अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व: प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मियों को बांधी राखी, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा। अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व: प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मियों को बांधी राखी, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा। बेरमो। अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो में क्षाबंधन का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और पारंप रिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या श्रीमती श्वेता शर्मा एवं सुश्री सोनाली कुमारी के नेतृत्व में कक्षा दशम की छात्राओं ने बेरमो थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्री रोहित कुमार सिंह, बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्री मुकेश कुमार तथा उनके साथ उपस्थित सभी पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा। छात्राओं ने सभी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अधिकारियों व कर्मियों ने भी छात्राओं को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया। पर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया: रंगोली प्रतियोगिता: कक्षा तृतीय से पंचम तक की छात्राओं ने आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां सजाईं। मेंहदी प्रतियोगिता: कक्षा षष्ठ से अष्टम तक की छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर पारंपरिक व आधुनिक मेंहदी की सुंदर आकृतियां उकेरीं। राखी बनाओ प्रतियोगिता: कक्षा नवम एवं दशम की छात्राओं ने हस्तनिर्मित और पर्यावरण-अनुकूल राखियां बनाकर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडली में मारवाड़ी महिला समिति की प्रमुख सदस्य श्रीमती हिमांशी अग्रवाल, श्रीमती पूनम अग्रवाल दीपिका खेतान , संगीता अग्रवाल एवं उनकी सहयोगी सदस्य उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं की मौलिकता और प्रतिभा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकुल संयोजक श्री धीरज कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुधीर कुमार सिंह एवं सचिव श्री अमित कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति के मूल्यों को संजोए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के सभी आचार्य दीदी जी एवं कर्मचारी बंधु भगिनी का सम्पूर्ण योगदान रहा |

- पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल मौजूदा राज्य की व्यवस्था को देखकर भाजपा, डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के संग खड़ी है ।1
- *ईद मिलादुन्नबी पर बगोदर में निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब* बगोदर। ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बगोदर में पूरी श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रजा जामा मस्जिद चौक से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जो बगोदर बाजार होते हुए बगोदरडीह पहुंचा और पुनः जामा मस्जिद चौक लौटकर सम्पन्न हुआ। जुलूस में इलाके के बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। सभी ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशियां मनाते हुए धार्मिक उत्साह का परिचय दिया। जुलूस में ट्रेलर पर सजाई गई गुम्बदे नबवी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच पानी की बोतलें और मिठाइयां वितरित की गईं। जुलूस की समाप्ति पर देश-दुनिया, क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। पूरे जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ थाना प्रभारी राजेश कुमार भी जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जुलूस का नेतृत्व अंजुमन कमिटी के सदर जावेद इकबाल, गुलाम सरवर समेत कमिटी के अन्य सदस्य कर रहे थे। अंजुमन कमिटी बगोदर ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।1
- छाताबाद में फिर हुआ भू धंसान तालाब का सारा पानी जमीन दोज हो गया1
- गोला : ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है चक्रवाली चौधरी होटल NHAI सड़क के समीप लगातार एक्सीडेंट1
- डुमरी MLA जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के बारे में किया कहा ?1
- रामगढ़ जिला के कुजू में ईद उल मिलादुनबी हर्षौल्लास के स्थानीय गया1
- जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला गया भब्य जुलुस नबी के नारों से गूंज उठा पूरा कोयलांचल1
- सेन्ट्रल कॉलोनी में एक नाबालिग के साथ हुई हत्या पर सेन्ट्रल कॉलोनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सेन्ट्रल कॉलोनी में एक नाबालिग के साथ हुई हत्या पर सेन्ट्रल कॉलोनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी । पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली । उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधी को बचा रही है और इसमें बड़े हस्ती का हाथ है ।1