logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ी खबर --- रेलवे कर्मचारी को अधमरा कर, घायल कर्मचारी के पत्नी से आरोपी ने किया रे/प, थाने से 500 मीटर दूरी पर आरोपी ने घटना को दिया अंजाम, आरोप! रात भर घेराबंदी करके आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी नीरज पांडेय, निवासी,महुलानी, वृजमनगंज को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा! बड़ी खबर --- रेलवे कर्मचारी को अधमरा कर, घायल कर्मचारी के पत्नी से आरोपी ने किया रे/प, थाने से 500 मीटर दूरी पर आरोपी ने घटना को दिया अंजाम, आरोप! रात भर घेराबंदी करके आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी नीरज पांडेय, निवासी,महुलानी, वृजमनगंज को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा!

19 hrs ago
user_R K SINGH Y
R K SINGH Y
News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

बड़ी खबर --- रेलवे कर्मचारी को अधमरा कर, घायल कर्मचारी के पत्नी से आरोपी ने किया रे/प, थाने से 500 मीटर दूरी पर आरोपी ने घटना को दिया अंजाम, आरोप! रात भर घेराबंदी करके आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी नीरज पांडेय, निवासी,महुलानी, वृजमनगंज को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा! बड़ी खबर --- रेलवे कर्मचारी को अधमरा कर, घायल कर्मचारी के पत्नी से आरोपी ने किया रे/प, थाने से 500 मीटर दूरी पर आरोपी ने घटना को दिया अंजाम, आरोप! रात भर घेराबंदी करके आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी नीरज पांडेय, निवासी,महुलानी, वृजमनगंज को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शादी की जिद्द पर अड़ी युवती, चढ़ी मोबाइल टावर पर, घंटो तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, फरेंदा पुलिस के समझाने पर पर लड़की उतरीं, बताया जाता है कि किसी लड़के से प्रेम प्रसंग है और उसी से शादी की जिद्द को लेकर लड़की टावर पर चढ़ गई थी। लड़की के टावर पर चढ़ने के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, बरहाल पुलिस ने समझा बूझकर लड़की को उसके घर भेजा ! #Maharajganj #police #farenda #love #marriage #event #pipra #tahsildar #people #girl #and #boyfriend
    1
    शादी की जिद्द पर अड़ी  युवती, चढ़ी मोबाइल टावर पर, घंटो तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा,

फरेंदा पुलिस के समझाने पर पर लड़की उतरीं,

बताया जाता है कि किसी लड़के से प्रेम प्रसंग है और उसी से शादी की जिद्द को लेकर लड़की टावर पर चढ़ गई थी। 

लड़की के टावर पर चढ़ने के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया,

बरहाल पुलिस ने समझा बूझकर लड़की को उसके घर भेजा !

#Maharajganj 
#police 
#farenda 
#love #marriage 
#event
#pipra 
#tahsildar 
#people
 #girl 
#and
 #boyfriend
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • समरधीरा में पीडब्ल्यूडी की सड़क बनी जानलेवा, जलभराव से राहगीर परेशान महराजगंज, 4 अगस्त 2026 (मंगलवार): जनपद महराजगंज के समरधीरा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित सड़क हल्की बारिश में ही जलमग्न हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली वर्षा होते ही सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है और चारों ओर गंदगी का अंबार लग जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण हाल ही में कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था का समुचित ध्यान नहीं रखा गया। परिणामस्वरूप बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे कई दोपहिया वाहन चालक गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत करने पर उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि सड़क पुरानी है, इसलिए यह समस्या हो रही है और नए निर्माण के बाद स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि हाल में हुए निर्माण के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी मार्ग के समीप एक ग्रामीण अस्पताल भी स्थित है। जलभराव के कारण मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस के आवागमन में भी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से सड़क पर स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    समरधीरा में पीडब्ल्यूडी की सड़क बनी जानलेवा, जलभराव से राहगीर परेशान
महराजगंज, 4 अगस्त 2026 (मंगलवार): जनपद महराजगंज के समरधीरा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित सड़क हल्की बारिश में ही जलमग्न हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली वर्षा होते ही सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है और चारों ओर गंदगी का अंबार लग जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण हाल ही में कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था का समुचित ध्यान नहीं रखा गया। परिणामस्वरूप बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे कई दोपहिया वाहन चालक गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत करने पर उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि सड़क पुरानी है, इसलिए यह समस्या हो रही है और नए निर्माण के बाद स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि हाल में हुए निर्माण के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
इसी मार्ग के समीप एक ग्रामीण अस्पताल भी स्थित है। जलभराव के कारण मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस के आवागमन में भी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से सड़क पर स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_DD INDIA NEWS
    DD INDIA NEWS
    Voice of people फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🚨 अस्पताल का रास्ता बंद होने से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, एनएचआई-पीएनसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन 📍 फरेंदा, महराजगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान अस्पताल जाने का मार्ग बंद किए जाने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंचकर एनएचआई/पीएनसी के खिलाफ प्रदर्शन किया और तत्काल रास्ता बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानी हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था और प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में समाजसेवी करमचंद यादव, पूर्व प्रधान शमशेर उर्फ लंबू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार यादव (तोलन), प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव, महेंद्र भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। #BreakingNews #Maharajganj #Farenda #BankatiCHC #NHI #PNC #RoadBlock #HospitalRoad #PublicProtest #UPNews #EmergencyServices #जनहित #महराजगंज #फरेंदा #ब्रेकिंगन्यूज़
    1
    🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
🚨 अस्पताल का रास्ता बंद होने से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, एनएचआई-पीएनसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
📍 फरेंदा, महराजगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान अस्पताल जाने का मार्ग बंद किए जाने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंचकर एनएचआई/पीएनसी के खिलाफ प्रदर्शन किया और तत्काल रास्ता बहाल करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानी हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था और प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में समाजसेवी करमचंद यादव, पूर्व प्रधान शमशेर उर्फ लंबू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार यादव (तोलन), प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव, महेंद्र भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
#BreakingNews #Maharajganj #Farenda #BankatiCHC #NHI #PNC #RoadBlock #HospitalRoad #PublicProtest #UPNews #EmergencyServices #जनहित #महराजगंज #फरेंदा #ब्रेकिंगन्यूज़
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • ठूठीबारी पुलिस ने चोरी का खुलासा कर 3 को पकड़ा, अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा महराजगंज थाना ठूठीबारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोलर पैनल और बैट्री चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा है। पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी_ के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ_ के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05.08.2026 को थाना ठूठीबारी पुलिस चेकिंग के दौरान सक्रिय थी। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 3 अभियुक्तों को दबोचा। पुलिस ने मु0अ0सं0 109/26, धारा 331(4), 305(a) BNS का सफल अनावरण किया। अभियुक्तों के कब्जे से _Eastman कम्पनी की 04 अदद बैट्री, PV POWER TECH कम्पनी के 05 अदद सोलर पैनल, 02 अदद मोबाइल फोन_ बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त _स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP56BH5970_ को भी धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त* 1. तबरेज अंसारी पुत्र बाबूद्दीन अंसारी, निवासी ग्राम जमुईकला, थाना ठूठीबारी — उम्र 21 वर्ष 2. चन्द्रशेखर साहनी पुत्र विनोद साहनी, निवासी ग्राम कटका, थाना निचलौल — उम्र 21 वर्ष 3. बलराम दुबे पुत्र स्व0 दिग्विजय दुबे, निवासी ग्राम जमुईकला, थाना ठूठीबारी — उम्र 24 वर्ष *गिरफ्तारी टीम:* उ0नि0 दिनेश सिंह यादव, उ0नि0 अजय कुमार यादव, का0 दिलीप यादव, का0 सुनील कुमार, का0 अवधेश यादव, का0 निलेश पाण्डेय, का0 दीपक कुमार, का0 दुर्गा प्रसाद चौरसिया।
    1
    ठूठीबारी पुलिस ने चोरी का खुलासा कर 3 को पकड़ा, अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा

महराजगंज थाना ठूठीबारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोलर पैनल और बैट्री चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा है। पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।  
पुलिस अधीक्षक  शक्ति मोहन अवस्थी_ के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ_ के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05.08.2026 को थाना ठूठीबारी पुलिस चेकिंग के दौरान सक्रिय थी। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 3 अभियुक्तों को दबोचा।  
पुलिस ने मु0अ0सं0 109/26, धारा 331(4), 305(a) BNS का सफल अनावरण किया। अभियुक्तों के कब्जे से _Eastman कम्पनी की 04 अदद बैट्री, PV POWER TECH कम्पनी के 05 अदद सोलर पैनल, 02 अदद मोबाइल फोन_ बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त _स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP56BH5970_ को भी धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।  
*गिरफ्तार अभियुक्त*  
1. तबरेज अंसारी पुत्र बाबूद्दीन अंसारी, निवासी ग्राम जमुईकला, थाना ठूठीबारी — उम्र 21 वर्ष  
2. चन्द्रशेखर साहनी पुत्र विनोद साहनी, निवासी ग्राम कटका, थाना निचलौल — उम्र 21 वर्ष  
3. बलराम दुबे पुत्र स्व0 दिग्विजय दुबे, निवासी ग्राम जमुईकला, थाना ठूठीबारी — उम्र 24 वर्ष  
*गिरफ्तारी टीम:* उ0नि0 दिनेश सिंह यादव, उ0नि0 अजय कुमार यादव, का0 दिलीप यादव, का0 सुनील कुमार, का0 अवधेश यादव, का0 निलेश पाण्डेय, का0 दीपक कुमार, का0 दुर्गा प्रसाद चौरसिया।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रत्येक बुधवार को लगेगा पशुओं का बाजार मेंहदावल, संतकबीरनगर। बुधवार को बघौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हावपुर भड़ारी में नव सृजित पशु बाजार का भव्य उद्घाटन विधिवत पूजन-अर्चन व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रवण कुमार मौर्य ने पूजन अर्चन करवाकर बाजार की कार्यप्रणाली का शुभारंभ हुआ किया। इस अवसर पर किसान, पशुपालन से जुड़े लोग व व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिला। यह पशु बाजार प्रत्येक बुधवार को नियमित रूप से लगता रहेगा। जिससे जनपद ही नही प्रदेश के अन्य जिलों से के साथ ही गैर जनपद के पशु व्यापारी भी खरीद फरोख्त कर सकते है। यह बाजार मुख्य मार्ग पर होने से एक व्यवस्थित पशु बाजार होगा। नव सृजित पशु बाजार को मेंहदावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत नरायनपुर के ग्राम प्रधान श्रवण कुमार मौर्य के प्रबंधन में संचालित होगा। ग्राम प्रधान श्रवण कुमार मौर्य ने कहा कि इस पशु बाजार के खुलने से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि दूर-दूर से आने वाले व्यापारियों के आगमन से क्षेत्र का विकास भी होगा। उन्होंने बताया कि यह बाजार पशुपालकों और व्यापारियों के लिए एक बेहतर मंच साबित होगा, जहां उन्हें अपने पशुओं की बिक्री और खरीदारी में आसानी होगी। मेरे द्वारा पूर्व में अपने ग्राम पंचायत में पशु बाजार संचालन की प्रक्रिया आरम्भ की थी लेकिन तकनीकी कारणों व कानूनी प्रक्रिया के वजह से पशु बाजार व्यवस्थित नही हो पाया। जिसके बाद से हावपुर भडारी में उपयुक्त स्थान का चयन किया गया और सुविधाओं को बढ़ाकर विधिवत रूप से आज बुधवार को पशु बाजार की कार्यप्रणाली का शुभारंभ किया गया। पशु बाजार के सहयोगी प्रदीप चौधरी ने जानकारी दी कि यह बाजार आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। व्यापारियों के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, इस बाजार से पशुपालकों को अपने पशुओं का सही मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। यह बाजार भविष्य में मुख्य व्यापारिक केंद्र होगा जहां पर पशुओ को बेहतर ढंग से खरीद फरोख्त होगी। जो पशुपालक व व्यापारी के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीनानाथ चौधरी, विनोद शर्मा कुमार मौर्य, चन्द्रशेखर चौधरी,अनिरुद्ध मौर्य, आयुष चौधरी, आदित्य मौर्य, चन्द्रशेखर चौधरी, ग्राम प्रधान कृष्णा राव समेत सैकड़ों की संख्या के लोग उपस्थित रहे।
    1
    प्रत्येक बुधवार को लगेगा पशुओं का बाजार
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
बुधवार को बघौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हावपुर भड़ारी में नव सृजित पशु बाजार का भव्य उद्घाटन विधिवत पूजन-अर्चन व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रवण कुमार मौर्य ने पूजन अर्चन करवाकर बाजार की कार्यप्रणाली का शुभारंभ हुआ किया। इस अवसर पर किसान, पशुपालन से जुड़े लोग व व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिला। यह पशु बाजार प्रत्येक बुधवार को नियमित रूप से लगता रहेगा। जिससे जनपद ही नही प्रदेश के अन्य जिलों से के साथ ही गैर जनपद के पशु व्यापारी भी खरीद फरोख्त कर सकते है। यह बाजार मुख्य मार्ग पर होने से एक व्यवस्थित पशु बाजार होगा। नव सृजित पशु बाजार को मेंहदावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत नरायनपुर के ग्राम प्रधान श्रवण कुमार मौर्य के प्रबंधन में संचालित होगा। ग्राम प्रधान श्रवण कुमार मौर्य ने कहा कि इस पशु बाजार के खुलने से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि दूर-दूर से आने वाले व्यापारियों के आगमन से क्षेत्र का विकास भी होगा। उन्होंने बताया कि यह बाजार पशुपालकों और व्यापारियों के लिए एक बेहतर मंच साबित होगा, जहां उन्हें अपने पशुओं की बिक्री और खरीदारी में आसानी होगी। मेरे द्वारा पूर्व में अपने ग्राम पंचायत में पशु बाजार संचालन की प्रक्रिया आरम्भ की थी लेकिन तकनीकी कारणों व कानूनी प्रक्रिया के वजह से पशु बाजार व्यवस्थित नही हो पाया। जिसके बाद से हावपुर भडारी में उपयुक्त स्थान का चयन किया गया और सुविधाओं को बढ़ाकर विधिवत रूप से आज बुधवार को पशु बाजार की कार्यप्रणाली का शुभारंभ किया गया।
पशु बाजार के सहयोगी प्रदीप चौधरी ने जानकारी दी कि यह बाजार आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। व्यापारियों के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, इस बाजार से पशुपालकों को अपने पशुओं का सही मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। यह बाजार भविष्य में मुख्य व्यापारिक केंद्र होगा जहां पर पशुओ को बेहतर ढंग से खरीद फरोख्त होगी। जो पशुपालक व व्यापारी के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीनानाथ चौधरी, विनोद शर्मा कुमार मौर्य, चन्द्रशेखर चौधरी,अनिरुद्ध मौर्य, आयुष चौधरी, आदित्य मौर्य, चन्द्रशेखर चौधरी, ग्राम प्रधान कृष्णा राव समेत सैकड़ों की संख्या के लोग उपस्थित रहे।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • starpublicnews आज दिनांक 05-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    1
    starpublicnews 
आज दिनांक 05-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल।
किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    user_STAR PUBLIC NEWS
    STAR PUBLIC NEWS
    Newsagent महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • घुघली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस ने न्यायालय से जारी ई-गिरफ्तारी वारंट में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना घुघली पुलिस की गठित टीम ने 3 अगस्त 2026 को थाना क्षेत्र से समशुलहुदा उर्फ तिवारी पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी ग्राम जमुन्हिया, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय एडीजे-द्वितीय, महराजगंज द्वारा ई-गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट संख्या UPMH01-000144-2012 तथा सेशन ट्रायल संख्या 10091/2012 के तहत वह वांछित था। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल परमानन्द सिंह यादव और कांस्टेबल उज्ज्वल दीक्षित शामिल रहे।
    1
    घुघली  पुलिस  ने  वारंटी  अभियुक्त  को  किया  गिरफ्तार
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस ने न्यायालय से जारी ई-गिरफ्तारी वारंट में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना घुघली पुलिस की गठित टीम ने 3 अगस्त 2026 को थाना क्षेत्र से समशुलहुदा उर्फ तिवारी पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी ग्राम जमुन्हिया, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय एडीजे-द्वितीय, महराजगंज द्वारा ई-गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट संख्या UPMH01-000144-2012 तथा सेशन ट्रायल संख्या 10091/2012 के तहत वह वांछित था।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल परमानन्द सिंह यादव और कांस्टेबल उज्ज्वल दीक्षित शामिल रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.