Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय और पाकिस्तानी नौसैनिक जहाजों की टक्कर के बाद कूटनीतिक विरोध, समुद्री सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। आज की राष्ट्रीय खबरों में भारत द्वारा पाकिस्तान के प्रभारी राजदूत को नौसैनिक जहाजों की हालिया टक्कर के संबंध में औपचारिक विरोध दर्ज कराने की खबर प्रमुख है। घटना की जांच जारी है। समुद्री मार्गों पर जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए तकनीकी समन्वय और अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन महत्वपूर्ण है। जनहित संदेश: “समुद्र हो या सड़क—सुरक्षा नियमों का पालन दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है।”
हकीकत भैय्या रटौल वाले
भारतीय और पाकिस्तानी नौसैनिक जहाजों की टक्कर के बाद कूटनीतिक विरोध, समुद्री सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। आज की राष्ट्रीय खबरों में भारत द्वारा पाकिस्तान के प्रभारी राजदूत को नौसैनिक जहाजों की हालिया टक्कर के संबंध में औपचारिक विरोध दर्ज कराने की खबर प्रमुख है। घटना की जांच जारी है। समुद्री मार्गों पर जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए तकनीकी समन्वय और अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन महत्वपूर्ण है। जनहित संदेश: “समुद्र हो या सड़क—सुरक्षा नियमों का पालन दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है।”
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गाजियाबाद तीन मंजिला फ्लैट नंबर डी-304 में लगी भयंकर आग, गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित पार्श्वनाथ मजेस्टिक सोसाइटी में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई।आग वैभव खंड के डी-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर डी-304 में लगी।सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।राहत की बात रही कि हादसे के वक्त फ्लैट के अंदर कोई व्यक्ति फंसा नहीं था और आग आसपास के फ्लैटों तक भी नहीं पहुंची।फायर स्टेशन वैशाली को दोपहर करीब 1 बजकर 32 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दो फायर टेंडर और एक वाटर बाउज़र को मौके पर रवाना किया गया।कुछ ही देर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। राहुल पाल सीएफओ गाजियाबाद1
- भारत-पाकिस्तान के नेवी शिप टकराए; ₹25000 बेसिक तक PF कटेगा, 51 लाख को फायदा; यूपी में पंचायत सहायकों का वेतन 50% बढ़ा फैसला: केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य पीएफ कवरेज की मंथली वेज सीलिंग (वेतन सीमा) को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने की मंजूरी दे दी है। यह बदलाव करीब 12 साल बाद किया गया है।किसे होगा फायदा: इस फैसले से देश के 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब ₹15,000 से ₹25,000 के वेतन बैंड में आने वाले कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से पीएफ, पेंशन (EPS) और बीमा सुरक्षा के दायरे में आ जाएंगे। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र2
- कृभको द्वारा ग्राम गिनोरा नगली, तहसील स्याना, जनपद बुलंदशहर में ठाकुर योगेंद्र सिंह राघव ‘योगी’ के आहाते में सहकारी शिक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी रहे। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी योगेश कुमार, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह आर्य, कृभको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ ओमप्रकाश सिंह तथा कृषक भारती सेवा केंद्र प्रभारी रितिक चौधरी सहित लगभग 225 किसानों ने प्रतिभाग किया। कृभको द्वारा ग्राम गिनोरा नगली, तहसील स्याना, जनपद बुलंदशहर में ठाकुर योगेंद्र सिंह राघव ‘योगी’ के आहाते में सहकारी शिक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी रहे। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी योगेश कुमार, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह आर्य, कृभको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ ओमप्रकाश सिंह तथा कृषक भारती सेवा केंद्र प्रभारी रितिक चौधरी सहित लगभग 225 किसानों ने प्रतिभाग किया।1
- दिल्ली के सुभाष पैलेस थाने की टीम ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया 5 टू व्हीलर वाहन बरामद किए थाना सुभाष प्लेस की समर्पित टीम द्वारा 04 स्नैचर-सह-ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार। 05 चोरी किए गए दोपहिया वाहन, 03 मोबाइल फोन, जिसमें शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल फोन भी शामिल है, तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम कार्ड की बरामदगी के साथ एमवी चोरी, स्नैचिंग एवं चोरी के 08 मामले सुलझाए गए।1
- गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र के वैभव खंड की पार्शवनाथ सोसाइटी की तीसरी मंजिल के फ्लैट में लगी आग। फायर कर्मियों ने तीन गाड़ियों की सहायता से आग पर पाया काबू, लेकिन फ्लैट का सारा सामान जल गया। शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में आग लगने की आशंका।1
- दिल्ली में सरकारी बसों के पहिए हुए जाम कर्मचारी उतरे सड़कों पर सरकार से की मुख्य मांगे यात्री परेशान1
- #गाजियाबाद में #नकली #दवाओं और #सप्लीमेंट का #भांडाफोड़, 50 #लाख के #माल के साथ 5 #गिरफ्तार #गाजियाबाद में #नकली #दवाओं और #सप्लीमेंट का #भांडाफोड़, 50 #लाख के #माल के साथ 5 #गिरफ्तार1
- पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भाग रहे 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार; चोटिल HC रमेश कुमार ने बहादुरी से दबोचा, 3 चोरी के वाहन व 2 फोन बरामद KeshavPuram: पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भाग रहे 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार; चोटिल HC रमेश कुमार ने बहादुरी से दबोचा, 3 चोरी के वाहन व 2 फोन बरामद ➡ केशव पुरम इलाके में गश्त के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने हेड कॉन्स्टेबल रमेश कुमार की बाइक में मारी जोरदार टक्कर; नीचे गिरने और पैर पर हमला होने के बावजूद जवान ने अदम्य साहस दिखाते हुए दोनों को मौके पर दबोचा ➡ पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंगोलपुरी निवासी शाहिल उर्फ डुड्डा (24 वर्ष) और सनी उर्फ गोलू (25 वर्ष) के रूप में हुई; आरोपियों के पास से मौके पर चोरी के 2 मोबाइल फोन बरामद ➡ आरोपियों की निशानदेही पर अशोक विहार, शालीमार बाग और मंगोलपुरी से चोरी की गईं 3 दोपहिया गाड़ियां भी जब्त; पुलिस ने वाहन चोरी व स्नैचिंग के 5 मामलों को सुलझाया ➡ आरोपी सनी मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है और उस पर 10 आपराधिक केस दर्ज हैं, जबकि शाहिल पर लूट व स्नैचिंग के 2 मामले दर्ज; घायल हेड कॉन्स्टेबल का अस्पताल में कराया गया उपचार1