*तरियानी में एसपी शुभांक मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार, 19 मामलों का समाधान* **************************** शिवहर/ जिले के तरियानी थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 19 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। जनता दरबार में उपस्थित बेलहिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार ‘पप्पू’ ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तरियानी प्रखंड में बिजली के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों के आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं। इसके बाद उनके घरों पर छापेमारी कर मुकदमा दर्ज किया जाता है। उन्होंने मांग की कि बिना उचित जांच के किसी पर कार्रवाई न की जाए। इसके अलावा उन्होंने वन विभाग से संबंधित मामला भी उठाया। उन्होंने बताया कि पंचायत से लगाए गए पेड़ों पर वन विभाग द्वारा नंबर लिखवाए जा रहे हैं, ताकि सड़क निर्माण के दौरान उन्हें अपना बताया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में पंचायत के जो पेड़ कटेंगे, उसका मुआवजा पंचायत को मिलना चाहिए। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने जनता को आश्वस्त किया कि आगे भी नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके। मौके पर एसडीपीओ सुशील कुमार, तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #ViralvideoSheoharpolice #Biharjantakiawazthevoic #ofBiharnewssitamarhi

- अनुमंडल न्यायायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में हाज़िर हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह। आचार संहिता उल्लंघन मामले में पेशी के बाद मिली जमानत। कोर्ट परिसर में समर्थकों और मीडिया की भारी भीड़। #PawanSingh #BhojpuriStar #CourtHearing #DehriCourt #BiharNews #BreakingNews1
- शेखपुरा व्यवहार न्यायालय में ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ:न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का प्रयास.......1
- Post by लाइव ट्वेंटी फॉर भारत न्यूज़ टीवी Live news1
- ये सिर्फ एक गीत नहीं है, इस गीत की हर पंक्ति में सत्ता के खिलाफ एक महिला का दर्द छिपा हुआ है!! #bihar #bihari #geet #NitishKumar #CM #kamod #BiharPolitics #vairalvideo #reelsvideoシ1
- राजनीति उंगली से चलती है... गलत उठाई तो सब बर्बाद! PK की कहानी, मोतिहारी में कार्यकर्ताओं ने खूब बवाल काटा #पांचउंगलियां #राजनीतिकउंगलियां #प्रशांतकिशोर #जनसुराज #बिहारनवनिर्माण #बिहारबदलेगा #PrashantKishor #JanSuraaj #BiharPolitics #BiharNavNirman #PK #ThakurAvinashSuman #जयसियाराम #BiharElection2025 #नईराजनीति #मुट्ठीबनाओ #बिहारीअस्मिता #नीतीशकुमार #तेजस्वीयादव #बिहारकीआवाज #मोतिहारी1
- घोड़ासहन ढाका रोड में स्कॉर्पियो का हुआ रोड एक्सीडेंट तीन की मौ #त# @topfans Faisal Rahman Abhijit Singh Chauhan Tribhuwan Yadav Bihar Police Pappu Yadav Friends Awadhesh Premi Yadav Rajesh Ranjan Mohit Kumar Rajesh rajdhani Viral Manita Kumari Bds Thakur Ram Singhasan Kumar1
- बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 कुख्यात सूर्या डॉन का एनकाउंटर। कई संगीन मामलों में वांछित अपराधी के पैर में लगी गोली। इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा। #BiharPolice #Encounter #CrimeNews #BreakingNews #SuryaDon #BiharNews #PoliceAction #lawandordercriminalinten1
- शेखपुरा में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान 10 फरवरी 2026 से DM शेखर आनंद की उपस्थिति में शुरू हुआ।......1