40 वर्ष की सेवा के बाद गयाराम वाल्मीक हुए सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई पोरसा। नगर पालिका परिषद पोरसा में वर्ष 1986 से सफाई कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे गयाराम वाल्मीक, पुत्र धजारे लाल, निवासी धर्मपुरा रजौधा, 40 वर्षों की लंबी एवं सराहनीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कुम्हेर सिंह,, अकाउंटेंट बृज किशोर तिवारी,,,शिशुपाल सिंह तोमर,, रामदीन किरार सहित नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गयाराम वाल्मीक का फूल-माला एवं शॉल पहनाकर सम्मान किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह में बृजकिशोर तिवारी, शिशुपाल सिंह तोमर, रामदीन किरार, दाताराम चौधरी, प्रभु दयाल, श्रीराम, मनोज, पप्पू, महेंद्र, मनरूप, राजेश, मुंशीलाल, दीपक, अमन, शिवम, जौनी, धर्मेंद्र, नंदकिशोर, दिनेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गयाराम वाल्मीक की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के अंत में उन्हें स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई,,,,
40 वर्ष की सेवा के बाद गयाराम वाल्मीक हुए सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई पोरसा। नगर पालिका परिषद पोरसा में वर्ष 1986 से सफाई कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे गयाराम वाल्मीक, पुत्र धजारे लाल, निवासी धर्मपुरा रजौधा, 40 वर्षों की लंबी
एवं सराहनीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कुम्हेर सिंह,, अकाउंटेंट बृज किशोर तिवारी,,,शिशुपाल सिंह तोमर,, रामदीन किरार सहित नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गयाराम
वाल्मीक का फूल-माला एवं शॉल पहनाकर सम्मान किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह में बृजकिशोर तिवारी, शिशुपाल सिंह तोमर, रामदीन किरार, दाताराम चौधरी, प्रभु दयाल, श्रीराम, मनोज, पप्पू, महेंद्र, मनरूप, राजेश, मुंशीलाल, दीपक, अमन, शिवम, जौनी, धर्मेंद्र, नंदकिशोर, दिनेश सहित
अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गयाराम वाल्मीक की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के अंत में उन्हें स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई,,,,
- चरखारी राजकीय पीजी कॉलेज की बदहाली ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल1
- फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 12 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण फतेहाबाद :तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ सौंपा गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की तीन, पुलिस विभाग की चार, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित संयुक्त तीन तथा विकास विभाग की दो शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम स्वाति शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार विमल कुमार, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी, पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य, मंडी समिति सचिव प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर अपराध पुरुषोत्तम पाल तथा पशु चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है। बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा... श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है। बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा...1
- आम आदमी पार्टी (AAP) के आगरा नेता बिट्टू पंडित ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता मंदिर को लेकर आगरा नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। बिट्टू पंडित ने कहा कि आगरा नगर निगम द्वारा भारत माता के मंदिर पर साफ-सफाई, पेंट (रंगाई-पुताई) और लाइटिंग (प्रकाश) की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है। इस विषय में AAP नेता बिट्टू पंडित ने आगरा की महापौर (मेयर) हेमलता दिवाकर जी से विनम्र निवेदन किया है कि दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता के मंदिर की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि हमारे आगरा शहर के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे बीच भारत माता का मंदिर मौजूद है, इसलिए इसकी भव्यता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी और नगर निगम की जिम्मेदारी है। बिट्टू पंडित आम आदमी पार्टी, महानगर आगरा1
- 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- संविदा कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, लखनऊ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता के माध्यम से उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2017 के आदेश के बाद बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया, जिससे शेष कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। कम कर्मचारियों के कारण विद्युत आपूर्ति, लाइन रखरखाव एवं तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप स्टाफ उपलब्ध न होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, उनकी सेवाएं सुरक्षित रखी जाएं, कार्य के अनुरूप पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए तथा वेतन सहित अन्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संविदा कर्मियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संविदा कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान एवरन सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरभान, नितेश, बंटू, मंगल सिंह, विक्रम, राम ददवाल, लोकेश कुमार शर्मा, भीम सिंह, श्याम सुंदर, कन्हैया, नरेश, रामबीर, उमाकांत, मनोज, बीरी सिंह, सुनील, कृष्णा, दामोदर, उदयवीर (पिनाहट), फोरन सिंह (जिला संगठन मंत्री) सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।2
- लहचूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों के परिवारों के बीच हुआ झगड़ा तीन लोग घायल लहचूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते शनिवार को लगभग 7 बजे दो भाइयों के परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। जिससे दोनों पक्षों से गिरजा देवी, प्रज्ञा,एवं गिर्राज निवासी लहचूरा घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1