लकड़ी का बोटा ऊपर गिरने से युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम। लकड़ी के बोटे की चपेट में आने से मजदूर की मौत परिजनों में कोहराम उन्नाव।बांगरमऊ आरा मशीन पर रविवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में मजदूरी कर रहे युवक की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंजमुरादाबाद कस्बे के मोहल्ला दुबियाना निवासी नंद किशोर (35) पुत्र अशोक रोज की तरह मजदूरी करने बांगरमऊ आया था। वह बिल्हौर-हरदोई बाईपास स्थित एक आरा मशीन पर काम करता था। रविवार देर शाम आरा मशीन पर हाइड्रा मशीन से भारी लकड़ियों को ट्रक में लोड कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक हाइड्रा मशीन का पट्टा छूट गया, जिससे लकड़ियों का संतुलन बिगड़ गया और भारी लकड़ियां सीधे नंदू के ऊपर आ गिरीं। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह लकड़ियां हटाकर गंभीर रूप से घायल नंदू को बाहर निकाला और आनन-फानन बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी साधना और एक वर्षीय बेटे ऋषभ को छोड़ गया है। मासूम ऋषभ के सिर से पिता का साया उठने के बाद परिवार सदमे में है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लकड़ी का बोटा ऊपर गिरने से युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम। लकड़ी के बोटे की चपेट में आने से मजदूर की मौत परिजनों में कोहराम उन्नाव।बांगरमऊ आरा मशीन पर रविवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में मजदूरी कर रहे युवक की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंजमुरादाबाद कस्बे के मोहल्ला दुबियाना निवासी नंद किशोर (35) पुत्र अशोक रोज की तरह मजदूरी करने बांगरमऊ आया था। वह बिल्हौर-हरदोई बाईपास स्थित एक आरा मशीन पर काम करता था। रविवार देर शाम आरा मशीन पर हाइड्रा मशीन से भारी लकड़ियों को ट्रक में लोड कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक
हाइड्रा मशीन का पट्टा छूट गया, जिससे लकड़ियों का संतुलन बिगड़ गया और भारी लकड़ियां सीधे नंदू के ऊपर आ गिरीं। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह लकड़ियां हटाकर गंभीर रूप से घायल नंदू को बाहर निकाला और आनन-फानन बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी साधना और एक वर्षीय बेटे ऋषभ को छोड़ गया है। मासूम ऋषभ के सिर से पिता का साया उठने के बाद परिवार सदमे में है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: आस्था की गूंज में गूंजा उन्नाव, डीएम ने किया भव्य रुद्राभिषेक और कलश यात्रा का शुभारंभ! उन्नाव में आस्था और श्रद्धा का महासंगम देखने को मिला, जब सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सिद्धनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ओंकार जाप, महाआरती और रुद्राभिषेक कर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इससे पहले उन्होंने भव्य कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया और स्वयं भी यात्रा में शामिल होकर धार्मिक उत्साह को बढ़ाया। यह यात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर सिद्धनाथ मंदिर पर आकर संपन्न हुई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। जिलाधिकारी ने कहा ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं। पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ और हर चेहरे पर आस्था और संतोष की झलक दिखाई दी। इस मौके पर कई अधिकारी, एनसीसी व पीआरडी जवानों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उन्नाव में गूंजा भक्ति का शंखनाद… आस्था का ये उत्सव बना जन-जन की शक्ति का प्रती!1
- उन्नाव के परियर क्षेत्र में शारदा नहर के पानी से मरौंदा सूचित और मरौंदा मझवारा गांवों के किसानों की फसलें तीन साल से लगातार बर्बाद हो रही हैं। लाखों की कमाई डूबने के बावजूद उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। अधिकारियों की अनदेखी से मायूस किसानों ने अब कल्याणी नदी की खुदाई के लिए मछली आखेट की नीलामी का पैसा लगाने का सुझाव दिया है।1
- उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर ट्रेनिंग कर रहे कानपुर में योगेंद्र सिंह जिन्होंने नौकरी एवं शादी का झांसा देकर कानपुर के गीता नगर निवासी एस सी समाज की छात्रा के साथ में दुष्कर्म रिजर्व पुलिस लाइन के अंदर किया था *कानपुर*... उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर ट्रेनिंग कर रहे कानपुर में योगेंद्र सिंह जिन्होंने नौकरी एवं शादी का झांसा देकर कानपुर के गीता नगर निवासी एस सी समाज की छात्रा के साथ में दुष्कर्म रिजर्व पुलिस लाइन के अंदर किया था पीड़िता को योगेंद्र सिंह एवं उनसे जुड़े हुए व्यक्तियों से खतरा महसूस हो रहा है पीड़िता ने सोशल मीडिया पर कानपुर पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाते हुए एवं निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है।1
- Carvaan mathmatics class - 5th exercise - 7 ( d ) Carvaan mathmatics class -5th exercise - 7(d)1
- शाम 5 बजे PM मोदी - “कृपया मेट्रो का इस्तेमाल करें और ईंधन बचाएं।” ठीक 16 घंटे बाद - राजस्थान की सड़कों पर पूरा सिनेमा चालू सबक – पेट्रोल बस जनता को बचाना है1
- Usha papular shiksha sansthan में teacher ke साथ मिलकर अच्छे से कबीरदास जी का doha pada Usha papular shiksha sansthan में teacher ke साथ मिलकर अच्छे से कबीरदास जी का doha pada ऐसे विद्यालय में अपने बच्चों को padaane की kya raah है1
- हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: 108 एम्बुलेंस टीम ने 5 मिनट में पहुंचकर बचाईं कई जिंदगियां1
- ‼️उन्नाव में थार सवार गुंडों का आतंक! घर घेरकर दी गोली मारने की धमकी, CCTV में कैद पूरी वारदात!‼️ उन्नाव से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां दबंगों का खौफ अब घरों तक पहुंच चुका है गदन खेड़ा गांव में एक युवक को पहले रास्ते में रोका गया गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई…और फिर अगले ही दिन थार गाड़ी में सवार 5-6 अज्ञात दबंग सीधे पीड़ित के घर पहुंच गए… घर को घेर लिया… और खुलेआम दी धमकी जहां मिलेगा वहीं गोली मार देंगे! हैरानी की बात ये है कि पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो चुकी है अब पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार सवाल ये है क्या दबंगों पर होगी सख्त कार्रवाई या फिर ऐसे ही दहशत में जीता रहेगा आम आदमी?2