Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jai Jagjeewan Saheb Bandagi Jai Satnam, Ram Ram Ji Good Morning All Friends Jai Hind
Parag Prasad Rawat
Jai Jagjeewan Saheb Bandagi Jai Satnam, Ram Ram Ji Good Morning All Friends Jai Hind
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- raebareli1
- रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के सारी खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 7 वर्षीय मासूम अनमोल को गांव के ही युवक सूरज उर्फ लल्ला ने अचानक पकड़कर जमीन पर गिरा-गिराकर बेरहमी से पीटा। मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l जानकारी के अनुसार, छोटा अनमोल गांव की एक दुकान पर सिर्फ बिस्किट लेने गया था। इसी दौरान आरोपी सूरज उर्फ लल्ला (गांव का ही निवासी) ने बच्चे को पकड़ लिया और उसे बार-बार जमीन पर पटककर निर्ममता से मारना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दुकानदार और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मासूम को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया और उसकी जान बचाई। बछरावां पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।1
- रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा खुर्द में देर रात चोरी की नियत से घर में घुसे तीन शातिर चोरों को ग्रामीणों ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए पकड़ लिया। छत के रास्ते घर में घुसते समय आहट मिलने पर युवक ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पूछताछ में अन्य साथियों के फरार होने की जानकारी सामने आई है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- रायबरेली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत ऊंचाहार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी प्रेम नारायण गुप्ता ने ऊंचाहार थाने में तहरीर दी थी कि 28 मार्च 2026 की रात मेडिकल स्टोर फ्लाईओवर के पास से उनकी मोटरसाइकिल (UP33BH2947) चोरी हो गई थी। पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी और बरामदगी सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने जमुनियाहार चौराहा से अभियुक्त मो. जाबिर उर्फ सोनू, निवासी ग्राम दीनगंज (डलमऊ), को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सराहनीय पुलिस टीम इस सफल कार्रवाई में उप-निरीक्षक सौरभ पाण्डेय, मुख्य आरक्षी मनोज सिंह, आरक्षी विशाल और आरक्षी संदीप मौर्या की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने टीम के इस कार्य की सराहना की है।1
- उत्तर प्रदेश रायबरेली जिले के ऊंचाहार में -आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय परिवार की ओर से ऊंचाहार नगर मे स्थित रामलीला मैदान मे कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता ऊँचाहार रहे !1
- Post by Sandeep tvnews1
- संग्रामपुर। क्षेत्र के नेवादा कनू गांव की अनुराधा सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के घोषित परिणाम में सफलता हासिल करते हुए 158वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी पद हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अनुराधा सिंह की प्राथमिक शिक्षा और हाईकूल, इण्टर की पढ़ाई मथुरा से की है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई जामिया यूनिवर्सिटी दिल्ली से की। 2020 में उनकी शादी आकाश सिंह के साथ हुई थी। चार माह पहले उनके एक बेटा हुआ था। जिसका नाम धनंजय है। घर पर ही रहकर परिवार संभालने के साथ खाली समय पर पढ़ाई करती थी। पति आकाश आगरा में मैकेनिकल इंजीनियर है। और उनका आगरा में मेडिकल स्टोर का काम है। 19 मार्च को नेवादा कनू अपने गांव से इंटरव्यू के लिए प्रयागराज अपने पति और बच्चे के साथ गई थी। इसके पहले उन्होंने आईएएस की परीक्षा दी थी। जिसमे इंटरव्यू में फेल हो गई थी। असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनने पर परिवार में पति आकाश सिंह, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट ससुर अमर बहादुर सिंह, तेज बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, राम सिंह, बृज भूषण सिंह व सास कृष्णा सिंह देवर सूरज व मोनू सिंह सहित परिवार में खुशी की लहर है। अनुराधा सिंह की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके घर पर बधाई देने के लिए शिव प्रताप सिंह बाबा, दिनेश सिंह चौहान, बाबा वर्मा, पूर्व प्रधान नेवादा कनू मुन्ना पांडेय, बालेंद्र भूषण सिंह, शैलेंद्र सिंह, बबलू ओझा, रज्जू उपाध्याय, राजीव सिंह व रामू सिंह कसारा आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।3
- surat ka video1