60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत ग्राम गडरपुरामें ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं एवं नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में संचालित 60 दिवसीय मेगा अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं विधिक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज बुधवार को सचिव, रेखा यादव द्वारा ग्राम गडरपुरा, पंचायत सनौरा, में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं एवं नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी। इस दौरान सचिव रेखा यादव ने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें उपलब्ध विधिक सहायता एवं नालसा द्वारा संचालित योजनाओं नालसा योजना, 2025, नालसा 2016, नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015, नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) स्कीम, 2024, नालसा (मानसिक रूप से बीमार व बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) स्कीम, 2024, राजस्थान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पुनर्वास योजना, 2024, नालसा (स्कूल छोड़ने वाले एवं वंचित बच्चों के लिए विधिक सहायता) योजना, 2025 तथा नालसा (आशा-जागरूकता, समर्थन, सहायता और कार्यवाही) मानक संचालन प्रक्रिया- बाल विवाह से मुक्ति की ओर अग्रसर, 2025 के संबंध में जानकारी दी गई। सचिव ने ग्रामीणों को बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श एवं विभिन्न विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने ग्रामीणों को अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी विधिक समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा संबंधित विधिक सेवा संस्था से संपर्क कर निःशुल्क सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत ग्राम गडरपुरामें ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं एवं नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में संचालित 60 दिवसीय मेगा अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं विधिक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज बुधवार को सचिव, रेखा यादव द्वारा ग्राम गडरपुरा, पंचायत सनौरा, में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं एवं नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी। इस दौरान सचिव रेखा यादव ने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें उपलब्ध विधिक सहायता एवं नालसा द्वारा संचालित योजनाओं नालसा योजना, 2025, नालसा 2016, नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015, नालसा
(बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) स्कीम, 2024, नालसा (मानसिक रूप से बीमार व बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) स्कीम, 2024, राजस्थान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पुनर्वास योजना, 2024, नालसा (स्कूल छोड़ने वाले एवं वंचित बच्चों के लिए विधिक सहायता) योजना, 2025 तथा नालसा (आशा-जागरूकता, समर्थन, सहायता और कार्यवाही) मानक संचालन प्रक्रिया- बाल विवाह से मुक्ति की ओर अग्रसर, 2025 के संबंध में जानकारी दी गई। सचिव ने ग्रामीणों को बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श एवं विभिन्न विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने ग्रामीणों को अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी विधिक समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा संबंधित विधिक सेवा संस्था से संपर्क कर निःशुल्क सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
- दिहौली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10-10 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश बसईकारे के जंगल से डिटेन दिहौली थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को बसईकारे के जंगलों से डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान आदतन एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिलेश उर्फ अभिनेश उर्फ अभि तथा आदतन अपराधी शिवनेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उक्त अंतर्राज्यीय गैंग में शामिल दो अन्य बदमाश सागर और कृष्णा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गैंग द्वारा 25 अगस्त 2026 को मढ़ाभाऊ-मनियां रोड़ पर एक सेल्समैन से करीब 80 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार, इस गैंग से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। मामले में अनुसंधान जारी है। *पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई* धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा, आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद, आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना दिहौली अशोक कुमार, उप निरीक्षक एवं पुलिस जाप्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने मढ़ाभाऊ-मनियां रोड पर लूट की वारदात में वांछित 10-10 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिलेश उर्फ अभिनेश उर्फ अभि तथा शिवनेश को डिटेन करने में सफलता हासिल की। *25 अगस्त को सेल्समैन से की थी लूट* पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की शाम अज्ञात बदमाशों ने मढ़ाभाऊ-मनियां रोड पर एक सेल्समैन को कट्टे का भय दिखाया और उसकी आंखों में मिर्ची डालकर एक बैग लूट लिया। बैग में करीब 80 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और रसीद बुक थी। घटना के संबंध में थाना दिहौली में मुकदमा नंबर 153/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अज्ञात बदमाशों एवं लूटे गए माल की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल आरोपी सागर तथा घटना से पहले रैकी करने और सहयोग करने वाले बदमाश कृष्णा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। *बसईकारे के जंगल में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा* पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को थानाधिकारी अशोक कुमार उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम वांछित अपराधियों की तलाश में रवाना हुई थी। इसी दौरान कांस्टेबल मनोज, नंबर 1086 से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिलेश और उसका भाई शिवनेश बसईकारे के जंगल में बुलेट मोटरसाइकिल पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाधिकारी मय जाप्ता बसईकारे के जंगलों में पहुंचे और नाकाबंदी की। इसी दौरान सामने से एक बुलेट मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस के अनुसार, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को देखकर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल तेज गति से भगाने लगे। इसी दौरान हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल से गिर गए। पुलिस जाप्ते ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अभिलेश उर्फ अभिनेश उर्फ अभि, पुत्र सुरेश, जाति जाटव, उम्र 30 वर्ष, निवासी दिहौली, थाना दिहौली, जिला धौलपुर बताया। दूसरे ने अपना नाम शिवनेश, पुत्र सुरेश, जाति जाटव, उम्र 27 वर्ष, निवासी दिहौली, थाना दिहौली, जिला धौलपुर बताया। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल से तेज गति से भागने के दौरान गिरने से दोनों को चोटें आईं। पुलिस उन्हें साथ लेकर मरैना अस्पताल पहुंची, जहां से रेफर किए जाने के बाद जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया। दोनों का उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और आगे के अनुसंधान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। मामले में अनुसंधान जारी है।3
- 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद, विधिक योजनाओं की दी जानकारी धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में संचालित 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर की सचिव रेखा यादव ने ग्राम पंचायत सनौरा के ग्राम गडरपुरा में ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और नालसा द्वारा संचालित विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी दी। सचिव रेखा यादव ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श एवं विभिन्न विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस दौरान ग्रामीणों को नालसा डॉन-ड्रग जागरूकता और कल्याण योजना-2025, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना-2016, एसिड हमलों के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना-2016, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण से संबंधित योजनाओं, मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं योजना-2024, राजस्थान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पुनर्वास योजना-2024, स्कूल छोड़ने वाले एवं वंचित बच्चों के लिए विधिक सहायता योजना-2025 तथा बाल विवाह से मुक्ति के लिए आशा-सहायता एवं कार्यवाही संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया-2025 के बारे में जानकारी दी गई। सचिव ने ग्रामीणों को अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर ग्रामीण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा संबंधित विधिक सेवा संस्था से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 60 दिवसीय मेगा अभियान का उद्देश्य विधिक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनके अधिकारों तथा उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना है।1
- ड्रीम दीवास की डाडिंया, गरबा को लेकर आयोजकों की बैठक, तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा धौलपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर धौलपुर की अग्रवाल महिलाओं के लिए ड्रीम दीवास द्वारा आयोजित किया जा रहा भव्य स्वागत डाडिंया, गरबा” को लेकर आज आयोजकों की मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन को यादगार बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के मनोरंजन, डांडिया एवं गरबा, संगीत, डांस, गेम्स तथा अन्य गतिविधियों को बेहतर एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। मीटिंग के दौरान इंदिरा जिंदल ने बताया कि आयोजन 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शाम 5:30 बजे से श्याम कोम्प्लेक्स में किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से धौलपुर की अग्रवाल महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी रजिस्ट्रेशन फीस ₹399 प्रति महिला रखी गई है। रजनी गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाएं अपने पसंदीदा पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर डांडिया एवं गरबा की ताल पर उत्सव का आनंद ले सकेंगी। संगीत, डांस, मनोरंजन और विभिन्न गतिविधियों के साथ यह शाम महिलाओं के लिए यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इच्छुक महिलाओं से शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। सपना गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए गरबा एवं डांडिया की प्रैक्टिस 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस उत्सव को और भी रंगीन एवं यादगार बनाने के लिए सीटें लिमिटेड रखी गई हैं, जिसमें से अब कुछ ही सीटें बाकी हैं, अत: इच्छुक महिलाएं जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। इस दौरान बैठक में इंदिरा जिंदल, रजनी गोयल, अंशु बंसल, रजनी बंसल, सपना गर्ग एवं गौरव गर्ग उपस्थित रहे।3
- गांव पहुंचीं सचिव रेखा यादव, ग्रामीणों से सीधा संवाद… सुनी समस्याएं, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी धौलपुर गांव पहुंचीं सचिव रेखा यादव, ग्रामीणों से सीधा संवाद… सुनी समस्याएं, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी2
- एक वोट से पार्षद… अब 46 वोट से उपसभापति, रेखा कोली के सिर सजा उपसभापति का ताज धौलपुर। नगर परिषद धौलपुर में उपसभापति पद के लिए मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित था, जिसके बाद दोपहर 2:30 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव को लेकर नगर परिषद परिसर में दिनभर हलचल बनी रही।मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी.टी. की मौजूदगी रही। वहीं धौलपुर एसडीएम सुरेश कुमार राव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मतगणना के बाद घोषित परिणाम में रेखा कोली ने 46 वोट हासिल कर उपसभापति पद पर जीत दर्ज की। वहीं कमलजीत को 11 वोट और भगीरथ को 2 वोट मिले। चुनाव परिणाम की खास बात यह रही कि रेखा कोली ने इससे पहले वार्ड नंबर 35 से पार्षद का चुनाव महज एक वोट के अंतर से जीता था। अब उपसभापति पद के चुनाव में 46 वोट हासिल कर उन्होंने नगर परिषद में नई जिम्मेदारी संभाली है।एक वोट से पार्षद बनने से लेकर 46 वोट हासिल कर उपसभापति बनने तक का रेखा कोली का चुनावी सफर इस चुनाव परिणाम की प्रमुख चर्चा रहा। एक वोट से पार्षद… अब 46 वोट से उपसभापति, रेखा कोली के सिर सजा उपसभापति का ताज धौलपुर। नगर परिषद धौलपुर में उपसभापति पद के लिए मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित था, जिसके बाद दोपहर 2:30 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव को लेकर नगर परिषद परिसर में दिनभर हलचल बनी रही।मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी.टी. की मौजूदगी रही। वहीं धौलपुर एसडीएम सुरेश कुमार राव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मतगणना के बाद घोषित परिणाम में रेखा कोली ने 46 वोट हासिल कर उपसभापति पद पर जीत दर्ज की। वहीं कमलजीत को 11 वोट और भगीरथ को 2 वोट मिले। चुनाव परिणाम की खास बात यह रही कि रेखा कोली ने इससे पहले वार्ड नंबर 35 से पार्षद का चुनाव महज एक वोट के अंतर से जीता था। अब उपसभापति पद के चुनाव में 46 वोट हासिल कर उन्होंने नगर परिषद में नई जिम्मेदारी संभाली है।एक वोट से पार्षद बनने से लेकर 46 वोट हासिल कर उपसभापति बनने तक का रेखा कोली का चुनावी सफर इस चुनाव परिणाम की प्रमुख चर्चा रहा।4
- विषय:भर्तृहरीपैनोरमा 2 दिवसीय कार्यक्रम निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,पुरूस्कार वितरण,महाप्रसादी के साथ सम्पन्न ! महोदय विषयान्तर्गत निवेदन है कि भर्तृहरी पैनोरमा दर्शन समिति अलवर द्वारा प्रायोजित अलवर के बुधविहार से आगे बहरोड़ रोड पर स्थित भर्तृहरी पैनोरमा में 2 दिवसीय कार्यक्रम महाराजा भर्तृहरी जन्मोउत्सव 2026 कार्यक्रम निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुरूस्कार वितरण एवं 3000 से अधिक लोगो की महाप्रसादी के साथ सम्पन्न हुआ ! कार्यक्रम संयोजक गोविन्द गोयल ने बताया कि कल 18 सितम्बर शुक्रवार की शाम को भर्तृहरी पैनोरमा में शिव-पार्वती विवाह (शिवजी का ब्यावला ) पूज्य श्री सुमेर गिरी महाराज के सानिध्य में एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया देर रात तक भक्तिमय संगीत में पंडित धर्मवीर शर्मा मुख्यातिथि के रूप में पधारे ! समिति के सचिव सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि आज 19 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से ही भर्तृहरी पैनोरमा में अलवर इंस्टिट्यूट ऑफ़ एक्यूप्रेशर एवं एक्यूपंचर सेन्टर के रुपेश गुप्ता एवं कविता गुप्ता के संयोजन में एक्यूप्रेशर एवं एक्यूपंचर विधि द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन भी किया गया चीन से प्रशिक्षित थेरेपिस्ट कविता गुप्ता , सुन्दरलाल यादव, राजकुमार गुप्ता, नितिन यादव ने जापानी मशीनों द्वारा स्पाइन, घुटनों, कंधो, जोड़ो के दर्द, सरवाइकल, साइटिका, स्लीपडिस्क, गैस,कब्ज, पुरानी शुगर, हार्ट, ब्लड प्रेशर ,बवासीर,माइग्रेन, थाइरोइड इत्यादि निःशुल्क जांचो द्वारा तकरीबन 225 से ज्यादा लोग लाभिन्वित हुए ! समिति के कोषाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार गुप्ता (पूर्व पार्षद) ने बताया कि महाराजा भर्तृहरी की जीवनी के उपर आधारित तकरीबन 15 स्कूलों में निबन्ध प्रतियोगिता का जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजन करवाया गया था जिसमे सभी स्कूलों में पहले , दुसरे, तीसरे स्थान पर आये छात्र – छात्राओ को मित्तल हॉस्पिटल के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेटर एवं भारत विकास परिषद् अलवर के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता की तरफ से पुरूस्कार वितरित किये गए ! श्री माधव सेवा समिति द्वारा संचालित केशव आदर्श विधा मंदिर अखैपुरा के जूनियर वर्ग में साक्षी नायक, अमन, दीया नेतथा सीनियर वर्ग में वंशिका, अंजली (केदार सिंह) , अंजली (चेतराम) ने क्रमश पहला, दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया, राज. बालिका उ.प्रा.वि. नयाबास में जूनियर वर्ग में प्रिया गुर्जर, रहीसा, अनुष्का तथा सीनियर वर्ग में गुंजन सैनी, निधि कोली, साहिबा ने क्रमश पहला , दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया , आदर्श बाल भारती उच्च प्राथमिक विधालय के जूनियर में गुंजन, दिव्या, इशिका तथा सीनियर वर्ग में रौशनी राणावत,दीक्षा पारीक,हिमांशु सैनी क्रमश पहले, दुसरे तीसरे स्थान पर रहे ,महात्मा गाँधी गर्ल्स स्कूल बुधविहार से हितेश मीणा,कपिल कुमार गुप्ता, प्रज्ञा ने क्रमश पहला ,दूसरा,तीसरा स्थान प्राप्त किया,राज.उ.मा.वि.शिवाजी पार्क के जूनियर वर्ग में प्राची, वनिका, दीक्षा तथा सीनियर वर्ग में चांदनी बाई, जपजी, रक्षिता क्रमश पहले,दुसरे,तीसरे स्थान पर रहे ! समिति के सीनियर सदस्य रामबाबू गुप्ता ने बताया कि आज सुबह 9 बजे से ही महाप्रसादी के अंतर्गत बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चे, टीचर्स , आस पास की कच्ची बस्ती , बुद्ध विहार, हसन खान मेवात, शिवाजी पार्क इत्यादि कॉलोनी के लोग तथा राहगीरो ने प्रसाद ग्रहण किया सुबह से दोपहर 3 बजे तक लगातार प्रसाद वितरण में तकरीबन 3000 से ज्यादा लोगो ने प्रसाद प्राप्त किया ! आज के कार्यक्रम में अतिथियों में विजय सोल्वेक्स के जनरल मेनेजर रामप्रकाश महावर,डॉ.प्रतिभा पूनिया, रेड क्रॉस की सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया अलवर के चेयरमैन गिरीश गुप्ता,संरक्षक हरीश कालरा महिला विंग चेयरमैन आशा कालरा, डॉ.जी.एस.राठौर, लायन घनश्याम अग्रवाल,लायन सुधा अग्रवालतथा सेवादारो में रामबाबू गुप्ता,प्रह्लाद कुमार (पूर्व पार्षद),रुपेश गुप्ता,कविता गुप्ता,सत्यनारायण अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल,गोविन्द गोयल,अनिल बंसल,सरोज बंसल,प्रदीप धामानी,विष्णु स्वामी,राजकुमार गुप्ता,मुकेश गुप्ता, सुमेर सिंह,सत्यवीर यादव,सुनील खेतावत,हरिओम मित्तल,कैलाश खण्डेलवाल,पियूष गर्ग, अतुल,अंकित,मंजुला गुप्ता ने अपनी सेवाएँ प्रदान करी!1
- बाड़ी एससी वर्ग की महिला बनेगी बाड़ी की प्रधान, कलेक्ट्रेट में लॉटरी द्वारा हुआ निर्धारण, बाड़ी एससी वर्ग की महिला बनेगी बाड़ी की प्रधान, कलेक्ट्रेट में लॉटरी द्वारा हुआ निर्धारण, पूर्व में पद था सामान्य वर्ग के लिए ओपन, 28 वार्डो के लिए आरक्षण भी हुआ तय, कल गुरुवार को होगा सरपंच पदों का आरक्षण तय, एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी लॉटरी।1
- सोने का गुर्जा थाना पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई आरोपी गिरीश के कब्जे से अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद शांतिभंग करने के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ तथा वृताधिकारी बाड़ी महेंद्र मीणा के निकटतम सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सोने का गुर्जा पुलिस ने कार्रवाई की। थानाधिकारी घनश्याम उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 22 सितंबर 2026 को गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान चंबल ब्रिज से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गिरीश पुत्र मवासिया केवट निवासी खरैरपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। *कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 22 सितंबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक सुरेश चंद मय जाप्ता द्वारा चंबल ब्रिज पर गश्त एवं नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी स्थल पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा भागने का कारण पूछने पर वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका और अलग-अलग कारण बताने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस पर आरोपी गिरीश पुत्र मवासिया केवट निवासी खरैरपुरा को गिरफ्तार कर अवैध हथियार एवं कारतूस को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अवैध हथियार रखने तथा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर धौंस जमाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। *शांतिभंग के मामले में तीन गिरफ्तार* इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक गिरधारी लाल द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांतिभंग करने के मामले में बनवारी पुत्र प्यारे लाल, हेमसिंह एवं प्रेमसिंह पुत्रगण भैरोसिंह, जाति गुर्जर, निवासीगण सायपुर, थाना सोने का गुर्जा, जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।2