Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी के बीकेडी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक पढ़ाई के दौरान आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियां करता है और उन पर गलत विचार अपनाने का दबाव बनाता है। साथ ही, छात्राओं ने शिक्षक पर मोबाइल नंबर मांगने, देर रात बात करने के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। मामले से छात्राओं और अभिभावकों में भय का माहौल है। पीड़ित छात्राओं ने निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अतुल वर्मा
झांसी के बीकेडी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक पढ़ाई के दौरान आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियां करता है और उन पर गलत विचार अपनाने का दबाव बनाता है। साथ ही, छात्राओं ने शिक्षक पर मोबाइल नंबर मांगने, देर रात बात करने के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। मामले से छात्राओं और अभिभावकों में भय का माहौल है। पीड़ित छात्राओं ने निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सीपरी बाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश राज अहिरवार उर्फ रजनेश को घेराबंदी कर धर दबोचा। भगवंतपुरा निवासी राज अहिरवार लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था।1
- झांसी के व्यस्त इलाइट चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन एक युवक को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की। झांसी के इलाइट चौराहे पर यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे एक बुलेट सवार युवक को यातायात प्रभारी ने मौके पर रोक लिया। जांच के दौरान युवक के वाहन में कई कमियां पाई गईं, जिसमें जरूरी दस्तावेजों की कमी और नियमों का उल्लंघन शामिल था। इसके बाद यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए युवक का ₹16,000 का चालान कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य वाहन चालकों में भी नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, हेल्मेट लगायें और नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।2
- Post by S News1
- झाँसी। महानगर के बीकेडी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दर्जनों छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र देते हुए शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। आपको बता दें कि शिकायत में छात्राओं ने आरोप लगाया हैं कि संबंधित शिक्षक न केवल पढ़ाई के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें करता है, बल्कि उन्हें अपने धर्म के विपरीत विचार अपनाने के लिए भी दबाव बनाता है। छात्राओं के अनुसार, शिक्षक कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं के बारे में भी अपमानजनक टिप्पणी करता है और हलाला जैसी प्रथाओं को सही बताता है। साथ ही छात्राओं ने यह भी आरोप है कि वह गौमांस खाने के लिए उनको प्रेरित करता है। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक उनसे व्यक्तिगत मोबाइल नंबर मांगता है और रात में उनसे बात करने के लिए दबाव बनाता है। विरोध करने पर शिक्षक कोचिंग में आग लगवाने जैसी धमकी देने की बात करता है, जिससे छात्राओं और उनके अभिभावकों में भय का माहौल है। वहीं, छात्राओं ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।3
- झांसी कोचिंग संचालक ने पुलिस प्रशासन को देख लेने की बात कही कि पुलिस हमरा कुछ नहीं कर सकती झांसी कोतवाली का मामला1
- थाना लहचूरा क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव बरामद। झांसी मऊरानीपुर तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र के अन्तर्गत थाना लहचूरा/बम्होरी क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का पड़ा हुआ था जिसकी जानकारी स्थानीय थाने को मिली तुरंत ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मौके का जायजा लिया और अपने सक्षम अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम को सूचना दी तत्काल ही टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है संपूर्ण प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, झाँसी की बाइट-2
- Post by Abhishek Jain1
- बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के खिलाफ रची जा रही साजिश के विरोध में महिला डेयरी किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को ग्राम रामगढ़ में सैकड़ों महिला कर्मचारियों और किसानों ने काली पट्टी बांधकर NDDB डेयरी चेयरमैन का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। महिला किसानों ने गंभीर आरोप लगाया कि एनडीडीबी डेयरी सर्विस, फीस लेकर तकनीकी सहयोग देने के बजाय अब अपने स्वार्थ के लिए बलिनी को कुचलने का प्रयास कर रही है।1