हरदोई पिहानी के पंडरवा किला में भीषण आग, दो घर जलकर खाक; गृहस्थी का सामान राख, लाखों का नुकसान हरदोई पिहानी थाना क्षेत्र के पंडरवा किला गांव में रविवार को अचानक लगी भीषण आग ने दो परिवारों की गृहस्थी उजाड़ दी। रिजवान और इसहाक के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग में अनाज, कपड़े, फर्नीचर, जरूरी कागजात, जेवर और नगदी समेत लाखों का सामान राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। आसमान में उठती लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। आग देख पूरे गांव में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन आग ने दोनों परिवारों की वर्षों की जमा पूंजी और सपनों को चंद मिनटों में खत्म कर दिया। अब पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। बाल्टियों, पाइप व अन्य साधनों से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की एकजुटता से आग आसपास के घरों तक फैलने से बच गई, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी को संभावित कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने और पीड़ितों को आर्थिक मदद, राशन व जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है, ताकि वे फिर से अपनी जिंदगी शुरू कर सकें।

- फर्रुखाबाद कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा में पारंपरिक मेले का आयोजन इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मेले का आनंद लिया। मेले का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक आस्था के साथ-साथ मेले में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। झूलों पर बच्चों की किलकारियां और दुकानों पर महिलाओं-पुरुषों की भीड़ से पूरा मेला परिसर गुलजार रहा। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले ने क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था भी संतोषजनक रही, जिससे श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद लिया।4
- धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप कन्नौज। ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप। ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख। रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना। सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।1
- #AgraCourtFire 🔥 आगरा कोर्ट परिसर में आग का तांडव: धू-धू कर जलीं 4 गाड़ियां, तमाशबीन बनी रही फायर ब्रिगेड! #AgraNews #UPNews1
- कन्नौज ब्रेकिंग - ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप। ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख। रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना। सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।1
- Post by (Journalist) Madhur kumar1
- हरदोई में चलती सीएनजी कार बनी आग का गोला एंकर हरदोई में डरा देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ बीच सड़क पर एक सीएनजी कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। धू-धू कर जलती इस कार को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। मामला जनपद के बिलग्राम रोड स्थित फर्दापुर गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि कार सड़क पर दौड़ रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सीएनजी कार होने की वजह से आग तेजी से फैली और कार पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कार सवार सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है।1
- Post by Shivam Nagar1
- आगरा कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआत एक मारुति ब्रेज़ा (Brezza) से हुई और देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पास खड़ी एक स्कॉर्पियो (Scorpio), एक और ब्रेज़ा और एक वैगनआर (Wagon R) भी जलकर खाक हो गईं! 🚗🔥1