भिंड ग्राम खुजा में विराजे गणपति, श्रद्धालुओं में दिखा आस्था का भाव ग्राम खुजा में गणपति बप्पा की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई। गणपति के विराजमान होते ही पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सभी लोगों में भगवान गणपति के प्रति आस्था और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। गांव- गांव घरों और पंडालो में विराजे गजानन खूजा - गणेश चतुर्थी के साथ ही आज समूचे ग्रामीण क्षेत्र में गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है आज घरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जगह जगह बनाये गए आकर्षक पंडालों में गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना पूरे विधि . विधान के साथ की गई । गणपति बब्बा के स्वागत को लेकर पिछले दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों में इस बार भारी उत्साह देखा जा रहा था आकर्षक रूप देने के लिए गांव में समितियों के सदस्यो द्वारा पंडालो को आकर्षक रूप से सजाया गया जिसमें आज भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की गई वही गांवो मे भी ज्यादातर सभी धरों में भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान की गई है गणेश उत्सव को लेकर जहा हर किसी में उत्साह देखा जा रहा था वही बाजारों में भी भारी भीड देखी जा रही थी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के बाद आज सोमवार से अब प्रतिदिन सुबह - शाम आरती और पूजा अर्चना शुरु हो गई है इस दौरान श्रद्धालुओ को समिति द्वारा प्रसादी वितरण के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यकम भी आयोजित किए जा रहे हैं इस आयोजन में महिला पुरुष व छोटे छोटे बच्चे भाग ले रहे हैं । गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩
भिंड ग्राम खुजा में विराजे गणपति, श्रद्धालुओं में दिखा आस्था का भाव ग्राम खुजा में गणपति बप्पा की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई। गणपति के विराजमान होते ही पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सभी लोगों में भगवान गणपति के प्रति आस्था और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। गांव- गांव घरों और पंडालो में विराजे गजानन खूजा - गणेश चतुर्थी के साथ ही आज समूचे ग्रामीण क्षेत्र में गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है आज घरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जगह जगह बनाये गए आकर्षक पंडालों में गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना पूरे विधि . विधान के साथ की गई । गणपति बब्बा के स्वागत को लेकर पिछले दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
लोगों में इस बार भारी उत्साह देखा जा रहा था आकर्षक रूप देने के लिए गांव में समितियों के सदस्यो द्वारा पंडालो को आकर्षक रूप से सजाया गया जिसमें आज भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की गई वही गांवो मे भी ज्यादातर सभी धरों में भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान की गई है गणेश उत्सव को लेकर जहा हर किसी में उत्साह देखा जा रहा था वही बाजारों में भी भारी भीड देखी जा रही थी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के बाद आज सोमवार से अब प्रतिदिन सुबह - शाम आरती और पूजा अर्चना शुरु हो गई है इस दौरान श्रद्धालुओ को समिति द्वारा प्रसादी वितरण के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यकम भी आयोजित किए जा रहे हैं इस आयोजन में महिला पुरुष व छोटे छोटे बच्चे भाग ले रहे हैं । गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩
- ई-रिक्शा में महिला का 17वीं बटालियन गेट के पास मंगलसूत्र चोरी, एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की रोज ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 17वीं बटालियन गेट के पास की बताई जा रही है। मामले में स्थानीय लोगों की मदद से एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय बॉबी पत्नी भूप सिंह जाटव, निवासी मातादीन का पुरा, थाना देहात, अपनी जेठानी शिवानी और देवरानी बसंती तथा बच्चों के साथ ई-रिक्शा से जा रही थीं। बताया गया है कि इंदिरा गांधी चौराहे से तीन महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं। उन्होंने चालक से बच्चों के लिए दवा लेने जाने की बात कही और 17वीं बटालियन गेट तक जाने को कहा।पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में तीनों महिलाओं में से एक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और इसके बाद महिलाएं भागने लगीं। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और तीन संदिग्ध महिलाओं में से एक को पकड़ लिया। बाद में उसे शहर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार, मंगलसूत्र करीब 6 ग्राम वजन का था, जिसमें सोने के मोती लगे हुए थे। घटना के दौरान तीन सोने के मोती गायब होने की बात भी सामने आई है। मंगलसूत्र की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही मंगलबार की रोज सुबह करीब 10 बजे से पुलिस पकड़ी गई संदिग्ध महिला से पूछताछ के आधार पर अन्य महिलाओं की भूमिका तथा चोरी गए आभूषण के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।1
- रक्त की कमी से पीड़ित महिला की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी गौरव तोमर भिंड में 62 वर्षीय महिला को गंभीर रूप से रक्त की कमी हो गई थी डॉक्टरों ने तत्काल ब्लड की व्यवस्था करने के लिए परिवारजनों से बोल दिया था ऐसे में समाज से भी गौरव तोमर गणेश चतुर्थी के दिन गणेश उत्सव को समाज सेवा के रूप में करने के लिए आगे आए और महिला को रक्त दिया1
- आखिर चल ही गया आज नगर पालिका का बुलडोजर भिण्ड में नगर पालिका प्रशासन एवं यातायात पुलिस का शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू। आखिर चल ही गया आज नगर पालिका का बुलडोजर भिण्ड में नगर पालिका प्रशासन एवं यातायात पुलिस का शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू।3
- ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर इलाके में बाजार से घर लौट रही एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ।1
- आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में ज़िला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह जी ने दी बाज़ार हस्त क्षेप योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी1
- आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में हुई सजावट, बुधवार को होगी दशलक्षण पूजा आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में सजावट की गई मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मंदिरों की सजावट की गई वहीं जगह जगह गणेश जी की प्रतिमाएं विराजमान हुई।तथा बुधवार से पर्यूषण पर्व की शुरुआत होगी इस दौरान जैन मंदिरों में दशलक्षण पूजा अर्चना की जाएगी1
- Rk न्यूज़ पीरज़ादा तौकी़र निजा़मी पूर्व AIMIM नेता मध्यप्रदेश ने औवेसी साहब aimim राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल आगमन पर पूछे कुछ बड़ा सवाल क्या औवेसी साहब भोपाल की अपनी सभा में देगें इन सवालों के जवाब1
- गीता भवन बाली गली में युबक की अज्ञात कारणों के चलते हुई मौत शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गीता भवन बाली गली में युबक की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई।दरअसल मंगलबार की रोज सुबह करीब 6 बजकर 20 मिंट पर आरिफ नामक युबक अपने घर पर था तभी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा तो परिजन तुरन्त ही आरिफ नामक युबक को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुचे तो जिला अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण करते ही आरिफ नामक युबक को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद मृतक आरिफ नामक युबक के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह पुलिस ने भेज कर घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुच कर मृतक आरिफ नामक युबक के शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शव ग्रह में पोस्टमार्टम कराया गया1