logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना करारी पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया PRIME 18 NEWS पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 216/2007 धारा 498a/323/506 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त चांद बाबू पुत्र मैकन निवासी बड़ा पचम्भा मजरा पण्डीरी थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।

13 hrs ago
user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

थाना करारी पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया PRIME 18 NEWS पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 216/2007 धारा 498a/323/506 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त चांद बाबू पुत्र मैकन निवासी बड़ा पचम्भा मजरा पण्डीरी थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Local news tv
    1
    Post by Local news tv
    user_Local news tv
    Local news tv
    Content Creator (YouTuber) सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रतापगढ़/कुंडा: केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना की हकीकत कुंडा तहसील के ग्राम सभा मौली में सवालों के घेरे में है। यहां योजना के तहत बनाया गया ढांचा शोपीस बनकर रह गया है और ग्रामीणों को अब भी पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। ग्राम सभा में बने पानी के प्लांट और टंकी के आसपास झाड़-झंखाड़ उग आए हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि रखरखाव की व्यवस्था नहीं है। वहीं बाउंड्री वॉल और पिलर से पानी का रिसाव हो रहा है, लेकिन यह पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा। भीषण गर्मी के बीच हालात और भी खराब हो गए हैं। “हर घर जल” का दावा यहां पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों तक नल (टोटी) तक नहीं लगाए गए हैं, जिससे योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए खराब व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
    2
    प्रतापगढ़/कुंडा:
केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना की हकीकत कुंडा तहसील के ग्राम सभा मौली में सवालों के घेरे में है। यहां योजना के तहत बनाया गया ढांचा शोपीस बनकर रह गया है और ग्रामीणों को अब भी पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
ग्राम सभा में बने पानी के प्लांट और टंकी के आसपास झाड़-झंखाड़ उग आए हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि रखरखाव की व्यवस्था नहीं है। वहीं बाउंड्री वॉल और पिलर से पानी का रिसाव हो रहा है, लेकिन यह पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा।
भीषण गर्मी के बीच हालात और भी खराब हो गए हैं। “हर घर जल” का दावा यहां पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों तक नल (टोटी) तक नहीं लगाए गए हैं, जिससे योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए खराब व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
    user_सौरभ वैश्य (पत्रकार)
    सौरभ वैश्य (पत्रकार)
    Voice of people कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज दोपहर 2:00 बजे माननीय अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार को घेरने का काम किया और साथ में डॉक्टर राकेश प्रजापति राष्ट्रीय परिवर्तन समाजवादी पार्टी व तमाम कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पर मीडिया वालों को भी धन्यवाद दिया
    3
    आज दोपहर 2:00 बजे माननीय अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार को घेरने का काम किया और साथ में डॉक्टर राकेश प्रजापति राष्ट्रीय परिवर्तन समाजवादी पार्टी व तमाम कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पर मीडिया वालों को भी धन्यवाद दिया
    user_Shivnaresh प्रजापति
    Shivnaresh प्रजापति
    City Star चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन में नारेबाजी करते हुए अपनी ही पार्टी के मुर्दाबाद के लगाए नारे ।
    1
    भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन में नारेबाजी करते हुए अपनी ही पार्टी के मुर्दाबाद के लगाए नारे ।
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी* *र्कौशांम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के मेडुवा पर के एक स्कूल के पास शुक्रवार की शाम 5:00 बजे लेनदेन के विवाद में एक युवक को लाठी डंडे से बेरहमी से मारा पीटा गया है जिससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है जानकारी के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के फरीदपुर सलेम गांव निवासी सोनू पासी पुत्र दशरथ लाल अपनी पत्नी हीरामती के साथ शुक्रवार की शाम 5:00 बजे दवा लेना पूरा मुफ्ती जा रहे थे जैसे ही दंपत्ति बीएल इंटर कॉलेज मेड़ुवा के पास पहुंचे देशराज यादव और उनके बेटे सौरभ कुमार शुभम ने गाली गलौज करते हुए सोनू को रोक लिया और लाठी डंडे से सोनू पर हमला कर दिया जिससे सोनू को गंभीर चोटे आई है बताया जाता है कि देशराज यादव ने 6 महीने पहले सोनू पासी से 100000 उधार ले रखा था इसी लेनदेन के विवाद में मारपीट हुई है आरोप है कि इसके पहले कई बार अपना पैसा मांगने सोनू गया था जहां सोनू के साथ मारपीट की कोशिश की गई है घायल सोनू पासी का आरोप है कि हमले के दौरान बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी गाली गलौज करते हुए मारा पीटा गया है मामले की सूचना पुलिस को दी गई हैं।।।
    2
    *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी*
*र्कौशांम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के मेडुवा पर के एक स्कूल के पास शुक्रवार की शाम 5:00 बजे लेनदेन के विवाद में एक युवक को लाठी डंडे से बेरहमी से मारा पीटा गया है जिससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है 
जानकारी के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के फरीदपुर सलेम गांव निवासी सोनू पासी पुत्र दशरथ लाल अपनी पत्नी हीरामती के साथ शुक्रवार की शाम 5:00 बजे दवा लेना पूरा मुफ्ती जा रहे थे जैसे ही दंपत्ति बीएल इंटर कॉलेज मेड़ुवा के पास पहुंचे देशराज यादव और उनके बेटे सौरभ कुमार शुभम ने गाली गलौज करते हुए सोनू को रोक लिया और लाठी डंडे से सोनू पर हमला कर दिया जिससे सोनू को गंभीर चोटे आई है बताया जाता है कि देशराज यादव ने 6 महीने पहले सोनू पासी से 100000 उधार ले रखा था इसी लेनदेन के विवाद में मारपीट हुई है आरोप है कि इसके पहले कई बार अपना पैसा मांगने सोनू गया था जहां सोनू के साथ मारपीट की कोशिश की गई है घायल सोनू पासी का आरोप है कि हमले के दौरान बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी गाली गलौज करते हुए मारा पीटा गया है मामले की सूचना पुलिस को दी गई हैं।।।
    user_Faizi jafri journalist
    Faizi jafri journalist
    Media and information sciences faculty Chail, Kaushambi•
    8 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    3
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Local news tv
    1
    Post by Local news tv
    user_Local news tv
    Local news tv
    Content Creator (YouTuber) सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मंझनपुर/चायल (कौशांबी)। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में 3 मई को चायल विधानसभा क्षेत्र के मखऊपुर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसे पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। मंझनपुर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव विनय सागर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में होने वाले इस सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल कौशांबी की तीन सीटों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग की आवाज बनकर उभर रही है और इसी उद्देश्य से लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं चायल विधानसभा से संभावित प्रत्याशी डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी से होगी। इस दौरान प्रदेश सचिव व मंडल प्रभारी प्रयागराज आकिब जफर, अशोक कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष तनवीरूल हसन समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    मंझनपुर/चायल (कौशांबी)। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में 3 मई को चायल विधानसभा क्षेत्र के मखऊपुर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसे पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
मंझनपुर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव विनय सागर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में होने वाले इस सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल कौशांबी की तीन सीटों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग की आवाज बनकर उभर रही है और इसी उद्देश्य से लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं।
वहीं चायल विधानसभा से संभावित प्रत्याशी डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी से होगी।
इस दौरान प्रदेश सचिव व मंडल प्रभारी प्रयागराज आकिब जफर, अशोक कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष तनवीरूल हसन समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.