logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राम नवमी पर साईंखेड़ा में भव्य जुलूस, धर्ममय हुआ नगर का वातावरण* नरसिंहपुर साईंखेड़ा। राम नवमी के पावन अवसर पर नगर परिषद साईंखेड़ा में भव्य एवं विशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिद्ध तपस्वी संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर त्यागी जी टाटम्बरी सरकार (पांसी घाट) तथा सियाराम दास जी महाराज का नगर आगमन हुआ, जिनके दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों एवं डीजे की धुन पर निकले इस जुलूस ने नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पूरे क्षेत्र को भक्ति रंग में रंग दिया। श्रद्धालु “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा खिरका मोहल्ला स्थित महाकाल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित 51 ज्वारे कलश स्थापना स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां विधिवत आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। संत त्यागी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति एवं उनके आशीर्वचन से नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं आध्यात्मिक हो गया। उनके सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने धर्म, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम अनुभव किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे आयोजन अत्यंत सफल और भव्य बना। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद थाना प्रभारी रोहित कानोड़िया के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे आयोजन के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रही।

18 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Saikheda, Narsinghpur•
18 hrs ago

राम नवमी पर साईंखेड़ा में भव्य जुलूस, धर्ममय हुआ नगर का वातावरण* नरसिंहपुर साईंखेड़ा। राम नवमी के पावन अवसर पर नगर परिषद साईंखेड़ा में भव्य एवं विशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिद्ध तपस्वी संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर त्यागी जी टाटम्बरी सरकार (पांसी घाट) तथा सियाराम दास जी महाराज का नगर आगमन हुआ, जिनके दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों एवं डीजे की धुन पर निकले इस जुलूस ने नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पूरे क्षेत्र को भक्ति रंग में रंग दिया। श्रद्धालु “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह

शोभायात्रा खिरका मोहल्ला स्थित महाकाल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित 51 ज्वारे कलश स्थापना स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां विधिवत आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। संत त्यागी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति एवं उनके आशीर्वचन से नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं आध्यात्मिक हो गया। उनके सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने धर्म, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम अनुभव किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे आयोजन अत्यंत सफल और भव्य बना। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद थाना प्रभारी रोहित कानोड़िया के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे आयोजन के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Jagtapal Yadav g
    1
    Post by Jagtapal Yadav g
    user_Jagtapal Yadav g
    Jagtapal Yadav g
    सैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • रीवा के कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक अमित सिंह चौहान बीच सड़क महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल
    1
    रीवा के कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक अमित सिंह चौहान बीच सड़क महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Saikheda, Narsinghpur•
    18 hrs ago
  • https://youtu.be/5nD468cSvq8?si=EqTbWWp0dxyRxUKz #सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने लोकतंत्र सजग प्रहरी पत्रकारों के हितों की बात संसद भवन में मुखरता से रखी
    1
    https://youtu.be/5nD468cSvq8?si=EqTbWWp0dxyRxUKz
#सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने लोकतंत्र सजग प्रहरी पत्रकारों के हितों की बात संसद भवन में मुखरता से रखी
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Chhagan Kushawaha
    1
    Post by Chhagan Kushawaha
    user_Chhagan Kushawaha
    Chhagan Kushawaha
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Dharmendra sahu
    1
    Post by Dharmendra sahu
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नगर परिषद बनखेड़ी में मार्च समाप्त होने को है, लेकिन अभी तक वार्षिक बजट पारित नहीं हुआ है। बजट पर चर्चा के लिए आवश्यक परिषद बैठक भी आयोजित नहीं की गई, जिससे प्रशासनिक लापरवाही उजागर होती है। इस देरी के कारण विकास कार्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क और अन्य जनसेवा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। पार्षदों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर नहीं मिल पा रहा है और महत्वपूर्ण निर्णय लंबित हैं। समय पर बजट स्वीकृति न होने से नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इस मुद्दे को पार्षद दुर्गेश बेलवंशी ने प्रमुखता से उठाया है।
    1
    नगर परिषद बनखेड़ी में मार्च समाप्त होने को है, लेकिन अभी तक वार्षिक बजट पारित नहीं हुआ है। बजट पर चर्चा के लिए आवश्यक परिषद बैठक भी आयोजित नहीं की गई, जिससे प्रशासनिक लापरवाही उजागर होती है। इस देरी के कारण विकास कार्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क और अन्य जनसेवा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। पार्षदों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर नहीं मिल पा रहा है और महत्वपूर्ण निर्णय लंबित हैं। समय पर बजट स्वीकृति न होने से नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इस मुद्दे को पार्षद दुर्गेश बेलवंशी ने प्रमुखता से उठाया है।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पलकमति नदी के किनारे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध करने वाले के खिलाफ नगर परिषद ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत सोहागपुर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और रास्ता अवरुद्ध करने का मामला सामने आया है। नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर संजय परसाई द्वारा रविवार शाम 5 बजे लुखमान खान निवासी राजेंद्र वार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पलकमति नदी के पास मातापुरा वार्ड में कबाड़ा सामग्री रखकर आम रास्ता बाधित किया गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 329(3) और 285 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    पलकमति नदी के किनारे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध करने वाले के खिलाफ नगर परिषद ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत
सोहागपुर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और रास्ता अवरुद्ध करने का मामला सामने आया है। नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर संजय परसाई द्वारा रविवार शाम 5 बजे लुखमान खान निवासी राजेंद्र वार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पलकमति नदी के पास मातापुरा वार्ड में कबाड़ा सामग्री रखकर आम रास्ता बाधित किया गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 329(3) और 285 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Jagtapal Yadav g
    1
    Post by Jagtapal Yadav g
    user_Jagtapal Yadav g
    Jagtapal Yadav g
    सैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.