सिसवन प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुधार शिविर, दर्जनों आवेदन मिले सिसवन (सिवान)। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में विशेष सुधार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए लाभुकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित दर्जनों आवेदन जमा किए। शिविर के दौरान सबसे अधिक शिकायतें बैंक खाता से संबंधित सामने आईं। कई लाभुकों ने बताया कि उनका खाता नंबर गलत दर्ज होने या बैंक से लिंक नहीं होने के कारण पेंशन की राशि खाते में नहीं पहुंच रही है। वहीं कुछ मामलों में जिंदा लाभुकों को पोर्टल पर मृत घोषित कर दिए जाने की भी शिकायत सामने आई, जिससे उनकी पेंशन बंद हो गई है। शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने लाभुकों के आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि लाभुकों को समय पर पेंशन का लाभ मिल सके। अधिकारियों ने लाभुकों से अपील की कि यदि सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी किसी भी प्रकार की त्रुटि या समस्या हो तो संबंधित दस्तावेज के साथ प्रखंड कार्यालय में आवेदन देकर उसका समाधान करा सकते है।

- दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्यास सिंह द्वारा क्षेत्र अंतर्गत चिंतामणपुर ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मंगलवार को दोपहर के समय निशुल्क नेत्र जांच अस्पताल एवं परामर्श का शुभारंभ उद्घाटन फीता काटकर जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं अध्यक्ष कौशल किशोर गिरी के साथ किया गया. इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह द्वारा बताया गया कि जिला सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल वरदान साबित हो रहा है गरीबों के लिए विशेष छूट और आयुष्मान से इलाज की सुविधा यहां उपलब्ध है क्षेत्र के लोगों को पटना दिल्ली लखनऊ गोरखपुर इलाज करने के लिए किसी भी गंभीर बीमारी का अब जाने का जरूरत नहीं है.अस्पताल में ब्लड बैंक की भी व्यवस्था की गई है.#siwan #mmch2
- Post by Yuva RJD Neta Siwan1
- स्नातक और परास्नातक मेधावी छात्राओं के लिए यह योजना होगी।1
- जय योगी1
- Post by एनामुल हक1
- Siwan Mein Aaye Rajan ji maharaj ka interview Shor main bahut hi Jor bhakti Katha ho raha hai1
- बिहार में अवैध मांस-मछली की दुकानों पर लगेगा ताला, प्रशासन सख्त। बिहार में अब अवैध रूप से चल रही मांस-मछली की दुकानों पर सख्ती शुरू हो गई है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद नगर निकाय और प्रशासनिक टीमों ने बिना लाइसेंस संचालित दुकानों की जांच अभियान तेज कर दिया है। जिन दुकानों के पास वैध लाइसेंस नहीं है या जो स्वच्छता मानकों का पालन नहीं कर रही हैं, उन्हें बंद कराया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि आम लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। सड़क किनारे खुले में मांस-मछली बेचने, गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों को भी साफ-सफाई और नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में पूरे बिहार में विशेष अभियान चलाकर अवैध दुकानों को बंद कराया जाएगा ताकि लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। आपकी क्या राय है इस फैसले पर? कमेंट में जरूर बताएं। #BiharNews #MeatShop #FishMarket #BiharGovernment #BreakingNews #LocalNews #BiharUpdate #PublicHealth1
- बीडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया, सिसवन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को बीडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया । प्रभात फेरी प्रखण्ड मुख्यालय से होकर महाराणा प्रताप चौक पहुँच गाँव का भ्रमण करते हुए मुख्यालय पहुँचा ।1