Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरसरांय थाना समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें प्राप्त दो शिकायती पत्रों का निस्तारण
Som mishra
गुरसरांय थाना समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें प्राप्त दो शिकायती पत्रों का निस्तारण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न1
- हमीरपुर के कुनेहटा गांव में नाली में पटिया रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव किया, जिसमें एक महिला घायल हो गई। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के घर में शादी होने वाली है, जिसके चलते विवाद और बढ़ गया1
- समथर (झांसी)। नगर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परंपरा के अनुसार इस वर्ष 15 फरवरी को भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। कटरा बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में आयोजित विशेष बैठक में आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय करते हुए शिव भक्तों और कमेटी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी गईं।बैठक श्री श्री 1008 संत बालक दास महाराज के संरक्षण एवं कमेटी अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बारात के आय-व्यय, झांकियों की सजावट, वाद्ययंत्रों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और जुलूस मार्ग पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया कि इस बार अनुशासन और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।इस अवसर पर श्री संकटमोचन सरकार सेवा समिति के सदस्य एवं शिव भक्त मौजूद रहे।नगर में अभी से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। हर ओर बोल बम और हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है, जिससे पूरा कस्बा आस्था और उल्लास के रंग में रंग गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम प्रशासन की ओर से सर्किल पुलिस बल के अलावा पुलिस लाइन से भी जुलूस के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। भूत-प्रेत और शिव गणों की आकर्षक झांकियां शिव बारात में भूत, प्रेत, शिव गणों सहित विभिन्न देवी-देवताओं के मनमोहक स्वरूप सजाए जाएंगे। घोड़ा, हाथी और ट्रैक्टर-ट्राली पर सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। डीजे, ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुन पर शिव भक्त “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ झूमते नजर आएंगे। पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकलेगी बारात शिव बारात संकट मोचन मंदिर से प्रारंभ होकर नागर चौराहा, चुंगी नाका, अम्बेडकर नगर, संत गाडगे नगर, काली मर्दन, बैधयाना, चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार, महाराजा छतरी चौराहा और नई बस्ती सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कटरा बाजार स्थित मंदिर परिसर में समापन करेगी।2
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- बेंदा सुरवई में जान से मारने के लिए तमंचे का फायर मिस,बाल बाल बचे लोग थाना एरच क्षेत्र में बेंदा सुरवई में आज शुक्रवार को शाम 5 बजे वायरल हुआ है जिसमें कुछ दबंग युवकों ने बेंदा सुरवई गांव में पहुंच लाठी डंडा लेकर पहले सरमन परिहार एवं उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की एवं शोर सुन एकजुट हुए ग्रामीणों के देख जान से मारने की योजना से देशी तमंचा से फायर किया गया गनीमत रही कि तमंचे से जल्दबाजी में गोली नहीं चल पाई नहीं तो एक बड़ी घटना घटित हो सकती थी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है फिलहाल पुलिस के द्वारा अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही संज्ञान में नहीं लाई गई है1
- आगामी पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट महाशिवरात्रि, रमजान व होली की तैयारियों पर सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक संपन्न उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि, रमजान एवं होली को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सेन्ट्रल पीस कमेटी कर सम्बंधित अधिकरियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार सामाजिक समरसता और भाईचारे के प्रतीक हैं, अतः किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।1
- आम आदमी पार्टी ने UP के सभी जिलों में मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया रोहितसोनी पत्रकार उरई।आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने 14 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किए।कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाईं और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें डील को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। डील के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18% टैरिफ रखेगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर टैक्स कम करेगा, जिससे स्थानीय उद्योग और एमएसएमई प्रभावित होंगे। आलोचकों का कहना है कि "और अन्य उत्पाद" जैसे शब्दों से भविष्य में कृषि बाजार पूरी तरह खुल सकता है।1
- पूंछ थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, जन्मदिन समारोह में आया था रिश्तेदारी में1