logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोडिफाइड साइलेन्सर व प्रेशर हॉर्न पर सख्ती, विशेष अभियान चलाकर होगी कड़ी कार्रवाई मोडिफाइड साइलेन्सर व प्रेशर हॉर्न पर सख्ती, विशेष अभियान चलाकर होगी कड़ी कार्रवाई नोएडा संवाददाता, गौतमबुद्धनगर जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ उदित नारायण पांडेय ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर के प्रयोग से हो रहे ध्वनि प्रदूषण को लेकर अब जनपद में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ द्वारा इस विषय में सख्त रुख अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में विभाग द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट यूनियनों, मोटर गैराज एवं वर्कशॉप संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों एवं विधिक प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही परिवहन विभाग के हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि मोटर गैराज एवं वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी भी स्थान पर मॉडिफाइड साइलेन्सर या ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न करने वाले उपकरणों की बिक्री अथवा स्थापना पाई जाती है तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसमें भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहनों में अनधिकृत परिवर्तन किए गए हैं। उनके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस को निर्धारित अवधि के लिए अयोग्य घोषित करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि जिन वाहनों में मॉडिफाइड साइलेन्सर पाए जाएंगे। उनके पंजीयन प्रमाण-पत्र (आरसी) के निलंबन की कार्यवाही भी प्राथमिकता पर की जाएगी। इसके साथ ही जनपद में प्रवर्तन दलों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रवर्तन कार्यवाही के साथ-साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। जिससे आमजन को यह समझाया जा सके कि मॉडिफाइड साइलेन्सर का प्रयोग न केवल अवैध है बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण एवं सड़क सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा अभियान के तहत की गई कार्यवाहियों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

16 hrs ago
user_S k sharma
S k sharma
पत्रकार Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
16 hrs ago

मोडिफाइड साइलेन्सर व प्रेशर हॉर्न पर सख्ती, विशेष अभियान चलाकर होगी कड़ी कार्रवाई मोडिफाइड साइलेन्सर व प्रेशर हॉर्न पर सख्ती, विशेष अभियान चलाकर होगी कड़ी कार्रवाई नोएडा संवाददाता, गौतमबुद्धनगर जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ उदित नारायण पांडेय ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर के प्रयोग से हो रहे ध्वनि प्रदूषण को लेकर अब जनपद में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ द्वारा इस विषय में सख्त रुख अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में विभाग द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट यूनियनों, मोटर गैराज एवं वर्कशॉप संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों एवं विधिक प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही परिवहन विभाग के हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि मोटर गैराज एवं वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी भी स्थान पर मॉडिफाइड साइलेन्सर या ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न करने वाले उपकरणों की बिक्री अथवा स्थापना पाई जाती है तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसमें भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहनों में अनधिकृत परिवर्तन किए गए हैं। उनके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस को निर्धारित अवधि के लिए अयोग्य घोषित करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि जिन वाहनों में मॉडिफाइड साइलेन्सर पाए जाएंगे। उनके पंजीयन प्रमाण-पत्र (आरसी) के निलंबन की कार्यवाही भी प्राथमिकता पर की जाएगी। इसके साथ ही जनपद में प्रवर्तन दलों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रवर्तन कार्यवाही के साथ-साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। जिससे आमजन को यह समझाया जा सके कि मॉडिफाइड साइलेन्सर का प्रयोग न केवल अवैध है बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण एवं सड़क सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा अभियान के तहत की गई कार्यवाहियों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • अनूपशहर बुलंदशहर। नगर में भगवान परशुराम प्रकोटोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बलिकेतन इंटर कॉलेज से किया। यात्रा नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई बस्टरगंज परशुराम घाट पर जाकर संपन्न हुई। साथ साथ रानी किन्नर समाज में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष को और पूर्व पालिका अध्यक्ष मंजू शर्मा को सम्मानित किया पटका यात्रा के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। दीप इंडियन पब्लिक स्कूल एवं ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सुंदर झांकियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बाहर से आई झांकियों में राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती तथा पंचमुखी हनुमान की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुकेश पंडित, गोपाल शर्मा, अंकुर शर्मा पत्रकार विनोद शर्मा डॉ कुदीप शर्मा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नीरज भारद्वाज, आयोजक दिनेश शर्मा, उमेश पंडित, वतन शर्मा, मनु पंडित, इंद्रमोहन शर्मा, डीके शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, भाजपा नेता मुनेश शर्मा सीपी सिंह, सौरभ गौड़, पवित्र कौशिक, सोनू भारद्वाज सत्येंद्र शर्मा विशाल शर्मा सनी शर्मा पंडित रवि शास्त्री अनुकूल शर्मा उर्फ नीरज शर्मा, सारांश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ब्राह्मण समाज के हजारों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा एवं सिटी इंचार्ज शुभम कुमार राज के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
    1
    अनूपशहर बुलंदशहर। नगर में भगवान परशुराम प्रकोटोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।
शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बलिकेतन इंटर कॉलेज से किया। यात्रा नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई बस्टरगंज परशुराम घाट पर जाकर संपन्न हुई। साथ साथ रानी किन्नर समाज में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष को और पूर्व पालिका अध्यक्ष मंजू शर्मा को सम्मानित किया पटका 
यात्रा के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। दीप इंडियन पब्लिक स्कूल एवं ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सुंदर झांकियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बाहर से आई झांकियों में राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती तथा पंचमुखी हनुमान की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुकेश पंडित, गोपाल शर्मा, अंकुर शर्मा पत्रकार विनोद शर्मा डॉ कुदीप शर्मा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नीरज भारद्वाज, आयोजक दिनेश शर्मा, उमेश पंडित, वतन शर्मा, मनु पंडित, इंद्रमोहन शर्मा, डीके शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, भाजपा नेता मुनेश शर्मा सीपी सिंह, सौरभ गौड़, पवित्र  कौशिक, सोनू भारद्वाज सत्येंद्र शर्मा विशाल शर्मा सनी शर्मा पंडित रवि शास्त्री अनुकूल शर्मा उर्फ नीरज शर्मा, सारांश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ब्राह्मण समाज के हजारों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा एवं सिटी इंचार्ज शुभम कुमार राज के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
    user_Gaurav Sharma Journalist
    Gaurav Sharma Journalist
    Local News Reporter Bulandshahr, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • ​अस्पताल का नाम सुनते ही हमारे ज़हन में एक तनावपूर्ण और चिंताजनक माहौल की तस्वीर उभरती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो मानवीय संवेदनाओं और हौसले की एक खूबसूरत मिसाल पेश कर रहा है। ​बीमारी को मात देने का जज़्बा ​वीडियो में एक अस्पताल के वार्ड में भर्ती एक छोटा बच्चा नज़र आ रहा है, जिसके हाथ में ड्रिप (IV) लगी हुई है। अपनी शारीरिक तकलीफों और बीमारी के बावजूद, इस नन्हे योद्धा के उत्साह में कोई कमी नहीं है। बच्चा बड़े ही मजे से बेड पर खड़ा होकर डांस कर रहा है। ​नर्सों ने बढ़ाया हौसला ​बच्चे को इतना खुश और उत्साहित देखकर ड्यूटी पर मौजूद नर्सें भी खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने न केवल बच्चे की हिम्मत की सराहना की, बल्कि उसके साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करना शुरू कर दिया। नर्सें तालियां बजाकर बच्चे का उत्साहवर्धन करती और उसे प्रोत्साहित करती दिख रही हैं। ​सोशल मीडिया पर हो रही सराहना ​वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बच्चा अपनी बीमारी के दर्द को भूलकर पूरी तरह मस्ती के मूड में है। नर्सों का यह मानवीय चेहरा और बच्चों के प्रति उनका यह स्नेह भरा व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। ​यह वीडियो हमें सिखाता है कि अगर मन में हिम्मत और आसपास साथ देने वाले लोग हों, तो मुश्किल से मुश्किल वक्त को भी मुस्कुराकर काटा जा सकता है आपको वीडियो देखकर कैसा लगा कमेंट करके अवश्य बतायें
    1
    ​अस्पताल का नाम सुनते ही हमारे ज़हन में एक तनावपूर्ण और चिंताजनक माहौल की तस्वीर उभरती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो मानवीय संवेदनाओं और हौसले की एक खूबसूरत मिसाल पेश कर रहा है।
​बीमारी को मात देने का जज़्बा
​वीडियो में एक अस्पताल के वार्ड में भर्ती एक छोटा बच्चा नज़र आ रहा है, जिसके हाथ में ड्रिप (IV) लगी हुई है। अपनी शारीरिक तकलीफों और बीमारी के बावजूद, इस नन्हे योद्धा के उत्साह में कोई कमी नहीं है। बच्चा बड़े ही मजे से बेड पर खड़ा होकर डांस कर रहा है।
​नर्सों ने बढ़ाया हौसला
​बच्चे को इतना खुश और उत्साहित देखकर ड्यूटी पर मौजूद नर्सें भी खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने न केवल बच्चे की हिम्मत की सराहना की, बल्कि उसके साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करना शुरू कर दिया। नर्सें तालियां बजाकर बच्चे का उत्साहवर्धन करती और उसे प्रोत्साहित करती दिख रही हैं।
​सोशल मीडिया पर हो रही सराहना
​वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बच्चा अपनी बीमारी के दर्द को भूलकर पूरी तरह मस्ती के मूड में है। नर्सों का यह मानवीय चेहरा और बच्चों के प्रति उनका यह स्नेह भरा व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
​यह वीडियो हमें सिखाता है कि अगर मन में हिम्मत और आसपास साथ देने वाले लोग हों, तो मुश्किल से मुश्किल वक्त को भी मुस्कुराकर काटा जा सकता है
आपको वीडियो देखकर कैसा लगा कमेंट करके अवश्य बतायें
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #ViralVideo #QtvNews
    1
    #ViralVideo #QtvNews
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रेमानंद महाराज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधिकारी को निलंबित करने की उठी मांग। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्ख याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने भी इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रेमानंद महाराज जी ने करोड़ों युवाओं को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। इस बिषय पर आज वृन्दावन स्थित राधा नंद गिरी आश्रम में साधु संतों की अहम बैठक हुई ,बैठक में महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जी हमारे ब्रिज भूमि की धरोहर हैं, उनके खिलाफ जिस अधिकारी ने अभद्र टिप्पणी की है ,उस अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जी ने करोड़ों युवाओं को सद मार्ग दिखाया है और बुरी आदतों से दूर किया है, ऐसे दिव्य संत के बारे में यह टिप्पणी बहुत ही अशोभनीय है। बांके बिहारी की पत्नी इंदुलेखा जी ने कहा कि जिस भी अधिकारी ने यह गलत टिप्पणी की है वह निंदा का विषय है, ऐसे अधिकारी तो नास्तिक ही हो सकते हैं। प्रेमानंद जी के खिलाफ आईपीएस अधिकारी की टिप्पणी से साधु संतों में भारी रोष व्याप्त है और यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन भी किया जा सकता है।
    1
    प्रेमानंद महाराज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधिकारी को निलंबित करने की उठी मांग। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्ख याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने भी इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रेमानंद महाराज जी ने करोड़ों युवाओं को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। 
इस बिषय पर आज वृन्दावन स्थित राधा नंद गिरी आश्रम में साधु संतों की अहम बैठक हुई ,बैठक में महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जी हमारे ब्रिज भूमि की धरोहर हैं, उनके खिलाफ जिस अधिकारी ने अभद्र टिप्पणी की है ,उस अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जी ने करोड़ों युवाओं को सद मार्ग दिखाया है और बुरी आदतों से दूर किया है, ऐसे दिव्य संत के बारे में यह टिप्पणी बहुत ही अशोभनीय है। बांके बिहारी की पत्नी इंदुलेखा जी ने कहा कि जिस भी अधिकारी ने यह गलत टिप्पणी की है वह निंदा का विषय है, ऐसे अधिकारी तो नास्तिक ही हो सकते हैं। प्रेमानंद जी के खिलाफ आईपीएस अधिकारी की टिप्पणी से साधु संतों में भारी रोष व्याप्त है और यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन भी किया जा सकता है।
    user_X News India 24/7
    X News India 24/7
    Media house Faridabad, Haryana•
    6 hrs ago
  • Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    1
    Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    user_जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अनूपशहर, जनगणना प्रारंभ करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 411 प्रशिक्षकों को 8 फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया गया। सोमवार को एलडीएवी इंटर कालेज परिसर में सुपरवाइजर तथा प्रगणकों को प्रशिक्षण देने का कार्य तहसीलदार संजय कुमार चार्ज अधिकारी के निर्देशन में प्रारंभ किया गया है। संजय कुमार ने बताया कि जनपद स्तर पर फील्ड ट्रेनर को इस ट्रेनिंग के लिए पारंगत किया गया था। 8 फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण शिविर में प्रगणक तथा सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रगणक के रूप में शिक्षक, शिक्षा मित्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, लेखपाल, ब्लॉक के सेक्रेटरी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 6 प्रगणक के ऊपर एक सुपरवाइजर कार्यरत रहेगा। जनगणना भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक प्रशिक्षक को 34 बिंदुओं पर कार्य करना होगा। प्रशिक्षण शिविर तीन-तीन दिवसीय चार चरणों में संपन्न होगा। पूरा प्रशिक्षण एलडीएवी कालेज परिसर में ही होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षु को बिंदुवार सभी 34 बिंदुओं से अवगत कराया जाएगा कि वह प्रशिक्षण के दौरान मकान में पड़े लेटर, रहने लायक स्थान, खुला स्थान, मुख्य सड़क पर खुलने वाले गेट की संख्या व अन्य सभी उल्लेखित बिंदुओं का उल्लेख करें। जिससे सरकार द्वारा एकत्र कराए जा रहे डाटा को पूरी तरह एकत्र कर आगामी रूपरेखा को तय किया जा सके। नगरीय क्षेत्र का प्रशिक्षण नगर पालिका ईओ गार्गी त्यागी के निर्देशन में किया जा रहा है।
    1
    अनूपशहर, जनगणना प्रारंभ करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 411 प्रशिक्षकों को 8 फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया गया।
सोमवार को एलडीएवी इंटर कालेज परिसर में  सुपरवाइजर तथा प्रगणकों को प्रशिक्षण देने का कार्य तहसीलदार संजय कुमार चार्ज अधिकारी के निर्देशन में प्रारंभ किया गया है। संजय कुमार ने बताया कि जनपद स्तर पर फील्ड ट्रेनर को इस ट्रेनिंग के लिए पारंगत किया गया था। 8 फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण शिविर में प्रगणक तथा सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रगणक के रूप में शिक्षक, शिक्षा मित्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, लेखपाल, ब्लॉक के सेक्रेटरी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 6 प्रगणक के ऊपर एक सुपरवाइजर कार्यरत रहेगा। जनगणना भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक प्रशिक्षक को 34 बिंदुओं पर कार्य करना होगा। प्रशिक्षण शिविर तीन-तीन दिवसीय चार चरणों में संपन्न होगा। पूरा प्रशिक्षण एलडीएवी कालेज परिसर में ही होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षु को बिंदुवार सभी 34 बिंदुओं से अवगत कराया जाएगा कि वह प्रशिक्षण के दौरान मकान में पड़े लेटर, रहने लायक स्थान, खुला स्थान, मुख्य सड़क पर खुलने वाले गेट की संख्या व अन्य सभी उल्लेखित बिंदुओं का उल्लेख करें। जिससे सरकार द्वारा एकत्र कराए जा रहे डाटा को पूरी तरह एकत्र कर आगामी रूपरेखा को तय किया जा सके। नगरीय क्षेत्र का प्रशिक्षण नगर पालिका ईओ गार्गी त्यागी के निर्देशन में किया जा रहा है।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • good morning all friends baithane ki chhode Yahan Tak to Khade hone Ki Jagan nahi Nahin Hoti
    1
    good morning all friends  baithane ki chhode Yahan Tak to Khade hone Ki Jagan nahi Nahin Hoti
    user_SUSHIL MAURYA
    SUSHIL MAURYA
    Garment Shop फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच की मुख्य बातें नीचे दी गई हैं: ​मैच का सारांश ​टॉस: गुजरात टाइटंस ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। ​मुंबई इंडियंस स्कोर: 199/5 (20 ओवर) ​गुजरात टाइटंस स्कोर: 100 (15.5 ओवर) ​परिणाम: मुंबई इंडियंस 99 रनों से जीती। ​मुंबई इंडियंस की पारी: तिलक वर्मा का 'तांडव' ​शुरुआत में मुंबई की स्थिति खराब थी और टीम ने 46 रनों पर ही अपने 3 मुख्य विकेट (दानिश, डिकॉक और सूर्यकुमार यादव) खो दिए थे। लेकिन इसके बाद: ​तिलक वर्मा ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए मात्र 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। यह उनका पहला आईपीएल शतक है। उन्होंने अपनी पारी के आखिरी 82 रन सिर्फ 23 गेंदों में कूटे। ​नमन धीर ने 32 गेंदों में 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। ​कप्तान हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 15 रन बनाए। ​गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट (3/33) लिए। ​गुजरात टाइटंस की पारी: ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम ​200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी: ​पूरी टीम मात्र 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। ​वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल केवल 14 रन ही बना सके। ​मुंबई की ओर से अश्वनी कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। ​मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर को 2-2 विकेट मिले, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिया। ​खास रिकॉर्ड और उपलब्धियां ​प्लेयर ऑफ द मैच: तिलक वर्मा (101* रन)। ​यह मुंबई इंडियंस की इस सीजन की सबसे बड़ी जीत है। ​मुंबई ने इस जीत के साथ अपने लगातार 4 मैचों की हार के सिलसिले को भी खत्म कर दिया है।
    1
    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच की मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:
​मैच का सारांश
​टॉस: गुजरात टाइटंस ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी।
​मुंबई इंडियंस स्कोर: 199/5 (20 ओवर)
​गुजरात टाइटंस स्कोर: 100 (15.5 ओवर)
​परिणाम: मुंबई इंडियंस 99 रनों से जीती।
​मुंबई इंडियंस की पारी: तिलक वर्मा का 'तांडव'
​शुरुआत में मुंबई की स्थिति खराब थी और टीम ने 46 रनों पर ही अपने 3 मुख्य विकेट (दानिश, डिकॉक और सूर्यकुमार यादव) खो दिए थे। लेकिन इसके बाद:
​तिलक वर्मा ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए मात्र 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। यह उनका पहला आईपीएल शतक है। उन्होंने अपनी पारी के आखिरी 82 रन सिर्फ 23 गेंदों में कूटे।
​नमन धीर ने 32 गेंदों में 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
​कप्तान हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 15 रन बनाए।
​गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट (3/33) लिए।
​गुजरात टाइटंस की पारी: ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम
​200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी:
​पूरी टीम मात्र 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई।
​वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल केवल 14 रन ही बना सके।
​मुंबई की ओर से अश्वनी कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।
​मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर को 2-2 विकेट मिले, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिया।
​खास रिकॉर्ड और उपलब्धियां
​प्लेयर ऑफ द मैच: तिलक वर्मा (101* रन)।
​यह मुंबई इंडियंस की इस सीजन की सबसे बड़ी जीत है।
​मुंबई ने इस जीत के साथ अपने लगातार 4 मैचों की हार के सिलसिले को भी खत्म कर दिया है।
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.