logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1972 भारत पाकिस्तान युद्ध के हीरो वीर चक्र प्राप्त , राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी राष्ट्रिय सैनिक संस्था ने कहा की गैस और तेल की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी 22 मार्च 2026 , मुख्यालय राष्ट्रिय सैनिक संस्था , 133 बी मोडल टाउन ईस्ट , गाज़ियाबाद – आज यहाँ राष्ट्रिय सैनिक संस्था की गाज़ियाबाद इकाई के पूर्व सैनिको ( गौरव सेनानी ) की एक बैठक आयोजित की गई | बैठक में राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया की हमारे उदेश्यों में न केवल शहीद सिपाहियों के परिवार का सम्मान करना है , ना केवल प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण देना है बल्कि समाज में पैदा होने वाली कुरीतियों का भी निवारण करना है | आज इरान और अमेरिका के युद्ध के कारण तेल और विशेष कर गैस का संकट खड़ा हो गया है | लोगबाग़ गैस के सिलिंडरो की जमा खोरी में लगे है और गैस एजेंसियां काला बाजारी कर रही है | सरकार के पास ना इतना समय है और ना इतने अधिकारी की वो सभी काला बाजारी और सभी जमाखोरी को रोक सके | राष्ट्रिय सैनिक संस्था की गाज़ियाबाद इकाई के जिला सचिव गौरव सेनानी चन्दन सिंह और गौरव सेनानी गणेश दत्त ने कहा की हम आज से ही अपने अपने क्षेत्र में आँख , कान खुले रख कर काला बाजारी और जमाखोरी को अपने स्तर पर रोकने का प्रयत्न करेंगे और प्रशासन को सुचना भी देंगे | लेफ्टिनेंट वी पी शर्मा , धीरेन्द्र त्रिपाठी , जिले सिंह सहित सभी सदस्यों ने एक आवाज में जनता का आवाहन किया की गैस के दामो में मामूली बढ़त या कमी के कारण सडको पर आने की आवश्यकता नहीं है | वर्तमान समस्या से पूरा विश्व जूझ रहा है | स्मरण करें की एक समय जब गेहूं की कमी हो गई थी तो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने एक टाइम का खाना ना खाने का आवाहन किया था | पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया | कुछ दिन में ही समस्या सुलझ गई थी | ऐसे ही आज राष्ट्रिय सैनिक संस्था अपने सम्मानित नागरिको का आवाहन करती है की वो धैर्य बनाये रखे और अनावश्यक कृत्रिम समस्या पैदा न करें | आज की बैठक में निम्नलिखित गौरव सेनानी उपस्थित थे

on 22 March
user_Ompratap singh
Ompratap singh
कायमगंज, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
on 22 March
65654184-40fb-4868-b273-82199c48a0e8

1972 भारत पाकिस्तान युद्ध के हीरो वीर चक्र प्राप्त , राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी राष्ट्रिय सैनिक संस्था ने कहा की गैस और तेल की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी 22 मार्च 2026 , मुख्यालय राष्ट्रिय सैनिक संस्था , 133 बी मोडल टाउन ईस्ट , गाज़ियाबाद – आज यहाँ राष्ट्रिय सैनिक संस्था की गाज़ियाबाद इकाई के पूर्व सैनिको ( गौरव सेनानी ) की एक बैठक आयोजित की गई | बैठक में राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया की हमारे उदेश्यों में न केवल शहीद सिपाहियों के परिवार का सम्मान करना है , ना केवल प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण देना है बल्कि समाज में पैदा होने वाली कुरीतियों का भी निवारण करना है | आज इरान और अमेरिका के युद्ध के कारण तेल और विशेष कर गैस का संकट खड़ा हो गया है | लोगबाग़ गैस के सिलिंडरो की जमा खोरी में लगे है और गैस एजेंसियां काला बाजारी कर रही है | सरकार के पास ना इतना समय है और ना इतने अधिकारी की वो सभी काला बाजारी और सभी जमाखोरी को रोक सके | राष्ट्रिय सैनिक संस्था की गाज़ियाबाद इकाई के जिला सचिव गौरव सेनानी चन्दन सिंह और गौरव सेनानी गणेश दत्त ने कहा की हम आज से ही अपने अपने क्षेत्र में आँख , कान खुले रख कर काला बाजारी और जमाखोरी को अपने स्तर पर रोकने का प्रयत्न करेंगे और प्रशासन को सुचना भी देंगे | लेफ्टिनेंट वी पी शर्मा , धीरेन्द्र त्रिपाठी , जिले सिंह सहित सभी सदस्यों ने एक आवाज में जनता का आवाहन किया की गैस के दामो में मामूली बढ़त या कमी के कारण सडको पर आने की आवश्यकता नहीं है | वर्तमान समस्या से पूरा विश्व जूझ रहा है | स्मरण करें की एक समय जब गेहूं की कमी हो गई थी तो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने एक टाइम का खाना ना खाने का आवाहन किया था | पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया | कुछ दिन में ही समस्या सुलझ गई थी | ऐसे ही आज राष्ट्रिय सैनिक संस्था अपने सम्मानित नागरिको का आवाहन करती है की वो धैर्य बनाये रखे और अनावश्यक कृत्रिम समस्या पैदा न करें | आज की बैठक में निम्नलिखित गौरव सेनानी उपस्थित थे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shan Mohammad
    1
    Post by Shan Mohammad
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 😭🥹😭😭🥹😂
    1
    😭🥹😭😭🥹😂
    user_Shyam Ji
    Shyam Ji
    अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के, गेहूँ के खेत में गिरने से इटावा ज़िले के सैफई इलाके के नंदपुर गाँव में दहशत और अफ़रातफ़री मच गयी।
    1
    युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के, गेहूँ के खेत में गिरने से इटावा ज़िले के सैफई इलाके के नंदपुर गाँव में दहशत और अफ़रातफ़री मच गयी।
    user_Ad.Faheem Rangrez
    Ad.Faheem Rangrez
    Kalan, Shahjahanpur•
    11 hrs ago
  • चर्चित ओमवीर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी देवेंद्र यादव (42) पुत्र जाहर सिंह यादव निवासी हुसैनपुर राजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 140/25 में कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुसंगत धाराओं मे (आपराधिक साजिश) के तहत मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी देवेंद्र यादव पर थाना अमृतपुर में मारपीट और झगड़े के तीन मुकदमे तथा एक विद्युत विभाग से संबंधित मामला पहले से दर्ज है। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत बताए जा रहे हैं। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों रामू यादव और सुरजीत यादव पुत्रगण अजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने रामू यादव की निशानदेही पर ही हत्या का खुलासा किया था। वहीं सुरजीत यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था, जिसमें एक सिपाही भी जख्मी हो गया था। इलाज के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया। सुनियोजित थी हत्या, पहले ही खोद लिया गया था गड्ढा मृतक की पत्नी धरमशीला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ओमवीर की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले ही रामू यादव के खेत में करीब 7 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया था, जिसे बोरिंग के नाम पर लोगों को बताया गया। यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। पीड़िता का कहना है कि महीनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बावजूद भी इस गड्ढे की ओर ध्यान नहीं गया। उन्होंने मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक उनके पति को न्याय नहीं मिलेगा। गांव में सन्नाटा, सुरक्षा कड़ी बीते 1 अप्रैल को मृतक का कंकाल मिलने के बाद से गुजरपुर पमारान गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के घर पर पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
    3
    चर्चित ओमवीर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी देवेंद्र यादव (42) पुत्र जाहर सिंह यादव निवासी हुसैनपुर राजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 140/25 में कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुसंगत धाराओं मे (आपराधिक साजिश) के तहत मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी देवेंद्र यादव पर थाना अमृतपुर में मारपीट और झगड़े के तीन मुकदमे तथा एक विद्युत विभाग से संबंधित मामला पहले से दर्ज है। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत बताए जा रहे हैं।
इससे पहले पुलिस दो आरोपियों रामू यादव और सुरजीत यादव पुत्रगण अजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने रामू यादव की निशानदेही पर ही हत्या का खुलासा किया था। वहीं सुरजीत यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था, जिसमें एक सिपाही भी जख्मी हो गया था। इलाज के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया।
सुनियोजित थी हत्या, पहले ही खोद लिया गया था गड्ढा
मृतक की पत्नी धरमशीला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ओमवीर की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले ही रामू यादव के खेत में करीब 7 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया था, जिसे बोरिंग के नाम पर लोगों को बताया गया। यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला है।
पीड़िता का कहना है कि महीनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बावजूद भी इस गड्ढे की ओर ध्यान नहीं गया। उन्होंने मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक उनके पति को न्याय नहीं मिलेगा।
गांव में सन्नाटा, सुरक्षा कड़ी
बीते 1 अप्रैल को मृतक का कंकाल मिलने के बाद से गुजरपुर पमारान गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के घर पर पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • डीएम की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न* *जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की शिकायतों के स्पेशल क्लोज को लेकर दिए सख्त निर्देश* शाहजहांपुर।दिनांक 04 अप्रैल, 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा प्रात सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर 52 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियोंसे कहा कि आईजीआरएस की शिकायतोंको अगर यह स्पेशल क्लोज 40 प्रतिशत से ऊपर हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अफसर डिस्पोज करते समय इस बात को देख ले कि वह सही ढंग से डिस्पोज हो रहा है या नहीं। किसी भी शिकायत को गलत ढंग से क्लोज नहीं करना है, जो शिकायत का निस्तारण करना है, उसमें मौके पर जाना ज़रूरी है और शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छे से निस्तारण की कार्रवाई कर लेंगे तो क्वालिटी बेहतर हो जाएगी और कोई भी प्रकरण ‘सी’ श्रेणी में वर्गीकृत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि समयबद्धता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण निस्तारित किया जाए। स्पेशल क्लोज अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। स्पेशल क्लोज केवल सीमित परिस्थितियों में ही किया जाए और साथ में साथ साक्ष्य भी लगाया जाए। न्यायालय से संबंधित मामला या कोई अत्यधिक विशेष मांग अन्य विशेष परिस्थितियों में ही सबूत के साथ स्पेशल क्लोज किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में न्यायालय के स्टे आदेश का उल्लेख किया जा रहा है, तो संबंधित आदेश की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज गलत तरीके से किया गया, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से एल2 स्तर के अधिकारियों को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार राय, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। _____
    1
    डीएम की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न*
*जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की शिकायतों के स्पेशल क्लोज को लेकर दिए सख्त निर्देश*
शाहजहांपुर।दिनांक 04 अप्रैल, 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा प्रात सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर 52 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 
इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियोंसे कहा कि आईजीआरएस की शिकायतोंको अगर यह स्पेशल क्लोज 40 प्रतिशत से ऊपर हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अफसर डिस्पोज करते समय इस बात को देख ले कि वह सही ढंग से डिस्पोज हो रहा है या नहीं। किसी भी शिकायत को गलत ढंग से क्लोज नहीं करना है, जो शिकायत का निस्तारण करना है, उसमें मौके पर जाना ज़रूरी है और शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छे से निस्तारण की कार्रवाई कर लेंगे तो क्वालिटी बेहतर हो जाएगी और कोई भी प्रकरण ‘सी’ श्रेणी में वर्गीकृत नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि समयबद्धता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण निस्तारित किया जाए। स्पेशल क्लोज अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। स्पेशल क्लोज केवल सीमित परिस्थितियों में ही किया जाए और साथ में साथ साक्ष्य भी लगाया जाए। न्यायालय से संबंधित मामला या कोई अत्यधिक विशेष मांग अन्य विशेष परिस्थितियों में ही सबूत के साथ स्पेशल क्लोज किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में न्यायालय के स्टे आदेश का उल्लेख किया जा रहा है, तो संबंधित आदेश की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज गलत तरीके से किया गया, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से एल2 स्तर के अधिकारियों को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार राय, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
_____
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    6 min ago
  • देखिए दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर बालों की गलती से कई गई जान इतना ओवर लोड माल कियू भरते है ऐसे ट्रैक्टर बालों पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए
    1
    देखिए दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर बालों की गलती से कई गई जान इतना ओवर लोड माल कियू भरते है ऐसे ट्रैक्टर बालों पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    1
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Shyam Ji
    1
    Post by Shyam Ji
    user_Shyam Ji
    Shyam Ji
    अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.