logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, 10 किमी पीछा कर चालक दबोचा शाहजहांपुर : जलालाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन डायल 112 और कांट पुलिस ने करीब दस किलोमीटर पीछा कर उसे ट्रक समेत पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी पहुंचाया है। देर शाम तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गंगा एक्सप्रेस-वे से शाहजहांपुर की ओर आने वाले मोड़ पर हुई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक एक्सप्रेस-वे से उतरकर शाहजहांपुर जाने वाली सड़क पर मुड़ रहा था। इसी दौरान दूसरी ओर से बाइक सवार दो युवक भी शाहजहांपुर की ओर आ रहे थे। मोड़ पर अचानक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और ट्रक के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर शाहजहांपुर की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पीछा शुरू कर दिया। करीब दस किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कांट थाना पुलिस ने जमुनिया मोड़ के पास बैरिकेडिंग कर ट्रक को रोक लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में कर लिया। उधर, जलालाबाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस बाइक नंबर और युवकों के कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों की पहचान भूपेन्द्र एवं गिरीश निवासी ग्राम लखनपुर थाना कलान के रूप में हुई है।

2 hrs ago
user_User5028
User5028
पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
6215a54b-3534-4b66-be0d-16cd7fc35ae6

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, 10 किमी पीछा कर चालक दबोचा शाहजहांपुर : जलालाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन डायल 112 और कांट पुलिस ने करीब दस किलोमीटर पीछा कर उसे ट्रक समेत पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी पहुंचाया है। देर शाम तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गंगा एक्सप्रेस-वे से शाहजहांपुर की ओर आने

वाले मोड़ पर हुई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक एक्सप्रेस-वे से उतरकर शाहजहांपुर जाने वाली सड़क पर मुड़ रहा था। इसी दौरान दूसरी ओर से बाइक सवार दो युवक भी शाहजहांपुर की ओर आ रहे थे। मोड़ पर अचानक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और ट्रक के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर शाहजहांपुर की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पीछा शुरू कर

cb541cd1-a994-4230-b1a0-563edf0d28c4

दिया। करीब दस किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कांट थाना पुलिस ने जमुनिया मोड़ के पास बैरिकेडिंग कर ट्रक को रोक लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में कर लिया। उधर, जलालाबाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस बाइक नंबर और युवकों के कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों की पहचान भूपेन्द्र एवं गिरीश निवासी ग्राम लखनपुर थाना कलान के रूप में हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का शुभारंभ, डीएम बोले—फिर बहेगी जलधारा भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का शुभारंभ, डीएम बोले—फिर बहेगी जलधारा
    1
    भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का शुभारंभ, डीएम बोले—फिर बहेगी जलधारा
भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का शुभारंभ, डीएम बोले—फिर बहेगी जलधारा
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाहजहांपुर में प्रशासन ने भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने का महाअभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी ने बंडा ब्लॉक से जलधारा तक पूजा-अर्चना के साथ अभियान की शुरुआत की है और 15 दिनों में नदी की दूसरी धारा की खुदाई पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इस पहल से नदी में प्राकृतिक जल प्रवाह लौटने और भूजल स्तर सुधारने की उम्मीद है।
    1
    शाहजहांपुर में प्रशासन ने भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने का महाअभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी ने बंडा ब्लॉक से जलधारा तक पूजा-अर्चना के साथ अभियान की शुरुआत की है और 15 दिनों में नदी की दूसरी धारा की खुदाई पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इस पहल से नदी में प्राकृतिक जल प्रवाह लौटने और भूजल स्तर सुधारने की उम्मीद है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिलाधिकारी व समाजसेवियों के संग शुरू हुआ भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान, 👉जनसहयोग से बहेगी फिर जलधारा शाहजहांपुर, 08 मई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार सिंह के साथ विकासखंड बंडा की ग्राम पंचायत नवादा ढाह से दलेलापुर जलधारा में भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही। जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों के संरक्षण में तालाब, पोखर और अन्य जलस्रोतों की अहम भूमिका होती है। वर्षा के दौरान यही जलस्रोत अतिरिक्त पानी को रोककर बाढ़ नियंत्रण में सहायक बनते हैं और भूजल स्तर को बढ़ाते हैं। “दस वर्ष, एक जनपद–एक नदी” कार्यक्रम के तहत जिले में भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने का अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जनसहयोग से लगभग 55-56 किलोमीटर नदी की खुदाई का कार्य 15 से 20 दिनों में पूरा किया गया था, जबकि प्रारंभिक लक्ष्य 35-36 किलोमीटर का था। अब नदी की दूसरी धारा, जिसकी लंबाई करीब 25-26 किलोमीटर है, की खुदाई शुरू की गई है और इसे 10–15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर दूसरे-तीसरे दिन स्थल का निरीक्षण कर कार्य की निगरानी करें और समयबद्ध तरीके से अभियान पूरा कराएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास से आने वाले 4–5 वर्षों में नदी में प्राकृतिक जल प्रवाह फिर विकसित होगा। अभियान के साथ व्यापक वृक्षारोपण पर भी विशेष जोर दिया गया है। इस वर्ष नदी किनारे 40–50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा पौधों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और समाजसेवियों ने नदी पुनर्जीवन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और प्रशासन के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
    1
    जिलाधिकारी व समाजसेवियों के संग शुरू हुआ भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान, 

👉जनसहयोग से बहेगी फिर जलधारा

शाहजहांपुर, 08 मई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार सिंह के साथ विकासखंड बंडा की ग्राम पंचायत नवादा ढाह से दलेलापुर जलधारा में भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही।
जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों के संरक्षण में तालाब, पोखर और अन्य जलस्रोतों की अहम भूमिका होती है। वर्षा के दौरान यही जलस्रोत अतिरिक्त पानी को रोककर बाढ़ नियंत्रण में सहायक बनते हैं और भूजल स्तर को बढ़ाते हैं। “दस वर्ष, एक जनपद–एक नदी” कार्यक्रम के तहत जिले में भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने का अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जनसहयोग से लगभग 55-56 किलोमीटर नदी की खुदाई का कार्य 15 से 20 दिनों में पूरा किया गया था, जबकि प्रारंभिक लक्ष्य 35-36 किलोमीटर का था। अब नदी की दूसरी धारा, जिसकी लंबाई करीब 25-26 किलोमीटर है, की खुदाई शुरू की गई है और इसे 10–15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर दूसरे-तीसरे दिन स्थल का निरीक्षण कर कार्य की निगरानी करें और समयबद्ध तरीके से अभियान पूरा कराएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास से आने वाले 4–5 वर्षों में नदी में प्राकृतिक जल प्रवाह फिर विकसित होगा।
अभियान के साथ व्यापक वृक्षारोपण पर भी विशेष जोर दिया गया है। इस वर्ष नदी किनारे 40–50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा पौधों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और समाजसेवियों ने नदी पुनर्जीवन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और प्रशासन के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाहजहाँपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के चंदपुर गांव में डीजे संचालक हरिओम का शव खेत में मिला है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    शाहजहाँपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के चंदपुर गांव में डीजे संचालक हरिओम का शव खेत में मिला है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सड़क हादसे में तीन लोग हैं दो कर ट्रक से हुआ हादसा दो लोग घायल
    1
    सड़क हादसे में तीन लोग हैं दो कर ट्रक से हुआ हादसा दो लोग घायल
    user_Mr.Jane Alam
    Mr.Jane Alam
    Voice of people तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • जमकर चले लाठी डंडे, हुआ गाली गलौज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुटका मऊ में जमीनी विवाद को लेकरचले लाठी डंडे
    1
    जमकर चले लाठी डंडे, हुआ गाली गलौज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुटका मऊ में जमीनी विवाद को लेकरचले लाठी डंडे
    user_Ashish Kumar mishra
    Ashish Kumar mishra
    Local News Reporter शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दहेज उत्पीड़न और जलाकर हत्या के प्रयास मामले में ससुर गिरफ्तार दहेज उत्पीड़न और जलाकर हत्या के प्रयास मामले में ससुर गिरफ्तार
    1
    दहेज उत्पीड़न और जलाकर हत्या के प्रयास मामले में ससुर गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न और जलाकर हत्या के प्रयास मामले में ससुर गिरफ्तार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लोकार्पण के बाद बदहाल ‘लोकमाता बस अड्डा’: करोड़ों खर्च, यात्रियों के लिए बेंच तक नहीं शाहजहांपुर। अहमदपुर नियाजपुर में बने सेटेलाइट बस अड्डे का भव्य लोकार्पण तो हो गया, लेकिन यात्रियों की सुविधाएं अब भी नदारद हैं। महान समाजसेवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर बने इस बस अड्डे से बड़ी उम्मीदें थीं, पर हकीकत में यहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और परिवहन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के प्रयासों से बस अड्डे का उद्घाटन हुआ और बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया, लेकिन यात्रियों के बैठने के लिए एक बेंच तक नहीं लगाई गई। विभागीय अधिकारी कार्यालयों में बैठने लगे, मगर यात्रियों को भीषण गर्मी में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बस अड्डे पर साफ-सफाई और बुनियादी व्यवस्था का अभाव साफ दिख रहा है। परिसर में गंदगी और अव्यवस्था बढ़ती जा रही है, जिससे प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की भी धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उद्घाटन के बाद से अब तक जिम्मेदार अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की सुध नहीं ली। यहां तक कि लंबी दूरी की बसें भी कई बार बस अड्डे में प्रवेश किए बिना ओवरब्रिज से ही निकल जाती हैं, जिससे बस अड्डा केवल शोपीस बनकर रह गया है। जनता की मांग है कि जल्द से जल्द यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि करोड़ों की लागत से बना यह बस अड्डा वास्तव में लोगों के काम आ सके।
    2
    लोकार्पण के बाद बदहाल ‘लोकमाता बस अड्डा’: करोड़ों खर्च, यात्रियों के लिए बेंच तक नहीं

शाहजहांपुर। अहमदपुर नियाजपुर में बने सेटेलाइट बस अड्डे का भव्य लोकार्पण तो हो गया, लेकिन यात्रियों की सुविधाएं अब भी नदारद हैं। महान समाजसेवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर बने इस बस अड्डे से बड़ी उम्मीदें थीं, पर हकीकत में यहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव दिखाई दे रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और परिवहन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के प्रयासों से बस अड्डे का उद्घाटन हुआ और बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया, लेकिन यात्रियों के बैठने के लिए एक बेंच तक नहीं लगाई गई। विभागीय अधिकारी कार्यालयों में बैठने लगे, मगर यात्रियों को भीषण गर्मी में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।

करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बस अड्डे पर साफ-सफाई और बुनियादी व्यवस्था का अभाव साफ दिख रहा है। परिसर में गंदगी और अव्यवस्था बढ़ती जा रही है, जिससे प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की भी धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उद्घाटन के बाद से अब तक जिम्मेदार अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की सुध नहीं ली। यहां तक कि लंबी दूरी की बसें भी कई बार बस अड्डे में प्रवेश किए बिना ओवरब्रिज से ही निकल जाती हैं, जिससे बस अड्डा केवल शोपीस बनकर रह गया है।

जनता की मांग है कि जल्द से जल्द यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि करोड़ों की लागत से बना यह बस अड्डा वास्तव में लोगों के काम आ सके।
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाहजहांपुर जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आज जिले के एक अहम क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उनके दौरे से प्रशासन में हड़कंप मच गया, और कई शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
    1
    शाहजहांपुर जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आज जिले के एक अहम क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उनके दौरे से प्रशासन में हड़कंप मच गया, और कई शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.