logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घर के आगे कूड़ा घर बना दिया स्मार्ट विधायक - स्मार्ट सांसद 🫣 📍रानी बाजार पुरानी गल्ला मंडी पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर अग्रवाल जी के ऑफिस के सामने सच गोंडा स्वच्छ भारत गोण्डा की सच्चाई ये रानी बाजार का पुरानी गल्ला मंडी है हम लोगो के घर के आगे कूड़ा घर बना दिया है रोज ऐसे होता है इतनी बदबू रहती है की कोई निकल नही सकता है बंदर कूड़ा को घर ले अंदर कर देते है कोई सुनवाई नही हो रही हो नगरपालिका मे कोई भी सुनवाई नही हो रही है DM gonda जी से इस पर उचित कार्यवाही करने की कृपया करे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही जनमानस को यहां पर रहने वाले बहुत परेशान हो गये है आये दिन लोग बीमार हो रहे है बंदर लोगो को परेशान करते है छोटे छोटे बच्चों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है

2 hrs ago
user_Sachin kumar Agrawal
Sachin kumar Agrawal
Adati गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
dc3ae5a5-8b29-4c87-9aa9-81e583a73452
7ac705d4-1dd5-4c53-a3dc-0ca6fb519e08
d16324a9-15aa-49fa-8b38-a80f691a270b
78c60dc1-2b5a-4147-8075-a914a1d3a155

घर के आगे कूड़ा घर बना दिया स्मार्ट विधायक - स्मार्ट सांसद 🫣 📍रानी बाजार पुरानी गल्ला मंडी पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर अग्रवाल जी के ऑफिस के सामने सच गोंडा स्वच्छ भारत गोण्डा की सच्चाई ये रानी बाजार का पुरानी गल्ला मंडी है हम लोगो के घर के आगे कूड़ा घर बना दिया है रोज ऐसे होता है इतनी बदबू रहती है की कोई निकल नही सकता है बंदर कूड़ा को घर ले अंदर कर देते है कोई सुनवाई नही हो रही हो नगरपालिका मे कोई भी सुनवाई नही हो रही है DM gonda जी से इस पर उचित कार्यवाही करने की कृपया करे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही जनमानस को यहां पर रहने वाले बहुत परेशान हो गये है आये दिन लोग बीमार हो रहे है बंदर लोगो को परेशान करते है छोटे छोटे बच्चों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोण्डा: विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन* *गोण्डा: विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन* *करनैलगंज, गोण्डा।* विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि करनैलगंज क्षेत्र के रेक्सडिया गांव में हुए हत्याकांड के बाद अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ता मृतक विनोद साहनी के आवास पर जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज कार्यकर्ता मौर्य नगर चौराहे पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने अपनी जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ता विनोद साहनी हत्याकांड में न्याय और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
    1
    गोण्डा: विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन*
*गोण्डा: विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन*
*करनैलगंज, गोण्डा।* विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि करनैलगंज क्षेत्र के रेक्सडिया गांव में हुए हत्याकांड के बाद अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ता मृतक विनोद साहनी के आवास पर जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया।
पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज कार्यकर्ता मौर्य नगर चौराहे पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने अपनी जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ता विनोद साहनी हत्याकांड में न्याय और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कंडेला हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी कीपूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने पर भड़की, और सरकार पर लगाया आरोप बिपिन पांडेय संवाददाता अयोध्या लोकेशन अयोध्या लखनऊ/अयोध्या कदैंला हत्याकांड पर पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने का आरोप, सरकार पर साधा निशाना अयोध्या। जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र अंतर्गत कदैंला गांव में हुए चर्चित रामलगन मौर्य हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी की पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ नेता लीलावती कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने और कदैंला गांव जाने से रोकने के लिए उनके आवास पर पुलिस तैनात कर उन्हें नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया। गौरतलब है कि 25 अगस्त को कदैंला गांव में रामलगन मौर्य पर कथित रूप से बम और गोली से हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना में उनकी मां पार्वती देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर दर्शननगर मेडिकल कॉलेज और बाद में बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी भी मृत्यु हो गई। मामले को लेकर पीड़ित परिवार एवं विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा कदैंला गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया। लीलावती कुशवाहा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आवाज उठाने वालों को भी रोका जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। पूर्व एमएलसी ने कहा कि कदैंला हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए तथा सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का भी दावा किया। उधर, कदैंला हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में मौर्य समाज के साथ साथ बहुजन समाज व विभिन्न संगठनों में आक्रोश बना हुआ है और विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि लगातार पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आ रहे हैं। मामले को लेकर जनपद की राजनीति भी गर्म होती जा रही है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    3
    कंडेला हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी कीपूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने पर भड़की, और सरकार पर लगाया आरोप
बिपिन पांडेय संवाददाता
अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
लखनऊ/अयोध्या 
कदैंला हत्याकांड पर पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने का आरोप, सरकार पर साधा निशाना
अयोध्या। जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र अंतर्गत कदैंला गांव में हुए चर्चित रामलगन मौर्य हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी की पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ नेता लीलावती कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने और कदैंला गांव जाने से रोकने के लिए उनके आवास पर पुलिस तैनात कर उन्हें नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया।
गौरतलब है कि 25 अगस्त को कदैंला गांव में रामलगन मौर्य पर कथित रूप से बम और गोली से हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना में उनकी मां पार्वती देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर दर्शननगर मेडिकल कॉलेज और बाद में बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी भी मृत्यु हो गई।
मामले को लेकर पीड़ित परिवार एवं विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा कदैंला गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया।
लीलावती कुशवाहा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आवाज उठाने वालों को भी रोका जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
पूर्व एमएलसी ने कहा कि कदैंला हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए तथा सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का भी दावा किया।
उधर, कदैंला हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में मौर्य समाज के साथ साथ बहुजन समाज व विभिन्न संगठनों  में आक्रोश बना हुआ है और विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि लगातार पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आ रहे हैं। मामले को लेकर जनपद की राजनीति भी गर्म होती जा रही है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • अयोध्या,कोतवाली नगर के बगल जाम के बुरे हालात, स्कूल बसों सहित कई वाहनों की लगी रहती लंबी कतार अयोध्या,कोतवाली नगर के बगल जाम के बुरे हालात, स्कूल बसों सहित कई वाहनों की लगी रहती लंबी कतार प्राचीन दरे के जीर्णोद्धार की वजह से एक साइड का ही दरा खुला, एक दर से वाहनों का आना जाना कोतवाली और चौकी दोनों नजदीक, लेकिन नहीं लगाई जाती पुलिस की ड्यूटी सुबह के वक्त स्कूल बसों को जाम की वजह से स्कूल पहुंचने में होती है देरी पुलिस की लापरवाही से जाम से परेशान है लोग।
    1
    अयोध्या,कोतवाली नगर के बगल जाम के बुरे हालात, स्कूल बसों सहित कई वाहनों की लगी रहती लंबी कतार
अयोध्या,कोतवाली नगर के बगल जाम के बुरे हालात, स्कूल बसों सहित कई वाहनों की लगी रहती लंबी कतार
प्राचीन दरे के जीर्णोद्धार की वजह से एक साइड का ही दरा खुला, एक दर से वाहनों का आना जाना 
कोतवाली और चौकी दोनों नजदीक, लेकिन नहीं लगाई जाती पुलिस की ड्यूटी
सुबह के वक्त स्कूल बसों को जाम की वजह से स्कूल पहुंचने में होती है देरी
पुलिस की लापरवाही से जाम से परेशान है लोग।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,* *रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।* *अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,* *रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।* *रूदौली (अयोध्या)।* रूदौली क्षेत्र के अमरावती गांव के समीप कई दिनों से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने 13 तरीक देर रात बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने पुलिस टीम के साथ रात करीब 12 बजे मौके पर छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान मौके से अवैध खनन में प्रयुक्त चार ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं, जिन्हें पुलिस ने तत्काल सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और रवीश मौजूद रहे।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई की गई है। मौके से चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज की गई हैं। अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,*

*रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।*
*अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,*
*रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।*
*रूदौली (अयोध्या)।*
रूदौली क्षेत्र के अमरावती गांव के समीप कई दिनों से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने 13 तरीक देर रात बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने पुलिस टीम के साथ रात करीब 12 बजे मौके पर छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान मौके से अवैध खनन में प्रयुक्त चार ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं, जिन्हें पुलिस ने तत्काल सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और रवीश मौजूद रहे।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई की गई है। मौके से चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज की गई हैं। अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • समस्याओं का समाधान धरातल पर नहीं हुआ तो होगा बीकापुर में बड़ा आंदोलन अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।समस्याओं का समझान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन,-घनश्याम वर्मा,प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन को मजबूत बनाए जाने हेतु चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया,घनश्याम वर्मा बोले अधिकारियों द्वारा केवल कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अविलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया पंचायत में अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा, बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने मौजूद रहे।
    1
    समस्याओं का समाधान धरातल पर नहीं हुआ तो होगा बीकापुर में बड़ा आंदोलन
अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।समस्याओं का समझान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन,-घनश्याम वर्मा,प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन को मजबूत बनाए जाने हेतु चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया,घनश्याम वर्मा बोले अधिकारियों द्वारा केवल कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अविलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया पंचायत में अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा,  बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने मौजूद रहे।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अयोध्या सदर तहसील में भ्रष्टाचार का नंगा नाच, एसडीएम की नाक के नीचे चल रहा अवैध वसूली का काला कारोबार। वायरल वीडियो ने खोली पोल: खुलेआम हो रही है वसूली के पैसों की बंदरबांट, एंटी करप्शन टीम जब पकड़ती है भ्रष्ट कर्मचारियों को, तो समर्थन में उतर आते हैं सैकड़ों लेखपाल। अयोध्या। मर्यादित नगरी अयोध्या से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अयोध्या की सदर तहसील भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है, जहां बिना रिश्वत दिए गरीब जनता का कोई भी काम नहीं होता। एसडीएम की गैर-मौजूदगी और भ्रष्टाचार का खेल आरोप है कि सदर तहसील के एसडीएम ज्यादातर समय फील्ड में रहते हैं और तहसील में उनकी मौजूदगी न के बराबर होती है। इसी का फायदा उठाकर कार्यालय में खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है। सामने आए एक वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे वसूली के पैसों का वितरण आपस में किया जा रहा है। भ्रष्टों को बचाने के लिए शुरू हो जाता है धरना! हद तो तब हो जाती है जब एंटी करप्शन विभाग किसी भ्रष्ट कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करता है, तो उसके बचाव में तुरंत सैकड़ों लेखपाल धरने पर बैठ जाते हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह धरना प्रक्रिया किसलिए? क्या इन भ्रष्ट और चोर कर्मचारियों को बचाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला खड़ा हो जाता है? एसडीएम सदर का रवैया और प्रतिक्रिया जब इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर, अयोध्या को अवगत कराया गया और उनका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने इस पर कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन कैमरे या खुलकर कुछ भी बोलने से साफ इनकार करते नजर आए। ज़िम्मेदार अधिकारियों का इस तरह से चुप्पी साधना और कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतराना इस पूरे मामले को और ज्यादा संदेहास्पद बनाता है। योगी सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' दावों को ठेंगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का दावा करते हों, लेकिन अयोध्या सदर तहसील के इन हालात ने स्थानीय प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
    1
    अयोध्या सदर तहसील में भ्रष्टाचार का नंगा नाच, एसडीएम की नाक के नीचे चल रहा अवैध वसूली का काला कारोबार।

वायरल वीडियो ने खोली पोल: खुलेआम हो रही है वसूली के पैसों की बंदरबांट, एंटी करप्शन टीम जब पकड़ती है भ्रष्ट कर्मचारियों को, तो समर्थन में उतर आते हैं सैकड़ों लेखपाल।
अयोध्या। मर्यादित नगरी अयोध्या से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अयोध्या की सदर तहसील भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है, जहां बिना रिश्वत दिए गरीब जनता का कोई भी काम नहीं होता।
एसडीएम की गैर-मौजूदगी और भ्रष्टाचार का खेल
आरोप है कि सदर तहसील के एसडीएम ज्यादातर समय फील्ड में रहते हैं और तहसील में उनकी मौजूदगी न के बराबर होती है। इसी का फायदा उठाकर कार्यालय में खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है। सामने आए एक वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे वसूली के पैसों का वितरण आपस में किया जा रहा है।
भ्रष्टों को बचाने के लिए शुरू हो जाता है धरना!
हद तो तब हो जाती है जब एंटी करप्शन विभाग किसी भ्रष्ट कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करता है, तो उसके बचाव में तुरंत सैकड़ों लेखपाल धरने पर बैठ जाते हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह धरना प्रक्रिया किसलिए? क्या इन भ्रष्ट और चोर कर्मचारियों को बचाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला खड़ा हो जाता है?
एसडीएम सदर का रवैया और प्रतिक्रिया
जब इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर, अयोध्या को अवगत कराया गया और उनका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने इस पर कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन कैमरे या खुलकर कुछ भी बोलने से साफ इनकार करते नजर आए। ज़िम्मेदार अधिकारियों का इस तरह से चुप्पी साधना और कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतराना इस पूरे मामले को और ज्यादा संदेहास्पद बनाता है।
योगी सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' दावों को ठेंगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का दावा करते हों, लेकिन अयोध्या सदर तहसील के इन हालात ने स्थानीय प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • समस्या समाधान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन- घनश्याम वर्मा तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई पंचायत में लिया फैसला 15 सितंबर बीकापुर अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। संगठन मजबूती की दिशा में चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। ज्ञातव्य है कि मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग की छोटी-छोटी समस्याएं हैं जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है धारा 24 हदबरारी का अनुपालन,नाली चक मार्ग तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने जैसी समस्याएं व्याप्त हैं राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के लापरवाही के कारण समाधान नहीं हो पा रहा है छुट्टा जानवरों से फसलें बर्बाद हो रही हैं और काफी दुर्घटनाएं हो रही हैं शासन के निर्देश के बावजूद भी छुट्टा जानवरों को पकड़ा नहीं जा रहा है। घनश्याम वर्मा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अभिलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा एवं तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा ने यूरिया खाद की ओवर रेटिंग का मामला उठाते हुए कहां की साधन सहकारी समितियां पर भी 275 रुपए प्रति बोरी की दर से यूरिया खाद बेची जा रही है। पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया । पंचायत को अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा, बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने संबोधित किया।
    2
    समस्या समाधान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन- घनश्याम वर्मा

तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई पंचायत में लिया फैसला 
15 सितंबर बीकापुर अयोध्या।
भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। संगठन मजबूती की दिशा में चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। 
ज्ञातव्य है कि मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया।
पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग की छोटी-छोटी समस्याएं हैं जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है धारा 24 हदबरारी का अनुपालन,नाली चक मार्ग तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने जैसी समस्याएं व्याप्त हैं राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के लापरवाही के कारण समाधान नहीं हो पा रहा है छुट्टा जानवरों से फसलें बर्बाद हो रही हैं और काफी दुर्घटनाएं हो रही हैं शासन के निर्देश के बावजूद भी छुट्टा जानवरों को पकड़ा नहीं जा रहा है। घनश्याम वर्मा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अभिलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा एवं तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा ने यूरिया खाद की ओवर रेटिंग का मामला उठाते हुए कहां की साधन सहकारी समितियां पर भी 275 रुपए प्रति बोरी की दर से यूरिया खाद बेची जा रही है। 
पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया ।
पंचायत को अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा,  बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने संबोधित किया।
    user_प्रहरी न्यूज दर्पण
    प्रहरी न्यूज दर्पण
    Building society फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • “सदर तहसील में भ्रष्टाचार का खेल?” वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, वसूली के पैसों की बंदरबांट का आरोप! बिपिन पांडेय पत्रकार अयोध्या अवैध वसूली और पैसों की बंदरबांट का दावा, एंटी करप्शन कार्रवाई के बाद लेखपालों के धरने पर भी उठे सवाल अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की सदर तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में कथित तौर पर वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि तहसील में आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अवैध वसूली की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। वायरल वीडियो ने इन आरोपों को और हवा दे दी है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें मौजूद लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामला तब और चर्चा में आया जब एंटी करप्शन टीम द्वारा कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लेखपालों के धरने पर बैठने की बात सामने आई। सवाल उठ रहा है कि ऐसे मामलों में कर्मचारी संगठनों का विरोध आखिर किस आधारका विरोध आखिर किस आधार पर होता है और क्या इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई प्रभावित होती है? वहीं, पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कार्रवाई की बात कही, लेकिन कैमरे पर विस्तृत प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। अब बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कब होगी? तहसील में कथित अवैध वसूली की शिकायतों पर जिम्मेदारी किसकी तय होगी? और एंटी करप्शन कार्रवाई के बाद कर्मचारियों के सामूहिक विरोध की वास्तविक वजह क्या है? मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं और इसमें कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बीच सदर तहसील का यह मामला प्रशासन के लिए भी बड़ी परीक्षा बन गया है।
    2
    “सदर तहसील में भ्रष्टाचार का खेल?”
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, वसूली के पैसों की बंदरबांट का आरोप!
बिपिन पांडेय 
पत्रकार 
अयोध्या 
अवैध वसूली और पैसों की बंदरबांट का दावा, एंटी करप्शन कार्रवाई के बाद लेखपालों के धरने पर भी उठे सवाल
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की सदर तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में कथित तौर पर वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
आरोप है कि तहसील में आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अवैध वसूली की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। वायरल वीडियो ने इन आरोपों को और हवा दे दी है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें मौजूद लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मामला तब और चर्चा में आया जब एंटी करप्शन टीम द्वारा कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लेखपालों के धरने पर बैठने की बात सामने आई। सवाल उठ रहा है कि ऐसे मामलों में कर्मचारी संगठनों का विरोध आखिर किस आधारका विरोध आखिर किस आधार पर होता है और क्या इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई प्रभावित होती है?
वहीं, पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कार्रवाई की बात कही, लेकिन कैमरे पर विस्तृत प्रतिक्रिया देने से इनकार किया।
अब बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कब होगी? तहसील में कथित अवैध वसूली की शिकायतों पर जिम्मेदारी किसकी तय होगी? और एंटी करप्शन कार्रवाई के बाद कर्मचारियों के सामूहिक विरोध की वास्तविक वजह क्या है?
मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं और इसमें कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बीच सदर तहसील का यह मामला प्रशासन के लिए भी बड़ी परीक्षा बन गया है।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.