logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजली की चिंगारी से भीषण आग, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सैकड़ों बोझ गेहूं जलकर राख, मचा हड़कंप सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरूखाड़ गांव में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के तार से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदा गेहूं धू-धू कर जलने लगा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे करीब 100 बोझ गेहूं पूरी तरह जलकर राख हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह ट्रॉली से इंजन अलग कर ट्रैक्टर को सुरक्षित बचा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। इस दौरान किसान महेश प्रसाद का करीब 50 बोझ गेहूं भी जलकर खाक हो गया। घटना में दो पशु भी बुरी तरह झुलस गए, जिनका इलाज कराया जा रहा है आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश शुरू की। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया इस हादसे में किसानों की कई महीनों की मेहनत पलभर में बर्बाद हो गई। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों की वजह से ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

2 hrs ago
user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बिजली की चिंगारी से भीषण आग, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सैकड़ों बोझ गेहूं जलकर राख, मचा हड़कंप सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरूखाड़ गांव में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के तार से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदा गेहूं धू-धू कर जलने लगा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे करीब 100 बोझ गेहूं पूरी तरह जलकर राख हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह ट्रॉली से इंजन अलग कर ट्रैक्टर को सुरक्षित बचा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। इस दौरान किसान महेश प्रसाद का करीब 50 बोझ गेहूं भी जलकर खाक हो गया। घटना में दो पशु भी बुरी तरह झुलस गए, जिनका इलाज कराया जा रहा है आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश शुरू की। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया इस हादसे में किसानों की कई महीनों की मेहनत पलभर में बर्बाद हो गई। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों की वजह से ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनभद्र.... - पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - 50 किलो अवैध गांजा किया गया बरामद - मामले में 3 शातिर तस्कर भी मौके से गिरफ्तार - बोलेरो वाहन में छिपाकर गांजा ले जाया जा रहा था - तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर मीरजापुर में करते थे सप्लाई - पुलिस से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का किया जा रहा था इस्तेमाल - बरामद गांजा की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई। - धरे गये वाहन की कीमत करीब 6 लाख रुपये के करीब आंकी गई - कुल मिलाकर लगभग 16 लाख रुपये का माल जब्त किया गया - तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हुई कार्रवाई - पुलिस के अनुसार तस्करों के नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी - रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली।
    1
    सोनभद्र....
- पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 
- 50 किलो अवैध गांजा किया गया बरामद 
- मामले में 3 शातिर तस्कर भी मौके से गिरफ्तार 
- बोलेरो वाहन में छिपाकर गांजा ले जाया जा रहा था
- तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर मीरजापुर में करते थे सप्लाई 
- पुलिस से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का किया जा रहा था इस्तेमाल 
- बरामद गांजा की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई।
- धरे गये वाहन की कीमत करीब 6 लाख रुपये के करीब आंकी गई 
- कुल मिलाकर लगभग 16 लाख रुपये का माल जब्त किया गया
- तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हुई कार्रवाई 
- पुलिस के अनुसार तस्करों के नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी
- रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली।
    user_Manoj Verma
    Manoj Verma
    Photographer ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोनभद्र। जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र में रविवार को ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हथवानी गांव के पास आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग भड़क उठी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि किसी को बचाने की हिम्मत जुटाना मुश्किल हो गया। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत यातायात को डायवर्ट कर स्थिति संभाली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही की जताई जा रही है। मृतकों की पहचान करने की कोशिश जारी है। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है—क्या सड़कों पर बढ़ती लापरवाही और तेज रफ्तार का यही अंजाम होता रहेगा?
    4
    सोनभद्र। जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र में रविवार को ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हथवानी गांव के पास आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग भड़क उठी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि किसी को बचाने की हिम्मत जुटाना मुश्किल हो गया। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत यातायात को डायवर्ट कर स्थिति संभाली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही की जताई जा रही है। मृतकों की पहचान करने की कोशिश जारी है।
यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है—क्या सड़कों पर बढ़ती लापरवाही और तेज रफ्तार का यही अंजाम होता रहेगा?
    user_Kiran Sahani
    Kiran Sahani
    Media company Obra, Sonbhadra•
    6 hrs ago
  • *अंतरराष्ट्रीय/क्रॉस-बॉर्डर अवैध ड्रग तस्करी सिंडिकेट पर सोनभद्र पुलिस का सतत प्रहार-* *कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई में बांग्लादेश बॉर्डर तक फैले नेटवर्क के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों एवं कोडीन युक्त नशीले कफ सिरप की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद सोनभद्र पुलिस (एसआईटी टीम) द्वारा एक बड़े अंतरराज्यीय एवं क्रॉस-बॉर्डर ड्रग नेटवर्क का खुलासा करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत *मु0अ0सं0- 1054/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)क भारतीय न्याय संहिता एवं 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट* से संबंधित प्रकरण में संलिप्त *ड्रग माफिया शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद जायसवाल* के करीबी अभियुक्तगण *संस्कार वर्मा पुत्र विनोद कुमार वर्मा तथा विनोद कुमार वर्मा पुत्र कनक भवन वर्मा, निवासी 33/67 उदितगंज की मण्डी, चलुआ घाट, थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज* को सोनभद्र एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियोग की विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा संगठित तरीके से दिल्ली स्थित *“वान्या इंटरप्राइजेज”* के माध्यम से कोडीन युक्त *“एस्कफ कफ सिरप”* की बड़ी खेप प्राप्त कर उसे अवैध रूप से अन्य राज्यों में डायवर्ट किया जाता था। तस्करी को छिपाने हेतु उक्त नशीले कफ सिरप को नमकीन/चिप्स के इनवॉइस पर कंटेनरों में छिपाकर *बांग्लादेश सीमा* (अगरतल्ला, त्रिपुरा) की ओर भेजा जा रहा था। यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होकर नशाखोरी हेतु कोडीन युक्त कफ सिरप की आपूर्ति कर रहा था। उक्त तस्करी से संबंधित बड़ी खेप पूर्व में दिनांक 18.10.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से कुल 1,19,675 शीशियां कोडीन युक्त कफ सिरप की दो कंटेनरों से बरामद की जा चुकी है। जिसमें गिरफ्तार अभियुक्तगण संस्कार वर्मा एवं विनोद वर्मा द्वारा अवैध डायवर्जन के माध्यम से बांग्लादेश बॉर्डर (अगरतल्ला, त्रिपुरा) हेतु *कुल 59,675 शीशियां* कोडीन युक्त “एस्कफ कफ सिरप” का अवैध परिवहन कराया जाना प्रकाश में आया। उक्त प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश के दौरान एसआईटी टीम सोनभद्र द्वारा थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से दिनांक 12.04.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोनभद्र लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त—* 1. विनोद कुमार वर्मा पुत्र कनक भवन वर्मा, निवासी 33/67 उदितगंज की मण्डी, चलुआ घाट, थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज, उम्र लगभग 50 वर्ष। 2. संस्कार वर्मा पुत्र विनोद कुमार वर्मा, निवासी उपरोक्त, उम्र लगभग 27 वर्ष। *बरामदगी का विवरअ-* . कुल 59,675 शीशियां कोडीन युक्त “एस्कफ कफ सिरप” *आपराधिक इतिहास (संस्कार वर्मा)—* • मु0अ0सं0- 88/2025 धारा 208 भारतीय न्याय संहिता एवं 26(d) एनडीपीएस एक्ट, थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज कमिश्नरेट। *पंजीकृत अभियोग—* मु0अ0सं0 1054/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)क भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *गिरफ्तारी करने वाली टीम—* 1. सदानन्द राय, प्रभारी निरीक्षक ओबरा, जनपद सोनभद्र (एसआईटी)। 2. का0 प्रवीण कुमार राय, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र। 3. का0 यशवन्त सरोज, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र। 4. थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस टीम।
    2
    *अंतरराष्ट्रीय/क्रॉस-बॉर्डर अवैध ड्रग तस्करी सिंडिकेट पर सोनभद्र पुलिस का सतत प्रहार-*
*कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई में बांग्लादेश बॉर्डर तक फैले नेटवर्क के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों एवं कोडीन युक्त नशीले कफ सिरप की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद सोनभद्र पुलिस (एसआईटी टीम) द्वारा एक बड़े अंतरराज्यीय एवं क्रॉस-बॉर्डर ड्रग नेटवर्क का खुलासा करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत *मु0अ0सं0- 1054/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)क भारतीय न्याय संहिता एवं 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट* से संबंधित प्रकरण में संलिप्त *ड्रग माफिया शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद जायसवाल* के करीबी अभियुक्तगण *संस्कार वर्मा पुत्र विनोद कुमार वर्मा तथा विनोद कुमार वर्मा पुत्र कनक भवन वर्मा, निवासी 33/67 उदितगंज की मण्डी, चलुआ घाट, थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज* को सोनभद्र एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त अभियोग की विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा संगठित तरीके से दिल्ली स्थित *“वान्या इंटरप्राइजेज”* के माध्यम से कोडीन युक्त *“एस्कफ कफ सिरप”* की बड़ी खेप प्राप्त कर उसे अवैध रूप से अन्य राज्यों में डायवर्ट किया जाता था। तस्करी को छिपाने हेतु उक्त नशीले कफ सिरप को नमकीन/चिप्स के इनवॉइस पर कंटेनरों में छिपाकर *बांग्लादेश सीमा* (अगरतल्ला, त्रिपुरा) की ओर भेजा जा रहा था। यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होकर नशाखोरी हेतु कोडीन युक्त कफ सिरप की आपूर्ति कर रहा था।
उक्त तस्करी से संबंधित बड़ी खेप पूर्व में दिनांक 18.10.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से कुल 1,19,675 शीशियां कोडीन युक्त कफ सिरप की दो कंटेनरों से बरामद की जा चुकी है। जिसमें गिरफ्तार अभियुक्तगण संस्कार वर्मा एवं विनोद वर्मा द्वारा अवैध डायवर्जन के माध्यम से बांग्लादेश बॉर्डर (अगरतल्ला, त्रिपुरा) हेतु *कुल 59,675 शीशियां* कोडीन युक्त “एस्कफ कफ सिरप” का अवैध परिवहन कराया जाना प्रकाश में आया।
उक्त प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश के दौरान एसआईटी टीम सोनभद्र द्वारा थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से दिनांक 12.04.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोनभद्र लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त—*
1. विनोद कुमार वर्मा पुत्र कनक भवन वर्मा, निवासी 33/67 उदितगंज की मण्डी, चलुआ घाट, थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज, उम्र लगभग 50 वर्ष।
2. संस्कार वर्मा पुत्र विनोद कुमार वर्मा, निवासी उपरोक्त, उम्र लगभग 27 वर्ष।
*बरामदगी का विवरअ-*
. कुल 59,675 शीशियां कोडीन युक्त “एस्कफ कफ सिरप”
*आपराधिक इतिहास (संस्कार वर्मा)—*
• मु0अ0सं0- 88/2025 धारा 208 भारतीय न्याय संहिता एवं 26(d) एनडीपीएस एक्ट, थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज कमिश्नरेट।
*पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0 1054/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)क भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
*गिरफ्तारी करने वाली टीम—*
1. सदानन्द राय, प्रभारी निरीक्षक ओबरा, जनपद सोनभद्र (एसआईटी)।
2. का0 प्रवीण कुमार राय, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
3. का0 यशवन्त सरोज, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
4. थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस टीम।
    user_Kailash bihari
    Kailash bihari
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    1
    Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    user_पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    Robertsganj, Sonbhadra•
    36 min ago
  • राबर्ट्सगंज सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई आज रविवार की रात्रि चेकिंग के दौरान चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंचमुखी मंदिर के सामने मुख्य सड़क, ग्राम सहिजन खुर्द, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के पास मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध बोलेरो वाहन को घेरकर 03 अभियुक्तों राजकुमार पुत्र लुद्दुर उर्फ माता प्रसाद, निवासी ग्राम विजयपुर, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 50 वर्ष,शिवम यादव पुत्र जगरनाथ यादव, निवासी ग्राम अतरैला बेलन बरौधा, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 19 वर्ष,अभिषेक सोनकर पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम विजयपुर, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखा गया कुल 50 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया।पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर मीरजापुर व आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति करते हैं तथा पुलिस से बचने हेतु फर्जी नंबर प्लेट का प्रयोग करते हैं।उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर *मु0अ0सं0-291/26 धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट व धारा 318(2), 336(3), 340(2), 345(3) भारतीय न्याय संहिता 2023* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र,हे0का0 सतीश सिंह पटेल, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 अजीत कुमार, का0 चालक अजीत यादव, एसओजी टीम,हे0का0 दिनेश कुमार, हे0का0 संदीप कुमार यादव, हे0का0 भगवान दास यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल रहे
    4
    राबर्ट्सगंज सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई आज रविवार की रात्रि चेकिंग के दौरान चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंचमुखी मंदिर के सामने मुख्य सड़क, ग्राम सहिजन खुर्द, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के पास मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध बोलेरो वाहन को घेरकर 03 अभियुक्तों राजकुमार पुत्र लुद्दुर उर्फ माता प्रसाद, निवासी ग्राम विजयपुर, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 50 वर्ष,शिवम यादव पुत्र जगरनाथ यादव, निवासी ग्राम अतरैला बेलन बरौधा, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 19 वर्ष,अभिषेक सोनकर पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम विजयपुर, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखा गया कुल 50 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया।पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर मीरजापुर व आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति करते हैं तथा पुलिस से बचने हेतु फर्जी नंबर प्लेट का प्रयोग करते हैं।उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर *मु0अ0सं0-291/26 धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट व धारा 318(2), 336(3), 340(2), 345(3) भारतीय न्याय संहिता 2023* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र,हे0का0 सतीश सिंह पटेल, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 अजीत कुमार, का0 चालक अजीत यादव, एसओजी टीम,हे0का0 दिनेश कुमार, हे0का0 संदीप कुमार यादव, हे0का0 भगवान दास यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल रहे
    user_Sanjay Singh
    Sanjay Singh
    रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सोनभद्र (हाथीनाला): वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और ट्रकों में सवार दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति के ट्रक में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे में एक ट्रक चालक को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद सड़क पर अमूल दूध के पैकेट बिखर गए, जबकि दूसरे ट्रक (हाईवा) में राख लदी हुई थी। इस दर्दनाक दुर्घटना के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए वाहनों का डायवर्जन कराया और अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    सोनभद्र (हाथीनाला): वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और ट्रकों में सवार दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति के ट्रक में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
हादसे में एक ट्रक चालक को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद सड़क पर अमूल दूध के पैकेट बिखर गए, जबकि दूसरे ट्रक (हाईवा) में राख लदी हुई थी।
इस दर्दनाक दुर्घटना के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए वाहनों का डायवर्जन कराया और अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोनभद्र मौत की सड़क बना शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग, टक्कर के बाद जिंदा जला चालक; तमाशबीन बनी रही भीड़ रेणुकूट (सोनभद्र) जनपद के खाड़पाथर क्षेत्र में कल उस समय कोहराम मच गया जब शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर एक हाइवा और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और देखते ही देखते गाड़ियां आग के गोलों में तब्दील हो गईं। इस दर्दनाक हादसे में हाइवा चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह केबिन में फंसकर जिंदा जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद हुए धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। भीषण अग्निकांड को देखते हुए तत्काल हिंडालको की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। रेणुकूट चौकी पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे और वाहनों की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि केबिन के नीचे कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं। क्रेन की मदद से मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी रहा इस अग्निकांड में न केवल एक कीमती जान गई, बल्कि लाखों रुपये का माल और वाहन जलकर खाक हो गए। इस भयावह मंजर के बीच समाज का एक विचलित करने वाला चेहरा भी सामने आया। जब वाहन आग की लपटों से घिरा था और केबिन के अंदर से एक व्यक्ति जान बचाने की गुहार लगा रहा था, तब वहां मौजूद भारी भीड़ केवल मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही थी। अंतत उस व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। इस मार्ग पर कई ऐसे खतरनाक मोड़ हैं जहाँ चालकों को सामने से आने वाले वाहन का अंदाजा नहीं लग पाता,
    1
    सोनभद्र मौत की सड़क बना शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग, टक्कर के बाद जिंदा जला चालक; तमाशबीन बनी रही भीड़
रेणुकूट (सोनभद्र) जनपद के खाड़पाथर क्षेत्र में कल उस समय कोहराम मच गया जब शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर एक हाइवा और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और देखते ही देखते गाड़ियां आग के गोलों में तब्दील हो गईं। इस दर्दनाक हादसे में हाइवा चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह केबिन में फंसकर जिंदा जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद हुए धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। भीषण अग्निकांड को देखते हुए तत्काल हिंडालको की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। रेणुकूट चौकी पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे और वाहनों की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि केबिन के नीचे कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं। क्रेन की मदद से मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी रहा इस अग्निकांड में न केवल एक कीमती जान गई, बल्कि लाखों रुपये का माल और वाहन जलकर खाक हो गए। इस भयावह मंजर के बीच समाज का एक विचलित करने वाला चेहरा भी सामने आया। जब वाहन आग की लपटों से घिरा था और केबिन के अंदर से एक व्यक्ति जान बचाने की गुहार लगा रहा था, तब वहां मौजूद भारी भीड़ केवल मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही थी।   अंतत उस व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। इस मार्ग पर कई ऐसे खतरनाक मोड़ हैं जहाँ चालकों को सामने से आने वाले वाहन का अंदाजा नहीं लग पाता,
    user_Kailash bihari
    Kailash bihari
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.