logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नए सॉफ्टवेयर व डीसीएस की खामियों के विरोध में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना भिवानी। पटवारी और कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले नए सॉफ्टवेयर एवं डीसीएस में आ रही कमियों और खामियों के विरोध में दो दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान पटवारियों और कानूनगो ने सरकार के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। पटवारी और कानूनगो ने कहा कि नए सॉफ्टवेयर व डीसीएस में कई प्रकार की तकनीकी कमियां हैं, जिसके कारण उन्हें कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन खामियों का सीधा असर आम जनता पर भी पड़ रहा है और भविष्य में जनता तथा कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों को सरल बनाने के बजाय यदि सॉफ्टवेयर में कमियां बनी रहती हैं तो इससे लोगों को अपने राजस्व संबंधी कार्य करवाने में परेशानी होगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों से मांग की कि नए सॉफ्टवेयर व डीसीएस की तकनीकी खामियों को जल्द दूर किया जाए, ताकि पटवारी-कानूनगो अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें और आम जनता को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

13 hrs ago
user_Parveen Golagarh
Parveen Golagarh
Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • रोहतक पुरानी ITI ग्राउंड में कूड़ा डालने पर सख्ती: महापौर ने सफाई के दिए आदेश, कूड़ा डालने वालों पर होगी कार्रवाई रोहतक पुरानी ITI ग्राउंड में कूड़ा डालने पर सख्ती: महापौर ने सफाई के दिए आदेश, कूड़ा डालने वालों पर होगी कार्रवाई
    1
    रोहतक पुरानी ITI ग्राउंड में कूड़ा डालने पर सख्ती: महापौर ने सफाई के दिए आदेश, कूड़ा डालने वालों पर होगी कार्रवाई
रोहतक पुरानी ITI ग्राउंड में कूड़ा डालने पर सख्ती: महापौर ने सफाई के दिए आदेश, कूड़ा डालने वालों पर होगी कार्रवाई
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत! 23 अगस्त को पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे CM सैनी नारनौल हरियाणा
    1
    महेंद्रगढ़ में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत! 23 अगस्त को पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे CM सैनी

नारनौल हरियाणा
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • छोटा कद,चलने में असमर्थ। लेकिन बुलंद हौसलो से UPSC में कमाल कर दिया। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़,हरियाणा समाचार।
    1
    छोटा कद,चलने में असमर्थ। लेकिन बुलंद हौसलो से UPSC में कमाल कर दिया।
रेवाड़ी, महेंद्रगढ़,हरियाणा समाचार।
    user_Haryana  breaking news
    Haryana breaking news
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन को लेकर महेंद्रगढ़ के किसानों में रोष, मुआवजे की मांग
    1
    पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन को लेकर महेंद्रगढ़ के किसानों में रोष, मुआवजे की मांग
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    12 hrs ago
  • पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सुलझ रही आमजन की समस्याएं : डीसी अनुपमा अंजली पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सुलझ रही आमजन की समस्याएं : डीसी अनुपमा अंजली हरियाणा सरकार के निर्देशों के अनुपालन में वीरवार को जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने नागरिकों की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में पहुंचे आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई के आदेश जारी किए। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के विज़न के अनुसार आयोजित किए जा रहे ये समाधान शिविर आम जनता के लिए अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष सीधे और सुलभ तरीके से रखने का एक सशक्त माध्यम साबित हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक सप्ताह में दो दिन आयोजित होने वाले इन शिविरों में नागरिक एक सादे कागज पर अपनी शिकायत लिखकर जमा करवा सकते हैं। शिकायतों की ट्रैकिंग और जवाबदेही तय होती है । प्रत्येक आवेदन को कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा तुरंत सरकार के समाधान पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। डिजिटल एंट्री की इस व्यवस्था से न केवल हर एक शिकायत का पूरा ब्योरा सुरक्षित रहता है, बल्कि उस पर की जा रही कार्रवाई की प्रगति की भी निरंतर मॉनिटरिंग संभव हो पाती है।
    1
    पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सुलझ रही आमजन की समस्याएं : डीसी अनुपमा अंजली
पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सुलझ रही आमजन की समस्याएं : डीसी अनुपमा अंजली
हरियाणा सरकार के निर्देशों के अनुपालन में वीरवार को जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने नागरिकों की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में पहुंचे आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई के आदेश जारी किए।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के विज़न के अनुसार आयोजित किए जा रहे ये समाधान शिविर आम जनता के लिए अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष सीधे और सुलभ तरीके से रखने का एक सशक्त माध्यम साबित हो रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक सप्ताह में दो दिन आयोजित होने वाले इन शिविरों में नागरिक एक सादे कागज पर अपनी शिकायत लिखकर जमा करवा सकते हैं।
शिकायतों की ट्रैकिंग और जवाबदेही तय होती है । प्रत्येक आवेदन को कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा तुरंत सरकार के समाधान पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। डिजिटल एंट्री की इस व्यवस्था से न केवल हर एक शिकायत का पूरा ब्योरा सुरक्षित रहता है, बल्कि उस पर की जा रही कार्रवाई की प्रगति की भी निरंतर मॉनिटरिंग संभव हो पाती है।
    user_दिनेश कुमार
    दिनेश कुमार
    Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • रोहतक नगर निगम हड़ताल का 15वां दिन, सफाई को लेकर कर्मचारियों का बड़ा फैसला रोहतक नगर निगम हड़ताल का 15वां दिन, सफाई को लेकर कर्मचारियों का बड़ा फैसला
    1
    रोहतक नगर निगम हड़ताल का 15वां दिन, सफाई को लेकर कर्मचारियों का बड़ा फैसला
रोहतक नगर निगम हड़ताल का 15वां दिन, सफाई को लेकर कर्मचारियों का बड़ा फैसला
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • 💻 ONLINE WORKING – WORK FROM HOME 🏠 📱 घर बैठे Online Work सीखें 🎯 Digital Skills + Communication Skills 📞 Calling & Customer Communication ⏰ अपने समय के अनुसार काम 📚 Training & Guidance उपलब्ध 👉 अगर आप Online Work सीखना चाहते हैं, तो “INTERESTED” लिखकर मैसेज करें। 7023428143
    1
    💻 ONLINE WORKING – WORK FROM HOME 🏠

📱 घर बैठे Online Work सीखें
🎯 Digital Skills + Communication Skills
📞 Calling & Customer Communication
⏰ अपने समय के अनुसार काम
📚 Training & Guidance उपलब्ध

👉 अगर आप Online Work सीखना चाहते हैं, तो “INTERESTED” लिखकर मैसेज करें।
7023428143
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter Rohtak, Haryana•
    8 hrs ago
  • पोर्टल की खामियों से अटका इंतकाल, पटवारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी महेंद्रगढ़ हरियाणा
    1
    पोर्टल की खामियों से अटका इंतकाल, पटवारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
महेंद्रगढ़ हरियाणा
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.