ऊंचाहार:एनटीपीसी में अम्बेडकर के सम्मान में विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न, रिपोर्ट- सागर तिवारी रायबरेली: एनटीपीसी ऊंचाहार में आगामी अम्बेडकर जयंती को भव्य बनाने के लिए एससी एसटी एसोसिएशन द्वारा कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें बड़ी संख्या में कक्षा एक से बारह तक के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इसी प्रकार कक्षा छह से बारह तक के छात्रों के लिए निबंध और सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद लोहकरे ने बताया कि डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन और उनके व्यक्तित्व से परिचित कराने एवं उससे प्रेरणा लेने के लिए यह प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए आयोजित की गई हैं। विजेताओं को अम्बेडकर जयंती के दिन मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन को सम्पन्न कराने में नरेंद्र बंसल, संतोष रावत, राहुल कनौजिया तथा स्कूल के अध्यापकों का योगदान सराहनीय रहा। प्रतियोगिताओ में बड़ी संख्या में भाग लेने वाले छात्रों का उत्साह देखने लायक था। परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह तथा प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा रश्मि देबाता ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार ने बच्चों की प्रचुर भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया।

- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by Mukul Soni5
- रायबरेली - बैंक आफ बड़ौदा में पर्सनल लोन घोटाले का पुलिस ने किया खुलासा फर्जी लोन दिलाने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने मामले के 48 आरोपियों में से 5 आरोपीयों को किया गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल गैर जनपद के रहने वाले हैं आरोपी। आरोपियों ने फर्जी सैलरी स्लिप और नियुक्ति पत्र बनाकर किया था फ्राड। शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर से की गिरफ्तारी1
- Post by Chaitanya singh TV news repoeter1
- खुलासा किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक से पर्सनल लोन हासिल करता था। इसमें फर्जी सैलरी स्लिप, नियुक्ति पत्र, आधार कार्ड और बदले हुए पतों का उपयोग किया जाता था।1
- रायबरेली में फर्जी लोन गिरोह का पर्दाफाश, 05 गिरफ्तार रायबरेली, रायबरेली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंकों से पर्सनल लोन दिलाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने लालगंज रोड स्थित राणा नगर कब्रिस्तान के पास से इस गिरोह के 05 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर दर्ज एक गंभीर धोखाधड़ी के मामले में की गई है, जिसमें 48 खातों से करोड़ों रुपये के फर्जी लोन स्वीकृत किए गए थे।गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश सिंह, बब्लू राठौर, गोपाल सिंह, राधिका देवी और कामिनी राठौर शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग फर्जी सैलरी स्लिप, जाली नियुक्ति पत्र और आधार कार्ड पर पते में हेरफेर कर लोन लेते थे। गोपाल सिंह और राजेश सिंह ने यूको बैंक में 'ट्रेजर' के नाम से खाते खुलवाकर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया, जबकि बब्लू राठौर और कामिनी राठौर ने 38 लाख 90 हजार रुपये का पर्सनल लोन लिया था। पुलिस आगे की जांच कर रही है और शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by Mukul Soni2
- शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ब्लॉक मुख्यालय छतोह से परैया नमकसार अशरफपुर होते हुए नगर पंचायत नसीराबाद में नुक्कड़ जागरूकता करते हुए पहुंची शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ 1 अप्रैल 2026 से किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य 6-14 वर्ष के सभी बच्चों का 100% नामांकन सुनिश्चित करना है इस अवसर पर गिरजेश सिंह आदित्य नारायण पाण्डेय हरिकेश मौर्य जैनुल अंसारी रवि सिंह शिव कुमार निर्मल रितेश साहू बी आर सी स्टाफ उपस्थित रहे कार्यक्रम संचालन मुकेश कुमार सिंह एवं राकेश जायसी ने किया1