2 अप्रेल को हनुमान जयंती पर 5100 हनुमान चालीसा का निशुल्क वितरण किया जाएगा सर्व ब्राह्मण महासभा जोधपुर युवा प्रकोष्ठ की बैठक चौपासनी रोड स्थित होटल एआर एक्सीलेंसी में किया गया। बैठक महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा व जोधपुर जिलाध्यक्ष डॉ. आनंदराज पुरोहित ने बताया कि सामाजिक सरोकार, सनातन धर्म को ध्यान में रखते हुए 2 अप्रेल को हनुमान जयंती पर 5100 हनुमान चालीसा का निशुल्क वितरण किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पुरोहित ने बताया कि जोधपुर के मंदिरों, आश्रमों तथा अलग अलग स्थानों पर प्रकोष्ठ सदस्य आमजन व राहगीरों को हनुमान चालीसा का वितरण करेंगे साथ ही आज की युवा पीढ़ी को हनुमान चालीसा का जाप करने से होने वाले लाभों बारे में अवगत कराया जाएगा। महासभा युवा प्रकोष्ठ महासचिव नरेश बोहरा ने कहा हनुमान चालीसा पुस्तिका का महत्व भारतीय भक्ति परंपरा में बहुत विशेष माना जाता है। यह केवल एक छोटी किताब नहीं, बल्कि श्रद्धा, शक्ति और मानसिक संतुलन का स्रोत है। साथ युवा एवं सभी सनातनियों को धर्म के प्रति व सेवा कार्य जुड़ने अपील की जाएगी। बैठक में महासभा के कोषाध्यक्ष अनिकेत कल्ला ने बताया किं युवा टीम के पंकज चांडा, मयंक पुरोहित, पुनीत बोहरा, महेंद्र आचार्य, महेंद्र पुरोहित, अंकित पुरोहित, आशीष पुरोहित, कुलदीप सारस्वत एवं समस्त युवा टीम मिलकर हनुमान चालीसा का वितरण विभिन्न स्थानों पर करेंगे।
2 अप्रेल को हनुमान जयंती पर 5100 हनुमान चालीसा का निशुल्क वितरण किया जाएगा सर्व ब्राह्मण महासभा जोधपुर युवा प्रकोष्ठ की बैठक चौपासनी रोड स्थित होटल एआर एक्सीलेंसी में किया गया। बैठक महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा व जोधपुर जिलाध्यक्ष डॉ. आनंदराज पुरोहित ने बताया कि सामाजिक सरोकार, सनातन धर्म को ध्यान में रखते हुए 2 अप्रेल को हनुमान जयंती पर 5100 हनुमान चालीसा का निशुल्क वितरण किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पुरोहित ने बताया कि जोधपुर के मंदिरों, आश्रमों तथा अलग अलग स्थानों पर प्रकोष्ठ सदस्य आमजन व राहगीरों को हनुमान चालीसा का वितरण करेंगे साथ ही आज की युवा पीढ़ी को हनुमान चालीसा का जाप करने से होने वाले लाभों बारे में अवगत कराया जाएगा। महासभा युवा प्रकोष्ठ महासचिव नरेश बोहरा ने कहा हनुमान चालीसा पुस्तिका का महत्व भारतीय भक्ति परंपरा में बहुत विशेष माना जाता है। यह केवल एक छोटी किताब नहीं, बल्कि श्रद्धा, शक्ति और मानसिक संतुलन का स्रोत है। साथ युवा एवं सभी सनातनियों को धर्म के प्रति व सेवा कार्य जुड़ने अपील की जाएगी। बैठक में महासभा के कोषाध्यक्ष अनिकेत कल्ला ने बताया किं युवा टीम के पंकज चांडा, मयंक पुरोहित, पुनीत बोहरा, महेंद्र आचार्य, महेंद्र पुरोहित, अंकित पुरोहित, आशीष पुरोहित, कुलदीप सारस्वत एवं समस्त युवा टीम मिलकर हनुमान चालीसा का वितरण विभिन्न स्थानों पर करेंगे।
- एत्मादपुर तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे जहां उपजिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह ने उनकी फरियाद सुनी साथ ही मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण भी किया गया एत्मादपुर तहसील में शनिवार की छुट्टी होने के चलते सोमवार को लगे संपूर्ण समाधान दिवस में आज फरियादी अपनी फरियाद लेकर उपजिलाधिकारी एत्मादपुर के सामने पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्याओं से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया इसके बाद कुछ समस्याओं का निस्तारण उपजिलाधिकारी के द्वारा मौके पर ही कर दिया गया साथ ही आगे के शिकायतों के लिए अधीनस्थों को आदेश जारी कर कहा कि जल्द से जल्द इनका भी निस्तारण किया जाए तहसील दिवस में राजस्व की 16 पुलिस की 4 नगर पालिका की 1 पीडब्लू की 1 बीडीओ की 4 विद्युत की 2 अन्य 1 शिकायत आईं वहीं 5 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया एत्मादपुर से मोहित सिसोदिया की रिपोर्ट4
- देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख पर दर्ज हैं....लेकिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज इस दिन की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख पर दर्ज हैं....लेकिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज इस दिन की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। वर्ष 1931 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को ही फांसी दी गई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो 1956 में 23 मार्च के दिन जहां पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना, वहीं 1996 में ताइवान में पहली बार प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुए। देश-दुनिया के इतिहास में 23 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1351 : मोहम्मद तुगलक के भतीजे फिरोज शाह तुगलक तृतीय को राजगद्दी पर बिठाया गया। 1757 : क्लाइव ने चंद्रनगर को फ्रांस के आधिपत्य से छीना। 1880 : भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता बसंती देवी का जन्म। 1910: स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक एवं समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म। 1931: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी। 1940 : मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी। 1956 : पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना। 1986 : केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई। 1996: ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने। 2020 : कोरोना वायरस के मामले 433 हुए : महाराष्ट्र, पंजाब में कर्फ्यू, भारत के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन Updated News- 23/मार्च /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- जन्मोत्सव समिति के महासचिव जितेंद्र गौड ने बताया की प्रतिवर्ष की भांति भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी विजय राज गौड नथमल पालीवाल, सत्यप्रकाश बोहरा,डॉ आनंद राज पुरोहित, भंवरलाल पंचारिया जानकी लाल शर्मा पृथ्वीराज पालीवाल विष्णु अबोटी के सानिध्य में आयोजित की गई नथमल पालीवाल ने बताया कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार ब्राह्मण योद्धा और चिरंजीवी है उनका जीवन तप त्याग शौर्य और न्याय का प्रतीक है इसी को आधारभूत रखते हुए भगवान परशुराम जयंती पर सामाजिक समरसता पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण भ्रष्टाचार मुक्त समाज वृक्षारोपण सहित अनेक प्रकल्पों को शोभायात्रा में शामिल करके नए-संकल्प के साथ नई ऊर्जा के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गौड ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए विक्रम उपाध्याय को कार्यक्रम का संयोजक दीपक गौड को समन्वयक। छगन पालीवाल को सहसंयोजक देवेंद्र पुरोहित को सह समन्वयक बनाया गया है आयोजन समिति के संपर्क प्रमुख वैभव पुरोहितने बताया कि आज बैठक में श्रीकांत पारीक कैलाश गौड अशोक पारीक टीकम गौड अंकित पुरोहित कुमार कृष्ण आचार्य अनीता शर्मा बुलबुल गौड यशोदा शर्मा भावना कुमकुम गौड संगी दान पालीवालस्वरूप पालीवाल ओमप्रकाश लोकेश गणेश रमेश कुलधर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे1
- 🥲🥹1
- Post by Piuysh Sharma1
- आगरा में सर्राफा व्यवसाई से हुई लूट के मामले में थाना जगदीशपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 17 मार्च को सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना हुई थी, जिसके खुलासे के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों तक पहुंची। देर रात पथौली नहर के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रोहित गोस्वामी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रोहित, अंकित और प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा, बाइक और लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी रोहित पहले भी जेल जा चुका है और वहीं उसे सर्राफा व्यवसाई की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- तो इस बंदे का वीडियो और सुनो क्या बोलता है धन्यवाद 👌🙏1
- पुलिस कमिश्नर, आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही निरंतर जारी है:- थाना जगदीशपुरा क्षेत्रांतर्गत दिनांक 17.03.2026 को सुनार से हुई लूट की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तगण रोहित गोस्वामी, अंकित भगौर व प्रिंस को थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम एवं सर्विलांस/एसओजी टीम नगर जोन कमिश्नरेट आगरा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 22/23-03-2026 की रात्रि को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त रोहित गोस्वामी पुत्र हरिप्रसाद के पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर , 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस व 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल ( घटना मे प्रयुक्त) व लूट से संबंधित आभुषण बरामद किये गये। प्रकरण के सम्बंध में सहायक पुलिस आयुक्त लोहामण्डी आगरा द्वारा दी गई बाइट। Updated News-23/मार्च /26- AIN NETWORK से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- आवागमन की समस्या को लेकर ग्रामीणों का तहसील एत्मादपुर में अनिश्चितकालीन धरना तहसील एत्मादपुर क्षेत्र के मौजा भीकनपुर और उससे सटे आसपास के गांवों में आवागमन की समस्या को लेकर सिस्टम सुधार संगठन एवं ग्रामीणों ने रविवार शाम तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया, सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन लिया। एत्मादपुर तहसील में धरने से पहले गांव में पंचायत आयोजित की गई, जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पैदल मार्च करते हुए तहसील एत्मादपुर पहुंचकर प्रदर्शन किया। तहसील प्रांगण में किसान नेता अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि भीकनपुर सहित करीब एक दर्जन गांवों में रेलवे फाटक बंद होने और नई रेलवे लाइन निकलने से चक मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर कई बार रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। किसान नेता अंशुमन ठाकुर ने बताया कि समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। शाम करीब 5:30 बजे तक अन्य किसान और ग्रामीण भी लगातार धरना स्थल पर पहुंचते रहे, जिससे आंदोलन को और समर्थन मिलता नजर आया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने किसानों से ज्ञापन लिया, अधिकारियों ने कहा कि किसानों ओर अधिकारयों के बीच जल्द बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। एत्मादपुर से मोहित सिसोदिया की रिपोर्ट2