विधायक नौक्षम चौधरी ने घाटा पल्ला सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास इस सड़क का निर्माण 87.50 लाख रुपए की लागत से किया गया विधायक नौक्षम चौधरी ने घाटा–पल्ला सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास 🚧🏗️ कामां क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विधायक नौक्षम चौधरी ने ग्राम घाटा से पल्ला तक 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण 87.50 लाख रुपये की लागत से किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के मस्तू सरपंच पाई, आकिल सरपंच बामनी, पूर्व प्रधान नोमान कामवन, डायरेक्टर मुफ़ीद,नंधू सरपंच बरौली धाऊ, अकरम सरपंच एव जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि घाटा से पल्ला तक बनने वाली यह सड़क ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले जाने में भी आसानी होगी। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की घोषणा और शिलान्यास के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

- Post by रमेश सिंह1
- थांवला क्षेत्र मे निराश्रित गोवंशों को एक गाडी हरा चारा खिलाया गया .थांवला क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे मे. यह सेवा 121 दिन तक चलेगी यह सेवा आप सभी के सहयोग से चालु रहेगी गौरक्षादल टीम थांवला द्वारा निर्मित पानी खेलियां प्रतिदिन टैंकरों के माध्यम से भरवाई जा रही है2
- मकराना। कस्बे में रविवार को नए न्यायालय भवन का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में जोधपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जस्टिस रवि चिरानिया और जस्टिस नाहर सिंह मीणा विशिष्ट अतिथि रहे। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं और आमजन में खुशी का माहौल नजर आया। पंडित विमल पारीक के सानिध्य में चीफ जस्टिस शर्मा, जस्टिस चिरानिया व जस्टिस मीणा सहित अन्य अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन की नींव रखी। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत पौधरोपण भी किया गया। मकराना बार संघ की ओर से अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि नया न्यायालय भवन न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली चार पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। न्यायालय भवन हम सभी की धरोहर हैं, भवन बनने से न्यायिक कार्यों में सुगमता आएगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से भवन निर्माण की मांग चल रही थी, लेकिन अब 12.50 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत होने से भव्य भवन का निर्माण संभव हो सका है, जिसे एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जस्टिस रवि चिरानिया ने कहा कि नए भवन से अधिवक्ताओं के साथ-साथ परिवादियों को भी काफी राहत मिलेगी। एडीजे आशा चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान चार फीट तक पानी भर जाता था, जिससे कार्य प्रभावित होता था। नए भवन से इन समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। इस मौके पर विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माण के लिए विधायक कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर एसीजेएम रुपेंद्र चौहान, डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, एसडीएम अंशुल सिंह, अंजुमन सदर मौलाना गुलाम सय्यद अली, सुमिता भींचर, बार संघ अध्यक्ष शेख अकबर अली, सिकंदर खान सहित प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- अजमेर :- 31 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, बच्चे की मौत: अजमेर से पुष्कर जा रही थी, 150 फीट नीचे गिरी; मायरा भरने जा रहे थे लोग.1
- Ajmer Se pisaangan ki or ja rahi thi bus mayre mein santulit hokar palti Kai vyakti Ghayal hue1
- Post by Mohan Swami1
- Post by Kailash Fulwari1
- Post by रमेश सिंह1