Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली के थाना किला पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को दबोचकर तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब किया है। पुलिस ने मढ़ीनाथ जाने वाले तिराहे से बारादरी क्षेत्र के रहने वाले विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 4 किलो 350 ग्राम वजन के बारहसींगा के तीन अवैध सींग, एक कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पैसों के लालच में बारहसींगा के सींगों की तस्करी करता था और इन्हें ऊंचे दामों पर बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और बरामद कार को सीज कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस अवैध तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने की जांच में जुटी है।
भारत vision live news

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज बरेली में माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आगमन पर उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने सभागार में एक बैठक भी की।1
- बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कदम उठा रही है। इस पूरी पुलिस कार्यवाही के संबंध में सीओ हाईवे बरेली श्री देवेश सिंह ने बाइट जारी कर मामले में की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी है।1
- बरेली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटना पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खां ने कड़ी निंदा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बल प्रयोग और धाराओं के जरिए हक और सच्चाई की आवाज को दबाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है। इंजीनियर अनीस अहमद खां ने कहा कि युवा और छात्र देश का भविष्य हैं, और यदि उन्हें अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है तो यह केवल शिक्षा का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा, "जब शिक्षा सड़क पर हो और सत्ता खामोश, तब सवाल सिर्फ एक आंदोलन का नहीं, पूरे राष्ट्र की प्राथमिकताओं का होता है।" उन्होंने आगे कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी इमारतें नहीं बल्कि उसके युवाओं के सपने और भविष्य होते हैं, और छात्रों की आवाज सुनकर उन्हें बेहतर अवसर देना ही एक मजबूत और विकसित राष्ट्र की पहचान है। इस दौरान अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस घटना की निंदा करते हुए छात्रों पर किए गए बल प्रयोग को पूरी तरह अनुचित बताया और अपना विरोध दर्ज कराया।1
- बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जानकारी CO हाईवे देवेश सिंह दे रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।1
- बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पीड़ित महिला ने न्याय की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।1
- दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के मामले को लेकर बरेली में सियासत गरमा गई है। AIMIM के उत्तर प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने बुधवार शाम करीब 5 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और छात्रों की आवाज़ को लाठियों के दम पर नहीं दबाया जा सकता। नदीम कुरैशी ने मांग की कि यदि प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ मारपीट हुई, उनके कपड़े फाड़े गए या कोई हिंसा हुई, तो पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलिस के साथ मिलकर कोई अनधिकृत व्यक्ति कानून हाथ में लेकर हिंसा करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। AIMIM नेता ने निर्दोष छात्रों के लिए न्याय और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग उठाई है।1