*थाना धनघटा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के मामले में वाँछित 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 243/2026 धारा 103(1)/191(2)/191(3)/190/125/115(2)/352 बी०एन०एस० से सम्बन्धित 05 नफर अभियुक्तगण 1. सन्नी पुत्र धर्मेन्द्र 2. बब्बी पुत्र धर्मेन्द्र 3. तुफानी पुत्र स्व0 स्वामीनाथ 4. कमलेश पुत्र तुफानी 5. सचिन पुत्र तुफानी निवासीगण गायघाट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को कटारमिश्र पुल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि वादी इनरमल पुत्र महिपत ग्राम गायघाट थाना धनघटा द्वारा दिनाँक 27.04.2026 को थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उक्त अभियुक्तगण व उनके साथियों द्वारा दिनाँक 26.04.2026 को वादी के परिवार की बारात जा रही थी, बारात जोगेन्द्र के घर के सामने पहुंची तभी औरतों व बच्चियों के ऊपर कंकड़ मार दिया गया जिसको लेकर झगड़ा-विवाद हुआ । जिसमें मेरे भतीजे अनिल कपुर पुत्र भागीरथी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त मुकदमा से संबंधित वांछित 05 अभियुक्तो को आज दिनाँक 28.04.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण प्रभारी नि0 थाना धनघटा दिलीप सिंह, उ0नि0 सुरेन्द्र यादव, हे0का0 इब्राहिम अली, का0 रजनीश यादव, का0 मुन्नेलाल गुप्ता, का0 अनिल कुमार यादव, का0 मनोज यादव,का0 रवी चौरसिया,का0 सलमान अंसारी, का0 नमी कुमार गौड़
*थाना धनघटा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के मामले में वाँछित 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 243/2026 धारा 103(1)/191(2)/191(3)/190/125/115(2)/352 बी०एन०एस० से सम्बन्धित 05 नफर अभियुक्तगण 1. सन्नी पुत्र धर्मेन्द्र 2. बब्बी पुत्र धर्मेन्द्र 3. तुफानी पुत्र स्व0 स्वामीनाथ 4. कमलेश पुत्र तुफानी 5. सचिन पुत्र तुफानी निवासीगण गायघाट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को कटारमिश्र पुल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि वादी इनरमल पुत्र महिपत ग्राम गायघाट थाना धनघटा द्वारा दिनाँक 27.04.2026 को थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि
उक्त अभियुक्तगण व उनके साथियों द्वारा दिनाँक 26.04.2026 को वादी के परिवार की बारात जा रही थी, बारात जोगेन्द्र के घर के सामने पहुंची तभी औरतों व बच्चियों के ऊपर कंकड़ मार दिया गया जिसको लेकर झगड़ा-विवाद हुआ । जिसमें मेरे भतीजे अनिल कपुर पुत्र भागीरथी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त मुकदमा से संबंधित वांछित 05 अभियुक्तो को आज दिनाँक 28.04.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण प्रभारी नि0 थाना धनघटा दिलीप सिंह, उ0नि0 सुरेन्द्र यादव, हे0का0 इब्राहिम अली, का0 रजनीश यादव, का0 मुन्नेलाल गुप्ता, का0 अनिल कुमार यादव, का0 मनोज यादव,का0 रवी चौरसिया,का0 सलमान अंसारी, का0 नमी कुमार गौड़
- Post by Abc Hindustan1
- गोरखपुर में बुधवार की सुबह में ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट के वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में सहारनपुर के देवबंद निवासी मेहदी और रहमान के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है। दरअसल, गोला के वार्ड नंबर 17 स्थित देवांश स्वर्णकला केंद्र पर सोमवार को लूट की घटना हुई थी। दुकान मालिक राकेश वर्मा अपनी बड़ी बेटी की 29 अप्रैल को होने वाली सगाई का निमंत्रण देने बाहर गए थे। इस दौरान उनकी छोटी बेटी अमृता वर्मा दुकान संभाल रही थी। दोपहर करीब 2:20 बजे दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और गहने दिखाने को कहा। इसी दौरान एक बदमाश ने मौका पाकर करीब 20 ग्राम के 4-5 जोड़ी कान के झाले झपट्टा मारकर उठा लिए और भागने लगा। अमृता ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी के पीछे दौड़ पड़ी। उसने एक बदमाश को पकड़कर गिरा भी दिया, लेकिन वह छूटकर फरार हो गया। इस दौरान अमृता के हाथ में चोट भी आई। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि दूसरा साथी सरया सब्जी मंडी के पास बाइक लेकर खड़ा था, जिससे दोनों आरोपी फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।1
- “दादी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए पोतों ने निकाली ‘बारात जैसी’ अंतिम यात्रा, 700 गाड़ियां, 80 ड्रोन और 3500 लोग शामिल | Viral Video 2026”1
- खलीलाबाद बांसी रोड जामबांसी में आप लाइव देख रहे हैंसंपादकलाइव चैनल सूरु ऐप परकैमरा1
- Post by अश्वनी निषाद बेलीपार1
- लखनऊ | विशेष रिपोर्ट अजीत मिश्रा (खोजी) लखनऊ। राजधानी की पुलिसिंग और 'स्मार्ट सिटी' के दावों की धज्जियां उड़ाता एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। मामला थाना गाजीपुर के मुंशी पुलिया चौकी क्षेत्र का है, जहाँ कानून का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित 'प्राइम प्लाजा' में सरेआम देह व्यापार का बाजार सजाया जा रहा है। रेट कार्ड: 1000 रुपये में 45 मिनट का 'खेल' वायरल वीडियो ने उस काली हकीकत को बेनकाब कर दिया है, जिसे अब तक स्पा सेंटर की चकाचौंध के पीछे छिपाया जा रहा था। वीडियो में रिसेप्शन पर बैठी महिला किसी सब्जी मंडी की तरह सौदेबाजी करती नजर आ रही है। ₹1000 में 45 मिनट की सेवा, "फुल सर्विस" का खुला ऑफर और "कोऑपरेटिव स्टाफ" के नाम पर युवतियों की नुमाइश—यह सब कुछ कैमरे में कैद है। वीडियो में मौजूद एक कथित दलाल जिस आत्मविश्वास से ग्राहक को अंदर की व्यवस्था समझा रहा है, उससे साफ है कि यहाँ धंधा नया नहीं, बल्कि काफी पुराना और 'संरक्षित' है। चौकी से 100 मीटर की दूरी: क्या सो रही है पुलिस? सबसे बड़ा और तीखा सवाल लखनऊ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठता है। जिस मुंशी पुलिया चौकी की जिम्मेदारी इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने की है, उसकी नाक के नीचे यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। क्या खाकी को इस 'प्राइम अड्डे' की खबर नहीं थी? या फिर 100 मीटर का फासला 'महीने की उगाई' के लिफाफों ने पाट दिया है? स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त सिर्फ कागजों पर होती है, वरना चौकी के इतने करीब युवतियों की सौदेबाजी होना नामुमकिन है। वर्दी पर दाग या सिस्टम की लाचारी? वीडियो वायरल होने के बाद अब गेंद लखनऊ पुलिस के पाले में है। यह सिर्फ एक स्पा सेंटर का मामला नहीं है, बल्कि उस गिरोह का पर्दाफाश है जो युवतियों को इस दलदल में धकेल रहा है। अगर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर प्रशासन की आंखें बंद हैं, तो दूरदराज के इलाकों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। "स्थानीय जनता अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि बुलडोजर वाली कार्रवाई और उन जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरते देखना चाहती है, जिनकी शह पर यह 'पाप की दुकान' चल रही थी।" अब देखना यह होगा कि कमिश्नरेट पुलिस इस 'वायरल सच' पर क्या एक्शन लेती है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डालकर किसी और वीडियो के वायरल होने का इंतजार किया जाएगा।1
- बच्चों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए टीकाकरण जरूरी: डॉ शाहनवाज़ जमाल | Vaccination Awareness 20261
- बस्ती जनपद में आंधी और तूफान के साथ मौसम ने बदला करवट1
- Post by Santosh Jaiswal1