हीरा खनन परियोजना में नवीनीकृत फील्ड ऑफिस का लोकार्पण दिनांक 01 अगस्त 2026 को परियोजना में नवीनीकृत फील्ड ऑफिस का लोकार्पण मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री आर. राजकुमार के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में श्री मृदुल दीक्षित, उप महाप्रबंधक (उत्पादन), श्री कौशलेश नारायण सिंह, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित परियोजना के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री आर. राजकुमार ने कहा कि किसी भी संगठन की कार्यक्षमता उसके आधारभूत ढांचे एवं कार्यस्थल की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। नवीनीकृत फील्ड ऑफिस कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगा, जिससे कार्य निष्पादन में गति, समन्वय एवं दक्षता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रबंधन कर्मचारियों के लिए आधुनिक एवं सुविधाजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नवीनीकरण के अंतर्गत कार्यालय भवन को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। बेहतर बैठने की व्यवस्था, सुव्यवस्थित कार्य कक्ष, उन्नत प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय परियोजना के दैनिक कार्यों के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा।
हीरा खनन परियोजना में नवीनीकृत फील्ड ऑफिस का लोकार्पण दिनांक 01 अगस्त 2026 को परियोजना में नवीनीकृत फील्ड ऑफिस का लोकार्पण मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री आर. राजकुमार के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में श्री
मृदुल दीक्षित, उप महाप्रबंधक (उत्पादन), श्री कौशलेश नारायण सिंह, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित परियोजना के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री आर. राजकुमार ने कहा कि किसी भी संगठन की कार्यक्षमता उसके आधारभूत ढांचे
एवं कार्यस्थल की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। नवीनीकृत फील्ड ऑफिस कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगा, जिससे कार्य निष्पादन में गति, समन्वय एवं दक्षता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रबंधन कर्मचारियों के लिए आधुनिक एवं सुविधाजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत
है। नवीनीकरण के अंतर्गत कार्यालय भवन को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। बेहतर बैठने की व्यवस्था, सुव्यवस्थित कार्य कक्ष, उन्नत प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय परियोजना के दैनिक कार्यों के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा।
- बांदा की फल मंडियों में बढ़ी रौनक | किसानों और व्यापारियों के लिए अच्छी खबर | Banda Breaking News Today | Bundelkhand News उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की फल मंडियों में मौसमी फलों की आवक बढ़ रही है। किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं और खरीद-बिक्री की गतिविधियां तेज़ हो रही हैं। इससे स्थानीय व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है।1
- एसपी ऑफिस के सामने नीम के पेड़ पर दिखा 6 फीट लंबा सांप, मची अफरा-तफरी। छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एसपी ऑफिस के सामने आज 01 अगस्त दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय लोगों में कौतूहल मच गया, जब नीम के पेड़ पर करीब 6 फीट लंबा विशाल सांप दिखाई दिया। सांप को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पेड़ पर सांप देखकर कुछ देर के लिए आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।1
- कोलवा कोतवाली के संरक्षण के कारण नीतू सिंह के मकान हरपने के लिए डागर्दी की जा रही है । उसका निरीक्षण करने के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी आज नीतू सिंह के मकान पर जाकर देखा और समझा शहर की कानून व्यवस्था इस तरह हुडदंग करने की छूट नहीं दी जा सकती देश में अराजकताएं किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी भारतीय जन मोर्चा पार्टी किसी भी के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे अन्याय करने वाले लोगों पर कार्यवाही हो और उनको जेल भेजा जाए जब तक यह व्यवस्थाएं नहीं होगी भारतीय जन मोर्चा पार्टी अन्याय करने वालों के खिलाफ खड़े होकर मुंह तोड़ जवाब देने के कार्य करेगी आज भारतीय जल मोर्चा पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी दिलीप बुनकर विधानसभा प्रत्याशी पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अनूप श्रीवास्तव सभी निरीक्षण करते हुए भारतीय जन मोर्चा पार्टी ।1
- सनराइज हाई सेकेंडरी स्कूल में नौगांव पुलिस ने नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जागरूक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन ठगी किन-किन तरीकों से की जाती है और उससे कैसे बचा जा सकता है । कार्यक्रम में नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम , नौगांव थाना प्रभारी संजय राय , लुगासी चौकी प्रभारी प्रमोद रोहित , उपनिरीक्षक मोहिनी शर्मा , एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।1
- छतरपुर विधानसभा | कमेंट में अपनी राय जरुर दें छतरपुर से BJP ललिता यादव का टिकट कटेगा?1
- खेत में काम कर रहे वृद्ध को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में मौत,हुआ पोस्टमार्टम। छतरपुर ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम ठूडारी में खेत पर काम करते समय जहरीले सांप के डसने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान लखन यादव पिता मुन्नीलाल यादव निवासी ग्राम ठूडारी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार लखन यादव खेत पर काम कर रहे थे, तभी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर ओरछा रोड थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने आज 01 अगस्त दोपहर करीब 4:00 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- नौगांव से निकले झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा बढ़ा सड़क हादसों का खतरा रोड सेफ्टी एजेंसी SNB पर लगे मेंटेनेंस में लापरवाही के आरोप । SNB एजेंसी की लापरवाही के चलते आए दिन राजमार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है ।1
- सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।1
- *मैहर मल्हार संगीत सभा आज शाम, नवोदित कलाकारों को मिलेगा मंच* मैहर। मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा भावी पीढ़ी को संगीत के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में आज 1 अगस्त 2026 को सायं 7:00 बजे "मैहर मल्हार संगीत सभा" का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में नवोदित कलाकार अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और मैहर घराने की सांगीतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। जिला प्रशासन मैहर एवं शासकीय संगीत महाविद्यालय ने संगीत प्रेमियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि सभी की उपस्थिति से युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा और मैहर की गौरवशाली संगीत परंपरा को नई ऊर्जा मिलेगी। मैहर। मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा भावी पीढ़ी को संगीत के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में आज 1 अगस्त 2026 को सायं 7:00 बजे "मैहर मल्हार संगीत सभा" का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में नवोदित कलाकार अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और मैहर घराने की सांगीतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। जिला प्रशासन मैहर एवं शासकीय संगीत महाविद्यालय ने संगीत प्रेमियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि सभी की उपस्थिति से युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा और मैहर की गौरवशाली संगीत परंपरा को नई ऊर्जा मिलेगी।2