Shuru
Apke Nagar Ki App…
सभाषद ने पेयजल व सीवेज समस्या को लेकर एस डी एम को दिया पत्र कोंच*/जालौनवार्ड नम्बर 17 मुहल्ला सुभाष नगर के सभाषद वेद प्रकाश दुवेदी ने दिन गुरुवार को उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अवगत कराया कि मेरे वार्ड में लगभग एक माह से पानी की लाइनें एवं की आपूर्ति सुचारू ढंग से नहीं हो पा रही है जिसके कारण छावला की पुलिया से अनुपम दुबे तक बजरिया बाट स्कूल से बोदरी माता मंदिर तक धर्मेंद्र बबेले के रास्ते से होते हुए राकेश रायकवार के घर तक और चन्द्रकुआँ मस्जिद बाली गली के।लोग परेशान हैं जिसे आम जनमानस की सुविधा हेतु जलापूर्ति सुचारू रूप से संचालित करायी जाए वहीं वार्ड में 6 स्थानों पर ओवर फ्लो की समस्या के निजात हेतु चैम्बरों का उच्चीकरण कराकर बाईपास का कार्य कराया जाए।
हरिओम बुधौलिया
सभाषद ने पेयजल व सीवेज समस्या को लेकर एस डी एम को दिया पत्र कोंच*/जालौनवार्ड नम्बर 17 मुहल्ला सुभाष नगर के सभाषद वेद प्रकाश दुवेदी ने दिन गुरुवार को उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अवगत कराया कि मेरे वार्ड में लगभग एक माह से पानी की लाइनें एवं की आपूर्ति सुचारू ढंग से नहीं हो पा रही है जिसके कारण छावला की पुलिया से अनुपम दुबे तक बजरिया बाट स्कूल से बोदरी माता मंदिर तक धर्मेंद्र बबेले के रास्ते से होते हुए राकेश रायकवार के घर तक और चन्द्रकुआँ मस्जिद बाली गली के।लोग परेशान हैं जिसे आम जनमानस की सुविधा हेतु जलापूर्ति सुचारू रूप से संचालित करायी जाए वहीं वार्ड में 6 स्थानों पर ओवर फ्लो की समस्या के निजात हेतु चैम्बरों का उच्चीकरण कराकर बाईपास का कार्य कराया जाए।
More news from Jalaun and nearby areas
- कोंच के सागर तालाब पर गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, भाजपाइयों ने जलाए दीप जालौन के कोंच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा एवं जनसंपर्क अभियानों के तहत गुरुवार को देर शाम 7:30 बजे नगर के सागर तालाब परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में नगर के प्रत्येक बूथ से पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामूहिक रूप से शामिल हुए। विधायक मूलचन्द्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। सागर तालाब परिसर में बड़ी संख्या में एक साथ दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के स्नेह और आशीर्वाद का संदेश दिया। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र आशु ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सिर्फ दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा, जनविश्वास और जनता के स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों के सम्मान और उनके जीवन में आए बदलाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिस घर में जितने लाभार्थी हैं, उस घर में उतने ही दीप जलाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के सम्मान के साथ उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद, तहसीलदार मनोज कुमार, ईओ पालिका मोनिका उमराव, चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, विजय रावत, विजय अवस्थी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र आशु, अमरेंद्र दुबे, महेंद्र सोनी, अनिल वर्मा, प्रभंजन गर्ग, अनिल कपूर, शंभुदयाल सोनी और धर्मेंद्र राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- 25 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ। पकड़ा गया अभियुक्त कोंच*/जालौननशीले पदार्थों की तस्करी रोकथाम के लिए पुलिस अभियान चला रही है इसी अभियान के तहत दिनांक 16 सितम्बर 2026 को थाना प्रभारी एट पुलिस बल के साथ बाहन चैकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे तभी एक मोटर साइकिल पर 25 किलो 5 सौ 14 ग्राम अवैध गांजा के साथ गांजा तस्कर महेश सोनी पुत्र स्व.चेतन सोनी निबासी मुहल्ला गोपाल गंज कस्बा व थाना मऊरानीपुर जनपद झांसी को गिरफ्तार कर लिया जिसके बिरुद्ध मुकद्दमा संख्या 134/26 धारा 08/20/60 एन डी पी एस में पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही की।2
- जालौन। उदोतपुरा क्षेत्र में एक बार फिर चोरों की सक्रियता से किसानों की चिंता बढ़ गई है। चोरों ने रोड किनारे स्थित खेत से सिंचाई के लिए लगे समर कनेक्शन के स्टार्टर की केबल काटकर चोरी कर ली। केबल चोरी होने से धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे किसान को फसल खराब होने का डर सताने लगा है। उदोतपुरा निवासी प्रदीप चौहान का रोड किनारे फार्म है, जहां धान की फसल की सिंचाई के लिए समर कनेक्शन लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि चोर रात के समय स्टार्टर की केबल काटकर ले गए। किसान के मुताबिक, इससे पहले भी इसी स्थान से दो बार केबल चोरी हो चुकी है। बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि सिंचाई के साधनों से जुड़ी केबल चोरी होने पर समय से खेतों में पानी नहीं पहुंच पाता, जिसका सीधा असर फसल पर पड़ता है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। जालौन। उदोतपुरा क्षेत्र में एक बार फिर चोरों की सक्रियता से किसानों की चिंता बढ़ गई है। चोरों ने रोड किनारे स्थित खेत से सिंचाई के लिए लगे समर कनेक्शन के स्टार्टर की केबल काटकर चोरी कर ली। केबल चोरी होने से धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे किसान को फसल खराब होने का डर सताने लगा है। उदोतपुरा निवासी प्रदीप चौहान का रोड किनारे फार्म है, जहां धान की फसल की सिंचाई के लिए समर कनेक्शन लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि चोर रात के समय स्टार्टर की केबल काटकर ले गए। किसान के मुताबिक, इससे पहले भी इसी स्थान से दो बार केबल चोरी हो चुकी है। बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि सिंचाई के साधनों से जुड़ी केबल चोरी होने पर समय से खेतों में पानी नहीं पहुंच पाता, जिसका सीधा असर फसल पर पड़ता है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की है।1
- राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’!! कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचा सेवा से स्वावलंबन तक—जालौन में शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ राजकीय मेडिकल कॉलेज में ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, पात्र लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात* देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में सेवा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम का का शुभारंभ जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी जालौन समीर ,सीडीओ के के सिंह सहित सभी अधिकारीगण मौजूद रहे!3
- सेवा से स्वावलंबन तक—जालौन में शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ 📍राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। 🤝 सिलाई मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्प्रेयर, कल्टीवेटर, स्प्रिंकलर, टूल किट और स्वीकृति पत्र के साथ युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए। 🎯 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। 👉 सेवा, सम्मान और स्वावलंबन—यही है सेवा संकल्प अभियान का संदेश।2
- सेवा से स्वावलंबन तक—जालौन में शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’* राजकीय मेडिकल कॉलेज में ‘सेवा दिवस आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, पात्र लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात जालौन माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में सेवा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी समीर, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, अपना दल जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी तथा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने किया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया, जिससे सेवा और सम्मान के साथ स्वावलंबन की दिशा में भी कदम बढ़ा।इस अवसर पर एनआरएलएम द्वारा 3 प्रशस्ति पत्र, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 50 स्वीकृति पत्र एवं 3 टूल किट, उद्योग विभाग द्वारा 10 सिलाई मशीन एवं 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रदान की गईं। कृषि विभाग द्वारा 15 स्प्रेयर एवं 2 कल्टीवेटर तथा उद्यान विभाग द्वारा 15 स्प्रिंकलर टूल वितरित किए गए। वहीं आईटीआई के माध्यम से 10 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रोजगार के अवसरों से जोड़ा गया। कार्यक्रम में जनसेवा को विकास की आधारशिला बताते हुए लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और पात्र लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया गया। ‘जिसने जीवन संवारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा’ की भावना के साथ आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ने जनसेवा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के संदेश को मजबूती दी। सेवा संकल्प अभियान जनसेवा को राष्ट्रसेवा से जोड़ते हुए समाज के अंतिम पायदान तक विकास और अवसर पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर परमुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी व बड़ी संख्या मे लाभार्थी, मौजूद रहे4
- सेवा से संकल्प तक शीर्षक को लेकर जालौन में शुरू हुआ सेवा सप्ताह *सेवा से स्वावलंबन तक—जालौन में शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’* *राजकीय मेडिकल कॉलेज में ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, पात्र लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात* माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में सेवा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी समीर, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, अपना दल जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी तथा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने किया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया, जिससे सेवा और सम्मान के साथ स्वावलंबन की दिशा में भी कदम बढ़ा।इस अवसर पर एनआरएलएम द्वारा 3 प्रशस्ति पत्र, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 50 स्वीकृति पत्र एवं 3 टूल किट, उद्योग विभाग द्वारा 10 सिलाई मशीन एवं 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रदान की गईं। कृषि विभाग द्वारा 15 स्प्रेयर एवं 2 कल्टीवेटर तथा उद्यान विभाग द्वारा 15 स्प्रिंकलर टूल वितरित किए गए। वहीं आईटीआई के माध्यम से 10 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रोजगार के अवसरों से जोड़ा गया। कार्यक्रम में जनसेवा को विकास की आधारशिला बताते हुए लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और पात्र लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया गया। ‘जिसने जीवन संवारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा’ की भावना के साथ आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ने जनसेवा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के संदेश को मजबूती दी। सेवा संकल्प अभियान जनसेवा को राष्ट्रसेवा से जोड़ते हुए समाज के अंतिम पायदान तक विकास और अवसर पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर परमुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी व बड़ी संख्या मे लाभार्थी, मौजूद रहे4
- कोंच में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, कूड़ा और हिंगुटा गांव के बीच हादसा, दो युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर जालौन के कोंच क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 9 बजे कूड़ा और हिंगुटा गांव के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम हिंगुटा, आटा निवासी राजू (39) पुत्र मोतीलाल अहिरवार बारी रखकर अपने गांव हिंगुटा लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से ग्राम कूड़ा निवासी अभिजीत (32) पुत्र महेश प्रसाद मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थे। कूड़ा और हिंगुटा के बीच दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मदद की और एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी अनिल शाक्य ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।1