अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएचसी असोथर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) असोथर में कार्यक्रम आयोजित कर महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और सेवा भावना के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महिला स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि आशा, एएनएम और सीएचओ सहित अन्य महिला कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस मौके पर बीसीपीएम, सी-3 संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं का सम्मान करना, उनका उत्साहवर्धन करना और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना रहा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएचसी असोथर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) असोथर में कार्यक्रम आयोजित कर महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और सेवा भावना के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महिला स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने बताया
कि आशा, एएनएम और सीएचओ सहित अन्य महिला कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस मौके पर बीसीपीएम, सी-3 संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं का सम्मान करना, उनका उत्साहवर्धन करना और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना रहा।
- रायबरेली तेज रफ्तार का कहर तेज रफ्तार कार सवार ने महिला को जोरदार टक्कर टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल ब्लॉगर श्रृष्टि आयुष ने अपनी कार से पहुंचाया घायल महिला को जिला अस्पताल घायल महिला की हालत गंभीर जिला अस्पताल में चल रहा इलाज मिल एरिया थाना क्षेत्र के छजलापुर की घटना1
- रायबरेली (डलमऊ)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पूरे कालू मजरे तेरूखा गांव का है, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य रात में सो रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर चोर घर में घुस गए और अलमारी व बक्सों को खंगालकर कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। स्थान -डलमऊ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- Post by Devendra Kumar2
- खागा फतेहपुर ::-धाता उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर सरकार 'न्याय सबके लिए' का दावा कर रही है, वहीं फतेहपुर जिले के धाता थाना अंतर्गत पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहाँ सिहारी पट्टी के बिरसुनपुर गाँव के रहने वाले एक बेहद गरीब व्यक्ति, झूल्लू पासवान, को मात्र मामूली सूखी लकड़ी बीनने के नाम पर पुलिसिया उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, झूल्लू पासवान का 'गुनाह' सिर्फ इतना था कि वह नहर के किनारे से जलावन के लिए चंद पतली लकड़ियां उठा लाया था। मानवीय आधार पर देखें तो उसने वे लकड़ियां वापस भी रख दी थीं। लेकिन आरोप है कि धाता थाने में तैनात दरोगा सुरेन्दर यादव ने इसे उगाही का जरिया बना लिया। दरोगा ने झूल्लू को उसके खेत से जबरन उठाया और थाने लाकर बैठा दिया। पुरानी रंजिश या भ्रष्टाचार की भूख? सूत्रों का दावा है कि यह कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है। करीब 10 दिन पहले ही झूल्लू पासवान और उसके परिवार ने दरोगा सुरेन्दर यादव की कार्यशैली और उनकी 'करतूतों' के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया और स्थानीय चैनलों पर भी प्रसारित हुआ था। माना जा रहा है कि उसी का बदला लेने के लिए अब झूल्लू को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। गरीब के पास देने के लिए रोटी नहीं है, और दरोगा जी 'मोटी रकम' की मांग कर रहे हैं। क्या पुलिस का काम रक्षा करना है या निर्दोषों को डराकर वसूली करना! अति सक्रियता क्या मामूली लकड़ी बीनने पर किसी व्यक्ति को अपराधी की तरह खेत से उठाना कानून सम्मत है? वसूली का खेल सूत्रों के अनुसार, दरोगा द्वारा झूल्लू को जेल भेजने का भय दिखाकर भारी धन उगाही की कोशिश की जा रही है। बदलाखोरी क्या पुलिस के खिलाफ बोलने पर अब गरीबों को झूठे मुकदमों और गिरफ्तारी का सामना करना पड़ेगा न्याय की गुहार यह खबर सीधे तौर पर उच्चाधिकारियों, एसपी फतेहपुर और डीजीपी उत्तर प्रदेश का ध्यान आकर्षित करने के लिए है। एक गरीब दलित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और वर्दी की आड़ में वसूली का धंधा चलाने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।1
- Post by Surendra driver1
- Post by RN Vishwkarma1
- फतेहपुर जिले के बिन्दकी विधान सभा के दरवेशा बाद के एक गेस्ट हाउस में विमुक्ति जाति आभार दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण जी ने विमुक्ति समाज की घुमंतू जाति सहित 12 जातियों को जाति गत दर्जा न मिल पाने से समाज की पीड़ा को सुन कर उनके अधिकारों की लड़ाई को लड़ने के लिए सरकार से उनकी मांगो को पूरा कराने का आश्वासन दिलाया वही लगभग 20 हजार महिलाओं की वृद्धा पेंशन के लिए कैंप लगा कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का समाज कल्याण अधिकारी को आदेश दिया । वही समाज के 500 छात्र छात्राओं की पढ़ाई के लिए सर्वोदय इंटर कॉलेज एवं छात्रावास बनाने की सौगात दी उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के हो जाने से समाज की बेटे बेटियां डॉक्टर इंजीनियर बन कर जिले का नाम रोशन करेंगे वही मंत्री जी के विचारों को सुन कर आए हुए लोग जयकारा लगाने लगे । मंच से बोलते समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण जी1
- रायबरेली-तेज रफ्तार का कहर आया सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित वेगन आर ने मारी वैन और ऑटो को ज़ोरदार टक्कर ऑटो की मरम्म्त करवा रहे ऑटो चालक की कुचलकर दर्दनाक मौत ऑटो सवार की हालत नाजुक घायल को स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल पहुँचाया जिला अस्पताल वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शहर कोतवाली के कैनाल रोड स्थित एलआइसी के बाहर हुआ है हादसा मृतक ऑटो चालक की पहचान मोहम्मद जमील घोसी उम्र 45 वर्ष निवासी सम्राट नगर गोरा बाजार रायबरेली के रूप में हुई। बाइट -प्रत्यक्षदर्शी1
- रायबरेली। बिहार के एक मौलाना द्वारा Yogi Adityanath की पूज्य माताजी पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में रायबरेली में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर सदर विधायक Aditi Singh के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक अदिती सिंह ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की माता के लिए इस प्रकार की आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना बेहद निंदनीय है और भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी समाज की मर्यादाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और ऐसी भाषा का प्रयोग करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की शर्मनाक टिप्पणी करने का साहस न कर सके। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने भी जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरम रहा और लोगों ने इसे भारतीय संस्कारों के खिलाफ बताया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1