Shuru
Apke Nagar Ki App…
करौली के कटकड़ घटियान गांव में 'हर्षिता लाइब्रेरी' का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन बेटी हर्षिता ने फीता काटकर किया। इस प्रेरणादायक पहल ने बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह लाइब्रेरी छात्रों के सपनों को साकार करने का मजबूत मंच बनेगी।
मनोज तिवाड़ी
करौली के कटकड़ घटियान गांव में 'हर्षिता लाइब्रेरी' का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन बेटी हर्षिता ने फीता काटकर किया। इस प्रेरणादायक पहल ने बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह लाइब्रेरी छात्रों के सपनों को साकार करने का मजबूत मंच बनेगी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नीम का बाजार स्थित हरदेव जी मंदिर चौराहा पर ऊंची नीची सड़क होने से हो रही है दुर्घटना..... हिंडौन सिटी। शहर के नीम का बाजार स्थित हरदेव जी मंदिर चौराहा पर ऊंची नीची सड़क होने से आए दिन दुर्घटना हो रही है। नीम का बाजार के दुकानदारों ने बताया कि हरदेव जी मंदिर चौराहा पर ऊंची नीची सड़क होने से दो पहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि बुधवार को चौराहे की ऊंची नीची सड़क में ऑटो फंसने से उसका आगे का पहिया टूट गया। बाजार के दुकानदारों में नगर परिषद के अधिकारियों से सड़क समतलीकरण की मांग की है।1
- भाजपा करौली की संगठनात्मक बैठक बाबा शंकर पैलेस हिंडौन में हुई आयोजित भाजपा करौली की संगठनात्मक बैठक बाबा शंकर पैलेस हिंडौन में हुई आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता एवं जिले के सोशल मीडिया प्रभारी रविंद्र पालीवाल, मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता -सोशल मीडिया नवीन शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि भरतपुर संभाग के जी बी राम जी प्रभारी -प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजलाल डिकोलिया रहें, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन के द्वारा की गई। मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ, महेंद्र मीणा, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला दिलीप गुप्ता रहें। भाजपा जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री ने बताया कि आज के कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर -वंदे मातरम -भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं में उत्साह उमंग रहा। जिले की संगठनात्मक बैठक प्रत्येक महीने के 1 तारीख से 15 तारीख के बीच में आयोजित की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 15 -16 तारीख मेहंदीपुर बालाजी टोडाभीम में करौली जिले का प्रशिक्षण आयोजित होगा। आगामी जिले की संगठनात्मक बैठक किसी भी मंडल पर हो सकती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने मंडल में एक महीने में 10 नये कार्यकर्ताओं को जोड़ना आवश्यक है। करौली जिले के विकास पर चिंतन करना है, तार समय पर हो रहा है या नहीं इसका विशेष ध्यान रखना है, ग्राम विकास रथयात्रा कि प्रत्येक दिन की सूचना की रिपोर्टिंग करनी होगी, ग्राम विकास रथ में सुझाव पेटी है जिसमें यदि कोई सुझाव हो तो उसका सुझाव पत्र लिखकर पेटी में डाला जाएगा। इस दौरान गोपाल सिंह गुर्जर, अजय पाल ,योगेश शर्मा, मुकेश सालोत्री,योगेन्द्र सिंहल , पुष्पेंद्र सैनी, विभांशु मोदी,अमर सिंह, गजानंद शर्मा, मुकेश सोनी, सुरेश गुप्ता, गोपाल शर्मा,डां हेमलता गुप्ता, जितेंद्र पीचानोत, अनीता बैंसला, चंद्रकला मीणा, ववली चतुर्वेदी,गीता देवी , रवीना मीणा, सुमिरन सिंह, सत्यनारायण शर्मा, नमोनारायण मीणा, राजकुमार मीणा, आशुतोष तिवारी, शिव गणेश,अनील चतुर्वेदी, सतबीर तिधरीया,पिंटू सोलंकी, धीरेंद्र बैंसला , गजेंद्र मीणा सहित अन्य भाजपा जिला पदाधिकारी- सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।3
- करौली जिले के कुतकपुर गांव में एक FRT टीम ने समस्याओं की जांच की थी। हालांकि, टीम के लौट जाने के बाद भी गांव की मूल समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे जांच के प्रभाव पर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- कटकड में पौधे वाली शादी बनी चर्चा का बिषय, धराड़ी प्रथा बनी साक्षी अग्निकुंड नहीं, नीम-बरगद पीपल सहित कई पौधों को साक्षी मानकर विवाह बंधन में बंधे दूल्हा दुल्हन हिंडौन के गाव कटकड में पौधे वाली अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी है।जोहार जागृति मंच आदिवासी मिशन के तहत कटकड गांव भागचंद का पुरा में दुल्हन सोनिया मीना पुत्री सुरेश मीणा व दूल्हे रजनीश मीना पुत्र पूर्व डीईओ हुकम चंद मीणा की शादी धराडी प्रथा से फेरे कराए गए। यह विवाह मीना महापंचायत द्वारा तय किए गए 14 नियमों के अनुसार की गई है।शादी में पाखंड, अंधविश्वास और काल्पनिक मान्यताओं से दूरी रखी गई। बुधवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आधुनिक दिखावे से अलग यह विवाह वैज्ञानिक सोच और प्रकृति संरक्षण के सिद्धांतों पर आधारित रहा। शादी में फेरो के दौरान दोनों पक्षों के समक्ष मंडप में धराडी पौधे नीम व बरगद के रखे गए उन्हीं के चारों ओर फेरे लिए। इन्हें साक्षी मानकर विवाह की रस्में पूरी की गई। दूसरे दिन दुल्हन की विदाई के समय फेरो में रखे गए दोनो धराडी पौधे दूल्हा दुल्हन से घर के आंगन में लगवाए गए। बारातियों को वृक्ष विदाई में दिए। विवाह में पौधे बाली शादी लोगों की चर्चा बनी रही। करौली जिले की धराडी प्रथा से शादी थी दुल्हन सोनिया मीना ने अपने विवाह में धराडी प्रथा की भाषा में शादी का कार्ड भी छपवाया गया । कटकड गांव में सपोटरा उपखंड के गांव कुडावदा से बारात आई थी इस प्रथा में तोरण कुल वृक्ष के पेड़ की छड़ी से ही तोरणद्वार पर दूल्हे द्वारा तोरण मारा गया। आदिवासी प्रथा में जलजंगल और जमीन को विशेष महत्व दिया जाता है।यह शादी धराड़ी परण फेरा से करवाई गई। यह विवाह मीणा महापंचायत द्वारा तय किए गए 14 नियमों के अनुसार शादी की। शादी में पाखंड, अंधविश्वास और काल्पनिक मान्यताओं से दूरी रखी गई।इस मौके पर जोहर जागृति मंच के आदि आचार्य- गिर्राज केमोखरी,आर.डी.मीणा सीटीआई रूंधकापुरा,रमसीलाल मीणा भांडारेज,प्रहलाद मीणा मीनापाडा,नवल मीणा खांडेपुरा,रामनारायण मीणा बस्सी,अन्य घराती, बाराती एवं समस्त गांव के पंच पटेल मौजूद रहे। क्या है धराडी प्रथा। आदिवासी समुदाय या गोत्र की अपनी धराड़ी होती है, जो एक विशेष पेड़ या स्थान होता है। यह पेड़ या स्थान उनकी मातृ देवी या प्रकृति की पूजा का प्रतीक होता है. धराडी (पेड़) के सामने शादी से पहले, दूल्हा और दुल्हन फेरे का सगुन होगा। दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वन पर्यावरण पेड़ो को बचाने का निभाते हैं और उसी से फेरे लेते हैं1
- दौसा के मंडावर थाना क्षेत्र के समीप एक कार और ईंटों से भरे ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करवाकर मामला शांत कराया।1
- सवाई माधोपुर में 11 में को करियर काउंसलिंग सेमिनार मेधा विद्यार्थियों को जल भविष्य को मिलेगी नई दिशा1
- गंगापुर सिटी की शिवपुरी कॉलोनी में पाँच दिनों से एक सीवेज लाइन का गड्ढा खुला पड़ा है, जिससे गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इसमें अब तक दो गोवंश गिर चुके हैं, फिर भी प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है। सीवरेज के नाम पर नई सड़कें भी उखाड़ी जा रही हैं, जिससे करोड़ों रुपए बर्बाद हो रहे हैं।1
- स्पिक मैके सोसायटी के हिंडौन चैप्टर ने सरकारी विद्यालयों में कार्यशालाएं आयोजित कर विद्यार्थियों को सिखाई विधाए..... हिंडौन सिटी। भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पिक मैके सोसायटी के हिंडौन चैप्टर ने बुधवार को सरकारी विद्यालयों में विशेष कार्यशालाएं आयोजित कर विद्यार्थियों को विधाए सिखाई। सोसायटी ने शहर के चौपड़ सर्किल के पास पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई मंडी में आयोजित की गई कार्यशालाओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यशालाओं में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कलाकार उस्ताद अमजद अली खान ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने राग यमन, राग ललित और गणेश वंदना प्रस्तुत कर संगीत की बारीकियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उनकी प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों को ही नहीं बल्कि उपस्थित शिक्षकों को भी भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई का अनुभव कराया। इस दौरान तबले पर समीर खान ने बेहतरीन संगत देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यशालाओं के दौरान हिंडौन चैप्टर के समन्वयक अनमोल बागरेनिया ने बताया कि स्पिक मैके सोसायटी का उद्देश्य दूर सुदूर छोटी जगहों पर कलाकारों द्वारा कार्यशालाएं आयोजित कर भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य कला को संवरना है। कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल गजेंद्र शर्मा एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नई मंडी की प्रिंसिपल पूनम पाठक ने कलाकारों एवं स्पिक मैके हिंडौन चैप्टर की टीम का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संजीव सौपरा, यश दत्तात्रेय,तूफान एवं कॉन्टेंट क्रिएटर मोहित चौधरी मौजूद रहें।3