प्रॉक्टोरियल टीम छात्रों से बातचीत कर मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटी रही बीएचयू में देर रात हंगामा, प्रॉक्टोरियल बोर्ड पर पथराव की सूचना Banaras Hindu University में शनिवार देर रात एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति बनने की सूचना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड परिसर के आसपास हंगामा किया गया और पथराव की घटना भी बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ओर छात्रों की तरफ से नारेबाजी, गाली-गलौज और पत्थरबाजी की गई, वहीं दूसरी ओर मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन लगातार शांति बनाए रखने की अपील करता रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई। सूत्रों के मुताबिक विश्वविद्यालय की प्रॉक्टोरियल टीम छात्रों से बातचीत कर मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटी रही। देर रात तक वार्ता का दौर जारी रहने की सूचना है। हालांकि घटना किस कारण से शुरू हुई, इसे लेकर अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों और छात्रों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। फिलहाल परिसर में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।

- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by Pradeep chauhan1
- डांस सीखना हो या जिम जाना, अब साथ होंगी महिला प्रशिक्षक; यूपी में बदलेंगे नियम उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अब डांस क्लास, जिम, योगा सेंटर, बुटीक और कई अन्य जगहों पर नए नियम लागू किए जा रहे हैं. महिला आयोग ने एक वकील की याचिका पर सुनवाई करते हुए कुल 9 अहम निर्देश जारी किए हैं, जिनका मकसद महिलाओं के लिए माहौल को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है. नए निर्देशों के मुताबिक अब लड़कियों को डांस सिखाने के लिए महिला शिक्षक (फीमेल टीचर) रखना जरूरी होगा. महिला आयोग का मानना है कि इससे छात्राओं को ज्यादा सुरक्षित और सहज माहौल मिलेगा.1
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल1
- Post by Kr. Suresh1
- Post by Rahat time's1
- जबलपुर के क्रूज हादसे में अब तक नौ लोगों के शव मिल चुके है गुरुवार शाम को बरगी डैम के बैक वाटर में बने जलाशय में भारी तेज हवाओं के बीच क्रूज फँसा और डूब गया था , क्रूज में कुल 29 लोग सवार थे , पंद्रह को बचाया गया, 5 लोग अभी भी लापता हैं खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद क्रूज का संचालन जारी था1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- विदाई के भावुक क्षणों में छलके जज़्बात, अधिशासी अधिकारी रामबचन यादव को नम आंखों से दी गई सम्मानपूर्ण विदाई1