टैक्सी ऑपरेटर सड़कों पर, सरकार बेपरवाह—12 साल की परमिट अवधि का फैसला अव्यावहारिक, हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट : विनय शर्मा सरकार की अपनी फिटनेस एक साल बची, टैक्सियों की फिटनेस पर सुना रही फरमान; वाहन की वास्तविक फिटनेस को बनाया जाए आधार : विनय शर्मा शिमला। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा ने शिमला के चौड़ा मैदान में टैक्सी ऑपरेटरों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज टैक्सी चालक और ऑपरेटर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। सरकार को उनकी रोजी-रोटी की चिंता करने के बजाय ऐसे निर्णय लेने की जल्दबाजी है, जिनसे हजारों टैक्सी ऑपरेटरों और उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि टैक्सी ऑपरेटरों द्वारा वाहनों की परमिट अवधि 12 वर्ष तक सीमित किए जाने का विरोध किया जा रहा है और उनकी मांग है कि केवल वाहन की आयु के बजाय उसकी वास्तविक फिटनेस और सड़क पर चलने योग्य स्थिति को आधार बनाया जाए। जब कोई वाहन निर्धारित फिटनेस मानकों पर पूरी तरह खरा उतरता है तो केवल एक निश्चित समयसीमा पूरी होने के कारण उसे व्यवसाय से बाहर करना व्यावहारिक नहीं है। विनय शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि “जिस कांग्रेस सरकार की अपनी राजनीतिक फिटनेस अब केवल एक साल के आसपास बची है, वह टैक्सी ऑपरेटरों की गाड़ियों की फिटनेस तय करने में लगी हुई है।” सरकार को पहले अपनी कार्यप्रणाली और जनहित के प्रति अपनी जवाबदेही की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पर्यटन प्रधान राज्य में टैक्सी व्यवसाय हजारों परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। पर्यटन उद्योग को गति देने से लेकर प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों तक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने में टैक्सी ऑपरेटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर नए नियमों और आर्थिक बोझ का दबाव बढ़ा रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि टैक्सी ऑपरेटर पहले ही टैक्स, बीमा, वाहन की किस्तों, ईंधन की कीमतों, रखरखाव तथा अन्य परिचालन खर्चों के भारी बोझ से जूझ रहे हैं। ऐसे में यदि पूरी तरह फिट वाहन को केवल उसकी आयु के आधार पर व्यवसाय से बाहर किया जाता है तो ऑपरेटर पर नया वाहन खरीदने का अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समाचारों के अनुसार टैक्सी ऑपरेटरों ने वाहनों की पासिंग व्यवस्था, GPS से जुड़े अतिरिक्त खर्च और अन्य व्यावहारिक समस्याओं को भी सरकार के सामने उठाया है। सरकार को इन मुद्दों पर टकराव का रास्ता अपनाने के बजाय टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर समाधान निकालना चाहिए। विनय शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश में अलग-अलग वर्ग अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं। कभी कर्मचारी, कभी युवा, कभी किसान-बागवान और अब टैक्सी ऑपरेटर सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं। यह स्थिति बताती है कि सरकार और जनता के बीच संवाद लगातार कमजोर हुआ है। उन्होंने कांग्रेस सरकार से मांग की कि टैक्सी ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों के साथ तत्काल बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और व्यावसायिक वाहनों के परमिट के मामले में केवल आयु नहीं, बल्कि अधिकृत फिटनेस जांच, वाहन की स्थिति एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों को भी उचित आधार बनाया जाए। विनय शर्मा ने कहा, “टैक्सी ऑपरेटर कोई अनुचित मांग नहीं कर रहे हैं। वे अपनी मेहनत और अपने वाहनों के माध्यम से परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार उनकी रोजी-रोटी पर प्रहार करने के बजाय उनकी व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करे। भाजपा टैक्सी ऑपरेटरों की न्यायसंगत मांगों और उनके रोजगार की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।”

- पंचकूला के नाडा साहिब फ्लाईओवर पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा होने से टला।#khabaraaj #news #latestnews #viralnews #viralreels1
- पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पंचकुला /करुणा मित्तल पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पंचकूला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मुक्ता कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में फिलहाल स्वाइन फ्लू का केवल एक मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति पंचकूला का रहने वाला है और उसकी जांच चंडीगढ़ में हुई थी। सीएमओ के अनुसार, मरीज की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उसका उपचार घर पर ही चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद विभाग ने एहतियात के तौर पर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को अलग रखकर उपचार दिया जा सके। डॉ. मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी में चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। वहीं, पंचकूला में डेंगू का भी एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फिलहाल डेंगू का भी केवल एक ही मामला दर्ज हुआ है। विभाग की ओर से दोनों बीमारियों को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहते हुए लक्षण सामने आने पर समय रहते जांच और उपचार करवाना चाहिए।1
- दधोल में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर,जाली नम्बर प्लेट लगाकर भरे हुए थे ट्रक में गौवंस भराड़ी,25 अगस्त (राकेश): नेशनल हाईवे 103 शिमला-मटौर पर दधोल स्कूल के गेट के सामने सड़क पर कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक राज कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार का भी काफी नुकसान है। कार चालक राज कुमार ने बताया कि वह मंगलवार शाम के समय घुमारवीं की तरफ से आ रहे थे और डंगार की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हमीरपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं। वही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की जांच की तो ट्रक में 9 गौवंश क्रूरता के साथ भरे हुए थे। हादसे के बाद ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। वहीं, ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें दो नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। जिसमे असली नम्बर प्लेट ट्रक के अंदर थी वही जाली नम्बर प्लेट लगाकर यह गौवंश ट्रक में ले जाया जा रहा था।3
- 49.31 लाख की ठगी फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर,फर्जी ट्रेडिंग ऐप कोटक सिक्योरिटीज के नाम पर शेयर मार्केट से मुनाफा और नुकसान की भरपाई का विज्ञापन। के नाम पर सबसे बड़ी ठगी 49.31 लाख की ठगी फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर,फर्जी ट्रेडिंग ऐप कोटक सिक्योरिटीज के नाम पर शेयर मार्केट से मुनाफा और नुकसान की भरपाई का विज्ञापन। के नाम पर सबसे बड़ी ठगी2
- भारत गौरव सम्मान-4 को लेकर सरोज, हीरा, सुमन शर्मा व देवा दुर्गा शक्ति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत गौरव सम्मान-4 को लेकर सरोज, हीरा, सुमन शर्मा व देवा दुर्गा शक्ति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस1
- पंचकूला में सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन... सांसद वरुण चौधरी बोले—मांगों को लेकर सरकार पर बनाएंगे दबाव... पंचकूला के सेक्टर-14 में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस पार्टी ने दिया आज समर्थन। अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन रविंदर रावल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों और समस्याओं का सरकार को गंभीरता से समाधान करना चाहिए। अंबाला लोकसभा से सांसद वरुण चौधरी ने सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर बातचीत की तथा उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। मेघवाल शब्द को लेकर हरियाणा से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने एतराज़ जताया है। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि मेघवाल शब्द के इस्तेमाल की मांग किसने की है। वहीं चीनी के बड़े हुए दामों पर कहां1
- पंचकूला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बढ़ी खींचतान पंचकूला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बढ़ी खींचतान दिन में हड़ताली कर्मचारियों ने JCB से कूड़ा उठाने का काम रुकवाया, रात में निगम कमिश्नर ने कर्मचारियों को बुलाकर चलवाया सफाई अभियान1
- लदरौर में निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन, मलबे में दबने से युवक की मौत,जे सी बी ऑपरेटर गंभीर भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लदरौर में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक भूस्खलन होने से दो व्यक्ति मलबे में दब गए। हादसे की सूचना करीब 4 बजे थाना भराड़ी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलवीर की अगुवाई में पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कुशल बानियाल (19) निवासी मलोह, तहसील बंगाणा, जिला ऊना को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल पंकज भारद्वाज (26) निवासी जझर तहसील सरकाघाट, जिला मंडी, जो कि जे सी बी ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहा था, की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद ए एस पी बिलासपुर प्रताप सिंह और डी एस पी घुमारवीं विशाल वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एस पी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने की है।1