रक्षा बंधन के पावन अवसर पर प्रभाकर न्यू टाऊन में 5 प्लॉट पर हुआ भूमि पूजन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक योजनाबद्ध आवासीय क्षेत्र है प्रभाकर न्यू टाऊन: विक्रम प्रभाकर टोहाना: टोहाना के प्रभाकर न्यू टाऊन में आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के सुअवसर पर 5 नए प्लाट्स का भूमि पूजन हुआ। प्लाट के मालिकों ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ यहां विधिवत रूप से भूमि पूजन करवाया। पंडित अरुण शास्त्री ने यहां जाखल से पवन कुमार ठक्कर के प्लॉट नम्बर 64, पीएनबी के अधिकारी चिराग कामरा के प्लॉट नंबर 18, रोडवेज के रिटायर्ड अधिकारी अशोक बवेजा के प्लॉट नंबर 96, अंशु अरोड़ा के प्लॉट नंबर 32 तथा भूपेन्द्र अरोड़ा काला प्रधान के प्लॉट नंबर 171 में विधिवत रूप से पूजन किया तथा सभी परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलोनी में पहले से ही अपने अपने मकानों का निर्माण करवा रहे धर्मपाल गर्ग (प्लॉट 55), देवेन्द्र बंसल बल्ली (प्लॉट 74) व जगदीश बांगा (प्लॉट 101) ने यहां उपस्थित रहकर भूमि पूजन करवाने वाले अपने नए पड़ोसियों का स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस भूमि पूजन के बाद से अब यहां 5 प्लॉट पर कोठियों के निर्माण का कार्य शुभ हो जाएगा, जबकि पहले से ही 5 प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं 25 कोठियों में लोग अपने सपनों के घर में सकून का जीवन जी रहे हैं। प्रभाकर न्यू टाऊन के एमडी एडवोकेट विक्रम प्रभाकर ने सभी को रक्षा बंधन पर्व एवं भूमि पूजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर जल्द से जल्द सभी के सपनों के घर को बनाने का आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने बताया कि प्रभाकर न्यू टाउन टोहाना में स्थित एक योजनाबद्ध आवासीय क्षेत्र है, जिसमें कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह टाउनशिप शुद्ध वातावरण और खुली जगह के लिए जाना जाता है। पक्की और चौड़ी सडक़ें जो आवागमन को आसान बनाती हैं। निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। एक अच्छी तरह से विकसित सीवरेज प्रणाली जो स्वच्छता और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। टाउनशिप में पेड़-पौधों का समावेश वातावरण को और भी सुंदर बनाता है। यह टाउनशिप सरकार द्वारा अनुमोदित है, जो इसकी विश्वसनीयता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि टाउनशिप में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यह एक आदर्श आवासीय स्थान होगा।
रक्षा बंधन के पावन अवसर पर प्रभाकर न्यू टाऊन में 5 प्लॉट पर हुआ भूमि पूजन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक योजनाबद्ध आवासीय क्षेत्र है प्रभाकर न्यू टाऊन: विक्रम प्रभाकर टोहाना: टोहाना के प्रभाकर न्यू टाऊन में आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के सुअवसर पर 5 नए प्लाट्स का भूमि पूजन हुआ। प्लाट के मालिकों ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ यहां विधिवत रूप से भूमि पूजन करवाया। पंडित अरुण शास्त्री ने यहां जाखल से पवन कुमार ठक्कर के प्लॉट नम्बर 64, पीएनबी के अधिकारी चिराग कामरा के प्लॉट नंबर 18, रोडवेज के
रिटायर्ड अधिकारी अशोक बवेजा के प्लॉट नंबर 96, अंशु अरोड़ा के प्लॉट नंबर 32 तथा भूपेन्द्र अरोड़ा काला प्रधान के प्लॉट नंबर 171 में विधिवत रूप से पूजन किया तथा सभी परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलोनी में पहले से ही अपने अपने मकानों का निर्माण करवा रहे धर्मपाल गर्ग (प्लॉट 55), देवेन्द्र बंसल बल्ली (प्लॉट 74) व जगदीश बांगा (प्लॉट 101) ने यहां उपस्थित रहकर भूमि पूजन करवाने वाले अपने नए पड़ोसियों का स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस भूमि पूजन के बाद से अब यहां 5 प्लॉट पर
कोठियों के निर्माण का कार्य शुभ हो जाएगा, जबकि पहले से ही 5 प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं 25 कोठियों में लोग अपने सपनों के घर में सकून का जीवन जी रहे हैं। प्रभाकर न्यू टाऊन के एमडी एडवोकेट विक्रम प्रभाकर ने सभी को रक्षा बंधन पर्व एवं भूमि पूजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर जल्द से जल्द सभी के सपनों के घर को बनाने का आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने बताया कि प्रभाकर न्यू टाउन टोहाना में स्थित एक योजनाबद्ध आवासीय क्षेत्र है, जिसमें कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध
हैं। यह टाउनशिप शुद्ध वातावरण और खुली जगह के लिए जाना जाता है। पक्की और चौड़ी सडक़ें जो आवागमन को आसान बनाती हैं। निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। एक अच्छी तरह से विकसित सीवरेज प्रणाली जो स्वच्छता और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। टाउनशिप में पेड़-पौधों का समावेश वातावरण को और भी सुंदर बनाता है। यह टाउनशिप सरकार द्वारा अनुमोदित है, जो इसकी विश्वसनीयता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि टाउनशिप में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यह एक आदर्श आवासीय स्थान होगा।
- बंदी सिक्खों की रिहाई को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी। अनेक लोगों ने किया समर्थन टोहाना। बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर सिख समुदाय का 7 दिवसीय सांकेतिक धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना 27 अगस्त से 2 सितंबर तक समस्त भाईचारे की ओर से दिया जा रहा है। धरने का नेतृत्व कर रहे कुलविंद्र सिंह ने कहा कि देश की विभिन्न जेलों में कई सिख बंदी सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद हैं। लंबे समय से उनकी रिहाई की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार कोई ठोस फैसला नहीं ले रही है। यह लड़ाई किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि इंसाफ की लड़ाई है। उन्होंने सरकार से मानवीय आधार पर बंदी सिखों की रिहाई की अपील की। शुक्रवार को पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह पूर्नमाजरा और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य अमनप्रीत कौर ने धरने को समर्थन दिया। 2 सितंबर को धरना समाप्ति के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।1
- विडियो अच्छी लगें तो ज्यादा से ज्यादा शेयर व चैनल को सब्सक्राइब जरुर करें1
- रक्षाबंधन पर बहनों को सौगात या सरेआम लूट? सरकारी आदेश को ठेंगा दिखाकर प्राइवेट बस वाले वसूल रहे जबरन किराया।"1
- #हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्णा पवार की पत्रकार वार्ता #चमार को नहीं बनाया जाएगा मेघवाल #हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्णा पवार की पत्रकार वार्ता #चमार को नहीं बनाया जाएगा मेघवाल1
- बड़ी खबर | ‘तत्वदर्शी’ गाने पर बवाल! 🔥 मासूम शर्मा एक बार फिर निशाने पर 🚨 हरियाणवी गाने ‘तत्वदर्शी’ को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज। गाने में पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर पर उठाए गए सवालों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आखिर इस विवाद की पूरी कहानी क्या है? 👀 📢 आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। 📺 ऐसी ही बेबाक और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें FojiNews24 के साथ।1
- जिला जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा राखी बांधी गई जिसके लिए जिला जेल प्रशासन द्वारा और पुख्ता प्रबंध किए गए थे जिला जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा राखी बांधी गई जिसके लिए जिला जेल प्रशासन द्वारा और पुख्ता प्रबंध किए गए थे2
- टोहाना में श्री राम विवाह महोत्सव की धूम, नई अनाज मंडी में चल रही है संगीतमय राम कथा टोहाना। शहर की नई अनाज मंडी में श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में इस बार विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या धाम से आए कथा व्यास श्री राम जीवन दास महाराज द्वारा संगीतमय राम कथा की जा रही है। आयोजक रामनिवास ने बताया कि मंडी में करीब 8-9 साल से लगातार राम कथा का आयोजन हो रहा है। इस बार फिर से भव्य आयोजन किया गया है।कथा के दौरान भगवान श्री राम जी का विवाह महोत्सव मनाया गया। वीडियो में श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नाचते-गाते नजर आए। कथा व्यास जी ने बताया कि - "धनुष अहंकार का प्रतीक है। जैसे राम और सीता के बीच धनुष था, वैसे ही भक्त और भगवान के बीच अहंकार है। जिस दिन अहंकार रूपी धनुष टूटेगा, भक्त को भगवान की प्राप्ति हो जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने सभी भक्तों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर विवाह उत्सव का आनंद लें। आज रक्षा बंधन का पर्व होने के कारण भी श्रद्धालुओं में खास उत्साह था।1
- सोनीपत में रक्षाबंधन पर क रंट का क ह र, 2 युवकों समेत 3 की मौ त;विधायक इंदुराज नरवाल ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की सोनीपत में रक्षाबंधन पर क रंट का क ह र, 2 युवकों समेत 3 की मौ त;विधायक इंदुराज नरवाल ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की1