logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत-नेपाल जैव विविधता संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन चूका ईको-टूरिज्म प्वाइंट पर किया गया। इस कार्यक्रम में नेपाल के बर्दिया नेशनल पार्क से आए 19 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। यह प्रतिनिधिमंडल पीलीभीत टाइगर रिजर्व में संचालित संरक्षण कार्यों और प्रबंधन प्रणाली को समझने के उद्देश्य से भारत आया था। प्रतिनिधिमंडल में बफर ज़ोन मैनेजमेंट काउंसिल के चेयरमैन, उपभोक्ता समितियों के अध्यक्ष, पार्क रेंजर एवं लेखाधिकारी शामिल रहे। दल का नेतृत्व हेमंत आचार्य ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपायों, मुआवजा योजना, बाघ मित्र कार्यक्रम तथा समुदाय आधारित ईको-टूरिज्म मॉडल में गहरी रुचि दिखाई। नेपाल की ओर से भी अनुभव साझा किए गए, जिनमें हाथी मित्र कार्यक्रम एवं सामुदायिक वन प्रबंधन योजना प्रमुख रहे। इस तरह दोनों देशों के बीच संरक्षण के क्षेत्र में ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान हुआ। कार्यक्रम का संचालन पीलीभीत टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्राधिकारी अरुण मोहन श्रीवास्तव तथा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार लोधी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाघ मित्र समिति के अध्यक्ष अतुल सिंह ने बाघ मित्र कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी, जबकि ईको विकास समिति के अध्यक्ष देवव्रत सिकदर और अजमत खान ने स्थानीय समुदायों की भागीदारी से जुड़े प्रयासों पर प्रकाश डाला। यह गोष्ठी भारत और नेपाल के बीच वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

4 hrs ago
user_Pankaj gupta
Pankaj gupta
Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
a770227b-95ef-431d-98dc-b19407cfdfc5

भारत-नेपाल जैव विविधता संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन चूका ईको-टूरिज्म प्वाइंट पर किया गया। इस कार्यक्रम में नेपाल के बर्दिया नेशनल पार्क से आए 19 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। यह प्रतिनिधिमंडल पीलीभीत टाइगर रिजर्व में संचालित संरक्षण कार्यों और प्रबंधन प्रणाली को समझने के उद्देश्य से भारत आया था। प्रतिनिधिमंडल में बफर ज़ोन मैनेजमेंट काउंसिल

eb191b85-60c9-4178-ab05-4c9654e073b7

के चेयरमैन, उपभोक्ता समितियों के अध्यक्ष, पार्क रेंजर एवं लेखाधिकारी शामिल रहे। दल का नेतृत्व हेमंत आचार्य ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपायों, मुआवजा योजना, बाघ मित्र कार्यक्रम तथा समुदाय आधारित ईको-टूरिज्म मॉडल में गहरी रुचि दिखाई। नेपाल की ओर से भी अनुभव साझा किए गए, जिनमें हाथी

7a63613b-9a95-409c-942c-2783a44ee4e0

मित्र कार्यक्रम एवं सामुदायिक वन प्रबंधन योजना प्रमुख रहे। इस तरह दोनों देशों के बीच संरक्षण के क्षेत्र में ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान हुआ। कार्यक्रम का संचालन पीलीभीत टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्राधिकारी अरुण मोहन श्रीवास्तव तथा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार लोधी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाघ मित्र समिति के अध्यक्ष

0c1b6754-590f-448d-8c67-7241f4fbd76f

अतुल सिंह ने बाघ मित्र कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी, जबकि ईको विकास समिति के अध्यक्ष देवव्रत सिकदर और अजमत खान ने स्थानीय समुदायों की भागीदारी से जुड़े प्रयासों पर प्रकाश डाला। यह गोष्ठी भारत और नेपाल के बीच वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • अमरिया क्षेत्र में ड्यूनी डैम रोड पर मगरमच्छ की दस्तक? वायरल वीडियो से दहशत
    1
    अमरिया क्षेत्र में ड्यूनी डैम रोड पर मगरमच्छ की दस्तक? वायरल वीडियो से दहशत
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by Journalist Amit Dixit
    1
    Post by Journalist Amit Dixit
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • पीलीभीत। जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं ने बिजली घर पहुंच कर जमकर खरी खोटी सुनाई। वीडियो वायरल।
    1
    पीलीभीत। जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं ने बिजली घर पहुंच कर जमकर खरी खोटी सुनाई। वीडियो वायरल।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग में एक दरोगा भी घायल हो गए। घटना का पूरा मामला ग्राम सतुईया कला के पास नहर किनारे गोवंशीय पशु के वध की घटना सामने आने के बाद थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0 185/26 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ कैसे हुई 20 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि तीन संदिग्ध अलीनगर श्मशान घाट के आगे खजरा नहर पुलिया के पास गोकशी की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल पुलिस की जवाबी फायरिंग में यासीन खां के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त यासीन खां पुत्र सुल्तान खां (घायल) अफजल खां पुत्र यासीन खां अजमल खां पुत्र यासीन खां (निवासी लभेड़ा, थाना हाफिजगंज, बरेली) बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से: तमंचा .315 बोर 2 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस गोकशी के उपकरण (छुरा, दाब, रस्सी, लकड़ी का गुटका, पल्ली) एक गोवंशीय पशु पुरानी घटना कबूली पूछताछ में आरोपियों ने 4 अप्रैल 2026 को सतुईया कला क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना को अंजाम देना कबूल किया है। अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी और घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए जिला अस्पताल, बरेली भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    2
    बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग में एक दरोगा भी घायल हो गए।
घटना का पूरा मामला
ग्राम सतुईया कला के पास नहर किनारे गोवंशीय पशु के वध की घटना सामने आने के बाद थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0 185/26 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
मुठभेड़ कैसे हुई
20 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि तीन संदिग्ध अलीनगर श्मशान घाट के आगे खजरा नहर पुलिया के पास गोकशी की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह घायल हो गए।
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल
पुलिस की जवाबी फायरिंग में यासीन खां के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
यासीन खां पुत्र सुल्तान खां (घायल)
अफजल खां पुत्र यासीन खां
अजमल खां पुत्र यासीन खां
(निवासी लभेड़ा, थाना हाफिजगंज, बरेली)
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
तमंचा .315 बोर
2 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस
गोकशी के उपकरण (छुरा, दाब, रस्सी, लकड़ी का गुटका, पल्ली)
एक गोवंशीय पशु
पुरानी घटना कबूली
पूछताछ में आरोपियों ने 4 अप्रैल 2026 को सतुईया कला क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना को अंजाम देना कबूल किया है।
अस्पताल में भर्ती
घायल आरोपी और घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए जिला अस्पताल, बरेली भेजा गया है।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    user_लाल सिंह
    लाल सिंह
    नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जरा बुजुर्ग, पूरनपुर: गांव जरा बुजुर्ग में इन दिनों LPG गैस को लेकर हालात बेहद खराब हो गए हैं। लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए कई-कई घंटों तक लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, फिर भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। ⏰ घंटों इंतजार, फिर भी खाली हाथ स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद शाम तक नंबर नहीं आता। कई लोग बिना गैस लिए ही घर लौटने को मजबूर हैं। 😡 ग्रामीणों में बढ़ता गुस्सा गांव वालों का आरोप है कि गैस एजेंसी की लापरवाही और अनियमित सप्लाई के कारण यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। 📉 सप्लाई में गड़बड़ी बनी वजह बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की सप्लाई समय पर नहीं पहुंच रही, जिससे मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर बन गया है। 🗣️ प्रशासन से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने और नियमित गैस सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है। 👉 अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
    2
    जरा बुजुर्ग, पूरनपुर:
गांव जरा बुजुर्ग में इन दिनों LPG गैस को लेकर हालात बेहद खराब हो गए हैं। लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए कई-कई घंटों तक लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, फिर भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा।
⏰ घंटों इंतजार, फिर भी खाली हाथ
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद शाम तक नंबर नहीं आता। कई लोग बिना गैस लिए ही घर लौटने को मजबूर हैं।
😡 ग्रामीणों में बढ़ता गुस्सा
गांव वालों का आरोप है कि गैस एजेंसी की लापरवाही और अनियमित सप्लाई के कारण यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
📉 सप्लाई में गड़बड़ी बनी वजह
बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की सप्लाई समय पर नहीं पहुंच रही, जिससे मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर बन गया है।
🗣️ प्रशासन से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने और नियमित गैस सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
👉 अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
    user_Raj goswami
    Raj goswami
    Computer Networking Center पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • Post by Prashant mishra
    1
    Post by Prashant mishra
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.