logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंदवा,मालहन के गनियारी गांव मुलभूत सुविधाओं से है वंचित मालहन पंचायत के गनियारी गांव सड़क,पेयजल जैसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित-भीम आर्मी प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी गनियारी गांव के जावाखाड़,जपुवाटांड़ टोला आज भी सड़क एवं पानी का घोर अभाव है। चंदवा। प्रखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर पूर्व दिशा की ओर मालहन-मैक्लुस्कीगंज रोड के ग्राम लोहरसी से दक्षिणी छोर में अवस्थित मालहन पंचायत के गनियारी गांव आज भी आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। भीम आर्मी झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मालहन पंचायत के गनियारी गांव के जावाखाड़,जपुवाटांड़ टोला आज भी सड़क का एवं पानी का घोर अभाव है। आजाद भारतवर्ष को 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां की जनता सुविधा से दूर है। भीम आर्मी झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अनेकों बार विधानसभा- लोकसभा में चुने हुए प्रतिनिधि प्रत्येक बार झूठी चुनावी वादे करके यहां के भोले भाले जनता को विकास के कार्य से दूर रखा। यहां के लोगों के लिए अच्छी सड़के एवं शुद्ध पीने के लिए पानी की सुविधा नहीं है। कहा जाता है कि जिस गांव में सड़क,बिजली एवं पानी उपलब्ध नहीं है वह गांव विकास से काफी दूर रह जाता है। वहां के ग्रामीण बताते हैं कि गांव की अगल-बगल सड़क और पानी की सुविधा है लेकिन हम लोगों के टोला- मोहल्ला में आज तक पीने के लिए स्वच्छ पानी एवं पक्की सड़क नहीं है। जिससे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अगर किसी प्रसव महिला को अस्पताल पहुंचाना हो तो काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर जावाखाड़ टोला के ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को पानी पीने के लिए सुविधा बिल्कुल ही नहीं है। वर्षों पुराना कुआं धंस चुका है, जिससे जल जीवन का घोर अभाव हो गया है। अब गर्मी का मौसम आ रहा है जिससे और भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वहीं गांव के ग्रामीणों राजेश गंझू,बिपिन गंझू, सुभाष गंझू, दसवां गंझू ने प्रखंड प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द सड़क और पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं से गांव को जोड़ा जाए। सरकार दावा करती है कि प्रत्येक गांवों को सड़क, बिजली और पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं से गांव तक पहुंचा दिया गया है, तो फिर प्रश्न उठता है कि प्रखंड मुख्यालय से महज 10-12 किलोमीटर की दूरी में ही अवस्थित गांव में आज भी विकास का किरण आज तक नहीं पहुंचा, लोग किसी प्रकार से नदी-नाला, ढोंढा़, चुवाड़ी से पेयजल व्यवस्था करके अपनी जिंदगी जीने पर मजबूर हैं। कुछ गांव के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दो-तीन साल पूर्व जब सोलर जलमिनार लग रहा था,तो वहां के ग्रामीणों ने जलमीनार लगाने वाले ठेकेदार से आग्रह किया था कि हमलोगों के भी टोला मोहल्ला में पेयजल सुविधा बहाल किया जाए, तो ठेकेदार के प्रतिनिधि के द्वारा बोरिंग किए जाने के बदले पैसे मांगे जाने का भी आरोप लगाया गया है,की इतना पैसा दोगे तब मोहल्ला में बोरिंग करवा देंगे।अधिकांशतः देखा जाता है कि आदिवासी समुदाय के टोला मोहल्ला में विकास आज भी कोसों दूर है, आखिर इसका जिम्मेदार कौन??

1 day ago
user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
पत्रकार गारू, लातेहार, झारखंड•
1 day ago
f8e9fdc9-d33e-4ab7-99a4-7d751f16c17c

More news from Jharkhand and nearby areas
  • लातेहार नगर पंचायत के चुनाव को लेकर आजसू जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान #jharkhand #Latehar #amitpandeyltr
    1
    लातेहार नगर पंचायत के चुनाव को लेकर आजसू जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान 
#jharkhand #Latehar #amitpandeyltr
    user_Amit Pandey
    Amit Pandey
    Latehar, Jharkhand•
    23 hrs ago
  • daltingnj
    1
    daltingnj
    user_Neimudnansari
    Neimudnansari
    चैनपुर, पलामू, झारखंड•
    3 hrs ago
  • पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने चालाया जन सम्पर्क अभियान।
    1
    पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने चालाया जन सम्पर्क अभियान।
    user_JHARKHAND BULLETIN
    JHARKHAND BULLETIN
    पत्रकार मेदिनीनगर (डाल्टनगंज), पलामू, झारखंड•
    8 hrs ago
  • 10 गो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं रेस में कौन है? #election #latestnews #election2026 #viralreels
    1
    10 गो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं रेस में कौन है? #election #latestnews #election2026 #viralreels
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लंगड़ामोड़ गांव के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान डिपाडीह निवासी 22 वर्षीय उमेश नायक, पिता मोथो नायक के रूप में हुई है।
    1
    चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लंगड़ामोड़ गांव के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान डिपाडीह निवासी 22 वर्षीय उमेश नायक, पिता मोथो नायक के रूप में हुई है।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • रंका एसी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा के अनुमंडल अध्यक्ष संजय कुमार गौतम के अगुवाई में धरना प्रदर्शन का हुआ आयोजन
    1
    रंका एसी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा के अनुमंडल अध्यक्ष संजय कुमार गौतम के अगुवाई में धरना प्रदर्शन का हुआ आयोजन
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    Ranka, Garhwa•
    3 hrs ago
  • प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन की तैयारियां पूर्ण कलश यात्रा के साथ बुधवार से होगा आरम्भ
    1
    प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन की तैयारियां पूर्ण कलश यात्रा के साथ बुधवार से होगा आरम्भ
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गुमला के आदिवासी सरना स्थल में मिशन संस्था के दबाव से रोड मांगा जा रहा है? #gumla #aadivasi #jameen
    1
    गुमला के आदिवासी सरना स्थल में मिशन संस्था के दबाव से रोड मांगा जा रहा है? #gumla #aadivasi #jameen
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.