logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारी कर रहे युवक पर हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप पिंडरा वाराणसी फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव (धनवरी) गांव में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही दो युवकों पर चाकू से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए फूलपुर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार धनवरी निवासी धीरज पटेल लोगों से जनसंपर्क कर रहे थे। आरोप है कि सोमवार को गांव के ही भोला राजभर और राजू राजभर ने उन्हें अकेला पाकर घेर लिया। दोनों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर जान से मारने की कोशिश की। मारपीट में धीरज के आंख, सीने और पेट में चोटें आने की बात कही गई है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी पहले भी उसके साथ विवाद करते रहे हैं और उसे कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। धीरज ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष फुलपुर इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1 hr ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
1 hr ago

ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारी कर रहे युवक पर हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप पिंडरा वाराणसी फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव (धनवरी) गांव में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही दो युवकों पर चाकू से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए फूलपुर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार धनवरी निवासी धीरज पटेल लोगों से जनसंपर्क कर रहे थे। आरोप है कि सोमवार को गांव के ही भोला राजभर और राजू राजभर ने उन्हें अकेला पाकर घेर लिया। दोनों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर जान से मारने की कोशिश की। मारपीट में धीरज के आंख, सीने और पेट में चोटें आने की बात कही गई है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी पहले भी उसके साथ विवाद करते रहे हैं और उसे कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। धीरज ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष फुलपुर इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from Varanasi and nearby areas
  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार मेरठ पहुंचे UP - मेरठ में नितिन नवीन को बुलडोजर से माला पहनकर स्वागत किया गया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार मेरठ पहुंचे हैं वह दो दिन पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे
    1
    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार मेरठ पहुंचे 
UP - मेरठ में नितिन नवीन को बुलडोजर से माला पहनकर स्वागत किया गया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार मेरठ पहुंचे हैं
वह दो दिन पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
  • जौनपुर से बड़ी ख़बर 35लाख रूपये नगद बरामद 6लाख खर्च करने की बात जौनपुर ब्रेकिंग अधिवक्ता ने साथी संग मिलकर 41 लाख रुपये लूटे, गिरफ्तार बक्शा थाना क्षेत्र में अधिवक्ता अभिनव सिंह उर्फ चंदन पर 41 लाख रुपये लूटने का आरोप। राजस्थान निवासी वादी से जमानत के नाम पर 41 लाख रुपये दिलवाकर रास्ते में मोबाइल व नकदी लूटने का मामला। पुलिस ने मुख्य आरोपी अधिवक्ता को वैगनआर कार समेत गिरफ्तार किया। 35 लाख रुपये नकद बरामद, 6 लाख खर्च करने की बात कबूली। फरार सह-अभियुक्त उपदेश पाठक की तलाश जारी। अनावरण टीम को ₹50 हजार पुरस्कार, SSP व ASP गोल्डी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र।
    1
    जौनपुर से बड़ी ख़बर 35लाख रूपये नगद बरामद 6लाख खर्च करने की बात
जौनपुर ब्रेकिंग
अधिवक्ता ने साथी संग मिलकर 41 लाख रुपये लूटे, गिरफ्तार
बक्शा थाना क्षेत्र में अधिवक्ता अभिनव सिंह उर्फ चंदन पर 41 लाख रुपये लूटने का आरोप।
राजस्थान निवासी वादी से जमानत के नाम पर 41 लाख रुपये दिलवाकर रास्ते में मोबाइल व नकदी लूटने का मामला।
पुलिस ने मुख्य आरोपी अधिवक्ता को वैगनआर कार समेत गिरफ्तार किया।
35 लाख रुपये नकद बरामद, 6 लाख खर्च करने की बात कबूली।
फरार सह-अभियुक्त उपदेश पाठक की तलाश जारी।
अनावरण टीम को ₹50 हजार पुरस्कार, SSP व ASP गोल्डी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चेक द्वारा आठ लाख से ज्यादा पैसा निकालने का लगाया आरोप। चेक द्वारा आठ लाख से ज्यादा पैसा निकालने का लगाया आरोप। जनपद जौनपुर तहसील केराकत में, चेक द्वारा आठ लाख से ज्यादा पैसा निकालने का लगाया आरोप। आप लोगो को बतादे कि केराकत तहसील के गाँव निवासी पेसरा अवनीश कुमार राय बीते दिन शनिवार को तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया। वही पिड़ित अवनीश कुमार राय ने बताया कि मेरे पिता 22 सितम्बर सन 2021 में, बिमार हो गयें थे। जो चोरी से चेक द्वारा हमारे पिता के एकाउंट से 8 लाख 55 हजार रुपए निकाल लिए। नई बाजार निवासी रामप्रताप सिंह। जो पिड़ित ने यह भी बताया कि सैकड़ों की संख्या में, प्रार्थना पत्र दिया। अभी तक न्याय नहीं मिला। पिड़ित जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक से न्याय का गुहार लगाया।
    3
    चेक द्वारा आठ लाख से ज्यादा पैसा निकालने का लगाया आरोप। 
चेक द्वारा आठ लाख से ज्यादा पैसा निकालने का लगाया आरोप। 
जनपद जौनपुर तहसील केराकत में, चेक द्वारा आठ लाख से ज्यादा पैसा निकालने का लगाया आरोप। आप लोगो को बतादे कि केराकत तहसील के गाँव निवासी पेसरा अवनीश कुमार राय बीते दिन शनिवार को तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया। वही पिड़ित अवनीश कुमार राय ने बताया कि मेरे पिता 22 सितम्बर सन 2021 में, बिमार हो गयें थे। जो चोरी से चेक द्वारा हमारे पिता के एकाउंट से 8 लाख 55 हजार रुपए निकाल लिए। नई बाजार निवासी रामप्रताप सिंह। जो पिड़ित ने यह भी बताया कि सैकड़ों की संख्या में, प्रार्थना पत्र दिया। अभी तक न्याय नहीं मिला। पिड़ित जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक से न्याय का गुहार लगाया।
    user_पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    Farmer केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, ग्राम प्रधान ने समझाकर नीचे उतारा जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता रितेश कुमार वाराणसी
    1
    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, ग्राम प्रधान ने समझाकर नीचे उतारा
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता रितेश कुमार वाराणसी
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • चौबेपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक आश्रम कन्या इंटर कॉलेज में महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा अधिकारों की जानकारी न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विकास जायसवाल की खास रिपोर्ट चौबेपुर, वाराणसी में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को मिशन शक्ति प्रभारी एसआई पूजा गुप्ता एवं एंटी रोमियो टीम ने आश्रम कन्या इंटर कॉलेज, चौबेपुर में पहुंचकर छात्राओं को महिला सुरक्षा और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 के बारे में विस्तार से बताया गया टीम ने छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए जागरूक किया पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए आत्मविश्वास के साथ किसी भी समस्या का सामना करने की अपील की
    1
    चौबेपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक आश्रम कन्या इंटर कॉलेज में महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा अधिकारों की जानकारी
न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विकास जायसवाल की खास रिपोर्ट 
चौबेपुर, वाराणसी में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को मिशन शक्ति प्रभारी एसआई पूजा गुप्ता एवं एंटी रोमियो टीम ने आश्रम कन्या इंटर कॉलेज, चौबेपुर में पहुंचकर छात्राओं को महिला सुरक्षा और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 के बारे में विस्तार से बताया गया टीम ने छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए जागरूक किया
पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए आत्मविश्वास के साथ किसी भी समस्या का सामना करने की अपील की
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • तालाब में पैर फिसलने से महिला की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम तालाब में पैर फिसलने से महिला की डूबकर मौत वाराणसी।कपसेठी थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 05 बजे तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार हरिभानपुर गांव निवासी मंजू देवी सोमवार सुबह करीब 05 बजे नित्य क्रिया के लिए गई थीं। जिसके के बाद वह पानी छूने के लिए तालाब में उतरीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चली गईं। आसपास किसी के मौजूद नहीं होने के कारण तत्काल मदद नहीं मिल सकी। काफी देर तक मंजू देवी के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन तालाब के किनारे पहुंचे, जहां उन्हें मंजू देवी का शव पानी में दिखाई दिया। परिजनों ने तत्काल उन्हें तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिए क्षेत्र स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    1
    तालाब में पैर फिसलने से महिला की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम 

तालाब में पैर फिसलने से महिला की डूबकर मौत
वाराणसी।कपसेठी थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 05 बजे  तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार हरिभानपुर गांव निवासी मंजू देवी  सोमवार सुबह करीब 05 बजे नित्य क्रिया के लिए गई थीं। जिसके के बाद वह पानी छूने के लिए तालाब में उतरीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चली गईं। आसपास किसी के मौजूद नहीं होने के कारण तत्काल मदद नहीं मिल सकी।
काफी देर तक मंजू देवी के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन तालाब के किनारे पहुंचे, जहां उन्हें मंजू देवी का शव पानी में दिखाई दिया। परिजनों ने तत्काल उन्हें तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिए क्षेत्र स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वाराणसी मे पुलिसिंग पर लगा आरोप चौकी में पीड़ित को न्याय नहीं वाराणसी मे पुलिस कमिश्नर लाख दावे करते हो कि पुलिस का बर्ताव आम नागरिक के साथ दोस्ताना रखा जाए पर ऐसा जमीन पर होता नहीं। मामला कचहरी पुलिस चौकी पर एक परिवार ने आरोप लगाया है कि चौकी में उनके साथ पुलिस का रवैया सही नहीं था। Varanasi Breking News
    1
    वाराणसी मे पुलिसिंग पर लगा आरोप चौकी में पीड़ित को न्याय नहीं
वाराणसी मे पुलिस कमिश्नर लाख दावे करते हो कि पुलिस का बर्ताव आम नागरिक के साथ दोस्ताना रखा जाए पर ऐसा जमीन पर होता नहीं।
मामला कचहरी पुलिस चौकी पर एक परिवार ने आरोप लगाया है कि चौकी में उनके साथ पुलिस का रवैया सही नहीं था।
Varanasi Breking News
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पूर्व सीएम अखिलेश यादव का सीधा हमला इस सरकार में किसी की भी हत्या हो सकती है। यूपी में योगी के रामराज्य और कानून व्यवस्था के दावों पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव का सीधा हमला इस सरकार में किसी की भी हत्या हो सकती है।
    1
    पूर्व सीएम अखिलेश यादव का सीधा हमला 
इस सरकार में किसी की भी हत्या हो सकती है।
यूपी में योगी के रामराज्य और कानून व्यवस्था के दावों पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव का सीधा हमला 
इस सरकार में किसी की भी हत्या हो सकती है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.