logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश परमार ने जितेंद्र सिंह राजपूत को भाजपा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशन एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा की समिति से, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय तथा किसान मोर्चा संभाग प्रभारी शंकरलाल पाटीदार एवं सहप्रभारी गणपत आंजना की अनुशंसा पर की गई है। इस नियुक्ति की घोषणा के बाद शाजापुर के चौमा में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत का पारंपरिक साफा बांधकर, पुष्पहार पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला मंत्री किसान मोर्चा देवी सिंह सोनगरा, पूर्व सरपंच आनंद सिंह राजपूत, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सिंह वाघेला, हुकम सिंह राजपूत, सरपंच गजराज सिंह राजपूत, सरपंच तूफान सिंह चंद्रावत, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष व पूर्व जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा राजेश सोलंकी, देवी सिंह राजपूत, अजय सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री मोहन जादमें, घनश्याम थावलिया, ईश्वर सिंह राजपूत, राधेश्याम सेन, शिवनारायण टेलर, बाबूलाल मालवीय, कमल सिंह, विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जितेंद्र सिंह राजपूत को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

22 hrs ago
user_Govind kumbhkar
Govind kumbhkar
पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश परमार ने जितेंद्र सिंह राजपूत को भाजपा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशन एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा की समिति से, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय तथा किसान मोर्चा संभाग प्रभारी शंकरलाल पाटीदार एवं सहप्रभारी गणपत आंजना की अनुशंसा पर की गई है। इस नियुक्ति की घोषणा के बाद शाजापुर के चौमा में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत का पारंपरिक साफा बांधकर, पुष्पहार पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला मंत्री किसान मोर्चा देवी सिंह सोनगरा, पूर्व सरपंच आनंद सिंह राजपूत, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सिंह वाघेला, हुकम सिंह राजपूत, सरपंच गजराज सिंह राजपूत, सरपंच तूफान सिंह चंद्रावत, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष व पूर्व जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा राजेश सोलंकी, देवी सिंह राजपूत, अजय सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री मोहन जादमें, घनश्याम थावलिया, ईश्वर सिंह राजपूत, राधेश्याम सेन, शिवनारायण टेलर, बाबूलाल मालवीय, कमल सिंह, विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जितेंद्र सिंह राजपूत को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए वारदात में संलिप्त विधि-विरुद्ध बालक (नाबालिग) को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। ग्राम नांदनी निवासी इस मासूम बालक के अपहरण की सूचना 16.07.2026 को मिली थी, जिसके बाद थाना कालापीपल पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी रवि भंडारी, पुलिस टीम और ग्रामीणों ने पूरी रात सघन खोजबीन की। अगले दिन 17.07.2026 की सुबह बालक का शव गांव के समीप ही स्थित एमपीईबी (MPEB) के एक खंडहर में बरामद हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री निमेश देशमुख ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश जारी किए। मामले की जांच के दौरान डॉग स्क्वाड, एफएसएल (FSL) अधिकारी और फिंगरप्रिंट टीम की मदद से अहम साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने जब मृतक बालक के साथ अंतिम बार खेल रहे बच्चों से पूछताछ की, तो संदेह की सुई एक नाबालिग बालक पर आकर टिकी, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने मृतक बालक को राजश्री पाउच लाने के लिए भेजा था। पाउच लाकर देने के बाद मृतक ने उससे कहा कि भविष्य में वह उससे ऐसी चीजें न मंगवाए। इसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और डरकर मृतक बालक खंडहर की ओर भाग गया। आरोपी ने पीछा कर उसे बलपूर्वक पकड़ा और गुस्से में अपने पास रखे चाकू से उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्यों को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है और किशोर न्याय अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। इस त्वरित और सराहनीय खुलासे में थाना प्रभारी रवि भण्डारी, उप निरीक्षक मुनेश्वर भगत, उपनिरीक्षक सुनीता मेवाडा सहित पूरी पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही। इस संवेदनशील घटना को देखते हुए शाजापुर पुलिस ने आम जनता से विशेष अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी प्रसारित न करें और केवल आधिकारिक पुलिस सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
    3
    मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए वारदात में संलिप्त विधि-विरुद्ध बालक (नाबालिग) को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। ग्राम नांदनी निवासी इस मासूम बालक के अपहरण की सूचना 16.07.2026 को मिली थी, जिसके बाद थाना कालापीपल पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी रवि भंडारी, पुलिस टीम और ग्रामीणों ने पूरी रात सघन खोजबीन की। अगले दिन 17.07.2026 की सुबह बालक का शव गांव के समीप ही स्थित एमपीईबी (MPEB) के एक खंडहर में बरामद हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री निमेश देशमुख ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश जारी किए।

मामले की जांच के दौरान डॉग स्क्वाड, एफएसएल (FSL) अधिकारी और फिंगरप्रिंट टीम की मदद से अहम साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने जब मृतक बालक के साथ अंतिम बार खेल रहे बच्चों से पूछताछ की, तो संदेह की सुई एक नाबालिग बालक पर आकर टिकी, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने मृतक बालक को राजश्री पाउच लाने के लिए भेजा था। पाउच लाकर देने के बाद मृतक ने उससे कहा कि भविष्य में वह उससे ऐसी चीजें न मंगवाए। इसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और डरकर मृतक बालक खंडहर की ओर भाग गया। आरोपी ने पीछा कर उसे बलपूर्वक पकड़ा और गुस्से में अपने पास रखे चाकू से उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्यों को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है और किशोर न्याय अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। इस त्वरित और सराहनीय खुलासे में थाना प्रभारी रवि भण्डारी, उप निरीक्षक मुनेश्वर भगत, उपनिरीक्षक सुनीता मेवाडा सहित पूरी पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही। इस संवेदनशील घटना को देखते हुए शाजापुर पुलिस ने आम जनता से विशेष अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी प्रसारित न करें और केवल आधिकारिक पुलिस सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाजापुर जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरछा के अंतर्गत आने वाले सक्षम आंगनवाडी केन्द्र लालूपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे किए गए इस निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं को परखा गया। इस आंगनवाड़ी केंद्र को सीएसआर मद से आधुनिक और उन्नत बनाया जा रहा है, जिसके तहत बच्चों के लिए झूले, फिसलपट्टी, सीसॉ और आकर्षक बाला पेंटिंग का कार्य करवाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने मौके पर चल रहे विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से मुलाकात कर आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी भी ली। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में बनी पोषण वाटिका का जायजा लिया और एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरछा का भी निरीक्षण किया।
    1
    शाजापुर जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरछा के अंतर्गत आने वाले सक्षम आंगनवाडी केन्द्र लालूपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे किए गए इस निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं को परखा गया। इस आंगनवाड़ी केंद्र को सीएसआर मद से आधुनिक और उन्नत बनाया जा रहा है, जिसके तहत बच्चों के लिए झूले, फिसलपट्टी, सीसॉ और आकर्षक बाला पेंटिंग का कार्य करवाया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने मौके पर चल रहे विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से मुलाकात कर आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी भी ली। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में बनी पोषण वाटिका का जायजा लिया और एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरछा का भी निरीक्षण किया।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दतिया जिले में होने वाले उपचुनाव के महादंगल को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इस उपचुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेस, भाजपा और आजाद समाज पार्टी के लोग लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में उनकी बेटी मांडवी भी मैदान में उतर आई हैं। मांडवी ने जिगना सहित क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से सघन जनसंपर्क किया और उनके पक्ष में माहौल बनाया।
    2
    दतिया जिले में होने वाले उपचुनाव के महादंगल को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इस उपचुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेस, भाजपा और आजाद समाज पार्टी के लोग लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में उनकी बेटी मांडवी भी मैदान में उतर आई हैं। मांडवी ने जिगना सहित क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से सघन जनसंपर्क किया और उनके पक्ष में माहौल बनाया।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम नांदनी में 10 वर्षीय छात्र प्रियांशु मेवाड़ा की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार शाम से लापता चौथी कक्षा के इस मासूम छात्र का शव शुक्रवार सुबह बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के पास स्थित एक खंडहरनुमा भवन से बरामद किया गया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है और संदेह के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक प्रियांशु किसान सुरेश मेवाड़ा का बेटा था और गांव के ही आकाश पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। वह अपने परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5 बजे प्रियांशु घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने कालापीपल थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रात करीब 8 बजे से ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि घटना से पहले किसी व्यक्ति ने प्रियांशु से गुटखा पाउच मंगवाया था। पुलिस इस बिंदु को भी जांच का महत्वपूर्ण आधार मानकर आगे बढ़ रही है। प्रियांशु को आखिरी बार पावर ग्रिड के पास वाले मैदान में खेलते देखा गया था, जहां शुक्रवार सुबह पुलिस ने तलाशी के दौरान पास के खंडहर से उसका शव बरामद किया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। एफएसएल और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी और एसडीओपी निमिष देशमुख के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और हत्या के असली कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
    1
    शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम नांदनी में 10 वर्षीय छात्र प्रियांशु मेवाड़ा की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार शाम से लापता चौथी कक्षा के इस मासूम छात्र का शव शुक्रवार सुबह बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के पास स्थित एक खंडहरनुमा भवन से बरामद किया गया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है और संदेह के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक प्रियांशु किसान सुरेश मेवाड़ा का बेटा था और गांव के ही आकाश पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। वह अपने परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5 बजे प्रियांशु घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने कालापीपल थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रात करीब 8 बजे से ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि घटना से पहले किसी व्यक्ति ने प्रियांशु से गुटखा पाउच मंगवाया था। पुलिस इस बिंदु को भी जांच का महत्वपूर्ण आधार मानकर आगे बढ़ रही है। प्रियांशु को आखिरी बार पावर ग्रिड के पास वाले मैदान में खेलते देखा गया था, जहां शुक्रवार सुबह पुलिस ने तलाशी के दौरान पास के खंडहर से उसका शव बरामद किया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। एफएसएल और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी और एसडीओपी निमिष देशमुख के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और हत्या के असली कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    6 hrs ago
  • देवास जिले के हरणगांव में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, ओंकारा में एक नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश शासन के इस अभियान के तहत गुरुवार, 17 जुलाई 2026 को थाना हरणगांव पुलिस द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के लगभग 300 छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और उन्हें जीवन में नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। इस अभियान को युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    1
    देवास जिले के हरणगांव में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, ओंकारा में एक नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश शासन के इस अभियान के तहत गुरुवार, 17 जुलाई 2026 को थाना हरणगांव पुलिस द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के लगभग 300 छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और उन्हें जीवन में नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। इस अभियान को युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    user_Journalist shubham
    Journalist shubham
    Dewas, Madhya Pradesh•
    52 min ago
  • शाजापुर में कृषि उपज मंडी के पीछे से गुजरने वाली बमोरी से पिंदोनिया जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। लगातार हो रही अनदेखी से नाराज 12 गांवों के ग्रामीणों ने एक बैठक कर आने वाले मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय और विधायक कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। यह बदहाल संपर्क मार्ग हजारों ग्रामीणों के लिए शाजापुर शहर तक पहुंचने का सबसे मुख्य और छोटा रास्ता है, लेकिन इसकी जर्जर स्थिति के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से बमोरी, पिंदोनिया, पचोला, रिछोदा, मेंहदी, लड़ावद, खेड़ा बमोरी, पिंदोनिया खेड़ा, रामपुरा और मेवासा सहित कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। सामान्य दिनों में जहां इस रास्ते से शाजापुर पहुंचने में महज 15 मिनट का समय लगता था, वहीं अब सड़क बेहद खराब होने के कारण लोगों को करीब 1 घंटा लग रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर स्वीकृत होने और कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। सड़क की इस बदहाली से सबसे ज्यादा परेशानी गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हो रही है, जिन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मार्ग पर कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। अब ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे चुका है, और यदि मंगलवार को कलेक्टर व विधायक कार्यालय के घेराव के बाद भी जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    4
    शाजापुर में कृषि उपज मंडी के पीछे से गुजरने वाली बमोरी से पिंदोनिया जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। लगातार हो रही अनदेखी से नाराज 12 गांवों के ग्रामीणों ने एक बैठक कर आने वाले मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय और विधायक कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। यह बदहाल संपर्क मार्ग हजारों ग्रामीणों के लिए शाजापुर शहर तक पहुंचने का सबसे मुख्य और छोटा रास्ता है, लेकिन इसकी जर्जर स्थिति के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस सड़क से बमोरी, पिंदोनिया, पचोला, रिछोदा, मेंहदी, लड़ावद, खेड़ा बमोरी, पिंदोनिया खेड़ा, रामपुरा और मेवासा सहित कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। सामान्य दिनों में जहां इस रास्ते से शाजापुर पहुंचने में महज 15 मिनट का समय लगता था, वहीं अब सड़क बेहद खराब होने के कारण लोगों को करीब 1 घंटा लग रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर स्वीकृत होने और कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण कार्य शुरू नहीं कराया गया है।

सड़क की इस बदहाली से सबसे ज्यादा परेशानी गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हो रही है, जिन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मार्ग पर कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। अब ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे चुका है, और यदि मंगलवार को कलेक्टर व विधायक कार्यालय के घेराव के बाद भी जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में कालापीपल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नंदनी गांव में एक 10 वर्षीय मासूम का शव मिला है। इस मासूम का शव मिलने की खबर सामने आने के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
    1
    मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में कालापीपल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नंदनी गांव में एक 10 वर्षीय मासूम का शव मिला है। इस मासूम का शव मिलने की खबर सामने आने के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
    user_Rajguru News
    Rajguru News
    Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.