स्वच्छ जल — स्वस्थ कल” अभियान के तहत विद्यालयों में RO प्लांट का शुभारंभ स्वच्छ जल — स्वस्थ कल” अभियान के तहत विद्यालयों में RO प्लांट का शुभारंभ तुलसीपुर। (सौरभ कौशल) वे टू लाइव फाउंडेशन द्वारा NSKFDC के सहयोग से बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहटी गैसड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय जुगुनभरिया गैसड़ी में RO मिनरल वाटर प्लांट स्थापित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिलीप गुप्ता एवं अय्यूब ने फीता काटकर किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ पेयजल बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर हरीश गुप्ता, पदमा वर्मा, नागेश्वर नाथ मिश्रा, मोहम्मद शहाबुद्दीन सहित विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संस्था की ओर से संजय कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। “स्वच्छ जल — स्वस्थ कल” अभियान को बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण और स्वच्छता जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

- बलरामपुर के तुलसीपुर विकासखंड की ओडाझार गौशाला में गौवंश को हरे चारे की जगह सिर्फ सूखा पुआल खिलाया जा रहा है। इस गंभीर लापरवाही से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है और वे कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।4
- बलरामपुर के तुलसीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादा और उनकी पोती की मौत हो गई। स्कूटी पर जा रहे दोनों को एक लोडर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।1
- बलरामपुर जिले के तुलसीपुर ब्लॉक के एक गांव में तेज़ आंधी और भीषण हवाओं का प्रकोप देखा गया। इस दौरान गांव में कई बिजली के खंभे ज़मीनदोज़ हो गए।1
- बलरामपुर के रजडेरवा गांव में आजादी के बाद पहली बार बनी सड़क पहली ही बारिश में जगह-जगह धंसकर टूट गई। सड़क की खराब गुणवत्ता देख ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की तुरंत मरम्मत और जांच की मांग की है।1
- बलरामपुर के गौरा चौराहा स्थित निदान फार्मेसी को स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित होने के कारण सील कर दिया। जांच में पाया गया कि यह फार्मेसी बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण के चल रही थी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी चिकित्सा केंद्रों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।1
- उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में "बहू-बेटी सम्मेलन" आयोजित कर महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इसमें सरकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव और आत्मरक्षा के बारे में जागरूक कर आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया गया। यह पहल महिलाओं को निर्भीक होकर समाज में अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित करेगी।1
- श्रावस्ती के बरदेहरा मोड़ के पास बारात में शामिल होने आए एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है। मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।1
- फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में NHAI द्वारा बिना मुआवजे जमीन पर कब्जे के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन को क्षेत्रीय सपा विधायक मुकेश वर्मा का भी पुरजोर समर्थन मिला है, जिन्होंने NHAI की कार्रवाई को अवैध बताया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।4