सरसों तेल लदा ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली काकन टोल टैक्स के समीप शुक्रवार देर रात सरसों तेल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और जोकीहाट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला।घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया। चालक ने बताया कि ट्रक राजस्थान से सिलीगुड़ी जा रही थी। इसी दौरान काकन टोल टैक्स के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।दुर्घटना में कच्ची घानी ब्रांड का सरसों तेल लदा कई कार्टन क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे काफी नुकसान हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने और किसी अनहोनी से बचाव के लिए पुलिस ने मौके पर दो चौकीदारों को तैनात किया।शनिवार देर संध्या पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त ट्रक से सरसों तेल को दूसरी गाड़ी में सुरक्षित रूप से लोड कराया गया।

- नरपतगंज पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी , दो गिरफ्तार। वीडियो में देखिए क्या कहते हैं फारबिसगंज SDPO मुकेश साह1
- Post by Shyam Kumar3
- Nice video ok 👍1
- कबीर पारख आश्रम में तीन दिवसीय कबीर सत्संग 7 मार्च से। कबीर पारख आश्रम में 7 मार्च 2026 से 9 मार्च 2026 तक तीन दिनों का कबीर सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन कबीर साहेब के भजन-कीर्तन, प्रवचन और आध्यात्मिक चर्चा के जरिए श्रद्धालुओं को धर्म-भावना और अध्यात्मिक संदेशों से जोड़ेगा। सत्संग में कबीरदास के दोहों पर आधारित चर्चा, भजन, कीर्तन और प्रतिष्ठित संतों के प्रवचन शामिल होंगे, जिनका मकसद भाग लेने वालों को आध्यात्मिक ज्ञान, शांति एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देना है। आज 4बजे आयोजकों ने बताया है कि यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा और इसमें आसपास के कई स्थानों से श्रद्धालु शामिल होंगे।1
- मैं गरीब मज़लूमों का A Team हूँ, दुनिया की कोई ताक़त असदुद्दीन ओवैसी को खरीद नहीं सकती। #aimim #asaduddinowaisi #owaisi #india #news #politics #trending #shorts #shortsvideos1
- सुरजापुरी महोत्सव 2026 किशनगंज1
- जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बगडहरा गांव वार्ड संख्या 06 में भीषण अगलगी, लाखों का नुक़सान1
- जलालगढ़ में चोरी के मवेशी से लदी पिकअप जब्त, चालक फरार जलालगढ़। पुलिस ने चोरी के मवेशी लेकर जा रही एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। हालांकि वाहन चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित मिश्रीनगर चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया गया। वाहन रुकते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरजे 02 जीबी 9047 नंबर की पिकअप को जब्त कर थाना लाया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें चार दुधारू गाय एवं एक सांड, कुल पांच मवेशी पाए गए। सभी मवेशियों को थाना प्रशासन द्वारा गुलाबबाग स्थित अरगरा में सुरक्षित जमा करा दिया गया है। जलालगढ़ थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि शनिवार रात गश्ती के दौरान यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में जलालगढ़ थाना कांड संख्या 49/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जब्त वाहन के मालिक और फरार चालक के विरुद्ध चोरी के मवेशी ले जाने का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है तथा वाहन के कागजात और मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।1
- Post by Crime Darpan News1