logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बच्चों का वार्षीक कार्ड देने पर साथ मे आये अभिभावकों में रही प्रशंता जिस भरोसे अभिभावकों ने बच्चों को विद्यालय भेजा उसपर खरा उतरे  डा दिनेश तिवारी  अयोध्या-  दिनांक 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को एस डी पब्लिक स्कूल प्रताप नगर, बाबा तारा, खजुराहट (अयोध्या) में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड का वितरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निदेशक प्रशांत कुमार पांडे जी की उपस्थिति एवं मुख्य अतिथ के रुप में वरिष्ट पत्रकार डा दिनेश तिवारी जी द्वारा कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अपने हांथों से रिपोर्ट कार्ड देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों के साथ छात्र-छात्राएं अपना - अपना अंक पत्र लेने में शामिल रहे है।  विद्यालय में अंक पत्र लेने आये अभिभावकों में पं० प्रेमधर तिवारी जी, सतेंद्र यादव जी एवं बिंदेश्वरी चौहान जी द्वारा विद्यालय के बच्चों को परिवार के संस्कार जिसमें अपनो से बडे एवं बुजुर्गो के पैर छूकर प्रति दिन विद्यालय आना शामिल है।तथा अभिभावक विद्यालय की व्यवस्थाओं से काफी संतुष्ट नजर आए और विद्यालय को आगे बढ़ाने में    निदेशक प्रशांत पांडेय ने स्थानिय अभिभावकों की प्रसंशा करते हुए कहा कि जिस तरह मेरे ऊपर विश्वास करके बच्चों को विद्यालय भेजे है।आज उनकी सन्तुष्टी से हमे भी हर्ष की अनुभूति हो रही है। मुख्य अतिथ के साथ अंक पत्र देते फोटो

8 hrs ago
user_Dr Dinesh Tiwari Patrakar Bikapur
Dr Dinesh Tiwari Patrakar Bikapur
बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
72e45ac7-474d-4696-b129-98df99ebbbb3

बच्चों का वार्षीक कार्ड देने पर साथ मे आये अभिभावकों में रही प्रशंता जिस भरोसे अभिभावकों ने बच्चों को विद्यालय भेजा उसपर खरा उतरे  डा दिनेश तिवारी  अयोध्या-  दिनांक 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को एस डी पब्लिक स्कूल प्रताप नगर, बाबा तारा, खजुराहट (अयोध्या) में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड का वितरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निदेशक प्रशांत कुमार पांडे जी की उपस्थिति एवं मुख्य अतिथ के रुप में वरिष्ट पत्रकार डा दिनेश तिवारी जी द्वारा कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अपने हांथों से रिपोर्ट कार्ड देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों के साथ छात्र-छात्राएं अपना - अपना अंक पत्र लेने में शामिल रहे है।  विद्यालय में अंक पत्र लेने आये अभिभावकों में पं० प्रेमधर तिवारी जी, सतेंद्र यादव जी एवं बिंदेश्वरी चौहान जी द्वारा विद्यालय के बच्चों को परिवार के संस्कार जिसमें अपनो से बडे एवं बुजुर्गो के पैर छूकर प्रति दिन विद्यालय आना शामिल है।तथा अभिभावक विद्यालय की व्यवस्थाओं से काफी संतुष्ट नजर आए और विद्यालय को आगे बढ़ाने में    निदेशक प्रशांत पांडेय ने स्थानिय अभिभावकों की प्रसंशा करते हुए कहा कि जिस तरह मेरे ऊपर विश्वास करके बच्चों को विद्यालय भेजे है।आज उनकी सन्तुष्टी से हमे भी हर्ष की अनुभूति हो रही है। मुख्य अतिथ के साथ अंक पत्र देते फोटो

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या | संवाददाता (दुर्गा सिंह) अयोध्या जनपद में मंगलवार की देर रात और बुधवार तड़के मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। आसमान में छाई काली घटाओं, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने गेहूं की पकी खड़ी फसल को लेकर किसानों के होश उड़ा दिए। वर्तमान में गेहूं की फसल पककर पूरी तरह तैयार है और कटाई का काम जोरों पर है। ऐसे में अचानक हुई इस हलचल से किसानों को फसल बर्बाद होने और कटाई में देरी होने का डर सताने लगा। हालांकि, गनीमत यह रही कि बारिश केवल हल्की बूंदाबांदी तक ही सीमित रही, जिससे किसानों ने बड़ी राहत महसूस की। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज होती या ओले गिरते, तो तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती थी। फिलहाल, आसमान में छाय बादलों को देखकर किसान जल्द से जल्द अपनी फसल समेटने की जुगत में लग गए हैं ताकि कुदरत के किसी भी बड़े कहर से बचा जा सके।
    1
    अयोध्या | संवाददाता (दुर्गा सिंह)
अयोध्या जनपद में मंगलवार की देर रात और बुधवार तड़के मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। आसमान में छाई काली घटाओं, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने गेहूं की पकी खड़ी फसल को लेकर किसानों के होश उड़ा दिए।
वर्तमान में गेहूं की फसल पककर पूरी तरह तैयार है और कटाई का काम जोरों पर है। ऐसे में अचानक हुई इस हलचल से किसानों को फसल बर्बाद होने और कटाई में देरी होने का डर सताने लगा। हालांकि, गनीमत यह रही कि बारिश केवल हल्की बूंदाबांदी तक ही सीमित रही, जिससे किसानों ने बड़ी राहत महसूस की।
क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज होती या ओले गिरते, तो तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती थी। फिलहाल, आसमान में छाय बादलों को देखकर किसान जल्द से जल्द अपनी फसल समेटने की जुगत में लग गए हैं ताकि कुदरत के किसी भी बड़े कहर से बचा जा सके।
    user_Durga Singh
    Durga Singh
    Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अयोध्या शहर स्थित रिकाबगंज क्षेत्र अंतर्गत बल्ला हाता मोहल्ले में मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल मे देर रात्रि परसों पीड़ित सोनी यादव उम्र 25 बर्षीय पत्नी सुरेश यादव महताब बाग बेनीगंज अयोध्या ने प्रसव के लिए मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल मे भर्ती कराया। पीड़ित का आरोप प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों की हालत बिगड़ी डॉक्टर को दिखाने से पहले हुईं मौत हो गई घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की मांग। घटना के बाद से ही अस्पताल छोड़ कर भाग निकले अस्पताल कर्मी सुरक्षा है लगभग 4:00 बजे तक पुलिस प्रशासन ने अस्पताल को घेर रखा था उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे सारे साथ को इकट्ठा करते हुए द्वार पुलिस ने अपने कब्जे में लिया जच्चा और बच्चा की लाश पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया स्वास्थ्य विभाग प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया साथ मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
    4
    अयोध्या शहर स्थित रिकाबगंज क्षेत्र अंतर्गत बल्ला हाता मोहल्ले में मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल मे देर रात्रि परसों पीड़ित सोनी यादव उम्र 25 बर्षीय पत्नी सुरेश  यादव  महताब बाग बेनीगंज अयोध्या ने प्रसव के लिए मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल मे भर्ती कराया। पीड़ित का आरोप प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों की हालत बिगड़ी डॉक्टर को दिखाने से पहले हुईं मौत हो गई घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की मांग।
घटना के बाद से ही अस्पताल छोड़ कर भाग निकले अस्पताल कर्मी सुरक्षा है लगभग 4:00 बजे तक पुलिस प्रशासन ने अस्पताल को घेर रखा था उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे सारे साथ को इकट्ठा करते हुए द्वार पुलिस ने अपने कब्जे में लिया जच्चा और बच्चा की लाश पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया स्वास्थ्य विभाग प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया साथ मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
    user_Vipin pandey
    Vipin pandey
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अयोध्या जिले में थाना कैंट अंतर्गत गद्दोपुर गांव में वेदांत ट्रेडर्स के मालिक प्रवीण त्रिपाठी की पालतू कुटिया द्वारा घर में घुसे जहरीले सांप को मार गिराया। पालतू कुत्तिया जोया ने नुकीले दांतों से ऐसा हमला किया कि सांप संभल भी नहीं पाया। बीती रात घुसे खतरनाक सांप को पालतू कुतिया 'जोया' ने पटक-पटक कर मार डाला।सांप और पालतू के लड़ाई की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई कैद,घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा।
    1
    अयोध्या जिले में थाना कैंट अंतर्गत गद्दोपुर गांव में वेदांत ट्रेडर्स के मालिक प्रवीण त्रिपाठी की पालतू कुटिया द्वारा घर में घुसे जहरीले सांप को मार गिराया। पालतू कुत्तिया जोया ने नुकीले दांतों से ऐसा हमला किया कि सांप संभल भी नहीं पाया। बीती रात घुसे खतरनाक सांप को पालतू कुतिया 'जोया' ने पटक-पटक कर मार डाला।सांप और पालतू के लड़ाई की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई कैद,घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग अयोध्या. डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत का मामला, एसीएमओ डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव ने मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल पर मारा छापा, अस्पताल मे नहीं मिला कोई डॉक्टर और कर्मचारी, सभी अस्पताल छोड़कर हुए फरार,अस्पताल को किया गया सील,एसीएमओ डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, बेनीगंज निवासी सुरेश यादव की पत्नी की प्रसव के दौरान हुई थी मौत, नवजात शिशु की भी हुई थी मौत.
    1
    ब्रेकिंग 
अयोध्या.
डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत का मामला, एसीएमओ डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव ने मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल पर मारा छापा, अस्पताल मे नहीं मिला कोई डॉक्टर और कर्मचारी, सभी अस्पताल छोड़कर हुए फरार,अस्पताल को किया गया सील,एसीएमओ डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, बेनीगंज निवासी सुरेश यादव की पत्नी की प्रसव के दौरान हुई थी मौत, नवजात शिशु की भी हुई थी मौत.
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता दलजीत नागवंशी अयोध्या। रामनगरी स्थित माधव सेवा सदन के पवित्र परिसर में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के तत्वावधान में विप्र बटुकों का निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार भव्य रूप से संपन्न हुआ। चैत्र मास के पुण्य अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अभिभावक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच दर्जनों बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पंडित दिलीप राम त्रिपाठी मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में वर्णित 16 संस्कारों में यज्ञोपवीत संस्कार का विशेष महत्व है। यह संस्कार बालक के जीवन में शिक्षा, अनुशासन और ब्रह्मचर्य की शुरुआत का प्रतीक होता है। समारोह के संरक्षक एवं माधव सेवा सदन के पीठाधिपति जगद्गुरु स्वामी रामानुजाचार्य जी महाराज के सानिध्य में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार के पश्चात बालक को वेद अध्ययन का अधिकार प्राप्त होता है तथा उसे संयमित जीवन, गुरु के सानिध्य में रहकर ज्ञानार्जन और नैतिक मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा दी जाती है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य वीरेन्द्र कुमार वैदिक के आचार्यत्व में हुआ, जिसमें आचार्य बृजेश कुमार पाण्डेय, आचार्य रवींद्र कुमार मिश्र, आचार्य नारायण जी महाराज, आचार्य दाशारथी, डॉ. श्याम नारायण मिश्र, आचार्य राधेश्याम मिश्र, आचार्य कृष्णानंद मिश्रा, पंडित जितेंद्र तिवारी सहित कई विद्वान आचार्यों ने वैदिक रीति से संस्कार सम्पन्न कराया। इस अवसर पर आचार्यों ने बटुकों को धर्म, आचार-विचार और संस्कारों की महत्ता से अवगत कराते हुए अनुशासित जीवन जीने तथा समाज व धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित रामानुज तिवारी, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित धर्मदत्त पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम शास्त्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत क्षीरेश्वर दत्त मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत ओमप्रकाश मिश्र, सदस्य जय प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। अंत में सभी बटुकों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    4
    ब्रेकिंग न्यूज़
संवाददाता दलजीत नागवंशी
अयोध्या। रामनगरी स्थित माधव सेवा सदन के पवित्र परिसर में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के तत्वावधान में विप्र बटुकों का निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार भव्य रूप से संपन्न हुआ। चैत्र मास के पुण्य अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अभिभावक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच दर्जनों बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम में परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पंडित दिलीप राम त्रिपाठी मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में वर्णित 16 संस्कारों में यज्ञोपवीत संस्कार का विशेष महत्व है। यह संस्कार बालक के जीवन में शिक्षा, अनुशासन और ब्रह्मचर्य की शुरुआत का प्रतीक होता है।
समारोह के संरक्षक एवं माधव सेवा सदन के पीठाधिपति जगद्गुरु स्वामी रामानुजाचार्य जी महाराज के सानिध्य में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार के पश्चात बालक को वेद अध्ययन का अधिकार प्राप्त होता है तथा उसे संयमित जीवन, गुरु के सानिध्य में रहकर ज्ञानार्जन और नैतिक मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा दी जाती है।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य  वीरेन्द्र कुमार वैदिक के आचार्यत्व में हुआ, जिसमें आचार्य बृजेश कुमार पाण्डेय, आचार्य रवींद्र कुमार मिश्र, आचार्य नारायण जी महाराज, आचार्य दाशारथी, डॉ. श्याम नारायण मिश्र, आचार्य राधेश्याम मिश्र, आचार्य कृष्णानंद मिश्रा, पंडित जितेंद्र तिवारी सहित कई विद्वान आचार्यों ने वैदिक रीति से संस्कार सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर आचार्यों ने बटुकों को धर्म, आचार-विचार और संस्कारों की महत्ता से अवगत कराते हुए अनुशासित जीवन जीने तथा समाज व धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित रामानुज तिवारी, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित धर्मदत्त पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम शास्त्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत क्षीरेश्वर दत्त मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत ओमप्रकाश मिश्र, सदस्य जय प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। अंत में सभी बटुकों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    user_जिला संवाददाता दलजीत नागवंशी इ
    जिला संवाददाता दलजीत नागवंशी इ
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद के थाना गोसाईगंज का मामलाआज बीती रात्रि 01.04.2026 पुलिस को सूचना मिली एक मोटरसाइकिल पर 03 संदिग्ध व्यक्ति सवार होकर जा रहे हैं । जिस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी । इटकौली जंगल के पास इन लोगों को घेरा गया जहां पर ये पुलिस को देखकर भागने लगे । पुलिस की घेराबन्दी करने पर इन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया । पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ में फायर किया जिसमें एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी । इन तीनों व्यक्ति की पहचान अफरोज पुत्र मो0 रफीक उम्र 28 वर्ष नि0 सिरवारा शरीकपुर थाना गोसाईगंज ,मो0 गुलफाम उर्फ मो0 इमरान पुत्र मो0 सईद नि0 सिरवारा गोसाईगंज तथा आजाद पुत्र कमरुद्दीन उम्र 52 वर्ष नि0 फतेहपुर सेंघऱ थाना गोसाईगंज के रुप में हुई । जिसमें अफरोज के पैर में गोली लगी है जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा व 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी जयसिंहपुर लाया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री अखण्ड प्रताप सिंह की बाइट
    3
    जनपद के थाना गोसाईगंज का मामलाआज बीती रात्रि 01.04.2026 पुलिस को सूचना मिली एक मोटरसाइकिल पर 03 संदिग्ध व्यक्ति सवार होकर जा रहे हैं । जिस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी । इटकौली जंगल के पास इन लोगों को घेरा गया जहां पर ये पुलिस को देखकर भागने लगे । पुलिस की घेराबन्दी करने पर इन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया । पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ में फायर किया जिसमें एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी । इन तीनों व्यक्ति की पहचान अफरोज पुत्र मो0 रफीक  उम्र 28 वर्ष नि0 सिरवारा शरीकपुर थाना गोसाईगंज ,मो0 गुलफाम उर्फ मो0 इमरान पुत्र मो0 सईद नि0 सिरवारा गोसाईगंज तथा आजाद पुत्र कमरुद्दीन उम्र 52 वर्ष नि0 फतेहपुर सेंघऱ थाना गोसाईगंज के रुप में हुई । जिसमें अफरोज के पैर में गोली लगी है जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा व 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी जयसिंहपुर लाया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । 
उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री अखण्ड प्रताप सिंह की बाइट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    14 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में मातृत्व दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को मनाया जाता है। इसी क्रम में आयोजित शिविर में कुल 50 गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर अपनी नियमित जांच कराई। शिविर के दौरान डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। जांच के दौरान कुछ महिलाओं में एनीमिया की समस्या पाई गई, जिनकी पहचान कर उन्हें विशेष सावधानी बरतने और समय पर दवा लेने की सलाह दी गई। डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम युक्त भोजन लेने के साथ-साथ नियमित जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षित प्रसव, पोषण और समय पर इलाज के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एएनएम सुशीला, नर्स सरिता, नर्स प्रतिमा, नर्स अनीता, आरती, कांति काउंसलर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
    4
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में मातृत्व दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को मनाया जाता है। इसी क्रम में आयोजित शिविर में कुल 50 गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर अपनी नियमित जांच कराई। शिविर के दौरान डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया।
जांच के दौरान कुछ महिलाओं में एनीमिया की समस्या पाई गई, जिनकी पहचान कर उन्हें विशेष सावधानी बरतने और समय पर दवा लेने की सलाह दी गई। डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम युक्त भोजन लेने के साथ-साथ नियमित जांच कराने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षित प्रसव, पोषण और समय पर इलाज के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एएनएम सुशीला, नर्स सरिता, नर्स प्रतिमा, नर्स अनीता, आरती, कांति काउंसलर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रामनगरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र के बल्ला हाता स्थित मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में कथित लापरवाही के चलते एक प्रसूता और उसके नवजात की मौत हो गई। फोन पर निर्देश, अस्पताल में नहीं थीं डॉक्टर मृतका के परिजनों का आरोप है कि बेनीगंज निवासी सुरेश यादव अपनी पत्नी सोनी यादव को सुरक्षित प्रसव की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वहां हालात बिल्कुल उलट मिले। बताया जा रहा है कि अस्पताल की डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव उस वक्त मौके पर मौजूद नहीं थीं। आरोप है कि उन्होंने फोन पर ही स्टाफ को निर्देश देकर प्रसव कराने को कहा, जबकि गंभीर स्थिति में विशेषज्ञ की मौजूदगी बेहद जरूरी थी। तड़पती रही जच्चा, दम तोड़ता रहा नवजात परिजनों के मुताबिक, प्रसव के दौरान न तो पर्याप्त मेडिकल सुविधा दी गई और न ही समय पर सही इलाज मिल पाया। हालात बिगड़ते गए और देखते ही देखते जच्चा और नवजात दोनों ने दम तोड़ दिया। यह खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्से में फूटा आक्रोश, अस्पताल घेरकर किया प्रदर्शन घटना के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अस्पताल को तत्काल सीज करने की मांग की। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े। पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल रिकाबगंज पुलिस चौकी पर भारी भीड़ जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिनेश यादव ने बताया कि "हम लोग अपनी बहू को जिंदा लेकर आए थे, लेकिन अस्पताल की लापरवाही ने हमसे सब कुछ छीन लिया। अगर डॉक्टर समय पर मौजूद होतीं, तो शायद आज दोनों जिंदा होते। हमें इंसाफ चाहिए।"
    1
    रामनगरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र के बल्ला हाता स्थित मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में कथित लापरवाही के चलते एक प्रसूता और उसके नवजात की मौत हो गई।
फोन पर निर्देश, अस्पताल में नहीं थीं डॉक्टर
मृतका के परिजनों का आरोप है कि बेनीगंज निवासी सुरेश यादव अपनी पत्नी सोनी यादव को सुरक्षित प्रसव की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वहां हालात बिल्कुल उलट मिले।
बताया जा रहा है कि अस्पताल की डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव उस वक्त मौके पर मौजूद नहीं थीं। आरोप है कि उन्होंने फोन पर ही स्टाफ को निर्देश देकर प्रसव कराने को कहा, जबकि गंभीर स्थिति में विशेषज्ञ की मौजूदगी बेहद जरूरी थी।
तड़पती रही जच्चा, दम तोड़ता रहा नवजात
परिजनों के मुताबिक, प्रसव के दौरान न तो पर्याप्त मेडिकल सुविधा दी गई और न ही समय पर सही इलाज मिल पाया। हालात बिगड़ते गए और देखते ही देखते जच्चा और नवजात दोनों ने दम तोड़ दिया।
यह खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गुस्से में फूटा आक्रोश, अस्पताल घेरकर किया प्रदर्शन
घटना के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ।
लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अस्पताल को तत्काल सीज करने की मांग की। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल रिकाबगंज पुलिस चौकी पर भारी भीड़ जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश यादव ने बताया कि "हम लोग अपनी बहू को जिंदा लेकर आए थे, लेकिन अस्पताल की लापरवाही ने हमसे सब कुछ छीन लिया। अगर डॉक्टर समय पर मौजूद होतीं, तो शायद आज दोनों जिंदा होते। हमें इंसाफ चाहिए।"
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.