हत्या समीर अली और उसके अन्य साथियों ने मिलकर की थी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए शासन और प्रशासन को निर्देश दिए कि समीर अली सहित सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर, निष्पक्ष और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ खड़ी है तथा दोषियों को उनके जघन्य अपराध की कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
PK24NEWS इस मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक लगातार पहुँचाता रहेगा।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला गौतम मौर्य हत्याकांड का पीड़ित परिवार, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
PK24NEWS | लखनऊ/शाहजहाँपुर
शाहजहाँपुर के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने सोमवार देर रात लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। यह मुलाकात 31 जुलाई 2026 को थाना कांट क्षेत्र के दिलावरपुर मोड़ के पास ग्राम कमलनयनपुर में हुई जघन्य हत्या के संबंध में हुई।
मृतक गौतम मौर्य (24 वर्ष) के पिता चंद्रपाल मौर्य और माता सत्यवती ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष घटना की पूरी जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। परिवार ने आरोप लगाया कि गौतम की हत्या समीर अली और उसके अन्य साथियों ने मिलकर की थी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए शासन और प्रशासन को निर्देश दिए कि समीर अली सहित सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर, निष्पक्ष और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ खड़ी है तथा दोषियों को उनके जघन्य अपराध की कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
PK24NEWS इस मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक लगातार पहुँचाता रहेगा।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    3
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस और 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए अहम निर्देश शाहजहांपुर, 4 अगस्त। आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), हर घर तिरंगा अभियान (9 से 17 अगस्त) एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (14 अगस्त) के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना समयबद्ध ढंग से तैयार कर निर्धारित समय से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का प्रतीक है, इसलिए आयोजन पूरी गरिमा, भव्यता और उत्साह के साथ किए जाएं। डीएम ने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक सभी घरों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाए। तिरंगा थीम पर आधारित सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और रैलियों का आयोजन किया जाए तथा प्रत्येक रैली की शुरुआत सामूहिक 'वंदे मातरम्' के गायन से हो। उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर युवा पीढ़ी को देश विभाजन की पीड़ा और उससे जुड़े संघर्षों से अवगत कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा जाएगा तथा शहीद उद्यान से गांधी भवन तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जिलाधिकारी ने शहीद सैनिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने, सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत सुनिश्चित कराने तथा जनपद में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    स्वतंत्रता दिवस और 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए अहम निर्देश

शाहजहांपुर, 4 अगस्त। आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), हर घर तिरंगा अभियान (9 से 17 अगस्त) एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (14 अगस्त) के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना समयबद्ध ढंग से तैयार कर निर्धारित समय से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का प्रतीक है, इसलिए आयोजन पूरी गरिमा, भव्यता और उत्साह के साथ किए जाएं।
डीएम ने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक सभी घरों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाए। तिरंगा थीम पर आधारित सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और रैलियों का आयोजन किया जाए तथा प्रत्येक रैली की शुरुआत सामूहिक 'वंदे मातरम्' के गायन से हो।
उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर युवा पीढ़ी को देश विभाजन की पीड़ा और उससे जुड़े संघर्षों से अवगत कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा जाएगा तथा शहीद उद्यान से गांधी भवन तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
जिलाधिकारी ने शहीद सैनिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने, सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत सुनिश्चित कराने तथा जनपद में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • दहेज की मांग ने ली विवाहिता की जान! फरार ससुर दबोचा, पुलिस ने भेजा जेल शाहजहाँपुर। पुवायाँ थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मृतका के ससुर राजेश कुमार को मंगलवार सुबह बड़ागांव बाईपास के नीचे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को ग्राम कलंदरगंज निवासी बसन्तलाल ने थाना पुवायाँ में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री सुगंधा देवी के पति राजकमल, ससुर राजेश कुमार, सास कमला देवी, ननद तरुण देवी तथा अन्य परिजनों ने अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये और सोने की चेन की मांग की। मांग पूरी न होने पर सुगंधा के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न किया गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि पति राजकमल दूसरी शादीशुदा महिला को भगाकर ले गया और बाद में सुगंधा को लगातार फोन व संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। उत्पीड़न से परेशान होकर सुगंधा ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में थाना पुवायाँ पर मु0अ0सं0 359/2026 के तहत धारा 352, 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी पति राजकमल को पुलिस पहले ही 29 जून 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को वांछित आरोपी राजेश कुमार पुत्र छेदालाल (50 वर्ष), निवासी रतनपुर कंडा, थाना पुवायाँ को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशाल कुमार एवं कांस्टेबल जरनैल सिंह शामिल रहे।
    1
    दहेज की मांग ने ली विवाहिता की जान! फरार ससुर दबोचा, पुलिस ने भेजा जेल
शाहजहाँपुर। पुवायाँ थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मृतका के ससुर राजेश कुमार को मंगलवार सुबह बड़ागांव बाईपास के नीचे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को ग्राम कलंदरगंज निवासी बसन्तलाल ने थाना पुवायाँ में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री सुगंधा देवी के पति राजकमल, ससुर राजेश कुमार, सास कमला देवी, ननद तरुण देवी तथा अन्य परिजनों ने अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये और सोने की चेन की मांग की। मांग पूरी न होने पर सुगंधा के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न किया गया।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि पति राजकमल दूसरी शादीशुदा महिला को भगाकर ले गया और बाद में सुगंधा को लगातार फोन व संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। उत्पीड़न से परेशान होकर सुगंधा ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले में थाना पुवायाँ पर मु0अ0सं0 359/2026 के तहत धारा 352, 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी पति राजकमल को पुलिस पहले ही 29 जून 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को वांछित आरोपी राजेश कुमार पुत्र छेदालाल (50 वर्ष), निवासी रतनपुर कंडा, थाना पुवायाँ को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशाल कुमार एवं कांस्टेबल जरनैल सिंह शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.