कोनबीर भिखारिएट महिला संघ का 31 वाँ काथलिक आमसभा सम्पन्न, सिसई ओर कोलेबिरा विधायक मुख्य रूप से उपस्थित* *विवियाना लकड़ा सभानेत्री,बसंती डूंगडुंग उपसभानेत्री तथा सलोमी मिंज सचिव बनाये गये* बसिया। प्रखंड के तुरबुंगा पल्ली में कोनबीर नवाटोली भिखारिएट काथलिक महिला संघ का दो दिवसीय 31 वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन शनिवार और रविवार को किया गया। कार्यक्रम में तुरबुंगा,दलमादी,केमताटोली,कोनबीर नवाटोली,अघरमा, रामपुर(अमरदीप) पल्ली शामिल रहे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं झंडोतोलन कर किया गया।कार्यक्रम के प्रथम दिन कमेटी बैठक एवं कोनबीर नवाटोली भिखारिएट काथलिक महिला संघ का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसमें सभा नेत्री के रूप में कोनबीर से विवियाना लकड़ा, उपसभानेत्री के रूप में दलमादी से बसंती डूंगडुंग,सचिव के रूप सलोमी मिंज कोनबीर, उपसचिव फुलमनी टोपनो केमताटोली,कोषाध्यक्ष निर्मला सुरीन उपकोषाध्यक्ष रोसालिया सोरेंग का चुनाव किया गया। इसके साथ ही सभी पल्ली की सभानेत्री को सलाहकार के रूप में रखा गया। इसके साथ ही प्रथम दिन पवित्र बाइबल पाठ एवं प्रार्थना,सभी पल्ली का रिपोर्ट,स्थानीय माताओं की अगुवाई में मोमबती ओर झंडे के साथ माता मरियम की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।वही कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार की शुरुआत फा डीन हेरमन अमृत तिर्की द्वारा पावन ख्रीस्तयाग और दीप प्रज्वलन एवं मोनिका की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर किया गया।कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य रूप से उपस्थित सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो,कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता ग्लैडसन डूंगडुंग,जिप सदस्य सह दलमादी सभानेत्री बसंती डूंगडुंग, फ़ा डीन हेरमन अमृत तिर्की,प्रकाश मिंज निर्मला सुरीन,मटिल्डा डूंगडुंग द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया।दो दिवसीय कार्यक्रम में अनेकों रंगारंग कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कोनबीर नवाटोली भिखारिएट के अंतर्गत आने वाले 6 चर्च के पल्ली पुरोहित, सिस्टर, अनुयायी माताएं बहने और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
कोनबीर भिखारिएट महिला संघ का 31 वाँ काथलिक आमसभा सम्पन्न, सिसई ओर कोलेबिरा विधायक मुख्य रूप से उपस्थित* *विवियाना लकड़ा सभानेत्री,बसंती डूंगडुंग उपसभानेत्री तथा सलोमी मिंज सचिव बनाये गये* बसिया। प्रखंड के तुरबुंगा पल्ली में कोनबीर नवाटोली भिखारिएट काथलिक महिला संघ का दो दिवसीय 31 वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन शनिवार और रविवार को किया गया। कार्यक्रम में तुरबुंगा,दलमादी,केमताटोली,कोनबीर नवाटोली,अघरमा, रामपुर(अमरदीप) पल्ली शामिल रहे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं झंडोतोलन कर किया गया।कार्यक्रम के प्रथम दिन कमेटी बैठक एवं कोनबीर नवाटोली भिखारिएट काथलिक महिला संघ का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसमें सभा नेत्री के रूप में कोनबीर से विवियाना लकड़ा, उपसभानेत्री के रूप में दलमादी से बसंती डूंगडुंग,सचिव के रूप सलोमी मिंज कोनबीर, उपसचिव फुलमनी टोपनो केमताटोली,कोषाध्यक्ष निर्मला सुरीन उपकोषाध्यक्ष रोसालिया सोरेंग का चुनाव किया गया। इसके साथ ही सभी पल्ली की सभानेत्री को सलाहकार
के रूप में रखा गया। इसके साथ ही प्रथम दिन पवित्र बाइबल पाठ एवं प्रार्थना,सभी पल्ली का रिपोर्ट,स्थानीय माताओं की अगुवाई में मोमबती ओर झंडे के साथ माता मरियम की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।वही कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार की शुरुआत फा डीन हेरमन अमृत तिर्की द्वारा पावन ख्रीस्तयाग और दीप प्रज्वलन एवं मोनिका की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर किया गया।कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य रूप से उपस्थित सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो,कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता ग्लैडसन डूंगडुंग,जिप सदस्य सह दलमादी सभानेत्री बसंती डूंगडुंग, फ़ा डीन हेरमन अमृत तिर्की,प्रकाश मिंज निर्मला सुरीन,मटिल्डा डूंगडुंग द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया।दो दिवसीय कार्यक्रम में अनेकों रंगारंग कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कोनबीर नवाटोली भिखारिएट के अंतर्गत आने वाले 6 चर्च के पल्ली पुरोहित, सिस्टर, अनुयायी माताएं बहने और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
- सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने कोचेडेगा बांसपहार के सब्जी व फूल उत्पादन क्लस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की आधुनिक खेती की सराहना की और खुद खेत में जाकर मिर्च तोड़कर उनका उत्साह बढ़ाया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को किसानों को बड़े बाजारों से जोड़कर उचित मूल्य दिलाने का निर्देश दिया, जिससे उनकी आय बढ़े और अन्य किसान भी प्रेरित हों।1
- झारखंड के खुंटी जिले के मारंगहादा पैरिश में फादर अभिषेक को फादर एग्नेस नाग द्वारा संस्कार दिया गया। मुख्य अनुष्ठानकर्ता बिशप विनय कंडुलना की उपस्थिति में हुए इस आयोजन में करीब 1 लाख विश्वासियों की भीड़ उमड़ी।4
- Post by Awint kandulna1
- बाम्णी मोड़ के पास सड़क हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर रेफर चैनपुर थाना क्षेत्र के बाम्णी मोड़ के पास शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे हुए सड़क हादसे में जारी थाना क्षेत्र के कोमड़ो गांव निवासी 18 वर्षीय शिवा नायक एवं 14 वर्षीय किशोर राहुल नागेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में भर्ती कराया, जहां शिवा नायक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवा नायक अपने साथी राहुल के साथ बाइक से कोमड़ो गांव से चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान बाम्णी मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- कटकाही चर्च में दो नवपुरोहितों का अभिषेक, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गूंजा सेवा और समर्पण का संदेश चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कटकाही चर्च परिसर गुरुवार को आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा के माहौल में सराबोर रहा, जहां डिकन नेल्सन टोप्पो और अविनाश पंकज मिंज का पावन पुरोहित अभिषेक कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में संपन्न इस समारोह में हजारों ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और नवपुरोहितों को आशीर्वाद दिया।1
- गुमला में 'सेरेंग' फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर आदिवासी संगठनों ने विरोध जताया था। इन आपत्तियों के बावजूद, यह फिल्म सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है।1
- Post by Awint kandulna2
- बम्णी मोड़ के पास सड़क हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर रेफर चैनपुर थाना क्षेत्र के बाम्णी मोड़ के पास शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे हुए सड़क हादसे में जारी थाना क्षेत्र के कोमड़ो गांव निवासी 18 वर्षीय शिवा नायक एवं 14 वर्षीय किशोर राहुल नागेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में भर्ती कराया, जहां शिवा नायक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।1
- लोहरदगा में इन दिनों कटहल का मौसम है और पेड़ स्वादिष्ट फलों से लदे हुए हैं। यह स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिसे बड़े चाव से खाया जाता है।1