उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति जिसे मृत मानकर पुलिस और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वह करीब डेढ़ साल बाद जिंदा घर लौट आया। कमल सिंह के अचानक लौटने से परिवार, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन हैरान रह गया। कमल सिंह के परिवार में विवाद के बाद वह करीब डेढ़ वर्ष पहले घर छोड़कर चले गए थे। इस दौरान हाईवे किनारे मिले एक अज्ञात शव की पहचान कमल सिंह के रूप में कर ली गई और अंतिम संस्कार कर दिया गया। पत्नी सुनीता की पूछताछ के दौरान एक फोन कॉल से पूरे मामले का खुलासा हुआ। इटावा में मौजूद कमल सिंह से बात होने के बाद वह देर शाम अपने गांव पहुंच गए। कमल सिंह ने बताया कि घर छोड़ने के बाद वह पानीपत, इटावा और ग्वालियर में मजदूरी करते रहे। एक हादसे में उनका पैर टूट गया था, जिसकी वजह से वह परिवार से संपर्क नहीं कर सके। उनके जीवित लौटने के बाद अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया गया था, वह आखिर किसका था। पुलिस पूरे मामले की दोबारा जांच में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति जिसे मृत मानकर पुलिस और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वह करीब डेढ़ साल बाद जिंदा घर लौट आया। कमल सिंह के अचानक लौटने से परिवार, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन हैरान रह गया। कमल सिंह के परिवार में विवाद के बाद वह करीब डेढ़ वर्ष पहले घर छोड़कर चले गए थे। इस दौरान हाईवे किनारे मिले एक अज्ञात शव की पहचान कमल सिंह के रूप में कर ली गई और अंतिम संस्कार कर दिया गया। पत्नी सुनीता की पूछताछ के
दौरान एक फोन कॉल से पूरे मामले का खुलासा हुआ। इटावा में मौजूद कमल सिंह से बात होने के बाद वह देर शाम अपने गांव पहुंच गए। कमल सिंह ने बताया कि घर छोड़ने के बाद वह पानीपत, इटावा और ग्वालियर में मजदूरी करते रहे। एक हादसे में उनका पैर टूट गया था, जिसकी वजह से वह परिवार से संपर्क नहीं कर सके। उनके जीवित लौटने के बाद अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया गया था, वह आखिर किसका था। पुलिस पूरे मामले की दोबारा जांच में जुट गई है।
- 🎤मुड़िया पूर्णिमा मेला को देखते हुये श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बम निरोधक दस्ता हुआ सक्रिय🖥️ 📌ड्रोन कैमरों के माध्यम से मेला क्षेत्र की हो रही निगरानी 📌एसपी ग्रामीण ने बीडीएस के साथ परिक्रमा मार्ग पर चलाया अभियान मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गिरिराज महाराज की परिक्रमा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। इसी क्रम में बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) को भी सक्रिय कर दिया गया है और ड्रोन कैमरों के माध्यम से परिक्रमा मार्ग सहित मेला क्षेत्र की निगरानी रखी जा रही है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बम निरोधक दस्ते की टीम के साथ मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की। सार्वजनिक स्थलों, दुकानों तथा परिक्रमा मार्ग के आसपास रखे सामान की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस ने परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं और यात्रियों के बैगों की जांच की तथा उनसे आवश्यक जानकारी भी ली। ----- मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि मेले का आयोजन सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS गोवर्धन*2
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से हमारी मांग पूरी नहीं हुई है। हमारी मांग है👇 ⦿ NTA को बैन किया जाना चाहिए ⦿ देश में पारदर्शी तरीके से परीक्षा होनी चाहिए ⦿ परीक्षा कैलेंडर जारी हो और उसके अनुसार परीक्षा हो ⦿ देश में पेपर लीक के खिलाफ एक मजबूत कानून बने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री अमित शाह ने दिया है, इसलिए देश के छात्र अब अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हम छात्रों के साथ खड़े हैं और अमित शाह के इस्तीफे के लिए पूरे देश में आंदोलन करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से हमारी मांग पूरी नहीं हुई है। हमारी मांग है👇 ⦿ NTA को बैन किया जाना चाहिए ⦿ देश में पारदर्शी तरीके से परीक्षा होनी चाहिए ⦿ परीक्षा कैलेंडर जारी हो और उसके अनुसार परीक्षा हो ⦿ देश में पेपर लीक के खिलाफ एक मजबूत कानून बने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री अमित शाह ने दिया है, इसलिए देश के छात्र अब अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हम छात्रों के साथ खड़े हैं और अमित शाह के इस्तीफे के लिए पूरे देश में आंदोलन करेंगे।1
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करते हुए तेजी से विकसित प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, बेहतर बुनियादी ढांचे, औद्योगिक निवेश, रोजगार के अवसरों और आधुनिक कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से प्रदेश की तस्वीर लगातार बदल रही है। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और बेहतर परिवहन सुविधाओं के विस्तार से उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार को नई गति मिल रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत, आत्मनिर्भर और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। डबल इंजन सरकार की नीतियों से विकास की राह पर उत्तर प्रदेश1
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में 'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' ने एक जोरदार प्रदर्शन किया। समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। इस प्रदर्शन में समिति के कई पदाधिकारी शामिल हुए और उन्होंने आरक्षण से जुड़ी अपनी मांगों को उठाया। समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर ए.बी.एस.एस. के पदाधिकारियों के साथ मिलकर अपनी आवाज़ बुलंद की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।1
- उरई/जालौन। उरई शहर के नया पटेलनगर क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक और उसके अज्ञात साथी पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गोहन निवासी एक महिला ने बताया कि नया पटेलनगर स्थित उनके मकान की टीन तेज हवा में उड़ गई थी। इसी कारण वह 25 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे अपने पुत्र के साथ मकान देखने उरई आई थीं। उनका पुत्र बाजार सामान लेने चला गया, जबकि वह पास के एक खाली मकान के सहन में बैठी थीं। आरोप है कि इसी दौरान कबीरनगर निवासी महबूब बहना अपने एक अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचा। महिला का कहना है कि दोनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और महबूब बहना ने कथित रूप से गलत नीयत से पीछे से पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास बकरी चरा रही महिलाएं और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचने लगे। पीड़िता के अनुसार, उसी समय गोहन निवासी अब्बास पुत्र शकूर और खालिद पुत्र लतीफ भी वहां आ गए, जिन्हें उसने पूरी घटना बताई। आरोपियों का पीछा भी किया गया, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि महबूब बहना और उसके अज्ञात साथी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।2
- उरई/नदीगांव। थाना नदीगांव पुलिस ने एक चर्चित हत्या मामले का सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। यह खुलासा सोमवार को पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में गठित टीम द्वारा किया गया। पुलिस के अनुसार 5 जुलाई 2026 को थाना नदीगांव क्षेत्र के ग्राम भकरौली में खेत पर एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई थी। इस संबंध में थाना नदीगांव में मुकदमा संख्या 66/2026, धारा 103(1)/351(3) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर ग्राम भकरौली निवासी सोनू पाल उर्फ महेश (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 4 जुलाई की रात वह और मृतक राजकुमार साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गाली-गलौज को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने पहले मृतक को थप्पड़ मारा और बाद में खेत में पड़े डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस सफल कार्रवाई में थाना नदीगांव पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1