#आज_की_खबरें 1)मिडिल ईस्ट तनाव का असर:: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के फैसले के अनुसार इंडस्ट्रियल डीजल 25 प्रतिशत महंगा हो गया।। 2)प्रीमियम पेट्रोल महंगा हो गया।। 3)मिडिल ईस्ट तनाव जैसे वैश्विक संकट के बीच बिहार के प्रसिद्ध "खान सर" ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील किया है कि यही सही समय है जब पाकिस्तान अपनी आंतरिक व बाह्य समस्या से जूझ रहा है तो POK को वापस लिया जाए।। 4)बिहार प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समृद्धि यात्रा 4.0 का समापन हो गया है और अब इसका 5.0 वर्जन का ऐलान हो गया है जिसमें जारी कार्यक्रम के अनुसार एक समृद्धि यात्रा 23 मार्च से 26 मार्च तक चलेगी जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 मार्च को जहानाबाद और अरवल का दौरा करेंगे, 24 मार्च को कैमूर व रोहतास में कार्यक्रम , 25 मार्च को भोजपुर और बक्सर जिलों का दौरा, 26 मार्च को गृह जिला नालंदा में विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत पटना में समृद्धि यात्रा 5.0 का समापन कार्यक्रम करेंगे।। 5)ऑनलाइन खाना डिलिवरी करने वाले नेटवर्क जोमैटो से खाना मंगाना अब महंगा हो गया है जिसमें 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।। 6)उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 अब डिजिटल होगी अर्थात् मोबाइल एप या टैब से ही रियल टाइम डेटा क्लेशन किया जाएगा। दो चरणों में होने वाली जनगणना में 2026 में हाउस लिस्टिंग होगी तो 2027 में जनसंख्या की गणना होगी।। 7)RBI का नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क तैयार हो गया है जिसमें डिजिटल फ्रॉड होने पर ₹25000 तक का मुआवजा मिलेगा।। 8)चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड पंजीकरण हो रहा है जिसमें 19 अप्रैल से शुरू होने वाली इस यात्रा हेतु महज 12 दिनों में 7लाख पंजीकरण हो गया है और इस वर्ष 51 लाख तीर्थयात्रियों के जुटने का रिकॉर्ड टूटने की प्रबल संभावना है। इस चारधाम यात्रा में कपाट खुलने की महत्वपूर्ण तिथि इस प्रकार है::19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम, 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे।। 9)ब्रज भूमि दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और दोनों के बीच आध्यात्मिक चर्चा भी हुई।। 10)विशेष सरकारी भर्ती सूचना :: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 पदों पर भर्ती , SSB में सब इंस्पेक्टर के 51 पदों पर भर्ती, झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के 45 ओपनिंग्स /वेकेंसी की सूचना है। इच्छित युवा उपरोक्त वर्णित सरकारी नौकरी हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।। संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड
#आज_की_खबरें 1)मिडिल ईस्ट तनाव का असर:: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के फैसले के अनुसार इंडस्ट्रियल डीजल 25 प्रतिशत महंगा हो गया।। 2)प्रीमियम पेट्रोल महंगा हो गया।। 3)मिडिल ईस्ट तनाव जैसे वैश्विक संकट के बीच बिहार के प्रसिद्ध "खान सर" ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील किया है कि यही सही समय है जब पाकिस्तान अपनी आंतरिक व बाह्य समस्या से जूझ रहा है तो POK को वापस लिया जाए।। 4)बिहार प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समृद्धि यात्रा 4.0 का समापन हो गया है और अब इसका 5.0 वर्जन का ऐलान हो गया है जिसमें जारी कार्यक्रम के अनुसार एक समृद्धि यात्रा 23 मार्च से 26 मार्च तक चलेगी जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 मार्च को जहानाबाद और अरवल का दौरा करेंगे, 24 मार्च को कैमूर व रोहतास में कार्यक्रम , 25 मार्च को भोजपुर और बक्सर जिलों का दौरा, 26 मार्च को गृह जिला नालंदा में विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत पटना में समृद्धि यात्रा 5.0 का समापन कार्यक्रम करेंगे।। 5)ऑनलाइन खाना डिलिवरी करने वाले नेटवर्क जोमैटो से खाना मंगाना अब महंगा हो गया है जिसमें 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।। 6)उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 अब डिजिटल होगी अर्थात् मोबाइल एप या टैब से ही रियल टाइम डेटा क्लेशन किया जाएगा।
दो चरणों में होने वाली जनगणना में 2026 में हाउस लिस्टिंग होगी तो 2027 में जनसंख्या की गणना होगी।। 7)RBI का नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क तैयार हो गया है जिसमें डिजिटल फ्रॉड होने पर ₹25000 तक का मुआवजा मिलेगा।। 8)चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड पंजीकरण हो रहा है जिसमें 19 अप्रैल से शुरू होने वाली इस यात्रा हेतु महज 12 दिनों में 7लाख पंजीकरण हो गया है और इस वर्ष 51 लाख तीर्थयात्रियों के जुटने का रिकॉर्ड टूटने की प्रबल संभावना है। इस चारधाम यात्रा में कपाट खुलने की महत्वपूर्ण तिथि इस प्रकार है::19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम, 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे।। 9)ब्रज भूमि दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और दोनों के बीच आध्यात्मिक चर्चा भी हुई।। 10)विशेष सरकारी भर्ती सूचना :: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 पदों पर भर्ती , SSB में सब इंस्पेक्टर के 51 पदों पर भर्ती, झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के 45 ओपनिंग्स /वेकेंसी की सूचना है। इच्छित युवा उपरोक्त वर्णित सरकारी नौकरी हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।। संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड
- भारतवर्ष को मिली आजादी किस काम की जहां सनातनियों की बात ही नहीं सुनी जाती और तो और अब हालात ऐसी है कि हरेक जिले की डेमोग्राफी चेंज हो चुकी है ।1
- JLKM का अत्याचार कभी था प्रत्याशी का समर्थक चुनाव हारने के बाद बना दुश्मन। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 हथियाडीह में झोपड़ी बनाकर रह रही पार्वती किस्कू JLKM के आदित्यपुर नगर निगम मेयर प्रत्याशी बारी सोरेन का समर्थन हुआ करती थी। लेकिन चुनाव हारने के बाद बारी सोरेन ने अपना असली करतब दिखा दिया पार्वती किस्कू जो 2 महीनों से झोपड़ी बना कर रह रही थी जेलकेएम नेत्री बारी सोरेन ने पार्वती किस्कू से 60,000 रुपए की मांग की थी। पार्वती के पास पर्याप्त पैसे नहीं होने की वजह से पैसा नहीं दे पाई इसके बाद बारी सोरेन और उनके पति शंभू के द्वारा झोपड़ी बना कर रह रही पार्वती का आशियाना तोड़ दिया गया। पार्वती के चार बच्चे हैं जो इस समय न्याय के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं और प्रशासन के दरवाजा खटखटा रहे। पार्वती किस्कू ने बताया मेयर चुनाव में 1,50,000 रुपये लोन लेकर JLKM के प्रत्याशी बारी सोरेन को सहायता की थी जिसका लोन किस्त अभी भी भर रही हूं। लेकिन चुनाव के नतीजे आने के बाद पार्वती को अकेला छोड़ दिया और उसके पैसे और मोबाइल दोनों जब्त कर लिया। इस पूरी घटना की छानबीन पुलिस प्रशासन कर रही है अब देखना ये है कि पीड़िता को न्याय मिलती है या नहीं या फिर मोटी रकम देकर इस पूरे वारदात को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।1
- सरायकेला-खरसावां जिले के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में राजनगर प्रखंड में भी गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड प्रमुख विशु हेम्ब्रम, अंचलाधिकारी श्रवण कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रशांत उराऊं, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अंचल के कर्मचारी आशीष कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ, जहां देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान का माहौल देखने को मिला।1
- सरायकेला : स्थापना दिवस पर सरायकेला में स्वच्छता का संदेश , एसडीओ और जन प्रतिनिधि खुद उतरे सड़कों पर। सरायकेला खरसावां जिला के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर एक प्रेरणादायक पहला देखने को मिला, जहां अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश , नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी , उपाध्यक्ष अविनाश कवि समेत कभी वार्ड सदस्य पार्षदों एवं विद्यालयों के बच्चों ने संयुक्त रूप से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने खुद सड़क पर उतरकर झाड़ू लगाई और आम नागरिकों से अपने आसपास साफ सफाई रखने की अपील की। अभियान के जरिए " स्वच्छ सरायकेला , सुंदर सरायकेला " का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा की स्थापना दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं , बल्कि जिम्मेदारों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं बल्कि से आदत बनाना जरूरी है। मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत लगातार स्वच्छता को लेकर प्रयास कर रहा है , लेकिन इसमें आम जनता की भागीदारी बेहद आवश्यक है, उन्होंने सभी नागरिकों से मिलकर शहर को आदर्श स्वच्छ बनाने की अपील की। जिला स्थापना दिवस पर जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अभियान में वार्ड पार्षदों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और लोगों को कचरा इधर-उधर ना फेंकने ईस्ट बिन का उपयोग करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता रहने का संदेश दिया है। यह स्वच्छता अभियान शहर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है और लोगों को इनमें भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।1
- 🚨 उधार के 18 लाख रूपये नहीं देने पर ट्रैक्टर मालिक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार1
- बोकारो : ग्रामीणों ने कहा अपराधिओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय1
- BJP ने पश्चिम बंगाल की एक महिला का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आरोप लगा रही है कि PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर फूल बरसाने के बाद TMC कार्यकर्ताओं ने उसकी इकलौती दुकान तोड़ दी। पुलिस उसके पति को उठाकर ले गई; और उससे कहा कि मदद के लिए 'मोदी के पास जाओ' (क्या आपको TMC कार्यकर्ताओं और 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हिंदुओं की हत्या करने वाले आतंकवादियों के बीच कोई समानता दिखती है?)। वह हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगा रही है। लोकतंत्र के पैरोकार अब कहाँ हैं? कोई भी मीडिया चैनल इसे क्यों नहीं दिखा रहा है?1
- घाटशिला प्रखंड के पूर्वी मौभाण्डार पंचायत में उपस्वास्थय केंद्र का शिलान्यास :- आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 को पूर्वी मौऊभण्डार में उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया.माननीय विधायक श्री सोमेश चन्द्र सोरेन जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में रोबिन सोरेन द्वारा शिलान्यास किये. मौके पर पूर्वी मौऊभंडार के मुखिया, उप मुखिया, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, श्रमिक नेता काजल डॉन, काली पोदो गोराई, संवेदक समेत कई गणमान्य लगा उपस्थित थे.1
- राजनगर से सरायकेला जाने वाली मुख्य सड़क की हालत अब बद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे, टूटी सड़क और पानी भरे खतरनाक खड्डे इस मार्ग को जानलेवा बना रहे हैं। हर दिन सैकड़ों लोग इस सड़क से गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए सड़क की असली स्थिति और जनता की परेशानी। 👉 वीडियो को Like 👍 करें, Share करें और चैनल को Subscribe जरूर करें ताकि ऐसी ही सच्ची खबरें आप तक पहुंचती रहें।2