logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बॉर्डर की भौगोलिक स्थिति बनी अभिशाप, कृषि अधिकारी की कार्रवाई से मझोला के खाद व्यापारियों में उबाल, मंत्री से लगाई गुहार जनहित पावर पीलीभीत मझोला। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर बसे मझोला कस्बे के खाद व्यापारियों पर जिला कृषि अधिकारी की गाज गिरने से हड़कंप मचा हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे बिना की गई कार्रवाई को व्यापारियों ने अनुचित और अन्यायपूर्ण करार दिया है। इस संकट से आक्रोशित कस्बे के दर्जनों थोक व फुटकर विक्रेताओं ने प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री संजय सिंह गंगवार को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।पूरा विवाद मझोला के खाद विक्रेताओं द्वारा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के किसानों को खाद बेचने से जुड़ा है। व्यापारियों का तर्क है कि मझोला कस्बा भले ही उत्तर प्रदेश में है, लेकिन इसके चारों ओर रघुलिया, वनगवां, पोलीगंज, सुनपहर और कंचनपुरी जैसे दर्जनों गांव व फार्म उत्तराखंड में आते हैं।इन गांवों से मझोला बाजार की दूरी मात्र आधा से तीन किलोमीटर है। यदि इन किसानों को मझोला से खाद लेने से रोका जाता है, तो उन्हें 25 किलोमीटर दूर सितारगंज या खटीमा दौड़ना पड़ेगा। व्यापारियों का आरोप है कि जिला कृषि अधिकारी ने बिना जमीनी हकीकत जाने मझोला के खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त करने की दमनकारी कार्रवाई शुरू कर दी है।व्यापारियों ने दो टूक कहा कि अगर यह पाबंदी जारी रही, तो न केवल मझोला का व्यापार चौपट होगा, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों की फसलें भी खाद के अभाव में बर्बाद हो जाएंगी। व्यापारियों ने मंत्री से मांग की है कि मझोला के खाद, बीज और दवा विक्रेताओं को उनके आसपास के 8 से 10 किलोमीटर के दायरे में बिक्री की अनुमति दी जाए।मंत्री को भेजे गए मांग पत्र पर रंधावा एग्रो ट्रेडर्स, पाल एग्रो ट्रेडर्स, कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी, किसान खाद भंडार, अजीत एग्रो, जयश्री एग्रो, लक्ष्मी खाद भंडार, गगन एग्री जंक्शन और पंजाब पेस्टिसाइड्स सहित 14 प्रमुख फर्मों के हस्ताक्षर हैं। व्यापारियों का कहना है कि वे नियम विरुद्ध कार्य नहीं कर रहे, बल्कि दशकों से चले आ रहे क्षेत्रीय व्यापारिक ढांचे के तहत किसानों की सेवा कर रहे हैं।

1 day ago
user_Shablu khan
Shablu khan
Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
7b610209-832a-44b9-b566-76ca5ccf5a55

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    1
    Post by फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 25 करोड़ से बन रहे कंपोजिट विद्यालय में घटिया ईट लगाकर निर्माण कार्य, भाजपा के माननीय ने अपनी ही सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार की खोलीपोल ...कमीशनबाजी की वजह से हो रहा घटिया निर्माण कार्य
    1
    25 करोड़ से बन रहे कंपोजिट विद्यालय में घटिया ईट लगाकर निर्माण कार्य, भाजपा के माननीय ने अपनी ही सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार की खोलीपोल ...कमीशनबाजी की वजह से हो रहा घटिया निर्माण कार्य
    user_इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    Association or organisation Pilibhit, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • पीलीभीत।बीसलपुर के चंदपुरा गांव में शादी समारोह में अश्लील डांस का वीडियो वायरल। पूरी रात बार-बालाओं के ठुमकों पर झूमता रहा कार्यक्रम, मनचलों ने जमकर उड़ाए नोट सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन फिर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई।
    1
    पीलीभीत।बीसलपुर के चंदपुरा गांव में शादी समारोह में अश्लील डांस का वीडियो वायरल। पूरी रात बार-बालाओं के ठुमकों पर झूमता रहा कार्यक्रम, मनचलों ने जमकर उड़ाए नोट सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन फिर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Sanjay Kumar
    1
    Post by Sanjay Kumar
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पलिया कला-खीरी।निघासन रोड पर गांव के नजदीक एक सड़क हादसे में घायल हुए बेजुबान के लिए गौ रक्षक मददगार बनकर सामने आए। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर गौ रक्षक चिंटू पुरी और उनके सहयोगियों ने मौके पर पहुँचकर सेवा कार्य शुरू किया। गौ रक्षक चिंटू पुरी ने बताया कि उन्हें स्थानीय स्तर पर गौवंश के घायल होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुँचने के बाद उन्होंने देखा कि वह चोटिल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। इसके बाद चिंटू पुरी ने अपने सहयोगी रुद्र प्रताप, हैप्पी त्रिवेदी और हर्ष शुक्ला के साथ मिलकर तत्काल ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रबंध किया। सभी गौ रक्षकों ने आपसी सहयोग से घायल गौवंश को सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशाला भिजवाया, जहाँ अब उसका उपचार किया जा रहा है। गौ रक्षकों की इस सेवा भावना की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। चिंटू पुरी ने अपील की है कि यदि कहीं भी कोई बेजुबान जानवर घायल अवस्था में मिले, तो उसकी मदद के लिए आगे आएं। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से रुद्र प्रताप, हैप्पी त्रिवेदी, हर्ष शुक्ला सहित अन्य स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    पलिया कला-खीरी।निघासन रोड पर गांव के नजदीक एक सड़क हादसे में घायल हुए बेजुबान के लिए गौ रक्षक मददगार बनकर सामने आए। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर गौ रक्षक चिंटू पुरी और उनके सहयोगियों ने मौके पर पहुँचकर सेवा कार्य शुरू किया।
गौ रक्षक चिंटू पुरी ने बताया कि उन्हें स्थानीय स्तर पर गौवंश के घायल होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुँचने के बाद उन्होंने देखा कि वह चोटिल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। इसके बाद चिंटू पुरी ने अपने सहयोगी रुद्र प्रताप, हैप्पी त्रिवेदी और हर्ष शुक्ला के साथ मिलकर तत्काल ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रबंध किया। सभी गौ रक्षकों ने आपसी सहयोग से घायल गौवंश को सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशाला भिजवाया, जहाँ अब उसका उपचार किया जा रहा है।
गौ रक्षकों की इस सेवा भावना की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। चिंटू पुरी ने अपील की है कि यदि कहीं भी कोई बेजुबान जानवर घायल अवस्था में मिले, तो उसकी मदद के लिए आगे आएं। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से रुद्र प्रताप, हैप्पी त्रिवेदी, हर्ष शुक्ला सहित अन्य स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पीलीभीत। जिलाधिकारी ने जनगणना का किया शुभारंभ।बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को जनगणना में लगाया सदर तहसील से की गई जनगणना 2026 की शुरुआत। डीएम ने कहा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी होने वाली जनगणना।
    1
    पीलीभीत। जिलाधिकारी ने जनगणना का किया शुभारंभ।बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को जनगणना में लगाया सदर तहसील से की गई जनगणना 2026 की शुरुआत। डीएम ने कहा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी होने वाली जनगणना।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Sanjay Kumar
    1
    Post by Sanjay Kumar
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.