logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर से बिग ब्रेकिंग न्यूज ब्यावर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) राजस्थान की टीम पहुंची ब्यावर राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय (AKH) में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रकरण की जांच शुरू अनियमितताओं की शिकायत सामने आने के बाद एसओजी ने मामले को लिया अपने हाथ टीम ने संबंधित दस्तावेज तलब कर गहनता से जांच पड़ताल की शुरू अस्पताल के रिकॉर्ड, मेडिकल बोर्ड की प्रक्रिया व अधिकारियों की भूमिका की हो रही जांच जांच पूरी होने के बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत विश्वशनीय सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार

2 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago
78ad1211-7937-4bbc-acf3-e3bff9492172

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर से बिग ब्रेकिंग न्यूज ब्यावर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) राजस्थान की टीम पहुंची ब्यावर राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय (AKH) में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रकरण की जांच शुरू अनियमितताओं की शिकायत सामने आने के बाद एसओजी ने मामले को लिया अपने हाथ टीम ने संबंधित दस्तावेज तलब कर गहनता से जांच पड़ताल की शुरू अस्पताल के रिकॉर्ड, मेडिकल बोर्ड की प्रक्रिया व अधिकारियों की भूमिका की हो रही जांच जांच पूरी होने के बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत विश्वशनीय सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार

More news from Pali and nearby areas
  • सरवाड़ में मालियान समाज का ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन 👉 107 जोड़े एक साथ बंधे परिणय सूत्र में सरवाड़ शहर में क्षत्रिय फूल मालियान सैनी समाज का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन ऐतिहासिक बन गया। सोमवार को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 107 जोड़ों ने एक साथ अग्नि के समक्ष फेरे लेकर नया जीवन शुरू किया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। दो दिवसीय इस आयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी कुशालगिरीजी महाराज ने पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया, वहीं विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भी शिरकत कर सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। सम्मेलन में समाज की ओर से सभी जोड़ों को जरूरी घरेलू सामान और विभिन्न संगठनों द्वारा उपहार भेंट किए गए। भारत विकास परिषद ने भी कन्यादान स्वरूप टिफिन सेट प्रदान किए। हजारों लोगों की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में वर-वधुओं ने वरमाला पहनाकर जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं, वहीं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से विवाह सम्पन्न हुआ। ➡️ सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने पूरे आयोजन को मेले जैसा रूप दे दिया। ➡️ समाज के पदाधिकारियों और भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। 👉 यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सहयोग और परंपरा का शानदार उदाहरण बनकर उभरा।
    1
    सरवाड़ में मालियान समाज का ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन
👉 107 जोड़े एक साथ बंधे परिणय सूत्र में
सरवाड़ शहर में क्षत्रिय फूल मालियान सैनी समाज का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन ऐतिहासिक बन गया। सोमवार को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 107 जोड़ों ने एक साथ अग्नि के समक्ष फेरे लेकर नया जीवन शुरू किया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया।
दो दिवसीय इस आयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी कुशालगिरीजी महाराज ने पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया, वहीं विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भी शिरकत कर सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
सम्मेलन में समाज की ओर से सभी जोड़ों को जरूरी घरेलू सामान और विभिन्न संगठनों द्वारा उपहार भेंट किए गए। भारत विकास परिषद ने भी कन्यादान स्वरूप टिफिन सेट प्रदान किए।
हजारों लोगों की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में वर-वधुओं ने वरमाला पहनाकर जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं, वहीं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से विवाह सम्पन्न हुआ।
➡️ सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने पूरे आयोजन को मेले जैसा रूप दे दिया।
➡️ समाज के पदाधिकारियों और भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।
👉 यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सहयोग और परंपरा का शानदार उदाहरण बनकर उभरा।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    14 min ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र घोटाले की जांच तेज, SOG टीम ने खंगाले अस्पताल रिकॉर्ड ब्यावर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। इस प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम जांच के लिए ब्यावर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओजी टीम ने अमृतकौर अस्पताल से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज तलब किए हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। जांच के दौरान टीम अस्पताल के रिकॉर्ड, मेडिकल बोर्ड की कार्यप्रणाली और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है और लोग जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र घोटाले की जांच तेज, SOG टीम ने खंगाले अस्पताल रिकॉर्ड
ब्यावर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। इस प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम जांच के लिए ब्यावर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओजी टीम ने अमृतकौर अस्पताल से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज तलब किए हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं।
जांच के दौरान टीम अस्पताल के रिकॉर्ड, मेडिकल बोर्ड की कार्यप्रणाली और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है और लोग जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रायपुर पुलिस का सख्त अभियान: रात के हादसों पर रोक के लिए मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर” मंगलवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार सड़क हादसों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए रायपुर थाना पुलिस ने एक व्यापक और प्रभावी पहल करते हुए विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत दुपहिया, तिपहिया एवं अन्य धीमी गति से चलने वाले वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात के समय भी ये वाहन दूर से स्पष्ट दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। पुलिस द्वारा रायपुर बस स्टैंड परिसर, लिलांबा टोल टैक्स के साथ-साथ मुख्य बाजार क्षेत्र में भी विशेष अभियान चलाया गया। यहां से गुजरने वाले बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों को रोककर मौके पर ही रेडियम टेप चस्पा किए गए। भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में इस पहल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान खासकर मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर चालकों को प्राथमिकता दी गई, क्योंकि ये वाहन अक्सर कम रोशनी में नजर नहीं आते और हादसों का शिकार हो जाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहरे, धुंध या रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े या धीमी गति से चल रहे वाहनों को पीछे से आने वाले चालक समय रहते नहीं देख पाते। ऐसी स्थिति में तेज रफ्तार वाहन अचानक टकरा जाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। रेडियम रिफ्लेक्टर लगने के बाद जैसे ही किसी वाहन की हेडलाइट इन पर पड़ती है, ये चमक उठते हैं और आगे चल रहा वाहन दूर से ही दिखाई देने लगता है। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने न केवल रिफ्लेक्टर लगाए, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट पहनने, ओवरलोडिंग से बचने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की भी सख्त हिदायत दी। कई स्थानों पर चालकों को समझाइश देकर जागरूक किया गया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। प्रशिक्षु आरपीएस एवं रायपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड, टोल टैक्स और मुख्य बाजार जैसे स्थानों पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, इसलिए इन्हें प्राथमिकता दी गई है। आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक वाहनों को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं, ताकि सड़क पर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। इस अभियान से जहां एक ओर सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी तेजी से बढ़ रही है। रायपुर पुलिस की यह पहल क्षेत्र में सराहना का विषय बनी हुई है।
    1
    रायपुर पुलिस का सख्त अभियान: रात के हादसों पर रोक के लिए मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर”
मंगलवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार
सड़क हादसों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए रायपुर थाना पुलिस ने एक व्यापक और प्रभावी पहल करते हुए विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत दुपहिया, तिपहिया एवं अन्य धीमी गति से चलने वाले वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात के समय भी ये वाहन दूर से स्पष्ट दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।
पुलिस द्वारा रायपुर बस स्टैंड परिसर, लिलांबा टोल टैक्स के साथ-साथ मुख्य बाजार क्षेत्र में भी विशेष अभियान चलाया गया। यहां से गुजरने वाले बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों को रोककर मौके पर ही रेडियम टेप चस्पा किए गए। भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में इस पहल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
इस दौरान खासकर मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर चालकों को प्राथमिकता दी गई, क्योंकि ये वाहन अक्सर कम रोशनी में नजर नहीं आते और हादसों का शिकार हो जाते हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहरे, धुंध या रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े या धीमी गति से चल रहे वाहनों को पीछे से आने वाले चालक समय रहते नहीं देख पाते। ऐसी स्थिति में तेज रफ्तार वाहन अचानक टकरा जाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। रेडियम रिफ्लेक्टर लगने के बाद जैसे ही किसी वाहन की हेडलाइट इन पर पड़ती है, ये चमक उठते हैं और आगे चल रहा वाहन दूर से ही दिखाई देने लगता है।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने न केवल रिफ्लेक्टर लगाए, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट पहनने, ओवरलोडिंग से बचने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की भी सख्त हिदायत दी। कई स्थानों पर चालकों को समझाइश देकर जागरूक किया गया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
प्रशिक्षु आरपीएस एवं रायपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड, टोल टैक्स और मुख्य बाजार जैसे स्थानों पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, इसलिए इन्हें प्राथमिकता दी गई है। आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक वाहनों को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं, ताकि सड़क पर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
इस अभियान से जहां एक ओर सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी तेजी से बढ़ रही है। रायपुर पुलिस की यह पहल क्षेत्र में सराहना का विषय बनी हुई है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Mahesh panchariya
    1
    Post by Mahesh panchariya
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • ब्यावर :- शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ब्यावर के कार्यालय के बाहर अत्यधिक कचरा पसरा है एवं यह कचरा सीएमएचओ कार्यालय से लेकर रेन बसेरा के पास भी फैला हुआ है ।
    1
    ब्यावर :- शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ब्यावर के कार्यालय के बाहर अत्यधिक कचरा पसरा है एवं यह कचरा सीएमएचओ कार्यालय से लेकर रेन बसेरा के पास भी फैला हुआ है ।
    user_AARUSH
    AARUSH
    ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    1
    Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ​लव जिहाद के विरुद्ध फूटा हिंदू संगठनों का आक्रोश; पुतला दहन कर जताया कड़ा विरोध ​सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर मे ​लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल, मातृशक्ति और सकल हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर भारी विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लव जिहाद का पुतला फूंका और प्रशासन से इस पर कठोर कानून बनाने की मांग की। ​प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी ​प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुरेश वैष्णव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लव जिहाद एक सोची-समझी साजिश है, जिसके माध्यम से हमारी बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। जिला मंत्री गणपत बालोटिया और सह-मंत्री राजीव मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। ​विरोध प्रदर्शन में महिलाओं (मातृशक्ति) की बड़ी भागीदारी रही। पदमा सोनी, अंजू शर्मा, हिमांशी, राजेश्वरी यादव, पूजा और नीरज बाला सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाज की सुरक्षा सर्वोपरि है। वक्ताओं ने युवाओं और अभिभावकों से जागरूक रहने की अपील की। ​मीडिया प्रमुख हरमीत सिंह के अनुसार, इस आंदोलन में सुरेश साहू, शैलेश सोनी, मुरली साहू, हनुमान बना, नंदू कुमावत और एडवोकेट कमल बकलीवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही नारायण सिंह, कमल बंदीवाल, राकेश जांगिड़, महेश जांगिड़, जितेंद्र प्रसाद और ललित जी बलुआ सहित सकल हिंदू समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ​प्रदर्शन के अंत में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि ऐसी घटनाओं में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।
    4
    ​लव जिहाद के विरुद्ध फूटा हिंदू संगठनों का आक्रोश; पुतला दहन कर जताया कड़ा विरोध
​सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
ब्यावर मे ​लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल, मातृशक्ति और सकल हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर भारी विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लव जिहाद का पुतला फूंका और प्रशासन से इस पर कठोर कानून बनाने की मांग की।
​प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी
​प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुरेश वैष्णव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लव जिहाद एक सोची-समझी साजिश है, जिसके माध्यम से हमारी बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। जिला मंत्री गणपत बालोटिया और सह-मंत्री राजीव मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
​विरोध प्रदर्शन में महिलाओं (मातृशक्ति) की बड़ी भागीदारी रही। पदमा सोनी, अंजू शर्मा, हिमांशी, राजेश्वरी यादव, पूजा और नीरज बाला सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाज की सुरक्षा सर्वोपरि है। वक्ताओं ने युवाओं और अभिभावकों से जागरूक रहने की अपील की।
​मीडिया प्रमुख हरमीत सिंह के अनुसार, इस आंदोलन में सुरेश साहू, शैलेश सोनी, मुरली साहू, हनुमान बना, नंदू कुमावत और एडवोकेट कमल बकलीवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही नारायण सिंह, कमल बंदीवाल, राकेश जांगिड़, महेश जांगिड़, जितेंद्र प्रसाद और ललित जी बलुआ सहित सकल हिंदू समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
​प्रदर्शन के अंत में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि ऐसी घटनाओं में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी आत्म निर्भर भारत की आवश्यकता पर डाला प्रकाश पाली ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाकपीठ का हुआ शुभारंभ पाली 20 अप्रैल । श्रीमती चीमबाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कॉलोनी पाली में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक निजी एवं सरकारी विद्यालय के संस्था प्रधानों की पाली ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ सोमवार को हुआ । प्रधानाचार्य एवं वाकपीठ अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने वाकपीठ की महत्ता पर अपने विचार रखते हुए इसे विचार-विमर्श और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बताया ।पूर्व विधायक मुख्य अतिथि ज्ञानचंद पारख एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा थे। पारख ने वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बोहरा ने देश के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।वाकपीठ में विभिन्न वक्ताओं ने अपनी प्रभावशाली वार्ताएं दीं, जिनमें डॉ. भेराराम प्रजापत, अनुराग चतुर्वेदी, हितेश रामावत, दिनेश त्रिवेदी एवं रतन सिंह प्रमुख रहे। वाकपीठ में सेवानिवृत हो चुके एवं होने वाले प्रधानाचार्य रीता परिहार ,सरोज अग्रवाल , राधेश्याम सोनी, सोहन सिंह राजपुरोहित,राणाराम कुमावत का माला ,अभिनंदन पत्र से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सचिव शिवराम, बसंत परिहार, यजुवेंद्र खेमलानी, जयपाल, रविंद्र सिंह, मोहन भाटी, विजय शर्मा, शंकरलाल सोनी, नीतू जालवाल,अल्का भाटी, गीता गुप्ता, कनीजा बानो,दलपत रांकावत, धर्मेंद्र पलारिया, दिनेश लड्डा, रतन बरूपाल, लेखनी शर्मा,संजीव शर्मा सहित ब्लॉक पाली के संस्था प्रधान उपस्थित रहे ।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
आत्म निर्भर भारत की आवश्यकता पर डाला प्रकाश 
पाली ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाकपीठ का हुआ शुभारंभ 
पाली 20 अप्रैल । श्रीमती चीमबाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कॉलोनी पाली में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक निजी एवं सरकारी विद्यालय के संस्था प्रधानों की पाली ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ सोमवार को  हुआ ।
प्रधानाचार्य एवं वाकपीठ अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने वाकपीठ की महत्ता पर अपने विचार रखते हुए इसे विचार-विमर्श और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बताया ।पूर्व विधायक मुख्य अतिथि ज्ञानचंद पारख एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा थे। पारख ने वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बोहरा ने देश के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।वाकपीठ में विभिन्न वक्ताओं ने अपनी प्रभावशाली वार्ताएं दीं, जिनमें डॉ. भेराराम प्रजापत, अनुराग चतुर्वेदी, हितेश रामावत, दिनेश त्रिवेदी एवं रतन सिंह प्रमुख रहे। वाकपीठ में सेवानिवृत हो चुके एवं  होने वाले प्रधानाचार्य रीता परिहार ,सरोज अग्रवाल , राधेश्याम सोनी, सोहन सिंह राजपुरोहित,राणाराम कुमावत का माला ,अभिनंदन पत्र से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सचिव शिवराम, बसंत परिहार, यजुवेंद्र खेमलानी, जयपाल, रविंद्र सिंह, मोहन भाटी, विजय शर्मा, शंकरलाल सोनी, नीतू जालवाल,अल्का भाटी, गीता गुप्ता, कनीजा बानो,दलपत रांकावत, धर्मेंद्र पलारिया, दिनेश लड्डा, रतन बरूपाल, लेखनी शर्मा,संजीव शर्मा सहित ब्लॉक पाली के संस्था प्रधान उपस्थित रहे ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.